1
00:00:06,924 --> 00:00:09,885
टॉम क्लैन्सी का
जैक रायन

2
00:00:26,402 --> 00:00:28,696
पेरिस, फ़्रांस

3
00:00:41,709 --> 00:00:42,752
शुभ रात्रि।

4
00:00:42,835 --> 00:00:44,086
शुभ रात्रि, फ़ादर।

5
00:02:01,247 --> 00:02:03,165
सीआईए मुख्यालय
लैंग्ली, वर्जीनिया

6
00:02:59,555 --> 00:03:00,514
सत्यानाश।

7
00:03:01,181 --> 00:03:03,267
इसमें कुछ भी ठीक नहीं है।

8
00:03:03,642 --> 00:03:07,688
विदेशी प्रेस कह रही है कि हमारी
छावनी पर स्थानीय आतंकी हावी हो गए।

9
00:03:08,022 --> 00:03:11,150
जहाँ तक सबूतों का सवाल है,
हम वहाँ गए ही नहीं हैं।

10
00:03:11,233 --> 00:03:12,359
और जो लोग मारे गए हैं?

11
00:03:12,985 --> 00:03:15,905
तीन अमरीकी। एक सॉग। दो जेसॉक।

12
00:03:15,988 --> 00:03:19,533
हम इस बैठक के असली मुद्दे पर
क्यों नहीं आते? यह।

13
00:03:19,825 --> 00:03:20,993
बायोमेट्रिक्स के आधार पर,

14
00:03:21,076 --> 00:03:23,162
डीएस और टी ने
काफ़ी यकीन के साथ पुष्टि की है

15
00:03:23,245 --> 00:03:25,789
कि हमने जिस आदमी को पकड़ा था वह यही है।

16
00:03:25,873 --> 00:03:28,250
वह "सुलेमान अल बेका" नाम इस्तेमाल करता है।

17
00:03:28,334 --> 00:03:31,045
हम अब भी इसका असली नाम
पता करने की कोशिश कर रहे हैं।

18
00:03:31,128 --> 00:03:33,297
यह ऐसे कुछ और वीडियो में दिखा है।

19
00:03:34,048 --> 00:03:36,634
प्रचार वीडियो। यह कभी बोलता नहीं है,

20
00:03:36,759 --> 00:03:40,512
और इस आदमी की भी पहचान नहीं हुई है,
जो पर्दे के पीछे से काम करता है।

21
00:03:40,638 --> 00:03:44,808
उम्र में छोटा, सुलेमान को सम्मान देता है,
पर यकीनन उसका विश्वसनीय है।

22
00:03:44,892 --> 00:03:47,478
सुलेमान आइसिस का आदमी है?

23
00:03:47,561 --> 00:03:48,562
हमारा यही मानना है, जनाब।

24
00:03:48,979 --> 00:03:50,105
वह आइसिस का आदमी नहीं है।

25
00:03:55,486 --> 00:03:56,570
खड़े हो जाओ।

26
00:04:00,449 --> 00:04:03,786
मतलब, शायद पहले रहा हो,
पर अगर था, तो अब नहीं है।

27
00:04:04,286 --> 00:04:06,205
आपने आज शाम की जिहादी नौटंकी में

28
00:04:06,288 --> 00:04:08,832
डॉ. रायन को देखा होगा।

29
00:04:09,416 --> 00:04:12,503
जब छावनी पर हमला हुआ था,
तब यह और जिम ग्रीयर वहाँ मौजूद थे।

30
00:04:13,253 --> 00:04:14,964
तो बताओ, डॉ. रायन,

31
00:04:15,089 --> 00:04:17,424
तुम इस आदमी के बारे में
इतना कैसे जानते हो,

32
00:04:17,508 --> 00:04:19,843
जबकि हम इसके बारे में
पहली बार सुन रहे हैं?

33
00:04:20,386 --> 00:04:22,221
मैं बस पैसों के लेन-देन की
जाँच कर रहा था, जनाब।

34
00:04:23,013 --> 00:04:26,100
आइसिस जैसे दलों की ज़्यादातर आय तस्करी से

35
00:04:26,183 --> 00:04:28,477
या इराक और सीरिया से ज़ब्त तेल से होती है।

36
00:04:28,560 --> 00:04:30,479
वे उन पैसों को
विभिन्न हवाला नेटवर्क के ज़रिए भेजते हैं।

37
00:04:30,562 --> 00:04:32,314
सब आमने-सामने होता है, यानि

38
00:04:32,398 --> 00:04:34,942
पैसा सीधे एक बंदे के हाथ से
दूसरे के हाथ जाता है।

39
00:04:35,025 --> 00:04:38,112
हमने जिस खाते पर रोक लगवाई थी,
वह एक यूरोपीय बैंक का था।

40
00:04:38,195 --> 00:04:41,907
मतलब, फर्जी कंपनियों ने
उसमें कई दफ़ा पैसे डाले हैं,

41
00:04:41,991 --> 00:04:43,283
पैसे का लेन-देन इतनी बार हुआ है

42
00:04:43,367 --> 00:04:45,160
कि एक स्रोत का पता लगाना नामुमकिन है।

43
00:04:45,244 --> 00:04:46,370
क्या मतलब?

44
00:04:46,453 --> 00:04:49,498
मतलब इन कमीनों ने
बहुत ज़बरदस्त जाल बिछा रखा है।

45
00:04:51,792 --> 00:04:53,210
अब, देखिए,

46
00:04:53,836 --> 00:04:56,672
हम सब जानते हैं कि ध्यान खींचना
आइसिस की कार्य प्रणाली का भाग है।

47
00:04:57,131 --> 00:04:59,466
अगर उन्होंने यह किया है,
तो अब तक इसकी ज़िम्मेदारी क्यों नहीं ली?

48
00:05:00,259 --> 00:05:02,094
यह कोई सबूत नहीं है, जिम।

49
00:05:03,470 --> 00:05:06,390
जब इसने मुझे सुलेमान के बारे में बताया था,
तो मुझे भी पूरा भरोसा नहीं था।

50
00:05:06,807 --> 00:05:08,475
पर अब ऐसा नहीं है।

51
00:05:08,559 --> 00:05:10,060
मैंने खुद देखा है,

52
00:05:10,144 --> 00:05:12,604
जिन लोगों ने छावनी पर हमला किया था,
उनमें आपसी तालमेल था, प्रशिक्षित थे।

53
00:05:12,688 --> 00:05:15,691
वे जानते थे कि वे कहाँ जा रहे हैं
और उनका लक्ष्य क्या है।

54
00:05:15,774 --> 00:05:18,694
वे अपने साथियों की लाशें भी ले गए,
ताकि हम उनकी पहचान न कर सकें।

55
00:05:21,989 --> 00:05:24,825
सू, मैं एक कार्य बल तैयार करना चाहूँगा।

56
00:05:25,159 --> 00:05:26,368
किसके बारे में सोचा है?

