1
00:00:07,800 --> 00:00:10,219
कई साल पहले

2
00:00:10,302 --> 00:00:12,722
एक छोटी लड़की और एक छोटा लड़का था।

3
00:00:12,805 --> 00:00:15,891
वे मेक्सिको के एक छोटे गाँव में रहते थे

4
00:00:15,975 --> 00:00:17,852
और एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त थे।

5
00:00:18,144 --> 00:00:20,646
एक दिन उस छोटी लड़की के माता-पिता

6
00:00:20,730 --> 00:00:22,982
एक भीषण दुर्घटना में चल बसे।

7
00:00:23,065 --> 00:00:24,650
धांय!

8
00:00:24,734 --> 00:00:25,651
धांय!

9
00:00:26,360 --> 00:00:27,903
उसके माता-पिता के बिना,

10
00:00:27,987 --> 00:00:30,281
छोटी लड़की के पास रहने की कोई जगह नहीं थी,

11
00:00:30,364 --> 00:00:33,534
तो उस छोटे लड़के के माता-पिता
 ऊँची पहाड़ी पर बने अपने महल में

12
00:00:33,617 --> 00:00:36,078
अपने साथ रखने के लिए
 उसे अपने साथ ले आए।

13
00:00:37,037 --> 00:00:39,248
हर रात सोने से पहले,

14
00:00:39,331 --> 00:00:42,752
वह छोटी लड़की और छोटा लड़का
 साथ मिलकर प्रार्थना किया करते थे।

15
00:00:42,835 --> 00:00:46,630
पर वह छोटी लड़की अब भी
 अपने माता-पिता को लेकर बहुत दुखी थी,

16
00:00:46,714 --> 00:00:50,092
और अपने नए परिवार के साथ
 विशाल महल में रहने से डरती थी।

17
00:00:51,177 --> 00:00:52,344
तो उस छोटे लड़के ने

18
00:00:52,428 --> 00:00:54,305
उसे बेहतर महसूस कराने के लिए

19
00:00:54,388 --> 00:00:56,557
अपना एक पसंदीदा खिलौना उसे दे दिया।

20
00:00:56,932 --> 00:00:59,477
इससे छोटी लड़की को काफ़ी बेहतर महसूस हुआ।

21
00:00:59,560 --> 00:01:04,023
पर एक दिन, एक दुष्ट लड़के ने
 उससे वह खिलौना छीन लिया

22
00:01:04,106 --> 00:01:06,650
और जब वह दुखी हुई तो उस पर हँसने लगा।

23
00:01:08,319 --> 00:01:13,157
तो उस छोटे लड़के ने
 दुष्ट लड़के पर छिपकर वार किया

24
00:01:13,240 --> 00:01:15,868
और उससे वह खिलौना छीन लिया

25
00:01:19,789 --> 00:01:21,832
और खिलौना वापस छोटी लड़की को दे दिया।

26
00:01:21,916 --> 00:01:25,586
वह उस छोटे लड़के की पनाह में
 महफ़ूज़ और सुरक्षित महसूस करती थी।

27
00:01:25,669 --> 00:01:28,214
जब वह छोटी लड़की बड़ी हुई,

28
00:01:28,297 --> 00:01:31,634
तो उसने फ़ैसला किया
 कि उस बड़े महल को छोड़कर

29
00:01:31,717 --> 00:01:33,803
अमेरिका जाने का वक्त आ गया है,

30
00:01:36,514 --> 00:01:40,059
और उस खिलौने को वह अपने साथ ले गई
 ताकि हमेशा उस छोटे लड़के को याद रखे।

31
00:01:40,142 --> 00:01:43,062
लॉस एंजेलिस में स्वागत है

32
00:01:45,022 --> 00:01:48,275
आज तक भी, हर रात जब वह सोने जाती है

33
00:01:48,359 --> 00:01:51,487
तो वह खिलौना उसे दिलासा देता है

34
00:01:55,407 --> 00:01:58,619
गोलियथ : क़ानून का शहंशाह

35
00:02:02,581 --> 00:02:03,749
अच्छा।

36
00:02:24,937 --> 00:02:28,315
हे भगवान! धत। तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

37
00:02:28,399 --> 00:02:30,943
मुझे लगा आपको तौलिया वगैरह चाहिए होगा।

38
00:02:32,736 --> 00:02:34,446
किसके लिए? टखने पोंछने के लिए?

39
00:02:36,574 --> 00:02:38,325
अभी भी क्या...

40
00:02:39,326 --> 00:02:42,454
बख्शीश का इंतज़ार कर रहे हो?

41
00:02:42,538 --> 00:02:45,624
क्या यही बात है? तुम्हें... क्योंकि तुम...

42
00:02:45,708 --> 00:02:48,085
अच्छा। काफ़ी साहसी हो,
यह बात तो साफ़ है।

43
00:02:48,168 --> 00:02:50,713
पक्का जेब में देने के लिए कुछ होगा।

44
00:02:50,838 --> 00:02:55,175
धत तेरे की! सारा पैसा
दूसरी पतलून में रह गया।

45
00:02:58,262 --> 00:03:00,264
यह मेरे समय की बर्बादी है।

46
00:03:00,347 --> 00:03:02,099
बस उसे पाँच मिनट दो।

47
00:03:03,058 --> 00:03:04,643
शायद तुम मुझे उल्लू बना रहे हो।

48
00:03:05,227 --> 00:03:08,689
उफ़। वह आ जाएगा। बस उसे पाँच मिनट दो, ठीक?

49
00:03:08,772 --> 00:03:10,733
मैकब्राइड के वही पुराने पैंतरे।

50
00:03:12,192 --> 00:03:13,611
वही पुरानी बकवास।

51
00:03:15,112 --> 00:03:17,823
देखो, यह चिड़िया तुम्हें बताएगी
कि हूलियो कातिल नहीं है।

52
00:03:19,366 --> 00:03:22,411
तुम जानते हो कि केस हार चुके हो,
तो आनन-फ़ानन में कुछ भी कर रहे हो।

53
00:03:34,006 --> 00:03:37,509
ए36 9 2 7 4

54
00:04:05,746 --> 00:04:07,665
कुछ तो ऐसा होगा जो तुम कर सकते हो।

55
00:04:07,748 --> 00:04:10,501
अगर हमने अपना गवाह खो दिया,
तो बस तुम्हारा ही सहारा बचेगा।

56
00:04:10,960 --> 00:04:13,420
यह मामला पेचीदा है। समझे?

57
00:04:14,296 --> 00:04:17,508
वह टीटो गार्सिया वाली बात
एक और बड़ी तहकीकात का हिस्सा है

58
00:04:17,591 --> 00:04:19,218
जिसके बारे में मैं बात नहीं कर सकता।

59
00:04:19,301 --> 00:04:21,595
चलो भी, जेफ़। इसे घुमाओ मत।

60
00:04:21,679 --> 00:04:23,722
अब इसमें कई पक्ष शामिल हो चुके हैं।

61
00:04:25,057 --> 00:04:26,308
ला मानो कार्टेल?

62
00:04:27,267 --> 00:04:29,269
तुम जानते हो मैं यह नहीं बता सकता।

63
00:04:32,064 --> 00:04:35,067
मुझे पता है यह तुम्हारी प्राथमिकता नहीं,
पर हमारी ज़रूर है,

64
00:04:35,693 --> 00:04:38,946
और मैं विश्वास दिलाता हूँ कि हमारा गवाह
तुम्हारी इस बड़ी तहकीकात का हिस्सा है।

65
00:04:44,410 --> 00:04:48,664
अच्छा, देखो। हम टीटो के निर्वासन की
तहकीकात कर रहे हैं।

66
00:04:49,373 --> 00:04:51,291
अगर मुझे कुछ ऐसा मिला
जिससे तुम्हें मदद मिल सके...

67
00:04:51,375 --> 00:04:52,209
फिर हमारी मदद करना।

68
00:04:55,629 --> 00:04:57,047
मैं देखता हूँ कि क्या कर सकता हूँ।

69
00:04:58,549 --> 00:05:00,342
मैं कोई वादा नहीं कर रहा।

70
00:05:01,969 --> 00:05:02,970
अच्छा।

71
00:05:04,680 --> 00:05:05,681
सराहना करता हूँ।

72
00:05:11,812 --> 00:05:12,771
ठीक है।

73
00:05:16,066 --> 00:05:16,900
ठीक है।

74
00:05:19,361 --> 00:05:21,488
-तुम आ रही हो?
-हाँ, आती हूँ।

75
00:05:26,118 --> 00:05:27,327
शुक्रिया।

76
00:05:32,416 --> 00:05:35,210
हमें डाक में बहुत अजीब चीज़ें मिलती हैं,
लोग पकवान भेजते हैं,

77
00:05:35,294 --> 00:05:37,379
पर यकीन मानो, डाक में आई
कोई भी चीज़ मत खाना।

78
00:05:37,463 --> 00:05:39,298
डाक को मत खाना, समझ गई।

79
00:05:39,798 --> 00:05:41,050
फ़ोन इस्तेमाल करना आता है?

80
00:05:41,133 --> 00:05:42,676
यह कोई टेढ़ा सवाल है?

81
00:05:42,760 --> 00:05:45,512
तुम्हारी उम्र के कई स्वयंसेवकों ने
कभी लैंडलाइन इस्तेमाल नहीं की है।

82
00:05:46,513 --> 00:05:47,931
अगर कुछ पूछना हो, तो मैं वहाँ पर मिलूँगी।

83
00:05:48,015 --> 00:05:50,059
-बढ़िया, शुक्रिया।
-तुम्हारा स्वागत है।

84
00:05:59,151 --> 00:06:00,903
हेलो। आपकी मदद कर सकती हूँ?

