1
00:00:05,506 --> 00:00:08,384
सैम और रॉब की सगाई

2
00:00:08,467 --> 00:00:11,637
जब धुँधली पड़ जाए तस्वीर मेरी

3
00:00:11,721 --> 00:00:15,725
और अँधेरा स्याह हो जाए

4
00:00:15,766 --> 00:00:19,061
अपनी खिड़की से झाँकते हुए

5
00:00:19,145 --> 00:00:22,857
सोचते हो मेरे बारे में

6
00:00:23,691 --> 00:00:29,447
गहराइयों से चुराए राज़

7
00:00:31,157 --> 00:00:33,701
समय के बजते ढोल

8
00:00:33,784 --> 00:00:37,872
अगर भटक जाओ और नज़र घुमाओ
तो होगा मेरा साथ

9
00:00:38,539 --> 00:00:40,624
पल हर पल

10
00:00:41,167 --> 00:00:43,502
-अगर तुम गिरे...
-थाम लेना

11
00:00:43,586 --> 00:00:45,838
मुझे रहेगा इंतज़ार

12
00:00:45,921 --> 00:00:47,423
पल हर पल

13
00:00:48,048 --> 00:00:49,258
मैं बार-बार...

14
00:00:49,341 --> 00:00:51,969
अगर भटक जाओ और नज़र घुमाओ
तो होगा मेरा साथ

15
00:00:52,052 --> 00:00:53,137
सब गाओ!

16
00:00:53,220 --> 00:00:55,264
पल हर पल

17
00:00:56,891 --> 00:00:59,018
पल हर...

18
00:00:59,810 --> 00:01:02,688
-ठीक है। मेरे खयाल से यह काफ़ी है।
-शुक्रिया।

19
00:01:02,772 --> 00:01:04,190
शुक्रिया।

20
00:01:07,568 --> 00:01:09,403
यह लाजवाब था, जान।

21
00:01:10,196 --> 00:01:13,699
आप समझ ही गए होंगे
कि ये वकील हैं, गायक नहीं।

22
00:01:15,951 --> 00:01:20,748
मुझे लगता है मैं मुबारकबाद से
शुक्रिया के भाषण बेहतर देता हूँ।

23
00:01:20,831 --> 00:01:23,918
तो, टॉम, यहाँ आ जाओ।
क्यों न तुम शुभकामनाएँ दो?

24
00:01:24,001 --> 00:01:26,170
तुम भी इनके लिए पिता समान ही हो।

25
00:01:26,253 --> 00:01:29,089
-तुम अच्छा कर रहे हो।
-आ भी जाओ, टॉम। सच में।

26
00:01:29,173 --> 00:01:30,800
-ठीक है। ऐसा है...
-सैमी।

27
00:01:31,300 --> 00:01:34,011
टॉम। अरे, ज़रा यह देखो।

28
00:01:35,137 --> 00:01:38,974
रॉब ने यह मुझे भेजा।
मैंने यह पहले कभी नहीं देखा था।

29
00:01:40,518 --> 00:01:42,144
हाँ, आज उसका जन्मदिन है।

30
00:01:42,228 --> 00:01:47,358
-हाँ। आज वह 71 साल के हो जाते।
-हाँ। हे भगवान।

31
00:01:51,320 --> 00:01:52,238
सुनो।

32
00:01:53,155 --> 00:01:56,992
सैम, आज मुझे एक फ़ोन आया।

33
00:01:58,327 --> 00:02:01,288
शायद हमें एक भेदी मिल गया है।

34
00:02:01,372 --> 00:02:02,289
क्या?

35
00:02:02,373 --> 00:02:04,166
इससे पर्दाफ़ाश हो जाएगा।

36
00:02:06,544 --> 00:02:09,171
ज़ैक्स फ़ार्मा का केस फिर खोलेंगे।
साले कमीने।

37
00:02:09,255 --> 00:02:12,132
-नहीं, ज़ैक्स फ़ार्मा से सम्झौता हो गया।
-तो क्या हुआ?

38
00:02:12,216 --> 00:02:15,010
जज ने साइन कर दिए,
अब हम पैसे नहीं लौटा सकते।

39
00:02:15,094 --> 00:02:19,223
वह भाड़ में जाए। अब बात कई बिलियन की है।
शायद वे दिवालिया हो जाएँगे।

40
00:02:19,306 --> 00:02:20,558
हम ऐसा नहीं कर सकते।

41
00:02:22,017 --> 00:02:23,143
समझ नहीं पा रहा।

42
00:02:23,227 --> 00:02:26,480
अब ज़ैक्स पर वहाँ वार कर सकते हैं
जहाँ असल में दर्द होगा।

43
00:02:26,564 --> 00:02:31,652
सैम 160 मिलियन डॉलर।
वह तो ज़ैक्स के हाथ का मैल है।

44
00:02:31,735 --> 00:02:35,906
टॉम, मेरी बात मानो
और यह किस्सा खत्म करो। इसी वक्त।

45
00:02:37,950 --> 00:02:39,493
इसकी वजह क्या है?

46
00:02:42,037 --> 00:02:43,414
यह बहुत बड़ा जोखिम है।

47
00:02:43,497 --> 00:02:47,209
मैं इसे जूरी के हाथों में छोड़कर
कोई नुकसान नहीं उठा सकती।

48
00:02:47,293 --> 00:02:48,419
समझौता हो चुका है,

49
00:02:48,502 --> 00:02:51,630
अब इससे आगे बढ़कर
दूसरी चीज़ों पर ध्यान लगाना होगा।

50
00:02:51,714 --> 00:02:52,965
बस यही बात है?

51
00:02:53,465 --> 00:02:56,010
हाँ। किसी को तो कंपनी का खयाल रखना पड़ेगा।

52
00:02:57,386 --> 00:02:58,554
यह मेरी कंपनी है।

53
00:02:58,637 --> 00:03:00,472
जिसे मेरे डैड ने शुरू किया था।

54
00:03:00,556 --> 00:03:04,768
जिसे तुम्हारे डैड ने
शुरू किया था। हाँ। तो?

55
00:03:04,852 --> 00:03:08,230
देखो, मैं जानती हूँ
तुम्हारी जॉर्ज ज़ैक्स से दुश्मनी है।

56
00:03:08,314 --> 00:03:10,858
मैं समझती हूँ।
मुझे भी अमैंडा की याद आती है।

57
00:03:10,941 --> 00:03:12,026
रहने दो।

58
00:03:13,485 --> 00:03:14,612
माफ़ करना।

59
00:03:15,988 --> 00:03:17,489
तुम्हें हुआ क्या है?

60
00:03:21,243 --> 00:03:22,828
किसी ने तुम्हें धमकाया है?

61
00:03:33,881 --> 00:03:35,591
तुमने उनसे क्या वादा किया है?

62
00:03:42,765 --> 00:03:43,933
ए...

63
00:03:51,315 --> 00:03:53,651
तुम्हें कुछ दिन छुट्टी ले लेनी चाहिए।

64
00:03:55,110 --> 00:03:57,321
लगता है तुम मकसद से भटक गए हो।

65
00:03:59,490 --> 00:04:00,616
और मैं समझ सकती हूँ।

66
00:04:00,699 --> 00:04:03,535
तुम्हारी पत्नी, बेटी... मैं समझ सकती हूँ।

67
00:04:03,619 --> 00:04:04,745
हाँ।

68
00:04:08,290 --> 00:04:10,125
काश तुम्हारे डैड यहाँ होते।

69
00:04:33,190 --> 00:04:35,401
गोलियथ

70
00:04:36,443 --> 00:04:40,072
और दोनों पक्ष
प्रमाण स्वीकार के लिए तैयार हैं,

71
00:04:40,155 --> 00:04:42,241
तो पहले पैनल को ले आइए।

72
00:04:49,123 --> 00:04:51,417
हमें अभिभावकों, बुज़ुर्गों,

73
00:04:51,500 --> 00:04:54,336
बीमार रह चुके लोगों
और पूर्व फ़ौजियों की तलाश है।

74
00:04:54,420 --> 00:04:58,132
सवालों के आधार पर हमें जूरर तीन, चार,

75
00:04:58,215 --> 00:05:00,551
सात, दस और ग्यारह को हटा देना चाहिए।

76
00:05:01,969 --> 00:05:03,470
सही कहा।

77
00:05:04,430 --> 00:05:08,350
हमें यह जूरी मंज़ूर है।

78
00:05:09,059 --> 00:05:12,438
-रुको। यह क्या कर रहा है?
-झाँसा दे रहा है।

79
00:05:12,521 --> 00:05:15,065
मिस्टर मैकब्राइड, आप सोचकर बोल रहे हैं?