57
00:05:26,910 --> 00:05:30,122
उसकी आय के स्रोत को देखते हुए,
मेरे खयाल से...

58
00:05:32,624 --> 00:05:35,335
सीटीसी यूरोप को इसका संचालन करना चाहिए।

59
00:05:36,503 --> 00:05:38,547
नेट, इस बंदे को हमने ढूँढ़ा है।
यह जाँच टी-फ़ैड को करनी चाहिए।

60
00:05:38,630 --> 00:05:40,215
टी-फ़ैड पैसों की जाँच जारी रखेगा।

61
00:05:40,340 --> 00:05:42,760
और तुम्हें जो भी पता चलेगा,
वह सीटीसी यूरोप को बताओगे।

62
00:05:43,093 --> 00:05:44,803
उन्हें मदद की ज़रूरत होगी।

63
00:05:45,137 --> 00:05:47,306
राष्ट्रपति जी कैंप डेविड से लौट रहे हैं।

64
00:05:47,389 --> 00:05:49,391
मुझे सुबह तक
उन्हें बताने के लिए जानकारी चाहिए।

65
00:05:49,475 --> 00:05:50,809
जानकारी मिल जाएगी।

66
00:05:50,893 --> 00:05:53,645
कोई सवाल? ठीक है। काम पर लग जाओ।

67
00:05:59,610 --> 00:06:01,528
यह क्या हुआ? क्या मैंने कुछ गलत कह दिया?

68
00:06:01,612 --> 00:06:03,697
इसका तुमसे कोई लेना-देना नहीं था।

69
00:06:06,241 --> 00:06:07,159
क्या बात है?

70
00:06:07,242 --> 00:06:09,369
कुछ नहीं। बस पीठ में मोच आ गई है।

71
00:06:09,703 --> 00:06:12,539
कुछ समय निकालकर अपनी जाँच करवा लो।

72
00:06:12,623 --> 00:06:13,665
मैं ठीक हूँ।

73
00:06:14,124 --> 00:06:15,125
जाँच करवा लो।

74
00:06:23,217 --> 00:06:27,221
एडन की खाड़ी, यमन

75
00:06:44,488 --> 00:06:46,240
मुझे समंदर की खुशबू पसंद है।

76
00:06:46,323 --> 00:06:48,700
मुझे तो बस मछलियों की बास आ रही है।

77
00:06:55,499 --> 00:06:58,836
मैं ही क्यों? किसी और को
क्यों नहीं भेज देते?

78
00:07:00,003 --> 00:07:02,172
मुझे केवल तुम पर भरोसा है।

79
00:07:03,090 --> 00:07:07,052
तुम न होते, तो मैं सीआईए की जेल में
सड़ रहा होता।

80
00:07:08,929 --> 00:07:10,806
मैं अच्छा लड़ा था न?

81
00:07:11,181 --> 00:07:12,683
एकदम निन्जा की तरह लड़े।

82
00:07:14,059 --> 00:07:15,352
समय हो गया है।

83
00:07:33,745 --> 00:07:35,205
अपना खयाल रखना।

84
00:07:44,506 --> 00:07:45,340
अली!

85
00:07:47,426 --> 00:07:48,719
तुम्हें अमन नसीब हो!

86
00:07:49,845 --> 00:07:52,514
अगर वह पहले से तुम्हारे साथ न हुई तो!

87
00:08:17,080 --> 00:08:19,166
आपको 20 मिनट में
 बाहर निकाल लेंगे, डॉ. रायन।

88
00:08:32,679 --> 00:08:35,265
उन्होंने तुम्हारी रीढ़ के
चौथे और पाँचवें जोड़ को मिला दिया।

89
00:08:36,433 --> 00:08:40,437
तुम्हारे पिछले कुछ ऑपरेशन को देखते हुए
कहूँगी कि किस्मतवाले हो कि बच गए।

90
00:08:40,520 --> 00:08:43,482
रीढ़ की हड्डी के आवरण की
घायल कोशिकाओं में थोड़ी सी सूजन है,

91
00:08:43,565 --> 00:08:45,275
और कमर में मोच आई है।

92
00:08:46,109 --> 00:08:49,404
मैं दर्द के लिए आइबूप्रोफ़ेन के साथ
हाइड्रोकोडोन लिख देती हूँ।

93
00:08:49,488 --> 00:08:51,323
नहीं, रहने दो। दवाएँ नहीं चाहिए।

94
00:08:51,406 --> 00:08:53,075
बर्फ़ लगाने से सूजन कम हो जाएगी।

95
00:08:53,158 --> 00:08:56,703
और दर्द कम होने के बाद, कसरत करना।

96
00:08:57,120 --> 00:08:58,413
योग कर सकते हो।

97
00:08:58,789 --> 00:09:01,541
-हाँ, ठीक है।
-तुम्हें कुछ पूछना है?

98
00:09:03,919 --> 00:09:05,420
एपिडीमियोलजी विभाग कहाँ है?

99
00:09:07,214 --> 00:09:11,426
दायीं और बायीं कोहनी की
धमनियों के खून की एक साथ जाँच करते हैं।

100
00:09:11,510 --> 00:09:13,595
-ज़रूर, डॉ. म्यूलर।
-शुक्रिया।

101
00:09:19,685 --> 00:09:21,395
-हेलो।
-हेलो।

102
00:09:22,145 --> 00:09:23,480
तुम यहाँ कैसे?

103
00:09:23,563 --> 00:09:26,149
मुझे नीचे एक डॉक्टर से मिलना था, और फिर...

104
00:09:26,233 --> 00:09:28,735
याद आया कि तुम यहाँ काम करती हो,

105
00:09:28,819 --> 00:09:30,529
तो सोचा मिलकर "हेलो" कह देता हूँ।

106
00:09:32,197 --> 00:09:33,865
-हेलो।
-हेलो।

107
00:09:36,994 --> 00:09:38,245
क्या तुम ठीक हो?

108
00:09:38,328 --> 00:09:41,373
हाँ। बस कमर में मोच आ गई है।

109
00:09:41,456 --> 00:09:44,668
माफ़ करना, तुम्हारे डैड की पार्टी में
ज़्यादा बात नहीं कर पाए।

110
00:09:44,751 --> 00:09:47,879
हाँ, तुम... तुम बड़े
ज़बरदस्त ढंग से गए थे।

111
00:09:49,631 --> 00:09:51,383
ऐसा क्या काम आ गया था?

112
00:09:52,718 --> 00:09:53,927
बात यह थी कि

113
00:09:54,511 --> 00:09:58,348
संक्रमित सलाद पत्तों का एक डिब्बा
बेथेस्डा के नौसेना बंदरगाह पर था।

114
00:09:58,432 --> 00:10:02,269
ई. कोलाई फैलने का डर था,
तो वह काफ़ी रोमांचक रहा।

115
00:10:02,352 --> 00:10:05,105
मुझे पता न था कि तटरक्षा सेना सड़े हुए
सलाद पत्तों के लिए लोगों को लेने आती है।

116
00:10:06,273 --> 00:10:09,359
उनका आदर्श वाक्य है, "हमेशा तैयार।"

117
00:10:09,651 --> 00:10:11,361
-सदा...
-तैयार।

118
00:10:11,820 --> 00:10:13,739
-वाह।
-मेडिकल स्कूल। काफ़ी लातिनी भाषा सीखी है।

119
00:10:14,740 --> 00:10:17,576
मरीन। काफ़ी आदर्श वाक्य सीखे हैं।
पर सुनो, मुझे...