85
00:06:00,986 --> 00:06:02,613
मैं यहाँ मैरिसोल सिल्वा से मिलने आया हूँ।

86
00:06:03,072 --> 00:06:06,158
हाँ, ज़रूर। आपने मुलाकात तय की थी?

87
00:06:06,241 --> 00:06:07,576
क्या मुलाकात तय करने की ज़रूरत है?

88
00:06:07,701 --> 00:06:10,871
मेरे खयाल से। हाँ। आपका नाम क्या है?

89
00:06:10,954 --> 00:06:12,539
मिगेल टोरेज़।

90
00:06:12,623 --> 00:06:15,542
-मिगेल।
-विकलांग पूर्व-सैनिक संघ से।

91
00:06:17,711 --> 00:06:20,631
अच्छा, हाँ, एक सेकंड दीजिए।
माफ़ी चाहती हूँ।

92
00:06:25,260 --> 00:06:27,221
तुम्हें मुलाकात तय करनी होगी।

93
00:06:27,304 --> 00:06:28,680
मैं यहाँ तुमसे बात करने आया हूँ।

94
00:06:29,389 --> 00:06:32,768
तुम उचित माध्यम के ज़रिए ही
मुझसे बात कर सकते हो।

95
00:06:32,851 --> 00:06:35,062
मेरे बॉस ने कहा है
कि मुझे आज तुमसे बात करनी है।

96
00:06:35,145 --> 00:06:38,190
हाँ। वह नहीं होने वाला। मुलाकात तय करो।

97
00:06:39,108 --> 00:06:40,109
अगली बार।

98
00:06:46,824 --> 00:06:48,659
-उसके लिए माफ़ी चाहती हूँ।
-नहीं, मैं माफ़ी चाहती हूँ।

99
00:06:48,742 --> 00:06:50,577
क्या मैंने वह ठीक से नहीं संभाला, या...

100
00:06:50,661 --> 00:06:52,704
नहीं। बिल्कुल ठीक था। शुक्रिया, डेनीस।

101
00:06:59,545 --> 00:07:00,712
वह आदमी कौन था?

102
00:07:00,796 --> 00:07:03,507
उसने कहा कि विकलांग पूर्व-सैनिक संघ से है।

103
00:07:03,799 --> 00:07:05,175
पक्का?

104
00:07:05,259 --> 00:07:06,760
उसने तो यही कहा था।

105
00:07:42,045 --> 00:07:44,423
तो उस बच्चे से क्या कहोगी जो तुम्हें
ऐसा कुछ बताता है?

106
00:07:44,506 --> 00:07:47,092
जानती हूँ। मैं तो कुछ नहीं कहती।

107
00:07:49,094 --> 00:07:54,099
हाँ। मैं समझता हूँ। जब तक बच्चे नहीं होते,
तब तक नहीं पता होता कि क्या करोगे।

108
00:07:54,183 --> 00:07:56,018
-अरे, हाँ। मैं जानती हूँ।
-ए।

109
00:07:56,101 --> 00:07:57,269
मैं जानती हूँ। हेलो।

110
00:07:58,145 --> 00:07:59,229
क्या चल रहा है?

111
00:07:59,313 --> 00:08:02,482
मैंने मेरी से कहा तुम्हें देर हो जाएगी,
तो हम बस बात कर रहे थे।

112
00:08:02,566 --> 00:08:05,569
हाँ। माफ़ करना, मुझे फ़ोन करना चाहिए था।

113
00:08:05,652 --> 00:08:06,778
कोई बात नहीं।

114
00:08:07,154 --> 00:08:09,031
कीथ और मैं एक केस पर काम कर रहे हैं।

115
00:08:09,114 --> 00:08:11,992
एक निर्दोष बच्चा, गलत समय पर
गलत जगह पर मौजूद था।

116
00:08:12,075 --> 00:08:16,038
एक आदमी है जो अगर सामने आ जाए तो
उस बच्चे की मासूमियत साबित कर देगा, पर...

117
00:08:16,121 --> 00:08:19,833
चलो भी, बिली। मेरी को इन सब बातों में
उलझाने की ज़रूरत नहीं।

118
00:08:19,917 --> 00:08:22,711
-मैं उत्सुक हूँ कि यह क्या सोचती है।
-इसे शायद फ़र्क नहीं पड़ता।

119
00:08:23,170 --> 00:08:26,381
यकीनन इसकी कोई राय होगी।
मेरी, तुम्हारा क्या खयाल है?

120
00:08:26,465 --> 00:08:30,135
वाकई। क्या उस आदमी को सामने आना चाहिए,

121
00:08:30,219 --> 00:08:32,721
भले ही उसे यह मानना पड़ेगा
कि उसने कुछ गलत किया?

122
00:08:32,804 --> 00:08:36,642
बच्चा निर्दोष है? हाँ, एक भले इंसान को
यही करना चाहिए।

123
00:08:36,725 --> 00:08:40,812
हाँ। परेशानी यह है कि हम नहीं जानते
कि वह भला इंसान है कि नहीं।

124
00:08:40,896 --> 00:08:44,066
शायद वह एक नंबर का कमीना हो।
तुम्हें क्या लगता है, कीथ?

125
00:08:45,234 --> 00:08:47,527
-मेरे खयाल से हमें बाहर बात करनी चाहिए।
-हाँ।

126
00:08:47,611 --> 00:08:51,198
मेरी को इन बातों से उबाने की ज़रूरत नहीं।
तुमसे बाद में मिलते हैं, जान।

127
00:08:51,281 --> 00:08:52,324
ठीक है।

128
00:08:53,909 --> 00:08:56,787
-आशा है वह आदमी सही कदम उठाएगा।
-हाँ। मुझे भी।

129
00:08:56,870 --> 00:08:57,996
अलविदा बोलो!

130
00:08:58,080 --> 00:08:59,873
-अलविदा।
-अलविदा।

131
00:09:11,593 --> 00:09:13,387
तुम क्या करने की कोशिश कर रहे हो?

132
00:09:13,470 --> 00:09:14,930
तुम्हें सच बोलने का एक और मौका दे रहा हूँ।

133
00:09:15,013 --> 00:09:18,475
मुझसे दूर रहो। समझे?
मेरे परिवार से दूर रहो।

134
00:09:19,893 --> 00:09:21,895
तुम जानते हो मैं तुम्हारे साथ
क्या कर सकता हूँ।

135
00:09:21,979 --> 00:09:24,690
जो भी हो, उससे तुम्हारी परेशानी का
हल नहीं निकलेगा।

136
00:09:24,773 --> 00:09:26,316
तुम्हारी और तुम्हारे परिवार की
मदद कर रहा हूँ।

137
00:09:26,400 --> 00:09:28,860
भाड़ में जाओ। तुम्हें मेरी कोई परवाह नहीं।

138
00:09:28,944 --> 00:09:30,487
मान लेते हैं कि यह सच है।

139
00:09:30,570 --> 00:09:33,824
तुम्हारी बीवी की गलती नहीं है,
और तुम्हारे बच्चे की भी।

140
00:09:33,907 --> 00:09:37,536
मुझ तक पहुँचने के लिए मेरे परिवार का
इस्तेमाल मत करो। यह पैंतरा जानता हूँ।

141
00:09:37,619 --> 00:09:38,954
यह कोई पैंतरा नहीं है।

142
00:09:41,290 --> 00:09:43,417
सुनो, इस सबका दोष तुम पर ही आएगा।

143
00:09:43,500 --> 00:09:45,711
एफ़बीआई इस मामले की जाँच कर रही है।

144
00:09:46,962 --> 00:09:49,423
तुम्हें अभी बताना होगा
कि क्या करना चाहते हो।

145
00:09:58,640 --> 00:10:00,142
मैंने गड़बड़ कर दी, यार।

146
00:10:03,145 --> 00:10:04,646
मैंने हमारी ज़िंदगियाँ बर्बाद कर दीं।

147
00:10:08,817 --> 00:10:10,235
मुझे तुम्हारी मदद चाहिए, बिल।

148
00:10:11,695 --> 00:10:15,115
हाँ, मुझे पता है।
वही करने की कोशिश कर रहा हूँ।

149
00:10:17,284 --> 00:10:20,162
तो चलो कार में बैठते हैं,
और हकीम से मिलते हैं। ठीक है?

150
00:10:20,245 --> 00:10:24,916
नहीं। मैं उसकी आँखों में देखकर
यह सब नहीं बता पाऊँगा।

151
00:10:25,000 --> 00:10:26,626
तुम्हें करना पड़ेगा, यार।

152
00:10:33,550 --> 00:10:35,761
तुम्हें अपनी बंदूक यहीं छोड़ देनी चाहिए।

153
00:10:51,276 --> 00:10:52,861
क्या बकवास है?

154
00:11:07,084 --> 00:11:08,877
धत। वह रहा।

155
00:11:08,960 --> 00:11:11,713
क्या? तुम्हारे लिए कैवियार,
मेरे लिए प्रिंगल्स?

156
00:11:11,797 --> 00:11:14,591
अच्छा। पता है क्या?
तुम बस अपना मुँह बंद करो।

157
00:11:14,674 --> 00:11:17,636
इसे चखकर देखो।
शायद तुम्हारी ज़िंदगी बदल जाए, अभी।

158
00:11:17,719 --> 00:11:18,970
-क्या?
-यह रहा।

159
00:11:21,473 --> 00:11:24,518
हे भगवान। कितना ज़बरदस्त है।

160
00:11:25,018 --> 00:11:26,937
वह ज़ॉ-जॉर्ज का बनाया है।

161
00:11:27,020 --> 00:11:28,730
और भी है।

162
00:11:32,150 --> 00:11:33,902
-यह लो, मेरी दोस्त।
-शुक्रिया।

163
00:11:35,529 --> 00:11:37,030
पेट भरकर खा लो, कन्या।

164
00:11:40,492 --> 00:11:43,078
तुम्हें देखो ज़रा। इस नाव पर।

165
00:11:43,161 --> 00:11:48,291
पता है, मेरे खयाल से यह सब
मुझ पर काफ़ी जँचता है।

166
00:11:48,792 --> 00:11:49,751
हाँ?