80
00:05:15,899 --> 00:05:17,609
जी, योर ऑनर। बिल्कुल।

81
00:05:18,652 --> 00:05:22,448
योर ऑनर, पता नहीं
अभियोग पक्ष क्या खेल खेल रहा है,

82
00:05:22,531 --> 00:05:24,992
पर हम पैनल को परखना चाहेंगे।

83
00:05:25,075 --> 00:05:26,660
तुम एक-एक को चुन सकते हो।

84
00:05:26,744 --> 00:05:29,538
-तुम किसी पर सवाल नहीं उठाओगे?
-नहीं।

85
00:05:29,621 --> 00:05:31,790
-पर एक बात है।
-क्या?

86
00:05:33,542 --> 00:05:36,962
हम अपने गवाहों में
ग्रेग वेट्ज़ेल का नाम जोड़ना चाहते हैं।

87
00:05:38,547 --> 00:05:40,716
माननीय एम. सी. रीस

88
00:05:41,884 --> 00:05:43,093
वेट्ज़ेल नहीं चाहिए।

89
00:05:43,177 --> 00:05:45,888
नहीं, मैं कुछ समय माँग लेता हूँ।

90
00:05:46,555 --> 00:05:50,267
योर ऑनर, मैं मिस्टर मैकब्राइड से
अकेले में कुछ बात कर सकता हूँ?

91
00:05:52,352 --> 00:05:55,481
लंच ब्रेक जल्दी ले लेते हैं।
1:00 बजे वापस मिलेंगे।

92
00:05:56,940 --> 00:05:58,025
सब खड़े हो जाएँ।

93
00:06:07,743 --> 00:06:08,827
बिली...

94
00:06:09,787 --> 00:06:11,747
यह सब क्या हो रहा है?

95
00:06:11,830 --> 00:06:15,417
-आपको बड़ा सेटलमेंट चाहिए था।
-हम ऐसे काम नहीं करते।

96
00:06:15,501 --> 00:06:17,169
बिल्कुल नहीं। शुक्रिया।

97
00:06:20,964 --> 00:06:24,384
अच्छी खबर है। आइवन टिलिंजर ने
तुम्हारी शर्तें मान ली हैं।

98
00:06:24,468 --> 00:06:26,762
हम 160 मिलियन पर सेटल करने को तैयार हैं।

99
00:06:26,845 --> 00:06:30,599
वह कल की कीमत थी,
आज क्या प्रस्ताव लेकर आए हो?

100
00:06:30,682 --> 00:06:34,144
-एक सौ साठ मिलियन।
-नहीं, उसका वक्त निकल चुका है।

101
00:06:34,228 --> 00:06:36,438
मुकदमा शुरू हो गया है, जूरी तैयार है।

102
00:06:36,522 --> 00:06:38,107
ग्रेग वेट्ज़ेल कहाँ मिला?

103
00:06:38,190 --> 00:06:40,984
फ़िशरमैन्स वार्फ़ के खाने में,
क्या फ़र्क पड़ता है?

104
00:06:41,068 --> 00:06:46,406
उसकी गवाही से गुनाह साबित हो जाएगा
और हर जूरर को टिलिंजर पूरी तरह दोषी लगेगा।

105
00:06:48,158 --> 00:06:49,451
क्या कीमत चाहते हो?

106
00:06:49,535 --> 00:06:50,911
एक बिलियन।

107
00:06:55,082 --> 00:06:56,125
हाँ, ज़रूर।

108
00:06:59,878 --> 00:07:01,338
उससे आधे मिल सकते हैं।

109
00:07:01,421 --> 00:07:02,756
मुझे मंज़ूर नहीं।

110
00:07:03,465 --> 00:07:05,217
मैं 600 मिलियन मान सकता हूँ।

111
00:07:07,344 --> 00:07:11,974
योर ऑनर, टिलिंजर हेल्थ ने सरकारी वकील से
एक संभावित सेटलमेंट कर लिया है।

112
00:07:12,057 --> 00:07:14,893
मैं और मिस्टर मैकब्राइड मेरे
मुवक्किल पर लगे आरोप

113
00:07:14,977 --> 00:07:17,271
खारिज करने के लिए प्रस्ताव फ़ाइल करेंगे।

114
00:07:17,354 --> 00:07:20,524
-मिस्टर मैकब्राइड, आपको कोई आपत्ति है?
-नहीं, योर ऑनर।

115
00:07:20,607 --> 00:07:24,319
बशर्ते समझौते की सारी शर्तों को
ठीक से पूरा किया जाए।

116
00:07:24,403 --> 00:07:25,946
और रसल ड्रग?

117
00:07:26,029 --> 00:07:28,490
वे शायद कोई समझौता नहीं करना चाहते।

118
00:07:28,574 --> 00:07:34,204
मिस्टर पैटक, अब केवल एक प्रतिवादी बचा है।
यही सही समय है।

119
00:07:34,830 --> 00:07:38,208
वे अदालत में
कार्यवाही करना चाहेंगे, योर ऑनर।

120
00:07:38,292 --> 00:07:40,377
तो मुकदमा तय तारीख पर जारी रहेगा।

121
00:07:40,460 --> 00:07:43,255
सोमवार सुबह पहली सुनवाई होगी।

122
00:07:43,338 --> 00:07:44,423
अदालत मुल्तवी।

123
00:07:49,136 --> 00:07:54,474
दोस्तो, आज जो हुआ
मैं उसके बारे में दो शब्द कहना चाहूँगी।

124
00:07:54,558 --> 00:07:56,226
यह बेजोड़ है, बड़ा दिन है...

125
00:07:56,310 --> 00:07:58,061
छह सौ मिलियन।

126
00:07:58,604 --> 00:08:01,815
जूरी चुनने के वक्त
तुम्हारे अक्खड़ रवैये को छोड़ दें,

127
00:08:01,899 --> 00:08:04,484
तो मुबारक हो,
कमाल कर दिया, मिस्टर मैकब्राइड।

128
00:08:04,568 --> 00:08:07,237
-शुक्रिया।
-नहीं। सच में कमाल कर दिया।

129
00:08:07,321 --> 00:08:09,489
मेरे पिता को बहुत गर्व होता।

130
00:08:16,705 --> 00:08:17,706
ए।

131
00:08:17,789 --> 00:08:19,291
-ए।
-क्या हुआ?

132
00:08:19,374 --> 00:08:22,252
मैं जाने की सोच रहा हूँ।
तबियत ठीक नहीं लग रही।

133
00:08:22,336 --> 00:08:25,339
-टैक्सी बुलवा दूँ?
-नहीं। चलता हूँ तो बेहतर लगता है।

134
00:08:25,422 --> 00:08:27,216
-तो मैं...
-पक्का?

135
00:08:27,299 --> 00:08:29,092
-हाँ, मैं ठीक हूँ।
-ठीक है।

136
00:08:29,176 --> 00:08:30,719
सुनो, एक बात और।

137
00:08:30,802 --> 00:08:34,389
तुम्हें लगता है कि टिलिंजर
ज़्यादा ही आसानी से मान गया?