120
00:10:18,744 --> 00:10:20,537
मुझे वाकई अफ़सोस है। मैं...

121
00:10:22,080 --> 00:10:23,165
माफ़ किया।

122
00:10:24,624 --> 00:10:25,834
यह आसान था।

123
00:10:28,462 --> 00:10:30,213
मरीना, क्या तुम डॉ. रूमैक को खबर कर दोगी

124
00:10:30,297 --> 00:10:32,382
कि मैंने आज सुबह के खून के
परीक्षणों की सूची बना दी है?

125
00:10:32,466 --> 00:10:33,717
-ज़रूर।
-शुक्रिया।

126
00:10:33,800 --> 00:10:35,802
तो क्या तुम्हें अभी
कॉफ़ी पीने का समय मिलेगा या...

127
00:10:35,886 --> 00:10:37,346
मेरी पाली अभी शुरू ही हुई है।

128
00:10:39,056 --> 00:10:40,098
रात के खाने पर मिल सकते हैं?

129
00:10:40,807 --> 00:10:42,392
या बाद में फ़ोन करूँ?

130
00:10:44,144 --> 00:10:45,771
मैंने तुम्हारे बारे में डैड से पूछा था।

131
00:10:47,522 --> 00:10:50,192
उन्होंने कहा कि
उन्होंने तुमसे समझदार बंदा नहीं देखा।

132
00:10:50,859 --> 00:10:52,778
पर तुम इतने अच्छे हो
कि अपना अच्छा नहीं सोच पाते।

133
00:10:53,403 --> 00:10:55,739
ऐसा हो सकता है क्या? इसका मतलब क्या हुआ?

134
00:10:55,822 --> 00:10:58,742
नैतिकतावादी, सदाचारी।

135
00:11:00,118 --> 00:11:01,244
यही कहा था उन्होंने।

136
00:11:01,370 --> 00:11:03,080
-यही कहा था उन्होंने।
-हाँ।

137
00:11:04,414 --> 00:11:06,500
मुझे परवाह नहीं कि डैड क्या सोचते हैं।

138
00:11:09,544 --> 00:11:11,880
-अपना सेल फ़ोन दोगे?
-ज़रूर।

139
00:11:15,217 --> 00:11:16,176
यह लो।

140
00:11:19,304 --> 00:11:20,305
हाँ।

141
00:11:21,431 --> 00:11:22,307
जल्द मिलेंगे।

142
00:11:23,517 --> 00:11:24,434
मैं जानता था।

143
00:11:27,145 --> 00:11:29,606
तुम्हें योग करना चाहिए। अपनी कमर के लिए।

144
00:11:30,023 --> 00:11:33,110
नहीं, मैं... ठीक है।

145
00:11:46,498 --> 00:11:48,625
-जैक?
-हेलो, दोस्तो।

146
00:11:49,251 --> 00:11:50,460
तुम कहाँ थे?

147
00:11:50,544 --> 00:11:51,753
डॉक्टर के पास गया था।

148
00:11:51,837 --> 00:11:53,004
सब ठीक तो है न?

149
00:11:53,088 --> 00:11:54,464
हाँ। बस कमर में मोच आ गई।

150
00:11:54,548 --> 00:11:55,924
यमन में?

151
00:11:56,383 --> 00:11:57,342
नाव चलाते वक्त।

152
00:11:58,427 --> 00:11:59,761
तो यह सच नहीं है?

153
00:12:00,345 --> 00:12:01,346
क्या सच नहीं है?

154
00:12:02,305 --> 00:12:04,391
-कि तुम ग्रीयर के साथ यमन में थे।
-नहीं।

155
00:12:04,474 --> 00:12:07,060
मतलब, तुमने बस एक दिन की छुट्टी ले ली थी?

156
00:12:08,103 --> 00:12:10,939
काश समझ पाता कि तुम लोग क्या बोल रहे हो,

157
00:12:11,022 --> 00:12:12,607
पर मुझे बहुत काम है।

158
00:12:12,691 --> 00:12:15,068
हाँ, कोई बात नहीं। हमें भी काम है।

159
00:12:16,194 --> 00:12:17,320
-जैक?
-हाँ।

160
00:12:17,404 --> 00:12:20,657
मैंने पश्चिमी यमन के मुख्य संदिग्धों का
लिंक भेजा है, उनके फ़ोन नंबरों के साथ।

161
00:12:20,740 --> 00:12:22,784
ज़बरदस्त, नोरीन।
मुझ पर तुम्हारा एहसान रहा।

162
00:12:23,410 --> 00:12:26,746
अच्छा है, क्योंकि मुझे एक सलाह चाहिए।

163
00:12:27,622 --> 00:12:28,582
उससे साथ बाहर चलने को कहो।

164
00:12:29,541 --> 00:12:30,625
किससे?

165
00:12:31,042 --> 00:12:33,253
पैड वाला वही टारगेटर
जिसके साथ रोज़ रात निकलती हो

166
00:12:33,336 --> 00:12:34,754
ताकि लिफ़्ट में साथ जा सको।

167
00:12:34,838 --> 00:12:37,340
असल में मुझे आइज़नबर्ग्स फ़ैंटसी लीग खेल
के बारे में पूछना था।

168
00:12:38,884 --> 00:12:40,343
ठीक है। तो पूछो।

169
00:12:40,427 --> 00:12:42,971
ठीक है। ज़ैक ग्रेन्की या डैलस कायकुल?

170
00:12:43,054 --> 00:12:45,265
चलो भी। ग्रेन्की का ईआरए
आधा प्वाइंट कम है,

171
00:12:45,765 --> 00:12:49,478
पर सनट्रस्ट स्टेडियम में
मिनट मेड में होने वाले

172
00:12:49,561 --> 00:12:51,813
प्रति तीन खेल में 1.86 होम रन बनते हैं।

173
00:12:52,772 --> 00:12:53,899
तो...

174
00:12:54,566 --> 00:12:55,609
कायकुल।

175
00:12:56,109 --> 00:12:57,027
शुक्रिया।

176
00:12:57,402 --> 00:12:58,612
ज़रूर।

177
00:13:03,033 --> 00:13:04,326
करमचंद, मेरे दफ़्तर में आओ।

178
00:13:09,414 --> 00:13:10,624
मेरे पास तुम्हारे लिए कुछ है।

179
00:13:11,458 --> 00:13:12,501
यह क्या है?