167
00:11:50,877 --> 00:11:53,004
-एक बात बताता हूँ, ब्रिटनी।
-क्या?

168
00:11:54,673 --> 00:11:57,551
मेरे खयाल से तुम पर सब कुछ जँचता है।
यह रहा सच।

169
00:12:11,523 --> 00:12:13,024
धत तेरे की।

170
00:12:22,033 --> 00:12:23,493
मैं नहीं...

171
00:12:26,705 --> 00:12:29,040
आम लोगों की तरह ऐसा नहीं कर सकता।

172
00:12:30,959 --> 00:12:33,378
मुझसे यह सब नहीं हो पाता, और...

173
00:12:36,923 --> 00:12:38,592
पेचीदा है। यह...

174
00:12:40,343 --> 00:12:42,304
मेरा अतीत भी काफ़ी पेचीदा है, तो...

175
00:12:42,387 --> 00:12:43,722
मेरी तरह नहीं।

176
00:12:43,805 --> 00:12:44,890
नहीं, मैं समझती हूँ।

177
00:12:45,974 --> 00:12:46,933
मुझे नहीं पता।

178
00:12:48,310 --> 00:12:50,896
मुझे तुमसे डर नहीं लगता। मैंने सब देखा है।

179
00:12:52,647 --> 00:12:54,024
मैंने सब किया है।

180
00:13:00,906 --> 00:13:02,574
तुम्हें एक चीज़ दिखा सकता हूँ?

181
00:13:12,083 --> 00:13:13,752
मैकब्राइड ग़ज़ब का नमूना है।

182
00:13:16,421 --> 00:13:18,215
यह ज़रूरी नहीं कि हम बात करें।

183
00:13:29,518 --> 00:13:30,727
यह सब क्या है?

184
00:13:32,395 --> 00:13:33,438
यह तुम्हें बताएगा।

185
00:13:44,241 --> 00:13:45,534
मुझे गारंटी चाहिए।

186
00:13:47,827 --> 00:13:50,872
गवाह संरक्षण। प्रतिरक्षा।

187
00:13:51,873 --> 00:13:52,958
तुम वह आदमी हो?

188
00:13:54,000 --> 00:13:56,586
तुम्हें वादा करना होगा
वरना मैं कुछ नहीं बताऊँगा।

189
00:13:56,670 --> 00:13:59,297
देखो, यह तुम्हारे लिए
तब तक कुछ नहीं करेगा, रोमन,

190
00:13:59,381 --> 00:14:01,716
जब तक इसे वह सब नहीं बताते जो मुझे बताया।

191
00:14:03,843 --> 00:14:05,095
मैं...

192
00:14:08,306 --> 00:14:12,769
हूलियो सुआरेज़ ने हंटर फ़्रीडमेन
और मार्कोस पेन्या को नहीं मारा।

193
00:14:14,896 --> 00:14:18,984
टीटो गार्सिया मेरा मुखबिर था।
उसने उन लड़कों की हत्या की।

194
00:14:20,860 --> 00:14:22,153
टीटो ने तुमसे यह कहा?

195
00:14:22,237 --> 00:14:23,113
नहीं।

196
00:14:23,196 --> 00:14:24,364
फिर तुम कैसे जानते हो?

197
00:14:24,698 --> 00:14:27,325
मैं बस इतना ही बताऊँगा
जब तक मेरा परिवार महफूज़ नहीं होता,

198
00:14:27,409 --> 00:14:28,868
और मुझे अभयदान न मिले।

199
00:14:33,790 --> 00:14:35,625
-तुमने क्या किया?
-मैं नहीं बताऊँगा।

200
00:14:35,709 --> 00:14:37,919
-तुमने क्या कर डाला?
-बस इतना ही बताऊँगा।

201
00:14:38,003 --> 00:14:39,462
-तुमने वह बंदूक रखी थी?
-वह...

202
00:14:40,338 --> 00:14:42,090
चलो भी, हकीम। दोस्त।

203
00:14:42,173 --> 00:14:44,551
-इसने बच्चे को फँसाया।
-जानता हूँ।

204
00:14:44,634 --> 00:14:46,344
-एक निर्दोष बच्चे को सज़ा दिला रहा हूँ।
-पता है।

205
00:14:46,428 --> 00:14:48,680
केवल यही नहीं, इसने जिस भी केस पर काम किया
वह भी खारिज हो सकता है।

206
00:14:48,763 --> 00:14:50,807
-यह अब हमारी मदद कर रहा है।
-तुम क्या सोच रहे थे?

207
00:14:50,890 --> 00:14:51,975
चलो भी।

208
00:14:52,058 --> 00:14:54,019
नहीं। मैं इसकी कोई मदद नहीं करने वाला।

209
00:14:54,102 --> 00:14:55,520
इसे वह सब बताना होगा जो मुझे जानना है।

210
00:14:55,604 --> 00:14:56,479
हो ही नहीं सकता।

211
00:14:57,063 --> 00:14:58,064
-नहीं?
-नहीं।

212
00:14:58,148 --> 00:15:00,400
तुम्हें लगता है इस वक्त तुम्हारी चलेगी?

213
00:15:00,483 --> 00:15:01,776
कुछ और भी है।

214
00:15:06,072 --> 00:15:07,657
तुम लोगों को सब पता है?

215
00:15:08,074 --> 00:15:09,659
हमें वह पता है जो पता होना चाहिए।

216
00:15:10,160 --> 00:15:13,913
पर तुम्हें इसके परिवार को
गवाह संरक्षण दिलाना होगा। ठीक है?

217
00:15:13,997 --> 00:15:14,956
और अभयदान।

218
00:15:15,707 --> 00:15:19,252
तुम्हें मुझको वह सब बताना होगा
जो मुझे जानना है। सब कुछ।

219
00:15:20,128 --> 00:15:23,298
ठीक है। मैं अपनी पत्नी और बच्चों को
शहर के बाहर भेजूँगा,

220
00:15:23,381 --> 00:15:25,967
-फिर तुम्हें सब बताऊँगा।
-तुम्हें वह नहीं करने दे सकता।

221
00:15:26,051 --> 00:15:27,427
-चलो। हकीम।
-तुम्हारे पीछे पुलिस लगाऊँगा।

222
00:15:27,510 --> 00:15:29,387
तुम मुझे जानते हो।
अपने परिवार को खतरे में न डालूँगा।

223
00:15:29,471 --> 00:15:30,889
मैं तुम्हारे पीछे पुलिस लगाऊँगा।

224
00:15:30,972 --> 00:15:32,682
मैं कहीं नहीं जा रहा, यार।

225
00:15:36,645 --> 00:15:37,687
ठीक है।

226
00:15:38,730 --> 00:15:40,565
किसी ऐसे को लगाना जिसे मैं नहीं जानता हूँ।

227
00:15:40,649 --> 00:15:41,650
ए, हकीम?

228
00:15:43,276 --> 00:15:45,570
यह अब तुम्हारा बंदा है। इसे घर छोड़ आओ।

229
00:15:45,654 --> 00:15:46,988
गाड़ी में बैठो।

230
00:15:57,749 --> 00:15:59,084
शुभकामनाएँ, डिटेक्टिव।

231
00:16:12,347 --> 00:16:14,933
तो यह सब शुरू हुआ मेरी बहन के साथ।

232
00:16:15,558 --> 00:16:19,771
जब वह 12 साल की थी,
तो उसका पैर काटना पड़ा, एक...

233
00:16:19,854 --> 00:16:21,648
स्टैफ़ जीवाणु संक्रमण के कारण।

234
00:16:22,565 --> 00:16:23,483
और...

235
00:16:25,402 --> 00:16:26,695
माफ़ करना, मुझे लग रहा है...

236
00:16:27,654 --> 00:16:30,407
-लग रहा है कि उल्टी कर दूँगा।
-वाकई? कोई बात नहीं।

237
00:16:30,949 --> 00:16:33,368
ए, कोई बात नहीं। आगे बोलो।

238
00:16:36,204 --> 00:16:37,580
बहरहाल,

239
00:16:39,124 --> 00:16:43,002
मेरी बहन के अस्पताल से लौटने के बाद
पहली सुबह को, नाश्ते के समय,

240
00:16:43,128 --> 00:16:46,506
मेरी माँ बातचीत को हल्का रखने की
कोशिश कर रही थीं।

241
00:16:46,589 --> 00:16:50,009
कार्टून और खिचड़ी। पता है न, जैसे,

242
00:16:51,136 --> 00:16:55,014
बस एक आम सुबह हो, आम रसोई हो।

243
00:17:08,278 --> 00:17:10,321
यही वह मेज़ है।

244
00:17:11,531 --> 00:17:12,615
मैं...

245
00:17:12,949 --> 00:17:16,286
मेरी बहन अपनी व्हीलचेयर में बैठी थी।

246
00:17:16,369 --> 00:17:19,748
उसने एक कृत्रिम पैर पहन रखा था,
पर उसे उलझन हो रही थी,

247
00:17:19,831 --> 00:17:23,752
तो मेरी माँ ने यहाँ मेज़ पर
वह उतारने में उसकी मदद की।

248
00:17:26,254 --> 00:17:29,716
मैं नौ साल का था, और मैं यहाँ बैठा
सब देख रहा था।

249
00:17:33,428 --> 00:17:35,930
उसका घुटना...