138
00:08:35,515 --> 00:08:38,852
जूरी के मामले में तुमने ऐसी चाल चली
कि और कोई चारा ही न था।

139
00:08:41,772 --> 00:08:44,441
-पार्टी के मज़े लो। फिर बात करेंगे।
-ठीक है।

140
00:09:02,584 --> 00:09:06,797
हमारे साथ रुककर जश्न मनाने के लिए
तुम्हें मना सकती हूँ?

141
00:09:06,880 --> 00:09:09,258
न, मुझे पार्टियाँ पसंद नहीं। माफ़ करना।

142
00:09:09,341 --> 00:09:10,592
समझ सकती हूँ।

143
00:09:11,551 --> 00:09:13,512
कल रात डिनर पर साथ चलोगे?

144
00:09:14,054 --> 00:09:15,806
हाँ। अच्छा खयाल है।

145
00:09:15,889 --> 00:09:17,683
बहुत अच्छे। मैसेज कर दूँगी।

146
00:09:17,766 --> 00:09:19,559
अच्छा। ठीक है। गुड नाइट।

147
00:09:25,148 --> 00:09:26,483
तुम्हारे डैड जैसा ही है।

148
00:09:26,566 --> 00:09:29,653
मुसीबत हल करने के बाद
वह भी वाहवाही से दूर भागते थे।

149
00:09:29,736 --> 00:09:31,363
असल में, गुस्सा आता था।

150
00:09:31,947 --> 00:09:33,198
तुम्हें कैसे पता चला?

151
00:09:33,282 --> 00:09:34,491
क्या?

152
00:09:35,284 --> 00:09:37,911
तुमने गारंटी दी थी,
"आधा मिलियन या उससे ज़्यादा।"

153
00:09:37,995 --> 00:09:39,538
तुम्हें पूरा विश्वास था।

154
00:09:39,621 --> 00:09:42,374
ज़ैक्स फ़ार्मा को बस 160 में सेटल किया था।

155
00:09:43,000 --> 00:09:46,086
मेरे पास बस विश्वास ही तो है।

156
00:09:47,296 --> 00:09:49,423
इसे कहीं लिख लो।

157
00:09:58,015 --> 00:10:01,560
तो, अब मैं रसल ड्रग के
बारे में सोच रही हूँ।

158
00:10:01,643 --> 00:10:04,021
मैकब्राइड एक ही चाल दो बार नहीं चल सकता।

159
00:10:04,104 --> 00:10:06,440
वह हमारी जान बचा रहा है, एवा।

160
00:10:07,065 --> 00:10:10,277
मुझे नहीं लगता कि तुमने कभी
कोई ढंग का काम किया है,

161
00:10:10,360 --> 00:10:13,447
अगर तुम चिकचिक को ही
कोई अहम काम न मानो।

162
00:10:13,530 --> 00:10:15,782
ज़रा यहाँ अपनी-अपनी जगह समझ लेते हैं।

163
00:10:16,450 --> 00:10:20,537
तुम्हारे पिता ने यह जगह चलाने और
तुम पर नज़र रखने की ज़िम्मेदारी मुझे दी।

164
00:10:20,620 --> 00:10:22,164
उन्हें इसमें मत घसीटो।

165
00:10:22,247 --> 00:10:24,041
कहते थे तुममें अनुशासन नहीं है।

166
00:10:24,124 --> 00:10:25,876
और तुममें दूरदर्शिता नहीं है।

167
00:10:27,419 --> 00:10:31,214
मैं उनकी तरह नहीं हूँ, तो रात के
मज़े लेने जा रही हूँ। माफ़ करना।

168
00:11:04,915 --> 00:11:05,874
हैलो!

169
00:11:06,708 --> 00:11:07,709
हैलो।

170
00:11:09,544 --> 00:11:10,754
तुम ठीक हो?

171
00:11:11,880 --> 00:11:15,384
हाँ। वैसे, तुम हो कौन?

172
00:11:16,093 --> 00:11:17,677
तुम्हारा नाम क्या है?

173
00:11:42,119 --> 00:11:46,498
डैड, आप यह क्या कर रहे हैं?
आपने वादा किया था।

174
00:11:47,416 --> 00:11:48,625
कैसा वादा?

175
00:11:49,960 --> 00:11:52,712
बस मैं ही आपको संभाल पाती हूँ।

176
00:11:53,839 --> 00:11:57,592
जब आप लोगों से दफ़ा होने को कहते हैं,
तो वे दफ़ा हो जाते हैं।

177
00:11:59,845 --> 00:12:01,972
आप खुदकुशी करने की कोशिश कर रहे हैं?

178
00:12:04,558 --> 00:12:07,602
हो सकता है। तो क्या हुआ?

179
00:12:11,398 --> 00:12:12,566
बैठिए।

180
00:12:36,173 --> 00:12:37,674
रफ़्तार ज़रा कम करोगी?

181
00:12:38,550 --> 00:12:41,094
तुमने कहा था न कि तुम्हें ट्रेन पकड़नी है।

182
00:12:41,178 --> 00:12:43,180
पर वहाँ ज़िंदा पहुँचना चाहता हूँ।

183
00:13:16,463 --> 00:13:17,714
"नफ़रत।"

184
00:13:19,424 --> 00:13:20,884
कैसी नफ़रत?

185
00:13:22,802 --> 00:13:24,846
नाराज़गी को यह भी कह सकते हैं।

186
00:13:26,806 --> 00:13:28,099
पहेली में नंबर 22।

187
00:13:31,394 --> 00:13:33,647
पहेली / सलाह
दैनिक शब्द पहेली

188
00:13:34,397 --> 00:13:35,732
डेनीस कहाँ है?

189
00:13:37,859 --> 00:13:40,362
वहाँ पर वह नहीं है न?

190
00:14:47,178 --> 00:14:48,305
हैलो?

191
00:15:05,947 --> 00:15:06,948
ब्रिटनी?

192
00:15:07,032 --> 00:15:08,074
बिली?

193
00:15:09,409 --> 00:15:11,870
हाँ। माफ़ करना।
मेरे दोस्त ने फ़ोन उठाया था।

194
00:15:13,330 --> 00:15:15,165
हाँ, सुनो।

195
00:15:18,001 --> 00:15:20,503
मुझे पूछना था कि क्या डेनीस ज़िंदा है।

196
00:15:21,087 --> 00:15:24,132
हे भगवान, बिली, चल क्या रहा है?

197
00:15:24,215 --> 00:15:25,467
क्या वह ज़िंदा है?

198
00:15:26,009 --> 00:15:27,802
हाँ, बेशक वह ज़िंदा है।

199
00:15:29,512 --> 00:15:31,473
बस यह जानना चाहता था, ठीक है?

200
00:15:32,349 --> 00:15:33,600
उसे फ़ोन करो।

201
00:15:33,933 --> 00:15:35,352
हाँ, पता है।

202
00:15:36,478 --> 00:15:40,106
पता है। देखो, मैं नहीं...

203
00:15:41,733 --> 00:15:42,651
पता है न...

204
00:15:43,485 --> 00:15:46,321
तुम किसी के साथ होगी या बाहर होगी।

205
00:15:46,404 --> 00:15:49,199
-मैं बाद में फ़ोन करता हूँ।
-नहीं, बिली...

206
00:16:01,294 --> 00:16:05,840
डैड

207
00:16:29,114 --> 00:16:33,493
कभी ध्यान दिया है कि अगर नंबर देखें
तो 7:50 बस 7:50 लगता है, पर जब

208
00:16:33,576 --> 00:16:36,663
घड़ी में देखते हैं,
तो आठ बजने में दस मिनट लगते हैं?

209
00:16:37,997 --> 00:16:39,374
यह कभी सोचा ही नहीं।

210
00:16:40,875 --> 00:16:42,293
पर यह सच है न?

211
00:16:45,213 --> 00:16:46,297
हाँ।

212
00:16:52,721 --> 00:16:53,888
मैं हूँ!

213
00:16:59,728 --> 00:17:01,312
तुमने बताया नहीं...