180
00:13:12,918 --> 00:13:14,377
सुलेमान का सेल फ़ोन।

181
00:13:17,547 --> 00:13:20,884
उसने इसे यमन में छोड़ दिया था। सीसीआई ने
अपने नमूनों से जानकारी निकलवानी चाही।

182
00:13:20,967 --> 00:13:21,801
आपने इसे चुरा लिया?

183
00:13:22,302 --> 00:13:23,887
नहीं, उधार लिया है।

184
00:13:24,679 --> 00:13:27,933
कभी-कभी काम करने के लिए
कुछ नियम तोड़ने पड़ते हैं।

185
00:13:28,308 --> 00:13:30,936
उस नामुराद ने डिस्क कूटबद्ध कर रखी है

186
00:13:31,019 --> 00:13:32,479
और आठ अंकों का पासवर्ड लगाया है।

187
00:13:32,562 --> 00:13:34,356
बहुत अच्छे। आप इसका मतलब समझे?

188
00:13:34,814 --> 00:13:37,651
मतलब उन लोगों को इससे जानकारी
निकालने में 10,000 घंटे लगते।

189
00:13:37,734 --> 00:13:40,487
क्योंकि वे अल्गोरिदम चलाने
और ज्यामिति आज़माने में लगे हैं।

190
00:13:40,987 --> 00:13:42,447
-बीजगणित।
-क्या?

191
00:13:43,406 --> 00:13:44,658
अल्गोरिदम यानि बीजगणित।

192
00:13:44,741 --> 00:13:47,911
जो भी हो। कहना यह चाहता हूँ
कि कोई भी यूँ ही पासवर्ड नहीं चुनता,

193
00:13:47,994 --> 00:13:49,704
आतंकवादी सरगना भी नहीं।

194
00:13:49,788 --> 00:13:51,248
वे कोई निजी चीज़ चुनते हैं।

195
00:13:51,331 --> 00:13:53,291
अपने बच्चे का जन्मदिन। उनकी सालगिरह।

196
00:13:54,125 --> 00:13:56,503
और इस साले सुलेमान के बारे में
तुमसे ज़्यादा यहाँ कोई नहीं जानता।

197
00:13:56,586 --> 00:13:57,921
मुझे तुम पर भरोसा है।

198
00:13:58,338 --> 00:13:59,839
आप कहाँ जा रहे हैं?

199
00:13:59,923 --> 00:14:02,259
मुझे एक काम है। एक घंटे में लौट आऊँगा।

200
00:14:28,368 --> 00:14:29,828
सुरक्षित लॉग आउट

201
00:14:53,101 --> 00:14:55,437
कैथी म्यूलर, एमडी
वर्ष की सर्वश्रेष्ठ एपिडीमियोलजिस्ट

202
00:14:58,440 --> 00:15:01,151
इबोला वायरस तेज़ी से उत्परिवर्तित होते हैं

203
00:15:03,653 --> 00:15:06,364
""हम उम्मीद कर रहे हैं
कि इस प्रकोप का अंत हो रहा है।"

204
00:15:10,619 --> 00:15:11,536
रायन।

205
00:15:14,331 --> 00:15:16,916
हाँ। मैं अभी आता हूँ।

206
00:15:26,843 --> 00:15:28,470
अब वह आपसे मिलेंगे, डॉ. रायन।

207
00:15:28,845 --> 00:15:30,847
हाँ, ठीक है।

208
00:15:32,891 --> 00:15:33,808
शुक्रिया।

209
00:15:35,101 --> 00:15:37,145
क्या हम इस पर बाद में बात कर सकते हैं?

210
00:15:37,896 --> 00:15:39,147
हाँ, ज़रूर। अलविदा।

211
00:15:39,230 --> 00:15:41,816
-जैक, आने का शुक्रिया।
-कोई बात नहीं।

212
00:15:41,900 --> 00:15:44,361
-तुम कुछ लोगे? पानी?
-नहीं, ठीक है।

213
00:15:44,444 --> 00:15:46,613
तो मुझे पता चला है कि तुम मरीन में थे?

214
00:15:47,072 --> 00:15:48,114
जी, जनाब।

215
00:15:48,865 --> 00:15:50,700
क्या तुम किसी दौरे पर गए थे?

216
00:15:50,784 --> 00:15:52,494
-जी, जनाब।
-इराक?

217
00:15:52,952 --> 00:15:54,245
अफ़गानिस्तान।

218
00:15:55,038 --> 00:15:57,749
उस सेवा के लिए शुक्रिया।

219
00:15:58,917 --> 00:16:00,251
आओ, बैठ जाओ।

220
00:16:01,711 --> 00:16:03,421
तुमने पढ़ाई कहाँ से की थी, जैक?

221
00:16:03,505 --> 00:16:04,798
बॉस्टन कॉलेज से।

222
00:16:04,881 --> 00:16:08,635
बॉस्टन कॉलेज।
क्या तुम डग फ़्लूटी के प्रशंसक हो?

223
00:16:08,718 --> 00:16:11,054
वह मेरे दौर से पहले मशहूर था, पर हाँ।

224
00:16:11,137 --> 00:16:12,681
कोई खेल खेलते हो?

225
00:16:12,764 --> 00:16:14,307
-बास्केटबॉल? फुटबॉल?
-नाविक दल में था।

226
00:16:14,391 --> 00:16:15,642
अच्छा? मैं भी था।

227
00:16:15,725 --> 00:16:18,436
येल में। उससे पहले ग्रॉटन।

228
00:16:18,520 --> 00:16:20,605
हाँ। तुम जैसा हट्टा-कट्टा बंदा कर सकता है।

229
00:16:22,148 --> 00:16:24,234
माफ़ कीजिएगा।
आपने मुझे क्यों बुलाया था, जनाब?

230
00:16:24,818 --> 00:16:27,028
तुमने सुबह की बैठक में जो कहा,
वह मुझे पसंद आया,

231
00:16:27,112 --> 00:16:29,072
और यह भी कि तुम वह कहने से डरे नहीं।

232
00:16:29,656 --> 00:16:33,201
तो तुम उसे कैसे ढूँढ़ोगे? सुलेमान को?

233
00:16:34,619 --> 00:16:37,038
हमें उसके सोचने के तरीके को समझना होगा।

234
00:16:37,122 --> 00:16:39,541
जानना होगा कि उसे
किस चीज़ से प्रेरणा मिल रही है?

235
00:16:39,624 --> 00:16:41,918
किस चीज़ से प्रेरणा मिल रही है?
वही जिससे वे सब प्रेरित होते हैं,

236
00:16:42,001 --> 00:16:43,712
पश्चिम का अंत, एक नई खिलाफ़त।

237
00:16:43,795 --> 00:16:46,881
हाँ। आम तौर पर मैं आपसे सहमत होता, पर...

238
00:16:47,716 --> 00:16:48,925
पता नहीं, यह कुछ दिलचस्प है,

239
00:16:49,008 --> 00:16:51,052
उसका लक्ष्य थोड़ा अलग है।

240
00:16:51,636 --> 00:16:52,637
क्या मतलब?