250
00:17:38,349 --> 00:17:41,811
मैं उससे नज़रें नहीं हटा पा रहा था।
वह लाल था, और...

251
00:17:44,063 --> 00:17:46,024
वहीं पर उसका पैर कटा था।

252
00:17:48,151 --> 00:17:51,279
बहरहाल, वह सूजा हुआ था,
तो मेरी माँ उसे मल रही थीं

253
00:17:51,362 --> 00:17:53,490
उसे आराम पहुँचाने के लिए और...

254
00:17:54,365 --> 00:17:58,328
मुझे एहसास हुआ

255
00:17:59,204 --> 00:18:04,292
कि उस पल से केवल उसे ही
मेरी माँ का प्यार मिलेगा।

256
00:18:06,795 --> 00:18:09,714
जो कि, अजीब ढंग से...

257
00:18:13,301 --> 00:18:15,595
पता नहीं, मैं एक छोटा बच्चा था।

258
00:18:15,678 --> 00:18:19,933
पता नहीं था कि कामोत्तेजना क्या होती है,
पर वही हुआ था।

259
00:18:21,935 --> 00:18:25,021
बाद में मेरे मनोचिकित्सकों ने उसे

260
00:18:25,104 --> 00:18:28,775
"कामोद्दीपक बालपन सदमा" का नाम दिया, जो...

261
00:18:30,777 --> 00:18:32,612
बस ऐसा है...

262
00:18:37,158 --> 00:18:39,410
मैं बहुत ही विचित्र हूँ।

263
00:18:41,913 --> 00:18:42,831
पर ऐसा हुआ था।

264
00:18:44,707 --> 00:18:47,377
मुझे नहीं पता।

265
00:18:47,794 --> 00:18:49,128
तो यह तुमने बनाया?

266
00:18:51,422 --> 00:18:53,883
एक मनोचिकित्सक ने कहा कि मुझे...

267
00:18:55,593 --> 00:18:57,887
अपने बचपन की रसोई में होने की
कल्पना करनी चाहिए,

268
00:18:57,971 --> 00:19:01,099
ताकि खुद को उस स्थिति में डालूँ।

269
00:19:04,185 --> 00:19:06,187
अगर पैसा है तो क्यों नहीं, है न?

270
00:19:07,230 --> 00:19:08,189
क्यों नहीं?

271
00:19:08,273 --> 00:19:12,610
हाँ। मुझे नहीं पता। यह हद से ज़्यादा है।
बहुत ज़्यादा है। मैं नहीं...

272
00:19:17,532 --> 00:19:18,366
क्या मैं कर सकती हूँ?

273
00:19:20,493 --> 00:19:22,203
चलो भी। मैं नहीं चाहता कि तुम...

274
00:19:22,287 --> 00:19:24,289
-मैं करना चाहती हूँ।
-मेरा मज़ाक मत उड़ाओ।

275
00:19:24,998 --> 00:19:26,165
मैं करना चाहती हूँ।

276
00:19:29,627 --> 00:19:30,461
ठीक है।

277
00:20:05,455 --> 00:20:06,664
दायाँ पैर कि...

278
00:20:08,833 --> 00:20:09,959
बायाँ वाला।

279
00:20:20,011 --> 00:20:21,137
इस तरह?

280
00:20:23,389 --> 00:20:24,432
हाँ।

281
00:21:03,096 --> 00:21:05,390
मैं पहले कभी किसी के
इतना करीब नहीं हुआ हूँ।

282
00:21:06,808 --> 00:21:10,603
मैंने रिश्ते बनाए हैं और संभोग किया है।

283
00:21:12,563 --> 00:21:13,773
पर पहले कभी नहीं...

284
00:21:17,402 --> 00:21:18,820
क्या यह अजीब है कि

285
00:21:20,446 --> 00:21:24,409
मैं हमारे साथ होने की कल्पना कर रहा हूँ?

286
00:21:27,996 --> 00:21:29,247
नहीं।

287
00:21:32,041 --> 00:21:33,418
मुझे तुम्हारी मदद करना पसंद है।

288
00:21:34,585 --> 00:21:35,837
सच में?

289
00:21:35,920 --> 00:21:36,754
हाँ।

290
00:21:37,380 --> 00:21:38,214
क्यों?

291
00:21:39,716 --> 00:21:43,177
क्योंकि मैं तुम्हें समझती हूँ।

292
00:21:46,931 --> 00:21:48,266
तुम मुझे समझते हो?

293
00:21:52,687 --> 00:21:53,813
मेरे हिसाब से तो समझता हूँ।

294
00:22:00,528 --> 00:22:01,738
यहाँ नीचे आओ।

295
00:22:04,949 --> 00:22:09,787
हे भगवान! नहीं। रुको।

296
00:22:09,871 --> 00:22:11,414
ए, आज यहीं सोना चाहती हो?

297
00:22:12,165 --> 00:22:13,833
आज रात नहीं ठहर सकती,

298
00:22:15,043 --> 00:22:16,127
पर जल्द ही।

299
00:22:17,628 --> 00:22:18,713
ठीक है।

300
00:22:19,714 --> 00:22:23,760
मुझे वापस दफ़्तर जाना है।
बिली के लिए अंतिम कागज़ात पूरे करने हैं।

301
00:22:23,843 --> 00:22:26,304
हाँ, क्या अंतिम? क्या चल रहा है?

302
00:22:26,387 --> 00:22:29,724
पता नहीं, शायद उसे लगता है कि
अगले हफ़्ते तक हूलियो छूट जाएगा।

303
00:22:31,267 --> 00:22:32,602
क्या हुआ?

304
00:22:33,811 --> 00:22:36,939
बिली को एक आदमी मिल गया
जो कत्लों की गवाही देने को तैयार है।

305
00:22:38,274 --> 00:22:40,693
तो उसे कोई मिल गया जो पुलिस के पास जाएगा?

306
00:22:41,778 --> 00:22:44,822
ऐसे मामलों में बिली के साथ
हमेशा ऐसा ही होता है।

307
00:22:44,906 --> 00:22:48,409
वह सच खोद-खोदकर निकालता है,

308
00:22:48,493 --> 00:22:51,412
और लोगों से सवाल पूछता रहता है,

309
00:22:52,955 --> 00:22:57,085
और आखिरकार कोई आगे आकर सच बता ही देता है।

310
00:23:01,214 --> 00:23:02,965
वाह। कमाल की बात है।

311
00:23:04,258 --> 00:23:06,594
हाँ, पर बहुत ज़्यादा कागज़ी काम है।

312
00:23:08,679 --> 00:23:10,389
क्या मैं बटुआ लेकर आई थी?

313
00:23:11,057 --> 00:23:12,558
देखते हैं।

314
00:23:21,984 --> 00:23:24,195
बिली! हेलो।

315
00:23:25,113 --> 00:23:26,155
ए।

316
00:23:29,158 --> 00:23:30,576
सब कैसा चल रहा है?

317
00:23:30,743 --> 00:23:33,704
बढ़िया है। क्या तुम...

318
00:23:34,622 --> 00:23:36,249
मुझे तुम्हारी चिंता हो रही थी।

319
00:23:36,791 --> 00:23:38,668
तुम्हें मेरी ज़रा भी चिंता
नहीं करनी चाहिए।

320
00:23:38,751 --> 00:23:42,130
मुझे तुमको फ़ोन करना चाहिए था।
मैं ही गधा हूँ।

321
00:23:42,213 --> 00:23:45,258
मुझे माफ़ कर दो। मुझे लगा
कि तुम्हें मुझ पर इतना भी भरोसा नहीं

322
00:23:45,341 --> 00:23:47,385
-कि मुझसे बात कर...
-तुम पर भरोसा है। वाकई।

323
00:23:47,468 --> 00:23:50,304
-शायद तुम्हें नहीं करना चाहिए।
-मैं भी माफ़ी माँगना चाहती थी।

324
00:23:50,388 --> 00:23:52,515
तुम्हें माफ़ी माँगने की ज़रूरत नहीं...
भूल जाओ।

325
00:23:52,598 --> 00:23:54,392
तुमने कुछ नहीं कहा। गलती मेरी थी।

326
00:23:54,475 --> 00:23:57,019
सारी गलती मेरी ही थी। मैं कमीना था

327
00:23:57,103 --> 00:23:59,772
और तुम्हारा यहाँ आना
मुझे अचंभे में डाल रहा है।

328
00:24:01,357 --> 00:24:03,860
तुम मुझसे नाराज़ क्यों नहीं हो?
मेरी समझ में नहीं आ रहा।

329
00:24:04,610 --> 00:24:07,155
मैं चिंतित थी। नाराज़ नहीं थी।

330
00:24:25,131 --> 00:24:26,632
-ए।
-ए।

331
00:24:30,636 --> 00:24:32,013
क्या चल रहा है?

332
00:24:32,638 --> 00:24:35,516
मैं अंदर नहीं आ सकता?
अंकल डैनी का आना-जाना बंद?

333
00:24:35,600 --> 00:24:38,269
मेरी की तबीयत ठीक नहीं,
बच्चे बीमार पड़ गए हैं।

334
00:24:38,352 --> 00:24:39,854
-बहुत दुःख की बात है।
-हाँ।

335
00:24:41,898 --> 00:24:44,358
मुझे लगा आज तुमसे खेल के समय मिलूँगा।

336
00:24:44,442 --> 00:24:47,987
क्या तुम्हें डर लग रहा था
कि घायल घुटने के साथ भी तुम्हें हरा दूँगा?