214
00:17:02,230 --> 00:17:04,274
कि तुम एक नामी वकील हो।

215
00:17:06,526 --> 00:17:07,777
ऐसा नहीं है।

216
00:17:08,361 --> 00:17:10,113
पर टीवी पर तो यही कह रहे हैं।

217
00:17:11,406 --> 00:17:12,949
हाँ, टीवी का तो पता है न।

218
00:17:15,452 --> 00:17:17,412
यह वैध तो है न?

219
00:17:18,288 --> 00:17:19,873
बेशक, फ़्रैंक।

220
00:17:22,876 --> 00:17:24,711
तो तुम्हारा नाम फ़्रैंक है।

221
00:17:27,464 --> 00:17:29,340
क्या उससे कोई फ़र्क पड़ता है?

222
00:17:30,675 --> 00:17:32,051
शायद नहीं पड़ता।

223
00:17:36,890 --> 00:17:38,558
तुम्हें बुरे सपने आते हैं?

224
00:17:40,769 --> 00:17:42,395
हाँ, आते तो हैं।

225
00:17:45,982 --> 00:17:48,276
तुम्हें उस टूटी-फूटी कुर्सी के बजाय

226
00:17:48,359 --> 00:17:51,488
बिस्तर पर सोने की कोशिश करनी चाहिए।

227
00:17:51,571 --> 00:17:53,239
हर वक्त नज़र रखते हो न।

228
00:17:55,283 --> 00:17:57,118
हर किसी पर नज़र रखता हूँ।

229
00:17:59,245 --> 00:18:00,830
तुम कोई खास नहीं हो।

230
00:18:02,749 --> 00:18:03,958
तुम शादीशुदा हो?

231
00:18:06,002 --> 00:18:07,045
बच्चे हैं?

232
00:18:10,632 --> 00:18:12,884
एक पूर्व पत्नी और एक बेटी है।

233
00:18:13,676 --> 00:18:15,553
हाँ, मेरी भी एक बेटी है।

234
00:18:16,846 --> 00:18:20,558
मुझसे नफ़रत करती है। मेरी ही गलती होगी।

235
00:18:22,435 --> 00:18:24,437
शायद तुम्हें यह सुनकर बेहतर लगे

236
00:18:24,521 --> 00:18:27,065
कि मेरी बेटी भी मुझसे बात नहीं करती।

237
00:18:28,107 --> 00:18:30,527
इससे मुझे बेहतर क्यों लगेगा?

238
00:18:32,695 --> 00:18:36,115
तुम अकेले नहीं हो। बस यही कह रहा हूँ।

239
00:18:36,908 --> 00:18:39,953
मुझे अकेले रहना पसंद है। उसे भी।

240
00:18:40,620 --> 00:18:42,914
मेरे खयाल से यही दिक्कत है।

241
00:18:47,335 --> 00:18:48,795
तुमने क्या किया था?

242
00:18:48,878 --> 00:18:50,129
क्या मतलब?

243
00:18:51,965 --> 00:18:53,091
अपनी बेटी के साथ?

244
00:18:55,385 --> 00:19:01,182
गोली लगने के बाद मेरे साथ रहना
किसी के लिए आसान नहीं था।

245
00:19:02,725 --> 00:19:04,102
तो तुम कमीने बन गए?

246
00:19:04,185 --> 00:19:05,603
ऐसा कह सकते हैं।

247
00:19:06,271 --> 00:19:08,273
तब तो यह होना ही था।

248
00:19:08,356 --> 00:19:10,441
मैं बहुत दर्द में था, अब भी हूँ।

249
00:19:10,525 --> 00:19:12,777
तो कहना चाहते हो कि वह कमीनी है?

250
00:19:12,861 --> 00:19:14,028
नहीं, वह लाजवाब है।

251
00:19:15,488 --> 00:19:20,535
तुममें से एक तो कमीना है।
तुम बता दो कौन है।

252
00:19:22,203 --> 00:19:23,413
और तुम?

253
00:19:24,831 --> 00:19:26,207
मेरे बारे में क्या?

254
00:19:28,626 --> 00:19:29,961
क्या तुम कमीने हो?

255
00:19:33,214 --> 00:19:39,012
मेरे भाई से बड़े कमीने से
न तुम मिले होगे, न मैं कभी मिलूँगा।

256
00:19:40,680 --> 00:19:41,973
इस बात से हैरानी हुई?

257
00:19:42,807 --> 00:19:44,684
नहीं, मुझे कैसे पता होगा?

258
00:19:47,353 --> 00:19:49,147
यह साला यहाँ क्या कर रहा है?

259
00:19:53,276 --> 00:19:56,571
ए! तुम मेरे बारे में बोल रहे हो।

260
00:19:57,488 --> 00:19:59,407
अगर मुझसे कुछ कहना है,

261
00:19:59,490 --> 00:20:02,452
तो यहाँ आकर सीधे मुझसे बात करो।

262
00:20:04,329 --> 00:20:06,539
अंग्रेज़ी में।

263
00:20:10,418 --> 00:20:11,669
रहने भी दो।

264
00:20:13,212 --> 00:20:15,590
वह मेरे बारे में बकवास कर रहा था न?

265
00:20:15,673 --> 00:20:17,592
मैं जो भी कहूँगी, नहीं मानोगे।

266
00:20:25,266 --> 00:20:27,143
इन पर नज़र रखना ज़रूरी है, बिली।

267
00:20:28,061 --> 00:20:29,354
इन सब पर।

268
00:20:30,897 --> 00:20:32,607
घटिया लोग हैं।

269
00:20:42,492 --> 00:20:43,701
माफ़ करना।

270
00:20:44,827 --> 00:20:46,412
बड़ा अजीब आदमी है न।

271
00:20:47,705 --> 00:20:51,501
यह बिल्डिंग फ़्रैंक की है,
नाराज़ है कि हमारी लीज़ रद्द नहीं कर सकता।

272
00:20:51,584 --> 00:20:53,002
यह बिल्डिंग उसकी है?

273
00:20:53,836 --> 00:20:55,296
यह पूरा ब्लॉक उसका है।

274
00:20:56,756 --> 00:20:57,799
अच्छा।

275
00:20:58,508 --> 00:20:59,467
एक और लोगे?

276
00:21:00,343 --> 00:21:01,803
हाँ, पी ही लेता हूँ।

277
00:21:58,943 --> 00:22:00,862
डाटा परिणाम निष्कर्ष डी-3 ई-2
डी+3 जी0 ई0 जी0 सी+1 वी*+1 सी*+5

278
00:22:00,945 --> 00:22:03,364
विश्लेषण :
आरएच-एचआर का स्तर बहुत अधिक है

279
00:22:07,076 --> 00:22:08,911
डेव, फिर से जाँच करनी होगी।

280
00:22:10,580 --> 00:22:11,664
केट!

281
00:22:12,373 --> 00:22:13,249
फ़र्न।

282
00:22:13,332 --> 00:22:15,084
अंकल जॉर्ज को अपडेट चाहिए।

283
00:22:16,085 --> 00:22:19,589
मैं पास्ता बनाना सीख रही हूँ।
खाना बनाने में माहिर बनना है।

284
00:22:19,672 --> 00:22:21,758
-जानती हो क्या पूछ रहे हैं।
-समय चाहिए।

285
00:22:21,841 --> 00:22:24,385
-बस 10:00 ही बजे हैं।
-मेरा यह मतलब नहीं था।

286
00:22:24,469 --> 00:22:27,805
पता है। पर मुझे परवाह नहीं।

287
00:22:39,776 --> 00:22:40,943
हे भगवान।

288
00:22:43,446 --> 00:22:44,489
क्या हुआ?

289
00:22:44,572 --> 00:22:47,325
एवा तुमसे मिलना चाहती है। ज़रूरी काम है।

290
00:22:47,992 --> 00:22:48,993
क्यों?