241
00:16:53,138 --> 00:16:54,389
वह जो भी कर रहा है,

242
00:16:54,973 --> 00:16:57,559
वह अधिक निश्चित है, सटीक है।

243
00:16:57,976 --> 00:17:01,229
देखिए उसने पैसे कैसे जमा किए।
बहुत सोचे-समझे तरीके से।

244
00:17:02,814 --> 00:17:04,190
वह बिन लादेन की तरह है।

245
00:17:06,484 --> 00:17:10,655
साफ़ बता दूँ कि मैंने तहकीकात
सीटीसी यूरोप को सौंपी है,

246
00:17:10,739 --> 00:17:12,282
पर मुझे तुम जैसे लोग चाहिए।

247
00:17:12,782 --> 00:17:14,993
तुमने बहुत ईमानदारी से काम किया है।

248
00:17:15,076 --> 00:17:17,203
शुक्रिया, जनाब,
पर पूरे सम्मान के साथ कहूँगा,

249
00:17:17,287 --> 00:17:19,956
बैंक पर निगरानी ग्रीयर ने करवाई थी।

250
00:17:20,039 --> 00:17:22,417
-उनके बिना...
-मैं तुम्हें एक सलाह दे सकता हूँ, जैक?

251
00:17:22,500 --> 00:17:25,628
मैं जिम ग्रीयर को एक अरसे से जानता हूँ।

252
00:17:25,712 --> 00:17:28,298
वह एक बेहतरीन केस ऑफ़िसर है,

253
00:17:28,381 --> 00:17:32,552
पर उसकी ख़ूबियाँ मुख्यालय को रास नहीं आती।

254
00:17:33,052 --> 00:17:35,430
पर तुम,

255
00:17:35,513 --> 00:17:39,225
सुलेमान कार्य बल के लिए
मैं तुम्हें यहाँ के संचालक के रूप में

256
00:17:39,309 --> 00:17:41,186
देख सकता हूँ।

257
00:17:41,811 --> 00:17:43,646
और सीधे मेरे साथ काम करते हुए भी।

258
00:17:43,730 --> 00:17:46,649
मतलब, ऐसा ऑपरेशन करियर बना सकता है।

259
00:17:47,609 --> 00:17:48,651
शुक्रिया।

260
00:17:50,653 --> 00:17:52,864
क्या मैं इस पर सोचने के लिए
थोड़ा समय ले सकता हूँ?

261
00:17:54,574 --> 00:17:55,575
ज़रूर।

262
00:17:57,160 --> 00:18:00,955
पर ज़्यादा देर मत करना, जैक।
मैं चाहूँगा कि तुम यह मिशन पूरा करो।

263
00:18:02,624 --> 00:18:03,833
शुक्रिया, जनाब।

264
00:18:06,544 --> 00:18:11,800
अल मन्ज़ीर, सीरिया

265
00:18:19,808 --> 00:18:22,519
ठीक है, मेरे बच्चे समीर, काम हो गया।

266
00:18:23,978 --> 00:18:28,191
अगर तुम यहाँ खेलने वाले हो,
तो खाने के समय से पहले खिलौने रख देना।

267
00:18:28,274 --> 00:18:29,901
जानता हूँ।

268
00:18:29,984 --> 00:18:31,027
क्या तुम्हारा कमरा साफ़ है?

269
00:18:31,110 --> 00:18:32,237
हाँ, वह साफ़ है।

270
00:18:32,320 --> 00:18:34,239
क्या तुम्हें यकीन है, जान?

271
00:18:34,322 --> 00:18:36,366
डैडी आ गए!

272
00:18:55,343 --> 00:18:56,761
डैडी!

273
00:19:03,434 --> 00:19:04,936
स्वागत है, डैडी।

274
00:19:05,019 --> 00:19:06,646
शुक्रिया, ख़ुदा तुम्हारे साथ है।

275
00:19:12,485 --> 00:19:14,445
क्या आप हमारे लिए तोहफ़े लाए?

276
00:19:14,779 --> 00:19:17,365
इस बार मुझे समय नहीं मिला। बहुत काम था।

277
00:19:21,536 --> 00:19:24,622
पर रास्ते में, मुझे यह मिला।

278
00:19:24,706 --> 00:19:25,915
तुम्हें पसंद आया?

279
00:19:29,210 --> 00:19:30,670
शुक्रिया, डैडी।

280
00:19:36,509 --> 00:19:37,886
और ये...

281
00:19:38,469 --> 00:19:39,762
तुम्हारे लिए हैं।

282
00:19:39,846 --> 00:19:41,514
शुक्रिया, डैडी।

283
00:19:50,565 --> 00:19:52,108
तुम्हें अमन नसीब हो।

284
00:19:52,734 --> 00:19:54,527
स्वागत है।

285
00:19:55,904 --> 00:19:58,031
मेरा अनमोल हीरा।

286
00:20:11,085 --> 00:20:12,337
ताज़ी मछली।

287
00:20:12,420 --> 00:20:13,838
यह अलेक्ज़ेंड्रिया से है।

288
00:20:28,811 --> 00:20:29,771
सारा!

289
00:20:51,376 --> 00:20:53,044
कितने समय के लिए आए हो?

290
00:20:55,088 --> 00:20:56,005
कुछ कह नहीं सकता।

291
00:20:58,925 --> 00:21:01,135
क्या तुम दाऊद या मलिक से मिले?

292
00:21:01,928 --> 00:21:05,014
दाऊद अक्सर मस्जिद में आता है।

293
00:21:05,098 --> 00:21:06,057
उससे मेरा सलाम कहिएगा।

294
00:21:07,558 --> 00:21:08,935
यासमीन से मिले?

295
00:21:10,186 --> 00:21:11,270
नहीं।

296
00:21:12,480 --> 00:21:15,191
बच्चों की खातिर अच्छे संबंध
रखने की कोशिश कर रहे हैं, पर...

297
00:21:16,109 --> 00:21:17,151
नहीं।

298
00:21:18,319 --> 00:21:19,696
यह सुनकर अफ़सोस हुआ।

299
00:21:21,072 --> 00:21:23,950
तुम्हारा फ़ोन आया तो अच्छा लगा।
तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, भाई।

300
00:21:24,617 --> 00:21:27,912
शुक्रवार को नमाज़ के लिए आना।
सब तुमसे मिलकर खुश होंगे।

301
00:21:31,749 --> 00:21:33,334
मैंने तब से नमाज़ नहीं पढ़ी...

302
00:21:35,086 --> 00:21:37,755
जब से यासमीन और मैं...

303
00:21:37,839 --> 00:21:39,007
अच्छा।

304
00:21:39,632 --> 00:21:41,175
मैंने उसके लिए...

305
00:21:43,177 --> 00:21:44,220
धर्म परिवर्तन किया था,

306
00:21:45,013 --> 00:21:46,347
ताकि हमारी शादी हो सके।

307
00:21:47,807 --> 00:21:48,850
तो...