337
00:24:48,946 --> 00:24:50,740
-तुम्हारे सपनों में, दोस्त।
-हाँ।

338
00:24:53,367 --> 00:24:57,914
तो, पिकअप, लॉकर, सब ठीक है?

339
00:24:58,998 --> 00:24:59,832
हाँ।

340
00:25:00,208 --> 00:25:01,584
-हाँ?
-हाँ। सब ठीक है।

341
00:25:03,461 --> 00:25:04,503
अच्छा।

342
00:25:06,172 --> 00:25:09,467
पता नहीं, मुझे भी तबीयत ठीक नहीं लग रही।
लगता है बीमार पड़ने वाला हूँ।

343
00:25:10,635 --> 00:25:12,803
-मैं कुछ कर सकता हूँ?
-नहीं।

344
00:25:14,472 --> 00:25:16,390
अगर कुछ होता तो मुझे बताते, है न?

345
00:25:16,933 --> 00:25:17,934
हाँ।

346
00:25:19,518 --> 00:25:21,562
यकीन है कि एक-दो दिन में
दुरुस्त हो जाऊँगा।

347
00:25:21,646 --> 00:25:23,272
हाँ।

348
00:25:25,358 --> 00:25:27,276
-अच्छा, स्वस्थ हो जाओ, यार।
-ठीक है।

349
00:25:40,456 --> 00:25:42,667
शे जे

350
00:25:45,670 --> 00:25:47,171
ए। तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो।

351
00:25:47,255 --> 00:25:49,548
नहीं। बैठ जाओ।

352
00:25:50,174 --> 00:25:51,926
इसमें बहुत कम समय लगेगा।

353
00:25:52,009 --> 00:25:55,012
मैं तुम्हें एक-एक करके समझाती हूँ। ठीक है।

354
00:25:56,055 --> 00:25:58,641
सबसे पहले, मैं इसकी शुरुआत
इस बात से करना चाहूँगी कि

355
00:25:59,308 --> 00:26:01,686
मुझे सच में लगता है कि तुम बहुत बहादुर हो।

356
00:26:01,769 --> 00:26:02,603
शुक्रिया।

357
00:26:02,687 --> 00:26:05,564
यह कहने के बाद, अनुमानतः,

358
00:26:06,274 --> 00:26:08,317
यह मुलाकात बहुत बढ़िया होगी। ठीक है।

359
00:26:08,401 --> 00:26:11,529
तुम लंबे हो और अच्छे हो
और मुझे समझ नहीं पा रहे,

360
00:26:11,612 --> 00:26:13,281
जो तुम्हें अभी दिलचस्प लग रहा है।

361
00:26:13,364 --> 00:26:16,409
तो हम एक-दो बार बाहर जाएँगे, ठीक?

362
00:26:16,492 --> 00:26:19,620
और वह अच्छे से हो जाएगा। बल्कि,
इतने अच्छे से कि हम साथ सोएँगे भी।

363
00:26:20,413 --> 00:26:24,792
वह भी बहुत बढ़िया से हो जाएगा,
क्योंकि तुम वाकई लंबे और अच्छे हो

364
00:26:24,875 --> 00:26:27,086
और लुभाने की कला में मेरा कोई जवाब नहीं।

365
00:26:29,255 --> 00:26:31,424
संजीदा हूँ, मैं लाजवाब हूँ।

366
00:26:31,507 --> 00:26:33,009
हाँ।

367
00:26:33,509 --> 00:26:36,220
तो हम वह एक-दो बार करेंगे
और तुम्हें फिर भी दिलचस्पी होगी,

368
00:26:36,304 --> 00:26:39,932
मेरी तुम्हारे साथ जमने लगेगी,
तो मैं तुम्हें घर की चाबी दूँगी, ठीक?

369
00:26:40,016 --> 00:26:41,559
तुम मेरे घर पर टूथब्रश छोड़कर जाओगे

370
00:26:41,642 --> 00:26:45,438
और फिर हम एक दिनचर्या में
ढलने लगेंगे, ठीक है?

371
00:26:45,521 --> 00:26:50,401
और फिर उस रिश्ते का करतब ऐसा दिखेगा, ठीक?

372
00:26:51,235 --> 00:26:54,780
मैं काम से देर घर लौटूँगी,
तो तुम खाना खा चुके होगे।

373
00:26:54,864 --> 00:26:58,409
तो मैं जल्दी से सलाद खाऊँगी,
नहाने जाऊँगी, दो बार चेहरा धोऊँगी,

374
00:26:58,492 --> 00:27:00,578
वहाँ अपना काम निपटाकर बाहर निकलूँगी,

375
00:27:00,661 --> 00:27:02,997
और फिर टोनर, सीरम, तेल,
आँखों के आसपास लगाने वाली क्रीम,

376
00:27:03,080 --> 00:27:05,750
और उस सबके ऊपर हायलूरोनिक एसिड लगाऊँगी।

377
00:27:05,833 --> 00:27:08,377
फिर भौंहों पर पलकें बढ़ाने वाला लगाऊँगी।

378
00:27:08,461 --> 00:27:11,589
वे नुची-नुची लगने लगी थीं
और मैं उन्हें भरने की कोशिश कर रही थी।

379
00:27:11,672 --> 00:27:13,966
तुम देख नहीं सकते क्योंकि सुनहरे बाल हैं,
पर ऐसा हो रहा है।

380
00:27:14,091 --> 00:27:16,844
मैं बूढ़ी होने से बहुत डरती हूँ।
फिर मैं सेल्फ़-टैनर लगाऊँगी,

381
00:27:16,927 --> 00:27:18,846
और फिर अपना पजामा पहनूँगी।

382
00:27:18,929 --> 00:27:22,266
बहुत ज़रूरी बात, क्योंकि पहले-पहल
मैं बस अपना पजामा पहनूँगी, ठीक?

383
00:27:22,350 --> 00:27:23,392
वह आराम का मामला है।

384
00:27:23,476 --> 00:27:25,603
फिर, तुम्हारे कच्छे पहनना शुरू कर दूँगी।

385
00:27:26,687 --> 00:27:29,065
मैं तुम्हारे कच्छे पहनूँगी।

386
00:27:29,857 --> 00:27:31,025
यह कोई मज़ाक नहीं है।

387
00:27:31,734 --> 00:27:35,071
मैं अपना ह्यूमिडिफ़ायर, एयर प्यूरिफ़ायर,
और टेलीविज़न चालू करूँगी।

388
00:27:35,154 --> 00:27:37,615
उस पर वह चैनल लगा होगा
जिससे तुम्हें नफ़रत होगी।

389
00:27:37,698 --> 00:27:39,575
फिर मैं बिस्तर पर लेटूँगी, ठीक?

390
00:27:39,658 --> 00:27:43,788
अब यहीं पर असली मज़ा शुरू होगा।

391
00:27:45,122 --> 00:27:46,791
इसी मोड़ पर विक्स की शीशी निकलेगी।

392
00:27:47,291 --> 00:27:49,335
मैं वह बाम अपने पाँव पर लगाती हूँ।

393
00:27:50,169 --> 00:27:51,629
अपनी छाती पर लगाती हूँ,

394
00:27:52,088 --> 00:27:55,549
नाक के नीचे और अपने साइनस पर, ठीक है?

395
00:27:56,509 --> 00:28:00,721
मैं वादा करती हूँ, अगर तुम मेरे साथ रहे,

396
00:28:02,848 --> 00:28:05,017
तो पूरी ज़िंदगी विक्स की तरह महकते रहोगे।

397
00:28:06,685 --> 00:28:09,730
पूरी ज़िंदगी भर, समझे?

398
00:28:09,814 --> 00:28:11,649
वह महक तुम्हारे कपड़ों से
कभी नहीं निकलेगी।

399
00:28:11,982 --> 00:28:14,026
वह तुम्हें कभी नहीं छोड़ेगी।

400
00:28:15,361 --> 00:28:20,074
मुझे यह कैसे पता है? क्योंकि मेरी दो बार
शादी हो चुकी है और उन दोनों से बू आती है।

401
00:28:21,700 --> 00:28:22,701
ठीक है?

402
00:28:25,246 --> 00:28:27,081
तो यह...

403
00:28:27,164 --> 00:28:31,669
अरे, आखिरी बात।
मेरे टेढ़े-मेढ़े दाँतों के लिए इन्विसलाइन।

404
00:28:31,794 --> 00:28:36,215
क्या अनुवांशिक है? किसे पता? जन्मदाताओं ने
छोड़ दिया और अनाथालय में बड़ी हुई।

405
00:28:36,841 --> 00:28:39,051
तो वह एक और भार है जो मैं लिए घूमती हूँ

406
00:28:39,135 --> 00:28:41,053
जो अंततः तुम्हारा सिरदर्द बन जाएगी।

407
00:28:41,679 --> 00:28:43,806
-ए, तुम नाचना चाहोगी?
-हाँ?

408
00:28:47,893 --> 00:28:49,437
बिल्कुल भी नहीं।

409
00:28:50,104 --> 00:28:51,564
चलो भी, बस एक बार नाच लो।

410
00:28:56,485 --> 00:28:57,528
बस एक बार।

411
00:28:58,529 --> 00:29:01,365
-अगर ऐसा करूँ तो मुझे अकेला छोड़ दोगे?
-हाँ।

412
00:29:01,449 --> 00:29:03,159
-हाँ, क्या?
-हाँ, ठीक है।

413
00:29:03,242 --> 00:29:05,661
अगर तुम्हारे साथ नाची
तो तुम मुझे अकेला छोड़ दोगे?