291
00:22:49,535 --> 00:22:52,330
पता नहीं, बस इतना कहा कि ज़रूरी है...

292
00:22:58,836 --> 00:23:01,631
पैटी। अंदर आ जाओ। दरवाज़ा बंद कर दो।

293
00:23:04,425 --> 00:23:06,260
हाँ, आओ बैठो। हैलो।

294
00:23:13,768 --> 00:23:15,520
तो मैं तुम्हें बताना चाहती थी

295
00:23:15,603 --> 00:23:18,773
कि आज सुबह पार्टनरों की
एक आपातकालीन बैठक हुई थी

296
00:23:18,856 --> 00:23:21,234
और तुम्हारी इक्विटी पार्टनरशिप
पर वोट डाले।

297
00:23:27,323 --> 00:23:29,325
तुम्हें नौकरी से निकाला जा रहा है।

298
00:23:29,408 --> 00:23:32,203
इसलिए न डबल्यू-2 मिलेगा,
न कोई फ़ायदे मिलेंगे,

299
00:23:32,286 --> 00:23:36,624
और मेरी सलाह है कि तुम
कोई अच्छा वित्तीय सलाहकार ढूँढ़ लो

300
00:23:36,707 --> 00:23:39,252
जो अब तुम्हारे टैक्स को संभाल सके।

301
00:23:43,840 --> 00:23:45,216
तुम खोई-खोई लग रही हो।

302
00:23:47,009 --> 00:23:49,095
पैटी, तुम वोट जीत गई।

303
00:23:49,178 --> 00:23:51,556
इसलिए अब तुम कर्मचारी नहीं हो,

304
00:23:51,639 --> 00:23:55,393
बल्कि मार्गोलिस एंड ट्रू की
मालिक-संचालक और इक्विटी पार्टनर हो।

305
00:24:07,655 --> 00:24:08,906
कितनी रकम होगी?

306
00:24:09,866 --> 00:24:10,908
हाँ, बताती हूँ।

307
00:24:17,957 --> 00:24:20,001
हाँ, बहुत अच्छे। ठीक है।

308
00:24:20,084 --> 00:24:23,546
और अगर तुम अपने जीवन बीमा पर
बात करना चाहो,

309
00:24:23,629 --> 00:24:25,047
तो यही सही वक्त है।

310
00:24:25,840 --> 00:24:28,259
-मुझे जीवन बीमा खरीदना पड़ेगा?
-नहीं।

311
00:24:28,342 --> 00:24:31,387
कंपनी पॉलिसी खरीदेगी,
और कंपनी ही लाभार्थी होगी।

312
00:24:31,470 --> 00:24:34,724
अगर तुम्हें कुछ हो जाता है। भगवान न करे।

313
00:24:35,641 --> 00:24:38,603
ठीक है।

314
00:24:38,686 --> 00:24:41,439
हां। बिल्कुल ठीक है। मुबारक हो, पैटी।

315
00:24:41,981 --> 00:24:42,982
शुक्रिया।

316
00:24:46,110 --> 00:24:48,613
-बस इतना ही कहना था।
-बस इतना ही। ठीक है।

317
00:24:51,949 --> 00:24:53,534
-और, पैटी?
-हाँ?

318
00:24:55,328 --> 00:24:56,829
मैंने तुम्हें वोट नहीं दिया।

319
00:24:59,498 --> 00:25:03,294
अरे, नहीं। मैंने तो
ऐसा सोचा भी नहीं। ठीक है।

320
00:25:03,669 --> 00:25:06,964
-दरवाज़ा बंद कर देना।
-हाँ, ज़रूर। शुक्रिया।

321
00:25:11,302 --> 00:25:13,262
माफ़ करना। ज़रा हटो।

322
00:25:15,389 --> 00:25:17,433
सैम
एवा खुद तुम्हें बताना चाहती थी (माफ़ करना)

323
00:25:17,516 --> 00:25:18,976
मुबारक हो!

324
00:25:19,060 --> 00:25:20,645
हाँ, जी!
लॉक्ड

325
00:25:23,064 --> 00:25:24,315
हाँ, जी!

326
00:25:24,398 --> 00:25:25,691
कैसे हो, ट्रैविस?

327
00:25:25,775 --> 00:25:27,109
हैलो। कैसी हो, केट?

328
00:25:27,193 --> 00:25:28,945
-अंकल यहाँ हैं?
-अभी नहीं आए।

329
00:25:29,028 --> 00:25:32,323
दिखाती हूँ कि कल मस्टैंग का क्या हुआ।

330
00:25:32,406 --> 00:25:34,325
तुम रो पड़ोगे, बहुत बुरा हुआ।

331
00:25:34,408 --> 00:25:36,494
नहीं। धत् तेरे की।

332
00:25:36,577 --> 00:25:39,121
पाँच मिनट स्टारबक्स गई थी,
उस बीच हो गया।

333
00:25:39,914 --> 00:25:41,123
कौन सी गाड़ी चलाती हो?

334
00:25:42,083 --> 00:25:44,335
-2011 जीटी।
-वाह।

335
00:25:44,418 --> 00:25:45,753
भद्दी खरोंच मत देखना।

336
00:25:45,836 --> 00:25:50,591
हाँ, ज़बरदस्त मारा है।
मेरे पास '66 मस्टैंग कन्वर्टिबल है।

337
00:25:50,675 --> 00:25:53,886
अब मेरी बेटी के पास है,
पर वह मेरे पास काफ़ी समय तक थी।

338
00:25:53,970 --> 00:25:55,972
-वह खुशकिस्मत है।
-हाँ।

339
00:25:56,055 --> 00:25:57,056
केट।

340
00:25:57,682 --> 00:25:58,683
अंकल जॉर्ज।

341
00:25:59,141 --> 00:26:01,394
तुम्हें दफ़्तर के बाहर देखकर
अच्छा लगता है।

342
00:26:01,477 --> 00:26:04,397
जानती हो न किससे बात कर रही हो?

343
00:26:04,480 --> 00:26:09,527
यह बिली मैकब्राइड है, वह वकील
जिसने टिलिंजर से 600 मिलियन निकलवा लिए।

344
00:26:10,319 --> 00:26:12,697
शुक्र है हमारे समझौते के समय
तुम नहीं थे।

345
00:26:13,364 --> 00:26:14,615
जॉर्ज ज़ैक्स।

346
00:26:15,241 --> 00:26:18,995
हाँ, जानता हूँ। तुम्हें खबरों में
इन आरोपों को नकारते देखा है।

347
00:26:20,997 --> 00:26:23,416
सही तरीके से ली जाए,
तो यह दवा सुरक्षित है।

348
00:26:23,499 --> 00:26:24,500
अच्छा?

349
00:26:25,001 --> 00:26:28,713
मेरी भतीजी हमारा लैब संभालती है।
खुद पूछ लो।

350
00:26:30,256 --> 00:26:32,842
सही तरीके से लें,
तो ट्रिमाडोन सुरक्षित है।

351
00:26:33,884 --> 00:26:37,221
पर मरने वालों की तादाद कुछ और ही कहती है।

352
00:26:37,972 --> 00:26:40,308
हमारा केस सेटल हो चुका है, बिली। तो...

353
00:26:41,142 --> 00:26:44,395
चाहूँ तो सारी रात
यहाँ खड़ा होकर लड़ सकता हूँ।

354
00:26:44,478 --> 00:26:47,565
या ठंडी मार्टीनी
और तंदूरी कबाब के मज़े ले सकता हूँ।

355
00:26:47,648 --> 00:26:51,319
कोई भी समझ जाएगा
कि जवाब क्या होगा। भूख लगी है?

356
00:26:52,445 --> 00:26:54,322
हाँ। बहुत।

357
00:26:55,406 --> 00:26:56,615
मिलकर अच्छा लगा, बिली।

358
00:26:57,575 --> 00:26:59,994
रसल ड्रग को मात देने के लिए शुभकामनाएँ।

359
00:27:00,077 --> 00:27:01,370
शुक्रिया।

360
00:27:16,719 --> 00:27:17,803
माफ़ करना, देर हो गई।

361
00:27:18,304 --> 00:27:19,180
कोई बात नहीं।

362
00:27:20,348 --> 00:27:22,975
यहाँ आते वक्त गिर गई थी, तो...