308
00:21:50,393 --> 00:21:52,603
थोड़ा मुश्किल है...

309
00:21:53,021 --> 00:21:54,313
समझ गया।

310
00:21:56,357 --> 00:21:57,900
मैं तुम्हें कुछ देना चाहता हूँ।

311
00:21:58,985 --> 00:22:01,487
-चलो भी, इसकी ज़रूरत नहीं है...
-नहीं, मैं चाहता हूँ तुम यह रखो।

312
00:22:02,071 --> 00:22:03,489
याद दिलाने के लिए।

313
00:22:05,575 --> 00:22:11,497
तुमने अल्लाह से दूरी बनाई होगी,
पर वह हमेशा तुम्हारे साथ हैं।

314
00:22:12,165 --> 00:22:14,208
यह कभी मत भूलना, भाई।

315
00:22:55,249 --> 00:22:57,251
तुम यह क्या कर रहे हो?

316
00:22:59,420 --> 00:23:00,463
स्वागत है।

317
00:23:01,214 --> 00:23:02,215
कैसा चल रहा है?

318
00:23:02,298 --> 00:23:05,301
सिवाय इस बात के
कि आठ संख्याओं वाले पासवर्ड का

319
00:23:05,384 --> 00:23:08,763
पता लगाने की संभावना
करोड़ों में एक है, मैं मज़े में हूँ।

320
00:23:09,305 --> 00:23:12,266
और 10वीं कोशिश के बाद यह हमेशा के लिए
बंद हो जाएगा और सब मिटा देगा।

321
00:23:12,350 --> 00:23:13,309
आप कैसे हैं?

322
00:23:13,684 --> 00:23:14,602
सत्यानाश।

323
00:23:17,730 --> 00:23:19,982
काम मुश्किल ही था।
पर कोशिश करना तो बनता है।

324
00:23:21,359 --> 00:23:22,443
मैं जा रहा हूँ।

325
00:23:23,736 --> 00:23:25,279
रुकिए, बस इतना ही?

326
00:23:26,405 --> 00:23:27,657
तुम कब सीखोगे?

327
00:23:27,740 --> 00:23:29,408
बस अपनी आत्मा के मुताबिक चलो,
इतना ही कर सकते हो।

328
00:23:29,492 --> 00:23:31,327
कभी-कभी सफल नहीं होते, काम ही ऐसा है।

329
00:23:31,410 --> 00:23:34,163
अच्छा, तो कराची में आप
बस अपनी आत्मा के मुताबिक चल रहे थे?

330
00:23:38,584 --> 00:23:40,294
-क्या सुना है तुमने?
-बहुत कुछ।

331
00:23:40,378 --> 00:23:42,839
मुझे सबसे अच्छा वह किस्सा लगा
जब आपने कराची मुख्यालय के दूसरे

332
00:23:42,922 --> 00:23:44,882
माले से किसी को बाहर
फेंक दिया क्योंकि वह बोल नहीं रहा था।

333
00:23:44,966 --> 00:23:46,300
यह बकवास है।

334
00:23:46,926 --> 00:23:48,845
कराची मुख्यालय पहले माले पर है।

335
00:23:50,680 --> 00:23:52,723
अगर हमें साथ काम करना है,
तो यह जानने का हक है

336
00:23:52,807 --> 00:23:53,975
कि आपको वापस यहाँ क्यों लाया गया।

337
00:23:54,058 --> 00:23:56,936
अगर तुम अफ़गानिस्तान के बारे में
बताओगे तो मैं कराची के बारे में बता दूँगा।

338
00:23:58,563 --> 00:23:59,772
मुझे पता था।

339
00:24:00,523 --> 00:24:02,608
कुछ बातें साफ़ कर लेते हैं।

340
00:24:02,775 --> 00:24:03,776
एक,

341
00:24:04,694 --> 00:24:06,904
-मैं तुम्हारा दोस्त नहीं हूँ।
-ठीक है।

342
00:24:06,988 --> 00:24:08,823
हाँ, हम साथ काम करते हैं,
पर तुम मुझे नहीं जानते,

343
00:24:08,906 --> 00:24:11,367
और मैं तुम्हें नहीं जानता।
और मुझे इससे कोई एतराज़ नहीं।

344
00:24:11,492 --> 00:24:14,328
दो, मुझ पर तुम्हारा कोई एहसान नहीं है।

345
00:24:14,412 --> 00:24:16,539
मेरे अतीत से बस मुझे मतलब है
और तुम्हारे अतीत से तुम्हें।

346
00:24:16,622 --> 00:24:18,916
हाँ, पर अपने पसंदीदा काम के लिए
मुझे इस्तेमाल कर सकते हो?

347
00:24:19,000 --> 00:24:20,585
-अरे, बस कर।
-नहीं, यह बेहूदगी है।

348
00:24:20,668 --> 00:24:23,963
-मैं सारा दिन इस पर काम करता रहा...
-वह वीडियो, उसे रीवाइन्ड करो।

349
00:24:30,261 --> 00:24:31,220
रुको।

350
00:24:32,680 --> 00:24:35,349
यह। कुछ दिखा?
देखा वह हथकड़ी कैसे लगवाता है?

351
00:24:35,850 --> 00:24:40,104
हथकड़ियाँ उसके लिए नई नहीं हैं।
उसने पहले भी सज़ा काटी है।

352
00:24:40,188 --> 00:24:42,899
क्या तुमने उसके नाम और उर्फ़ नामों की
ट्राइडेन्ट में जाँच करवाई है?

353
00:24:42,982 --> 00:24:47,612
बेशक। प्रशासन ट्रैफिक, डीओसी ट्रैफिक।
वह कभी हमारे हाथ नहीं लगा।

354
00:24:49,739 --> 00:24:51,032
ज़रा रुकिए।

355
00:24:52,325 --> 00:24:53,618
वह कभी हमारे हाथ नहीं लगा।

356
00:24:56,454 --> 00:24:58,456
उसके फ़ोन का सिम कार्ड फ़्रांस का है।

357
00:24:59,999 --> 00:25:02,376
मैंने डीजीएसआई में पता किया था,
पर उनके पास वर्तमान फ़ाइल नहीं थी,

358
00:25:02,460 --> 00:25:06,088
पर शायद वह किसी की नज़र में इसलिए नहीं था
क्योंकि वह कभी बाहर था ही नहीं?