414
00:29:05,744 --> 00:29:07,788
एक बार नाच लो। प्लीज़।

415
00:29:12,460 --> 00:29:15,713
ठीक है। कितना बचकाना है।

416
00:29:27,766 --> 00:29:29,518
नहीं। यह बहुत बेतुका है।

417
00:29:29,602 --> 00:29:32,146
-कितनी बेतुकी चीज़ है।
-नहीं, बहुत बढ़िया है।

418
00:30:17,066 --> 00:30:20,027
-तो, विश्वसनीयता पर कोई सवाल नहीं?
-नहीं।

419
00:30:21,570 --> 00:30:24,114
श्री मैकब्राइड, लगता है आपके पास
वे सारे सबूत हैं जो आपको चाहिए।

420
00:30:24,198 --> 00:30:28,035
मुझे अभयदान पत्र तैयार करना होगा
और गवाह का बयान अभिलेखित करना होगा।

421
00:30:29,662 --> 00:30:31,914
यह रहा आरोपों को खारिज करने का निवेदन।

422
00:30:31,997 --> 00:30:34,166
आप यह आज मुकम्मल करा सकती हैं?

423
00:30:35,834 --> 00:30:37,378
श्री रशाद, क्या आप तैयार हैं?

424
00:30:37,461 --> 00:30:38,963
माफ़ कीजिए, तैयार नहीं हूँ।

425
00:30:39,046 --> 00:30:40,881
हम उसे बताना चाहते हैं।
यह कब तक हो सकता है?

426
00:30:40,965 --> 00:30:42,800
जब तक गवाहों के सारे बयान
ठीक-ठाक होते हैं,

427
00:30:42,883 --> 00:30:45,052
यह शायद सोमवार तक हो जाना चाहिए।

428
00:30:46,512 --> 00:30:50,641
अच्छा, तो सोमवार सुबह को
औपचारिक रूप से खारिज करते हैं।

429
00:30:50,724 --> 00:30:54,186
क्या कम से कम उसे सप्ताहांत को
संरक्षात्मक अभिरक्षा में रख सकते हैं?

430
00:30:54,562 --> 00:30:55,729
मुझे स्वीकार है।

431
00:30:55,813 --> 00:30:56,647
बढ़िया।

432
00:31:01,443 --> 00:31:03,279
-श्री मैकब्राइड।
-हाँ?

433
00:31:03,779 --> 00:31:06,532
श्री रशाद और मैं सब चीज़ें संभाल लेंगे,

434
00:31:08,033 --> 00:31:11,203
पर मैं आपको बताना चाहूँगी
कि आपने अपना काम बखूबी किया,

435
00:31:11,287 --> 00:31:13,372
और आपका मुवक्किल रिहा होकर घर जाएगा।

436
00:31:13,789 --> 00:31:18,669
और कोर्ट को एक निर्दोष बच्चे को
जेल भेजने से बचाने का शुक्रिया।

437
00:31:22,298 --> 00:31:23,132
धन्यवाद।

438
00:31:30,973 --> 00:31:32,433
-ए।
-कैसे हो, दोस्त?

439
00:31:32,516 --> 00:31:33,601
तुम कैसे हो?

440
00:31:35,853 --> 00:31:37,438
उन्होंने मुझे पीसी खंड में डाल दिया।

441
00:31:39,023 --> 00:31:40,316
वे बोले कि आपने आदेश दिए थे।

442
00:31:40,399 --> 00:31:41,650
हाँ, यह सही है।

443
00:31:41,734 --> 00:31:44,820
मुझे वहाँ क्यों रहना पड़ रहा है?
वह एकांत कारावास जैसा है।

444
00:31:44,903 --> 00:31:47,990
बस एक-दो दिन के लिए है
और उसके लिए एक वाजिब कारण है।

445
00:31:49,033 --> 00:31:52,202
फिर मैं वहाँ से निकल जाऊँगा?
अपनी पुरानी कोठरी में चला जाऊँगा?

446
00:31:52,286 --> 00:31:53,871
नहीं, फिर तुम यहाँ से निकल जाओगे।

447
00:31:57,041 --> 00:31:58,709
आपका क्या मतलब है?

448
00:31:58,792 --> 00:32:00,794
तुम्हारे खिलाफ़ आरोपों को रद्द कर रहे हैं।

449
00:32:03,505 --> 00:32:05,257
सच कह रहे हैं?

450
00:32:05,341 --> 00:32:07,092
आने वाले सोमवार को तुम एक खुश लड़के होगे।

451
00:32:07,718 --> 00:32:11,597
हे भगवान। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।

452
00:32:12,056 --> 00:32:14,183
तुम्हें गले लगाती, पर मुझे पसंद नहीं है।

453
00:32:17,519 --> 00:32:19,021
हे भगवान...

454
00:32:27,780 --> 00:32:29,531
मैं खाली हूँ।

455
00:32:33,243 --> 00:32:36,163
मैंने गेंद डाल दी। यकीन नहीं होता।
मैं बॉस्केटबॉल में बहुत कच्चा हूँ।

456
00:32:37,331 --> 00:32:38,874
धत तेरे की।

457
00:32:40,793 --> 00:32:42,127
घुटना कैसा है?

458
00:32:42,211 --> 00:32:43,587
बढ़िया है। ठीक हो रहा है।

459
00:32:43,671 --> 00:32:47,466
उसके लिए माफ़ करना। काबू में नहीं रहा।
फिर से ऐसा नहीं होगा, ठीक है?

460
00:32:47,549 --> 00:32:49,093
-शुक्रिया।
-हाँ।

461
00:32:49,343 --> 00:32:50,177
तो?

462
00:32:50,260 --> 00:32:52,471
बस तुम्हारा हालचाल लेना था। तुम ठीक हो?

463
00:32:53,138 --> 00:32:54,264
मैं चंगा हूँ।

464
00:32:54,348 --> 00:32:55,808
तुम्हारे हिसाब से वह कौन है?

465
00:32:58,602 --> 00:32:59,812
क्या मतलब है?

466
00:33:00,813 --> 00:33:03,691
डैनी, मैंने तार नहीं लगाया है।
यहाँ कोई नहीं है,

467
00:33:03,774 --> 00:33:07,319
इतना संकोच करने की ज़रूरत नहीं।
तुम्हारे हिसाब से वह कौन है?

468
00:33:07,403 --> 00:33:09,279
-क्या कौन है?
-चलो भी, डैनी।

469
00:33:09,363 --> 00:33:11,615
मैं मज़ाक नहीं करना चाहता।
मैं नहीं चाहता कि तुम...

470
00:33:11,699 --> 00:33:13,659
मुझे नहीं पता तुम क्या बोल रहे हो, यार।

471
00:33:13,742 --> 00:33:14,952
तुम्हें वाकई मालूम नहीं है?

472
00:33:15,035 --> 00:33:16,370
मुझे सच में मालूम नहीं है।

473
00:33:20,165 --> 00:33:23,460
बिली मैकब्राइड के पास कोई है
जो पुलिस को सच बताने वाला है।

474
00:33:26,213 --> 00:33:29,383
रुको, क्या? तुमने यह कहाँ सुना?

475
00:33:31,885 --> 00:33:33,178
डैनी, तुम इससे कैसे अनजान हो?

476
00:33:33,262 --> 00:33:35,764
मैंने वह नहीं सुना। मतलब...

477
00:33:35,848 --> 00:33:38,559
ठीक है, अब तुम जानते हो।
तो तुम्हारी राय में कौन होगा?

478
00:33:40,102 --> 00:33:42,271
पता नहीं, मैरिसोल?

479
00:33:43,188 --> 00:33:44,231
मैरिसोल क्यों?

480
00:33:44,314 --> 00:33:46,900
मेरा मतलब। वह समय बिता रही है...

481
00:33:46,984 --> 00:33:49,695
वह हमारे बिना वैसी चाल नहीं चलेगी। है न?

482
00:33:49,778 --> 00:33:51,613
शायद तुम्हारे दोस्तों में से कोई है।

483
00:33:51,697 --> 00:33:53,198
कुछ लोग जिनके करीब रहने की
कोशिश कर रहे हो।

484
00:33:53,282 --> 00:33:56,326
मेरा एक दोस्त? जैसे रोमन?
नहीं, कीथ रोमन नहीं हो सकता।

485
00:33:56,410 --> 00:33:59,371
तुम्हें कैसे मालूम?
वह तुम्हारा दोस्त है, तुम उसके करीबी हो,

486
00:33:59,455 --> 00:34:01,874
पर तुमने कहा था कि वह तनावग्रस्त है,
शायद कोई...

487
00:34:01,957 --> 00:34:05,586
हाँ, अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर,
पर, इस मामले के बारे में नहीं।

488
00:34:08,297 --> 00:34:12,676
अब यह संजीदा हो रहा है। तुम समझ रहे हो?

489
00:34:12,885 --> 00:34:14,178
हाँ, मैं समझता हूँ।

490
00:34:14,470 --> 00:34:15,721
वाकई समझते हो?

491
00:34:16,764 --> 00:34:18,015
हाँ, मैं समझता हूँ।

492
00:34:18,474 --> 00:34:22,269
अच्छा। तो अगर रोमन नहीं है...

493
00:34:22,352 --> 00:34:23,270
नहीं।

494
00:34:23,854 --> 00:34:27,649
फिर कौन है? क्या मैं हूँ?

495
00:34:29,818 --> 00:34:32,571
-बढ़िया मज़ाक है।
-बिल्कुल। ए, शायद वह तुम हो।

496
00:34:33,989 --> 00:34:36,033
हाँ, मैं ही हूँ। मुझे माफ़ करना।

497
00:34:37,117 --> 00:34:38,160
यह अच्छा मज़ाक नहीं है।

498
00:34:40,204 --> 00:34:41,872
टाँग खींच रहा था। दोबारा वैसा नहीं करूँगा।

499
00:34:41,955 --> 00:34:43,540
पर इसका पता लगाते हैं, ठीक है?