363
00:27:23,059 --> 00:27:24,101
अच्छा? ठीक तो हो?

364
00:27:24,185 --> 00:27:26,854
हाँ। बस मेरी कोहनी...

365
00:27:27,646 --> 00:27:31,525
और मेरे अहम को चोट आई है,
पर ठीक हो जाऊँगी।

366
00:27:32,276 --> 00:27:34,236
हम फिर कभी मिल सकते हैं।

367
00:27:34,320 --> 00:27:37,698
बिल्कुल नहीं। सुबह से इसका इंतज़ार था।

368
00:27:37,782 --> 00:27:39,909
-आपका कोट ले लूँ?
-शुक्रिया।

369
00:27:40,826 --> 00:27:43,579
-हम बार पर ही रुक जाएँ?
-मुझे कोई एतराज़ नहीं।

370
00:27:47,041 --> 00:27:50,544
तो, मेरी मुलाकात जॉर्ज ज़ैक्स से हुई।

371
00:27:51,128 --> 00:27:53,672
-वह यहाँ है?
-हाँ। वहाँ पर है।

372
00:27:55,174 --> 00:27:58,386
मुलाकात मज़ेदार रही होगी।
वह एकदम कमीना है।

373
00:27:59,178 --> 00:28:01,263
हाँ। यह तो सही कहा।

374
00:28:03,015 --> 00:28:05,518
हाँ। मैं ठीक हूँ, शुक्रिया।

375
00:28:07,186 --> 00:28:10,731
नहीं, हम भी वह बात करना चाहेंगे।

376
00:28:11,607 --> 00:28:12,817
मैं उसे बता दूँगी।

377
00:28:15,236 --> 00:28:18,614
ठीक है, कल सुबह बात करते हैं।
शुक्रिया, बाय।

378
00:28:20,866 --> 00:28:24,703
तो, ग्रिफ़िन पैटक रसल ड्रग के
सेटलमेंट की बात करना चाहता है।

379
00:28:24,787 --> 00:28:26,872
सही अंदाज़ा लगाया। वह यही चाहता है।

380
00:28:26,956 --> 00:28:28,416
यह तो कोई भी समझ जाएगा।

381
00:28:29,708 --> 00:28:30,793
सेटल करने के नाम?

382
00:28:31,794 --> 00:28:32,962
सेटल करने के नाम।

383
00:28:34,505 --> 00:28:36,924
मैं यह नहीं पी सकता। सिरदर्द हो जाता है।

384
00:28:37,007 --> 00:28:38,217
कोई बात नहीं।

385
00:28:39,885 --> 00:28:44,056
तो मुकदमा करने में
बिल्कुल दिलचस्पी नहीं है?

386
00:28:46,392 --> 00:28:48,477
जो सही है, वह करने में दिलचस्पी है।

387
00:28:48,561 --> 00:28:51,147
अगर सेटल करना सही है, तो वही करना चाहिए।

388
00:28:53,315 --> 00:28:57,319
मुझे लग रहा है कि अभी तो शुरुआत हुई है।
पर मैं समझ सकता हूँ।

389
00:28:58,362 --> 00:29:02,741
मैं बस इस बात से खुश हूँ
कि यह खत्म होने वाला है।

390
00:29:04,994 --> 00:29:07,955
हाँ, मेरे खयाल से
ये बड़े सेटलमेंट तुम्हारी कंपनी की

391
00:29:08,038 --> 00:29:09,790
वित्तीय स्थिति ठीक कर देंगे।

392
00:29:14,587 --> 00:29:15,796
तुम्हें कैसे पता?

393
00:29:17,131 --> 00:29:18,466
पता नहीं था।

394
00:29:23,679 --> 00:29:24,805
तुम एकदम कमीने हो।

395
00:29:25,431 --> 00:29:27,016
सब यही कहते हैं।

396
00:29:30,811 --> 00:29:32,396
तो क्या हुआ था?

397
00:29:35,065 --> 00:29:37,318
मेरे पिता की मौत के बाद सब चले गए।

398
00:29:38,652 --> 00:29:42,907
कुछ मुवक्किल रुके,
पर अधिकतर ने हमसे नाता तोड़ लिया।

399
00:29:43,657 --> 00:29:44,992
हाँ, मुश्किल रहा होगा।

400
00:29:45,075 --> 00:29:46,118
हाँ।

401
00:29:46,869 --> 00:29:51,415
अफ़सोस और श्रद्धांजलियाँ और फूल बहुत मिले।

402
00:29:52,041 --> 00:29:56,712
तोहफ़े, पर कंपनी
तोहफ़ों से नहीं चलती, तो...

403
00:29:58,130 --> 00:30:00,508
पर मैं समझ सकता हूँ। सच में।

404
00:30:00,591 --> 00:30:05,804
मैं भी कमज़ोर घोड़े पर
सारा दाँव नहीं लगाऊँगी। तो...

405
00:30:06,597 --> 00:30:09,266
अच्छा नहीं लगा
अपने बारे में ऐसे बात करती हो।

406
00:30:11,227 --> 00:30:15,314
मैं मल्टीपल स्क्लेरोसिस से जूझती
एक लड़की हूँ। सब यही सोचते हैं।

407
00:30:15,397 --> 00:30:19,109
मुझे कमज़ोर घोड़ों की थोड़ी समझ है,
और तुम वह नहीं हो।

408
00:30:21,695 --> 00:30:22,947
तुम बहुत अच्छे हो।

409
00:30:24,114 --> 00:30:25,324
बस सच बता रहा हूँ।

410
00:30:29,954 --> 00:30:32,665
मुझे तो अब तक
ज़िंदा ही नहीं होना चाहिए था।

411
00:30:33,707 --> 00:30:36,252
इस बात से लोग डर जाते हैं।

412
00:30:36,335 --> 00:30:37,711
चलो भी।

413
00:30:37,795 --> 00:30:39,255
मैं मज़ाक नहीं कर रही।

414
00:30:40,881 --> 00:30:42,925
डॉक्टर ने कहा था तीन साल ही जियूँगी।

415
00:30:45,553 --> 00:30:47,638
और अब साढ़े तीन साल हो चुके हैं।

416
00:30:49,223 --> 00:30:53,686
ऐसा है, देख लो। समझी न?
किसी को कुछ नहीं पता।

417
00:30:58,816 --> 00:31:00,609
डॉक्टरों को पता होता है।

418
00:31:01,068 --> 00:31:02,570
डॉक्टर बस बकवास करते हैं।

419
00:31:03,821 --> 00:31:06,824
मुझे गोली लगी, मैं मरा और फिर जी उठा।

420
00:31:06,907 --> 00:31:09,410
तुम्हारे साथ बैठा हूँ,
वे कुछ समझ नहीं पाए।

421
00:31:11,912 --> 00:31:15,332
ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं
जिनके बारे में हम नहीं जानते।

422
00:31:15,416 --> 00:31:16,333
समझी न?

423
00:31:16,417 --> 00:31:19,169
हम कभी-कभी ज़िंदगी को लेकर
मगरूर हो जाते हैं।

424
00:31:21,088 --> 00:31:26,427
या बस किस्मत का खेल है,
या उधार मिले दिन है, पता नहीं।

425
00:31:28,554 --> 00:31:29,722
हाँ।

426
00:31:34,893 --> 00:31:36,562
हाँ, लगता है...

427
00:31:38,105 --> 00:31:39,398
दिन उधार मिले हैं।

428
00:31:58,334 --> 00:31:59,501
धत्।

429
00:32:03,213 --> 00:32:04,590
कोई बात नहीं।

430
00:32:06,550 --> 00:32:08,552
-सच में, यह...
-यहाँ से जा सकते हो?