359
00:25:06,964 --> 00:25:09,884
अगर मैं फ़्रांस के जेल रिकॉर्ड देखूँ,
कुलनाम "सुलेमान,"

360
00:25:09,967 --> 00:25:13,679
पहला नाम अज्ञात,
तो उर्फ़ नाम है "सुलेमान अल बेका।"

361
00:25:13,763 --> 00:25:17,141
जन्म स्थान, बेका वैली, लेबनान।

362
00:25:22,104 --> 00:25:23,439
हे भगवान।

363
00:25:25,524 --> 00:25:27,735
मूसा बिन सुलेमान।

364
00:25:33,366 --> 00:25:35,076
उसका कैदी नंबर।

365
00:25:35,785 --> 00:25:39,205
हर पासवर्ड उसे बनाने वाले से
निजी रूप से जुड़ा होता है।

366
00:25:47,171 --> 00:25:49,882
सुलेमान के फ़ोन के
कॉल लॉग में चार नंबर थे।

367
00:25:50,549 --> 00:25:52,260
हमने उन सबका पता कर लिया है।

368
00:25:53,010 --> 00:25:54,512
वे सब पेरिस में हैं।

369
00:25:55,388 --> 00:25:56,389
पेरिस?

370
00:25:56,806 --> 00:25:58,933
हमने उसके 9.5 मिलियन रुकवा दिए।

371
00:25:59,016 --> 00:26:00,268
उसे उन पैसों की भरपाई करनी है।

372
00:26:01,018 --> 00:26:03,104
हमने श्री सिंगर को यहाँ बुलाया है।

373
00:26:04,522 --> 00:26:06,357
आगे बताओ।

374
00:26:07,024 --> 00:26:09,986
उसने सेंट-डेनी के इस नंबर पर
पाँच बार फ़ोन किया।

375
00:26:10,444 --> 00:26:13,614
हमें पेरिस भेज दीजिए,
हम रात तक उसे पकड़कर यहाँ ले आएँगे।

376
00:26:13,698 --> 00:26:15,992
मैंने सीटीसी यूरोप को यह काम सौंपा है।

377
00:26:16,075 --> 00:26:18,577
और तुम दोनों से कहा था
कि हर जानकारी उनके साथ साझा करना।

378
00:26:18,953 --> 00:26:20,079
ठीक है, नेट।

379
00:26:24,417 --> 00:26:26,377
डॉ. रायन, तुमने उसे ढूँढ़ा है,

380
00:26:27,128 --> 00:26:28,546
तुम क्या करना चाहते हो?

381
00:26:33,551 --> 00:26:35,469
मुझे लगता है कि ग्रीयर
और मुझे जाना चाहिए, जनाब।

382
00:26:36,178 --> 00:26:39,265
बहुत अच्छे। डीजीएसआई से संपर्क करो।

383
00:26:39,348 --> 00:26:41,517
सुनिश्चित करना कि जब तुम वहाँ पहुँचो
तो वे इंतज़ार कर रहे हों।

384
00:26:41,600 --> 00:26:43,227
-शुक्रिया, जनाब।
-शुक्रिया, जनाब।

385
00:26:47,523 --> 00:26:49,233
बेलविल
पेरिस, फ़्रांस

386
00:27:32,943 --> 00:27:34,487
मुझे लगा था कि तुम कल आओगे।

387
00:27:35,196 --> 00:27:36,906
मुझे देर हो गई।

388
00:27:45,039 --> 00:27:46,165
सब इसमें हैं।

389
00:28:06,477 --> 00:28:07,603
उन्होंने कहा तुम्हें बता दूँ...

390
00:28:07,686 --> 00:28:09,188
कि यह आखिरी किस्त है।

391
00:28:09,271 --> 00:28:10,356
इसके बाद और नहीं है।

392
00:28:32,503 --> 00:28:33,629
समीर!

393
00:28:37,842 --> 00:28:38,884
बेवकूफ़।

394
00:29:10,332 --> 00:29:11,542
क्या कर रही हो?

395
00:29:12,835 --> 00:29:14,879
मैं अपने डैडी को ढूँढ़ रही थी।

396
00:29:16,589 --> 00:29:17,465
माफ़ करना।

397
00:29:18,716 --> 00:29:20,593
अरे, इतनी जल्दी क्या है?

398
00:29:22,261 --> 00:29:23,512
मैं याज़ीद हूँ।

399
00:29:24,430 --> 00:29:26,140
तुम्हारा नाम सारा है न?

400
00:29:31,353 --> 00:29:32,396
चखना चाहोगी?

401
00:29:37,776 --> 00:29:39,403
मेरे पास तुम्हारे लिए भी है।

402
00:29:53,459 --> 00:29:54,627
खोलो इसे।

403
00:30:12,770 --> 00:30:13,604
सारा!

404
00:30:14,230 --> 00:30:15,481
इतनी देर क्यों लग रही है?

405
00:30:36,085 --> 00:30:37,461
क्या हो गया, जान?

406
00:30:40,381 --> 00:30:42,758
मुझे उनसे नफ़रत है!

407
00:30:42,841 --> 00:30:45,302
डैडी उन्हें यहाँ क्यों लाए?

408
00:30:45,427 --> 00:30:48,430
कोई बात नहीं। सब ठीक हो जाएगा, जान।

409
00:30:50,474 --> 00:30:53,394
मैं किसी को तुम्हें चोट पहुँचाने न दूँगी।

410
00:31:06,615 --> 00:31:09,285
आखिरकार बच्चे सो गए।

411
00:31:13,080 --> 00:31:16,000
तुम्हें लगा मैं तुम्हारे लिए
कोई तोहफ़ा नहीं लाया?

412
00:31:32,224 --> 00:31:35,227
यह तुम पर सुंदर लग रहा है।

413
00:31:45,613 --> 00:31:48,240
मुझे तुम्हारी याद आती थी।

414
00:32:03,464 --> 00:32:05,049
इतनी परेशान क्यों हो?

415
00:32:15,851 --> 00:32:17,770
वे यहाँ क्यों आए हैं, मूसा?

416
00:32:19,480 --> 00:32:21,190
मेरे बच्चे इस घर में सोते हैं।

417
00:32:23,942 --> 00:32:25,986
तुम हमारे घर में किसे ला रहे हो?

418
00:32:26,987 --> 00:32:30,699
वे हमारे बच्चे हैं न?

419
00:32:30,783 --> 00:32:34,662
पूरी ज़िंदगी मैंने तुमसे
कभी कोई सवाल नहीं किया...

420
00:32:35,704 --> 00:32:37,706
क्योंकि तुम एक नेक इंसान हो।

421
00:32:39,124 --> 00:32:42,878
जब तुम असद की फ़ौज के साथ लड़े,
तो मैं समझ गई

422
00:32:43,337 --> 00:32:48,717
कि तुम हमारे लिए,
हमारे देश के लिए लड़ रहे हो।

423
00:32:52,971 --> 00:32:57,851
पर अब... हालात बदल गए हैं।

424
00:32:59,144 --> 00:33:01,563
क्या मतलब?

425
00:33:02,815 --> 00:33:05,234
तुम बदल गए हो।

426
00:33:05,609 --> 00:33:08,904
ये लोग तुम्हारा इस्तेमाल कर रहे हैं।

427
00:33:08,987 --> 00:33:11,073
मुझे इस्तेमाल कर रहे हैं?