500
00:34:43,624 --> 00:34:44,458
हाँ।

501
00:34:53,425 --> 00:34:56,595
मैंने नगराध्यक्ष के रूप में इसे
प्राथमिकता बनाया है, और जारी रखूँगा

502
00:34:56,678 --> 00:35:00,432
उन नीतियों को लागू करना
जो स्वापक संबंधी संकट का हल निकालेंगी।

503
00:35:09,608 --> 00:35:13,445
मैं हासिएंडा हाइट्स से जो हूँ,
और मेरा सवाल है सभासद सिल्वा जी के लिए।

504
00:35:13,529 --> 00:35:15,906
आपने अपने सहायतार्थ कार्यक्रम द्वारा
एक संयुक्त समुदाय बनाने की

505
00:35:15,989 --> 00:35:17,241
बहुत बात की है।

506
00:35:17,324 --> 00:35:19,451
आपके मतों की संख्या गिरने के बावजूद,

507
00:35:19,743 --> 00:35:22,329
आप सरेआम एक कातिल का समर्थन कर रही हैं

508
00:35:22,454 --> 00:35:24,248
जो उनमें से एक का हिस्सा है।

509
00:35:24,331 --> 00:35:28,377
क्या आपको डर है कि चुनाव के इतने करीब
वह आपके समर्थकों को कम करेगा?

510
00:35:30,045 --> 00:35:33,757
जो, तुम्हारे सवाल का शुक्रिया।
और यह बात साफ़ कर दूँ,

511
00:35:33,841 --> 00:35:37,386
हूलियो सुआरेज़ पर कत्ल का इल्ज़ाम लगा है।

512
00:35:38,220 --> 00:35:40,681
मैं उसके निर्दोष होने का समर्थन करती हूँ
क्योंकि इस देश में,

513
00:35:40,806 --> 00:35:43,517
आप तब तक मुज़रिम नहीं
जब तक ऐसा साबित न हो।

514
00:35:51,108 --> 00:35:54,611
पर जो, तुम्हारे लफ़्ज़ों के लिए
तुम्हें दोष नहीं दूँगी।

515
00:35:55,153 --> 00:35:58,782
नगराध्यक्ष एंडर्सन भी "आरोपी" शब्द
इस्तेमाल करना भूल जाते हैं

516
00:35:58,907 --> 00:36:00,909
जब हूलियो के लिए
मेरे समर्थन की बात आती है।

517
00:36:02,327 --> 00:36:05,914
हूलियो का लालन-पालन
कठिन परिस्थितियों में हुआ था।

518
00:36:05,998 --> 00:36:08,125
वह आसानी से दरकिनार हो सकता था

519
00:36:08,208 --> 00:36:10,210
और प्रणाली का शिकार बन सकता था।

520
00:36:10,711 --> 00:36:15,757
इसके बजाय, वह एक उच्च श्रेणी का छात्र है,
और एक प्रतिभाशाली संगीतकार।

521
00:36:17,050 --> 00:36:18,594
जैसा कि आप में से कई लोग जानते हैं,

522
00:36:19,094 --> 00:36:21,722
मेरा जन्म मेक्सिको के
एक छोटे गाँव में हुआ था,

523
00:36:21,805 --> 00:36:25,142
और जब मैं बहुत छोटी थी
तो मेरे माता-पिता का देहांत हो गया।

524
00:36:25,642 --> 00:36:28,312
और भले ही मैं भाग्यशाली थी
कि इस देश में आ सकी,

525
00:36:28,687 --> 00:36:31,815
मैं ग़रीब थी,
और यहाँ की भाषा नहीं बोलती थी,

526
00:36:32,274 --> 00:36:35,319
तो मैं भी आसानी से दरकिनार हो सकती थी।

527
00:36:35,736 --> 00:36:40,157
नगराध्यक्ष के रूप में, मैं वह आवाज़ बनूँगी
जो हम सबको एकजुट करती है,

528
00:36:40,240 --> 00:36:42,367
चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों।

529
00:36:42,618 --> 00:36:45,454
मैं इसी लॉस एंजेलिस को
जानती हूँ और चाहती हूँ।

530
00:36:45,537 --> 00:36:50,542
और इसी लॉस एंजेलिस का गर्व के साथ
नगराध्यक्ष के नाते प्रतिनिधित्व करूँगी।

531
00:37:00,844 --> 00:37:02,054
शुक्रिया।

532
00:37:10,979 --> 00:37:12,439
तुम्हें यह कैसे पता?

533
00:37:12,522 --> 00:37:15,400
मैंने तुम्हारा अनुपालन किया।
खुद को बिली के गुट में शामिल किया।

534
00:37:15,484 --> 00:37:17,235
उसके एक कर्मचारी से जान-पहचान बनाई।

535
00:37:18,195 --> 00:37:19,529
और पता नहीं कौन पक्ष बदल रहा है,

536
00:37:19,613 --> 00:37:23,450
पर मेरी राय है
हमारी पोल जल्द ही खुल जाएगी।

537
00:37:30,624 --> 00:37:31,458
हे भगवान।

538
00:37:32,501 --> 00:37:34,586
मैं बस तुम्हें यह जानकारी देना चाहता था।

539
00:37:35,837 --> 00:37:39,716
हूलियो के लिए तुम्हारे समर्थन की
दाद देना चाहूँगा,

540
00:37:41,259 --> 00:37:43,053
पर हमारे विकल्प बहुत...

541
00:37:46,014 --> 00:37:47,140
सीमित हैं।

542
00:37:50,060 --> 00:37:52,270
-टॉम, क्या हो अगर मैं...
-मैरिसोल।

543
00:37:56,525 --> 00:37:57,609
समय आ गया है।

544
00:38:12,416 --> 00:38:14,084
-हेलो?
 -कौन बोल रहा है?

545
00:38:15,043 --> 00:38:18,630
एलीना मोरालेस, मैरिसोल सिल्वा की
अभियान प्रबंधक। आप कौन हैं?

546
00:38:18,714 --> 00:38:20,674
तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, एलीना।

547
00:38:20,757 --> 00:38:24,594
मैं गेब्रियल हूँ। मैरिसोल को
 मेरा एक संदेश दे दोगी?

548
00:38:24,845 --> 00:38:25,846
ठीक है।

549
00:38:25,929 --> 00:38:29,808
उससे पूछना कि उसने आखिरी बार प्रार्थना
 कब की थी? तुम्हें याद रहेगा?

550
00:38:30,809 --> 00:38:32,978
माफ़ करना, कौन बोल रहा है? हेलो?

551
00:38:37,024 --> 00:38:40,402
हेलो। कोई नए आँकड़े आए हैं?

552
00:38:40,485 --> 00:38:43,196
हर कोई कह रहा है
आप वाद-विवाद में बहुमत से जीतेंगी।

553
00:38:43,280 --> 00:38:45,490
तात्कालिक आँकड़ों के हिसाब से
आप दस से ऊपर हैं।

554
00:38:45,615 --> 00:38:48,035
अतिउत्तम। बहुत थक गई हूँ।

555
00:38:48,660 --> 00:38:49,911
गेब्रियल कौन है?

556
00:38:56,043 --> 00:38:57,836
उसने आपके लिए एक संदेश छोड़ा है।

557
00:38:57,919 --> 00:39:00,088
"तुमने आखिरी बार प्रार्थना कब की थी?"

558
00:39:01,506 --> 00:39:02,591
इसका क्या मतलब है?

559
00:39:08,680 --> 00:39:10,766
तुम बहुत सवाल पूछती हो, एलीना।

560
00:39:12,267 --> 00:39:14,436
मैं बस आपको सुरक्षित रखना चाहती हूँ।

561
00:39:14,811 --> 00:39:16,480
तुम अपने काम में बहुत अच्छी हो।

562
00:39:17,105 --> 00:39:19,191
पर अब तुम्हारे आगे बढ़ने का वक्त आ गया है।

563
00:39:22,194 --> 00:39:23,195
मुझे नौकरी से निकाल रही हैं?

564
00:39:23,278 --> 00:39:24,362
नहीं, कभी नहीं।

565
00:39:24,905 --> 00:39:27,699
मैं तुम्हें एक नया अवसर ढूँढ़ने की
आज़ादी दे रही हूँ।

566
00:39:31,661 --> 00:39:34,581
एलीना, चुनाव अभियान खत्म हो चुका है।

567
00:39:35,624 --> 00:39:39,836
तुम्हारे शहर के सेनेटर ब्रिग्स ने कुछ समय
पहले तुम्हारे काम के बारे में पूछा था।

568
00:39:39,920 --> 00:39:41,963
उस वक्त तुम्हें जाने देना नहीं चाहती थी

569
00:39:42,047 --> 00:39:44,549
क्योंकि तुम इतनी बहुमूल्य कर्मचारी हो।

570
00:39:44,633 --> 00:39:48,637
पर तुमने अब तक जो मेरे लिए किया है
उससे वह बहुत प्रभावित हैं।

571
00:39:48,720 --> 00:39:50,764
मैं सैक्रमेंटो वापस नहीं जाना चाहती।

572
00:39:52,849 --> 00:39:54,351
मैं उन्हें फ़ोन करने वाली हूँ।

573
00:39:54,434 --> 00:39:56,853
तुम्हारी बहुत अच्छी सिफ़ारिश करूँगी।

574
00:39:57,729 --> 00:39:59,940
यह हम दोनों के लिए सही है।

575
00:40:02,901 --> 00:40:04,111
शुभकामनाएँ।

576
00:40:10,075 --> 00:40:11,368
तुम्हारे अच्छे भविष्य की आशा करती हूँ।

577
00:40:17,207 --> 00:40:19,251
बहरहाल, मैरिसोल बहुत बहादुर है।

578
00:40:19,334 --> 00:40:21,795
आज एक आदमी आया था
जिसके एक हाथ के बदले काँटा था।

579
00:40:21,878 --> 00:40:23,547
-वाकई?
-हाँ, अजीब है, है न?