431
00:32:10,054 --> 00:32:12,765
चाहती हो मैं चला जाऊँ?
क्या मतलब कि चला जाऊँ?

432
00:32:12,848 --> 00:32:15,225
मैं यहाँ से इसी वक्त चली जाती,

433
00:32:15,309 --> 00:32:18,479
पर नहीं जा सकती
क्योंकि फिर से गिरना नहीं चाहती, तो...

434
00:32:22,524 --> 00:32:23,609
ठीक है।

435
00:32:26,111 --> 00:32:29,615
मैं बाहर जाकर सिगरेट पी लेता हूँ,
पर जल्द लौट आऊँगा।

436
00:32:35,496 --> 00:32:37,748
सख्ती भरा प्यार कह सकती हो।

437
00:32:37,831 --> 00:32:41,460
मैं उसे चोट नहीं पहुँचाना चाहता था,
पर अगर सावधान न रहे,

438
00:32:41,543 --> 00:32:43,045
तो पिटना लाज़मी है।

439
00:32:43,837 --> 00:32:45,464
डिलन गधा है।

440
00:32:45,547 --> 00:32:47,633
आपको बेहतर स्पारिंग पार्टनर चाहिए।

441
00:32:48,300 --> 00:32:49,218
फ़र्न कैसी रहेगी?

442
00:32:51,595 --> 00:32:56,016
उसके अंदर गुस्सा भरा है।
और वार भी बखूबी करती है।

443
00:32:56,725 --> 00:32:58,477
शायद मेरी धुलाई कर देगी।

444
00:33:00,646 --> 00:33:01,689
ठीक है।

445
00:33:03,565 --> 00:33:06,819
इस डिनर के पैसे वसूलने हैं
तो काम पर भी बात करनी होगी।

446
00:33:07,611 --> 00:33:09,905
एमरज़िन की बात कहाँ तक पहुँची?

447
00:33:10,948 --> 00:33:14,451
अंकल जॉर्ज, पता है
आप यह नहीं सुनना चाहेंगे पर...

448
00:33:14,535 --> 00:33:18,288
ठीक है। क्या मुझे वह सुनना चाहिए
जो मैं नहीं सुनना चाहूँगा?

449
00:33:18,956 --> 00:33:21,291
-पता है, पर...
-मैं क्या सुनना चाहता हूँ?

450
00:33:21,375 --> 00:33:23,585
-हमने बात की थी। आपने कहा...
-केट?

451
00:33:30,050 --> 00:33:33,095
एमरज़िन का लत न लगने वाला हिस्सा
बखूबी काम करता है।

452
00:33:35,180 --> 00:33:38,058
अच्छी बात है। और?

453
00:33:40,602 --> 00:33:43,021
संभलकर, सोच-समझकर बोलना।

454
00:33:46,859 --> 00:33:51,363
पर अगर लंबे समय के साइड-एफ़ेक्ट
एफ़डीए के नियमों के अनुसार न हुए तो?

455
00:33:53,157 --> 00:33:56,452
मुझे लगता है मैंने ठीक से सुना नहीं।

456
00:33:57,828 --> 00:33:58,954
फिर से बताओ।

457
00:34:00,205 --> 00:34:02,791
-अगर वादे जितना वक्त मिलता...
-ठीक है, नहीं...

458
00:34:03,625 --> 00:34:05,627
हम एक-दूसरे की बात समझ नहीं रहे।

459
00:34:08,130 --> 00:34:10,132
यही सही वक्त है, केट।

460
00:34:11,300 --> 00:34:14,511
यह एकदम सही वक्त है।

461
00:34:16,847 --> 00:34:18,599
एक और बात बताना चाहोगी?

462
00:34:20,642 --> 00:34:24,980
एमरज़िन लत न लगाने वाली
कारगर दर्दनाशक दवा है।

463
00:34:25,731 --> 00:34:28,233
एफ़डीए स्वीकृत और बाज़ार के लिए तैयार।

464
00:34:30,819 --> 00:34:32,571
यह तो बहुत अच्छी खबर है।

465
00:34:34,823 --> 00:34:36,033
स्टेक कैसा है?

466
00:34:50,214 --> 00:34:51,381
हैलो, क्या हाल है?

467
00:34:51,465 --> 00:34:54,051
हैलो, क्या सैम ने तुम्हें बताया?

468
00:34:54,134 --> 00:34:55,135
क्या?

469
00:34:55,928 --> 00:35:00,140
मुझे मिल गई। इक्विटी पार्टनरशिप मिल गई।

470
00:35:00,849 --> 00:35:02,017
बहुत अच्छी बात है।

471
00:35:02,100 --> 00:35:06,396
हाँ, बहुत बड़ी पूँजी लगानी पड़ेगी,
पर उसके अलावा...

472
00:35:06,480 --> 00:35:09,817
इक्विटी पार्टनरशिप की
दुनिया में स्वागत है।

473
00:35:09,900 --> 00:35:12,236
अच्छी खबर देने का शुक्रिया।

474
00:35:13,987 --> 00:35:16,615
मुझे जाना होगा। बाय।

475
00:35:19,493 --> 00:35:20,577
मैडम?

476
00:35:23,997 --> 00:35:26,375
अरे! सुनो।

477
00:35:26,458 --> 00:35:27,960
-हैलो।
-माँ...

478
00:35:28,043 --> 00:35:30,546
-वह कहाँ पर है?
-माँ।

479
00:35:30,629 --> 00:35:33,590
चलकर "माँ" को ढूँढ़ते हैं। आओ।

480
00:35:34,216 --> 00:35:36,218
हाँ। पता है।

481
00:35:36,301 --> 00:35:38,053
-इज़्ज़ी?
-जाना चाहती हो?

482
00:35:38,220 --> 00:35:41,139
हे भगवान। माफ़ करना।
यह एक पल में गायब हो गई और...

483
00:35:41,223 --> 00:35:45,519
-यह तुम्हारी है? "माँ" के पास जाना है?
-अचानक इसकी ज़िम्मेदारी लेनी पड़ी।

484
00:35:45,602 --> 00:35:48,814
बच्चों को संभालने के मामले में
बिल्कुल अनाड़ी हूँ।

485
00:35:48,897 --> 00:35:50,732
-मेरे ऑफ़िस में आ गई थी।
-माफ़ करना।

486
00:35:50,816 --> 00:35:52,901
-तो गोद में ले लिया।
-माँ नीचे है।

487
00:35:52,985 --> 00:35:55,445
वह मुझसे बहुत नाराज़ है। चलो, इज़्ज़ी।

488
00:35:55,529 --> 00:35:58,699
-प्लीज़ ऐसा मत करो।
-मैं नीचे चल सकती हूँ।

489
00:35:58,782 --> 00:35:59,825
-सच में?
-हाँ।

490
00:35:59,908 --> 00:36:01,869
-अगर दिक्कत न हो तो।
-कोई बात नहीं।

491
00:36:01,952 --> 00:36:04,288
नीचे चलें? जाकर "माँ" को ढूँढ़ें?

492
00:36:04,371 --> 00:36:05,581
माँ को ढूँढ़ते हैं।

493
00:36:05,664 --> 00:36:07,249
-ठीक है।
-शुक्रिया।

494
00:36:15,132 --> 00:36:18,594
मुबारक हो। पार्टनरशिप के लिए।
अच्छी खबर है।

495
00:36:18,677 --> 00:36:21,471
-शुक्रिया।
-हाँ। तुम्हारा इस पर हक है।

496
00:36:22,764 --> 00:36:23,891
इस पर मेरा हक है।

497
00:36:24,683 --> 00:36:25,517
हाँ?

498
00:36:27,227 --> 00:36:29,813
ए! बाय!