428
00:33:11,949 --> 00:33:13,534
उन्हें मेरी ज़रूरत है।

429
00:33:31,301 --> 00:33:37,182
हमें तुम्हारी ज़रूरत है।
तुम्हारे परिवार को। यहाँ।

430
00:33:44,231 --> 00:33:50,154
मैं यह सब तुम्हारे
और बच्चों के लिए कर रहा हूँ।

431
00:33:54,241 --> 00:33:56,160
मुझ पर यकीन रखो।

432
00:33:56,910 --> 00:33:58,245
कैसे यकीन रखूँ?

433
00:33:58,328 --> 00:34:00,622
मैं यह भी नहीं जानती
कि तुम क्या कर रहे हो।

434
00:34:02,624 --> 00:34:04,501
मैं तुम्हारा पति हूँ।

435
00:34:07,921 --> 00:34:09,757
और तुम्हें मुझ पर यकीन करना ही होगा।

436
00:35:01,892 --> 00:35:05,187
कैप्टन सैंडरीन आर्नोड।
लेफ़्टिनेंट तारिक ला प्वांट।

437
00:35:05,270 --> 00:35:06,897
यह स्वाट का प्रभारी है।

438
00:35:06,980 --> 00:35:08,774
जेम्स ग्रीयर। जैक रायन।

439
00:35:10,067 --> 00:35:11,026
गार्थ।

440
00:35:12,945 --> 00:35:16,281
ठीक है मैं यह बात एक बार कहूँगी,
ताकि कोई उलझन न रहे।

441
00:35:16,365 --> 00:35:18,325
तुम इस देश में मेहमान हो।

442
00:35:18,408 --> 00:35:21,495
जब मैं कोई आदेश दूँगी,
तो उसके पालन की उम्मीद करूँगी।

443
00:35:21,578 --> 00:35:24,206
अगर इस बात से कोई एतराज़ है,
तो अभी बता दो।

444
00:35:25,415 --> 00:35:26,959
नहीं, मोहतरमा।

445
00:35:28,418 --> 00:35:30,128
फ़्रांस में स्वागत है।

446
00:35:30,921 --> 00:35:32,631
रास्ते में बातें कर सकते हैं।

447
00:35:56,488 --> 00:35:58,490
यह लो, दोस्त। इसे पहनकर देखो।

448
00:36:17,301 --> 00:36:19,803
तुमने जो सेल फ़ोन नंबर दिया था,
हम उसकी निगरानी कर रहे थे।

449
00:36:20,178 --> 00:36:22,389
उसी घर में सात बार और फ़ोन किया गया।

450
00:36:22,472 --> 00:36:24,725
पेरिस के उत्तर में पाँच किलोमीटर दूर।

451
00:36:29,354 --> 00:36:31,231
तुमने कहा कि सुलेमान फ़्रांस से था।

452
00:36:31,315 --> 00:36:33,108
क्या वह यहाँ कुछ करने वाला है?

453
00:36:33,191 --> 00:36:36,820
हमें नहीं पता कि उसका लक्ष्य क्या है,
पर यह पता है कि कोई उसे पैसे दे रहा है।

454
00:36:36,904 --> 00:36:38,697
वह यहाँ पैसे लेने आया था,

455
00:36:39,364 --> 00:36:41,366
फिर वह पैसे अपने फ़ोन में
डालने की कोशिश करेगा

456
00:36:41,450 --> 00:36:44,077
ट्रैक-यूरो नाम के एक ऐप के ज़रिए।

457
00:36:44,161 --> 00:36:45,412
ट्रैक-यूरो?

458
00:36:45,495 --> 00:36:47,581
उसके ज़रिए सिम कार्डों में
पैसे डाले जा सकते हैं,

459
00:36:47,664 --> 00:36:51,209
सेल फ़ोन से पैसे भेज सकते हैं।
दस-दस हज़ार डॉलर करके।

460
00:36:53,879 --> 00:36:57,341
-गार्थ नाम है न?
-हाँ, ब्रुक्स की तरह।

461
00:36:57,758 --> 00:37:01,178
हर दौरे में एक नया नाम रखता हूँ।
मज़ा आता है।

462
00:37:01,720 --> 00:37:03,931
सुनो, क्या तुम्हें बंदूक चाहिए?

463
00:37:04,014 --> 00:37:06,350
-मुझे इजाज़त नहीं है...
-इससे मैगज़ीन रिलीज़ करते हैं,

464
00:37:06,475 --> 00:37:08,644
इसे पीछे करोगे तो गोली चेम्बर में आ जाएगी।

465
00:37:08,727 --> 00:37:10,354
और यह डिकॉकर है।

466
00:37:10,479 --> 00:37:12,439
-असल में मैंने...
-डॉक्टर, एक एहसान करना, ठीक है?

467
00:37:12,522 --> 00:37:14,399
बंदूक ध्यान से चलाना, ठीक है?

468
00:37:14,483 --> 00:37:17,444
मैं नहीं चाहता कि तुम जोश में आकर
मेरे पिछवाड़े में गोली मार दो।

469
00:37:17,527 --> 00:37:19,780
मेरे बच्चों को लगता है
कि मैं अंतरिक्षयात्री हूँ।

470
00:37:19,863 --> 00:37:22,783
यह समझाना मुश्किल होगा कि अंतरिक्ष में
मेरे पिछवाड़े पर गोली कैसे लगी।

471
00:37:26,787 --> 00:37:28,413
हाँ। ऐसे ही।

472
00:37:37,589 --> 00:37:39,841
सेन-सेंट-डेनी
पेरिस, फ़्रांस

473
00:37:59,194 --> 00:38:00,028
कैसे हो?

474
00:38:01,989 --> 00:38:03,365
तुम्हें और कितना वक्त चाहिए?

475
00:38:03,490 --> 00:38:04,616
बस होने वाला है।

476
00:38:04,700 --> 00:38:06,243
शायद 15-20 मिनट।

477
00:38:42,195 --> 00:38:43,363
नया संदेश
5-0

478
00:38:43,447 --> 00:38:45,157
सत्यानाश। मैं बाद में फ़ोन करता हूँ।

479
00:39:55,560 --> 00:39:56,603
पीछे रहना।

480
00:41:30,322 --> 00:41:32,324
नीचे एक एम्बुलेंस है। जाओ!

481
00:41:41,458 --> 00:41:42,292
आओ चलें!

482
00:41:42,375 --> 00:41:44,586
रुक क्यों रहे हो? चलो!

483
00:41:51,134 --> 00:41:52,761
कोई बात नहीं। तुम ठीक हो।

484
00:41:53,011 --> 00:41:54,304
तुम कहाँ जा रहे हो?

485
00:42:35,845 --> 00:42:37,055
मदद करो...

486
00:42:37,138 --> 00:42:38,890
हाथ ऊपर करो। घुटनों पर बैठो।

487
00:42:40,183 --> 00:42:41,017
प्लीज़!

488
00:42:41,101 --> 00:42:42,227
नहीं!