580
00:40:23,630 --> 00:40:24,714
हाँ।

581
00:40:24,798 --> 00:40:26,299
वह काफ़ी विचित्र था,

582
00:40:26,883 --> 00:40:28,885
पर मैरिसोल सीधे उसके पास गई

583
00:40:29,803 --> 00:40:32,305
और उससे कहा कि उसे मुलाकात तय करनी होगी,

584
00:40:32,389 --> 00:40:35,142
पर वह इसरार करता रहा
और ज़ोर-ज़बरदस्ती भी करने लगा।

585
00:40:35,684 --> 00:40:38,728
पर वह अडिग रही, उसे अपने रास्ते भेज दिया।

586
00:40:40,397 --> 00:40:42,941
क्या तुमने पता लगाया
कि उसे क्या चाहिए था या वह कौन था?

587
00:40:44,067 --> 00:40:45,694
मतलब बेघर आदमी?

588
00:40:45,819 --> 00:40:47,571
उसने कहा कि वह विकलांग पूर्व-सैनिक है।

589
00:40:49,030 --> 00:40:50,991
वे लोग बहुत बुरे समय से गुज़रते हैं।

590
00:40:51,074 --> 00:40:55,245
उसे पीटीएसडी वगैरह भी हो सकता था।

591
00:40:56,204 --> 00:40:57,914
पर मैरिसोल बहादुर थी।

592
00:41:00,041 --> 00:41:02,627
अगर मैं होती, तो अपने दफ़्तर में
छिपी बैठी रहती।

593
00:41:04,254 --> 00:41:05,672
मुझे वह बहुत पसंद है।

594
00:41:06,339 --> 00:41:07,340
सच?

595
00:41:08,884 --> 00:41:11,636
तुमने यह बात साफ़ कर दी है। करीब 300 दफ़ा।

596
00:41:11,720 --> 00:41:15,390
ठीक है। बस आप बहुत खुश लग रहे हैं।

597
00:41:18,977 --> 00:41:20,437
मैं अच्छा ही हूँ।

598
00:41:33,158 --> 00:41:34,117
शुक्रिया, लुईस।

599
00:41:34,201 --> 00:41:35,994
ज़रूर, सुश्री सिल्वा, कभी भी।

600
00:41:37,495 --> 00:41:38,788
क्या श्री मैकब्राइड ने आपको बताया?

601
00:41:38,872 --> 00:41:42,167
हाँ। वे आरोप खारिज कर रहे हैं।

602
00:41:42,626 --> 00:41:44,419
मैं सातवें आसमान पर हूँ।

603
00:41:46,421 --> 00:41:48,965
मेरी प्रेमिका एक बड़ा जश्न
आयोजित कर रही है

604
00:41:50,091 --> 00:41:51,468
और मैं चाहता हूँ कि आप ज़रूर आएँ।

605
00:41:51,551 --> 00:41:54,304
बेशक। मैं आऊँगी।

606
00:42:03,563 --> 00:42:05,482
तुम इसके हकदार नहीं...

607
00:42:07,651 --> 00:42:09,569
तुम इस सबके हकदार नहीं थे।

608
00:42:11,029 --> 00:42:12,739
यह सब जल्द ही खत्म हो जाएगा।

609
00:42:15,992 --> 00:42:20,205
मुझ पर भरोसा करने का बहुत शुक्रिया।

610
00:42:23,041 --> 00:42:24,376
मैं कभी नहीं भूलूँगा।

611
00:42:29,005 --> 00:42:30,006
मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

612
00:42:31,341 --> 00:42:32,467
मैं भी आपसे प्यार करता हूँ।

613
00:43:20,849 --> 00:43:22,392
अच्छा, कीथ।

614
00:43:23,268 --> 00:43:24,477
मुझे बताओ।

615
00:43:24,561 --> 00:43:25,395
मैं नहीं बता सकता।

616
00:43:25,645 --> 00:43:26,688
तुम मेरे प्रति जवाबदेह हो।

617
00:43:26,771 --> 00:43:28,857
जान, मैं तुम्हें शामिल नहीं करना चाहता।

618
00:43:28,940 --> 00:43:32,402
मैं शामिल तो हूँ। हम सब शामिल हैं।

619
00:43:32,485 --> 00:43:34,154
देखो, बस इतना कह सकता हूँ

620
00:43:35,322 --> 00:43:37,198
-कि डैनी मेरे पास आया...
-हाँ?

621
00:43:37,282 --> 00:43:39,576
-...एक काम लेकर। ठीक?
-कैसा काम?

622
00:43:39,659 --> 00:43:41,911
और वह काबू से बाहर हो गया?

623
00:43:41,995 --> 00:43:43,955
मुझे छुओ मत।

624
00:43:48,543 --> 00:43:49,836
मैं उसकी जान ले सकती हूँ।

625
00:43:49,919 --> 00:43:50,754
नहीं।

626
00:43:50,837 --> 00:43:53,214
-वह कहाँ है? उसे मार डालूँगी।
-मुझे इसका ज़िम्मा लेना होगा।

627
00:43:58,720 --> 00:44:01,222
मैंने इसकी हामी नहीं भरी थी, कीथ।

628
00:44:02,807 --> 00:44:04,184
मैं इसके लायक नहीं हूँ।

629
00:44:04,976 --> 00:44:06,686
तुम्हारे बच्चे इसके लायक नहीं हैं।

630
00:44:06,770 --> 00:44:07,771
मुझे पता है।

631
00:44:35,382 --> 00:44:37,133
डैनी का क्या होगा?

632
00:44:55,318 --> 00:44:56,528
डैनी?

633
00:44:58,988 --> 00:45:01,741
वही आदमी है। वही है।

634
00:45:02,617 --> 00:45:05,245
डैनी, तुम ही उसे पार लगाओ।

635
00:45:07,372 --> 00:45:08,415
रुको, क्या?

636
00:45:08,998 --> 00:45:12,043
वह मेरा सबसे अच्छा दोस्त है, यार।
तुम क्या बक रहे हो?

637
00:45:12,127 --> 00:45:14,504
और मुझे उसका बेहद अफ़सोस है।

638
00:45:15,880 --> 00:45:17,257
नहीं, टॉम...

639
00:45:24,639 --> 00:45:26,349
सत्यानाश।

640
00:46:29,537 --> 00:46:31,247
तुम्हारे लिए एक सर्प्राइज़ है।

641
00:46:31,331 --> 00:46:32,790
मुझे सर्प्राइज़ पसंद नहीं।

642
00:46:34,250 --> 00:46:35,710
मुझे भी नहीं पसंद हैं,

643
00:46:37,295 --> 00:46:39,422
-पर यह वाला अच्छा है।
-हाँ?

644
00:46:39,506 --> 00:46:42,342
अच्छा। क्या है?

645
00:46:46,721 --> 00:46:48,723
मैं चाहती हूँ तुम मेरे साथ चलो।

646
00:46:51,768 --> 00:46:52,936
क्या मतलब है?

647
00:46:54,187 --> 00:46:55,104
अभी।

648
00:46:58,650 --> 00:47:00,777
नगराध्यक्ष के चुनाव में व्यस्त नहीं हो?

649
00:47:00,860 --> 00:47:04,030
बस एक रात की बात है,
और मेरे आँकड़े बेहतर हैं।

650
00:47:04,739 --> 00:47:08,243
इस सबसे दूर जाना अच्छा रहेगा। पता है?

651
00:47:09,452 --> 00:47:11,454
हाँ, मुझे तो सुनने में अच्छा लग रहा है।

652
00:47:11,538 --> 00:47:12,914
-बढ़िया।
-हाँ।

653
00:47:14,040 --> 00:47:15,583
तो हम कहाँ जा रहे हैं?

654
00:47:16,834 --> 00:47:18,461
सच में? यह एक सर्प्राइज़ है।

655
00:47:19,045 --> 00:47:20,004
ठीक है।

656
00:47:20,964 --> 00:47:22,298
मैं उत्सुक हूँ।

657
00:47:23,091 --> 00:47:25,677
बढ़िया। मेरे खयाल से अच्छा रहेगा।

658
00:47:26,886 --> 00:47:29,639
तुम अभी बीच पर जाओगे?

659
00:47:31,558 --> 00:47:35,603
क्या, बीच पर जाकर तुम्हारा इंतज़ार करूँ?

660
00:47:35,687 --> 00:47:36,896
हाँ!

661
00:47:39,774 --> 00:47:42,485
ठीक है। तुम मुझे छोड़कर
घर तो नहीं चली जाओगी?

662
00:47:44,571 --> 00:47:46,531
या फिर अपना क्रेडिट कार्ड छोड़ जाऊँ

663
00:47:46,614 --> 00:47:48,825
-और तुम ले आओगी।
-सबके पैसे दे दिए गए हैं।

664
00:47:48,908 --> 00:47:49,993
वाकई?

665
00:47:50,076 --> 00:47:50,994
बेशक।

666
00:47:51,077 --> 00:47:52,120
दुष्ट कहीं की।

667
00:47:53,121 --> 00:47:55,081
-थोड़ी देर में मिलता हूँ।
-हाँ।

668
00:48:31,451 --> 00:48:32,452
बिली!