499
00:36:30,606 --> 00:36:31,857
हैलो, बेटा।

500
00:36:33,942 --> 00:36:35,068
-आ जाओ।
-माफ़ करना।

501
00:36:36,653 --> 00:36:37,779
बाय।

502
00:36:37,863 --> 00:36:39,573
क्या हुआ? यह खो गई थी क्या?

503
00:36:39,656 --> 00:36:41,158
नहीं, बिल्कुल नहीं।

504
00:36:41,241 --> 00:36:42,367
हाँ, ठीक है।

505
00:36:42,451 --> 00:36:44,578
तुम्हें हमेशा ऐसा क्यों लगता है...

506
00:37:45,138 --> 00:37:49,601
मिस मार्गोलिस ने बिल दे दिया है।
क्या आप कुछ और लेंगे?

507
00:37:50,519 --> 00:37:51,979
नहीं। बस मेरा कोट।

508
00:37:53,772 --> 00:37:55,649
-गुड नाइट।
-हाँ।

509
00:39:51,473 --> 00:39:52,599
हैलो, बिली।

510
00:39:53,642 --> 00:39:54,976
मैं टॉम ट्रू हूँ।

511
00:39:56,061 --> 00:39:57,187
हमें बात करनी होगी।

512
00:39:59,439 --> 00:40:00,774
ठीक है, अंदर आ जाओ।

513
00:40:04,986 --> 00:40:09,449
बिली, ज़रा सोचना कि तुम यहाँ आए कैसे।

514
00:40:11,827 --> 00:40:12,994
यह क्या है?

515
00:40:13,620 --> 00:40:16,873
यह कूपरमैन-मैकब्राइड से आया
अटॉर्नी सलाह पत्र है।

516
00:40:17,582 --> 00:40:19,459
ज़ैक्स फ़ार्मा के लिए काम करते थे।

517
00:40:27,300 --> 00:40:28,135
कूपरमैन / मैकब्राइड

518
00:40:28,218 --> 00:40:30,470
गोपनीय दस्तावेज़
वकील-मुवक्किल विशेषाधिकार

519
00:40:30,554 --> 00:40:31,638
विलियम मैकब्राइड

520
00:40:31,721 --> 00:40:33,014
"1995।"

521
00:40:34,933 --> 00:40:37,769
यह 25 साल पहले की बात है।
मुझे याद ही नहीं।

522
00:40:37,853 --> 00:40:39,146
याद रखने की वजह भी नहीं।

523
00:40:39,229 --> 00:40:41,731
मैंने खुद भी ऐसे हज़ारों पत्र लिखे हैं।

524
00:40:41,815 --> 00:40:43,817
उनमें से बहुत से याद नहीं हैं।

525
00:40:44,401 --> 00:40:48,488
बल्कि ज़ैक्स को उम्मीद थी कि
तुम्हें उनके लिए काम करना याद नहीं होगा।

526
00:41:00,167 --> 00:41:02,335
"शुरुआती लैब रिपोर्टों के आधार पर,

527
00:41:03,628 --> 00:41:08,967
"एमरज़िन स्वास्थ्य के लिए नुक़सानदेह है
और इंसानों के लिए असुरक्षित है।

528
00:41:09,050 --> 00:41:12,762
"इस दवा पर हो रहे शोध और कार्य पर
तुरंत रोक लगा दी जाए,

529
00:41:12,846 --> 00:41:15,015
"जिसमें क्लिनिकल ट्रायल भी शामिल हैं,

530
00:41:15,098 --> 00:41:18,268
"और इसे एफ़डीए स्वीकृति की
प्रक्रिया से हटा दिया जाए।"

531
00:41:18,977 --> 00:41:20,645
वगैरह-वगैरह।

532
00:41:20,729 --> 00:41:22,898
"ससम्मान..." हाँ, यह मेरा ही है।

533
00:41:22,981 --> 00:41:27,194
नहीं? तो ज़ैक्स ने तुम्हारी सलाह मानकर
एमरज़िन पर काम बंद कर दिया

534
00:41:27,861 --> 00:41:30,530
और ट्रिमाज़ोन बाज़ार में ले आए।

535
00:41:30,614 --> 00:41:33,408
पर उसकी कोई अहमियत नहीं।

536
00:41:34,367 --> 00:41:37,829
मैंने ज़ैक्स के लिए काम किया है,
तो उस पर मुकदमा नहीं कर सकता।

537
00:41:37,913 --> 00:41:40,248
और ऐसा कुछ नहीं कर सकता
जिससे पर्दाफ़ाश हो।

538
00:41:41,124 --> 00:41:43,877
एक बार मुवक्किल बने, तो हमेशा रहेंगे।

539
00:41:44,753 --> 00:41:46,338
साला कमीना।

540
00:41:50,300 --> 00:41:52,969
सुनो, काश हम पहले मिले होते,

541
00:41:53,053 --> 00:41:56,348
पर पता नहीं था तुम
ज़ैक्स के साथ मिले हुए हो या नहीं।

542
00:41:56,431 --> 00:41:59,017
हाँ, सतर्क रहने के लिए
तुम्हें दोष नहीं दूँगा।

543
00:41:59,643 --> 00:42:03,605
पर यह तुम्हें कहाँ से मिला?
यह तो गोपनीय है।

544
00:42:03,688 --> 00:42:04,564
हाँ।

545
00:42:04,648 --> 00:42:07,734
यह कोई अंदर का आदमी ही दे सकता है।
कोई बड़ा अधिकारी।

546
00:42:07,817 --> 00:42:08,944
मुझे एक फ़ोन आया।

547
00:42:09,945 --> 00:42:11,029
तुम्हें फ़ोन आया?

548
00:42:12,739 --> 00:42:13,740
ठीक है।

549
00:42:15,742 --> 00:42:18,119
मुझे लगा कॉल ग्रेग वेट्ज़ेल ने किया था।

550
00:42:18,203 --> 00:42:19,996
हाँ। नहीं, एक औरत का फ़ोन था।

551
00:42:20,080 --> 00:42:23,333
शायद 30 या 40 की होगी?
नाम नहीं बताया, पर घबराई हुई थी।

552
00:42:24,376 --> 00:42:27,504
अगले दिन, मुझे दरवाज़े के नीचे यह खत मिला।

553
00:42:27,587 --> 00:42:30,298
उन्होंने वेट्ज़ेल का नाम
तुम्हारे घर में छोड़ा।

554
00:42:30,382 --> 00:42:32,050
वे चाहते थे मैं उसे ढूँढ़ूँ।

555
00:42:32,133 --> 00:42:35,720
फिर एक बकवास धमकी के ज़ोर पर
टिलिंजर के साथ सेटलमेंट कर लूँ।

556
00:42:36,596 --> 00:42:40,725
और अगर उन्होंने वेट्ज़ेल का नाम दिया है
जिसके पास अहम जानकारी है,

557
00:42:40,809 --> 00:42:43,228
तो वे उससे भी बड़ी बात छिपा रहे हैं।

558
00:42:43,311 --> 00:42:46,690
सोचो ज़ैक्स का ट्रिमाडोन बेचकर
उन्होंने कितने पैसे कमाए होंगे

559
00:42:46,773 --> 00:42:50,026
कि तुम्हें 600 मिलियन डॉलर देकर
किनारे कर दिया।

560
00:42:51,903 --> 00:42:55,365
मुझे लगा ही था,
वे बहुत आसानी से मान गए।

561
00:42:57,117 --> 00:43:01,162
मुझे यह खत मिला और मैं
अपनी जान बचाने के लिए गायब हो गया।

562
00:43:02,497 --> 00:43:06,543
मार्गोलिस एंड ट्रू ने तुम्हें काम पर रखा,
विलियम हैमिल्टन मैकब्राइड,

563
00:43:06,626 --> 00:43:10,672
वह आदमी जो ज़ैक्स फ़ार्मा के खिलाफ़
दोबारा मुकदमा नहीं कर सकता।

564
00:43:16,011 --> 00:43:18,179
यह गलती नहीं थी। अच्छी चाल चली है।

565
00:43:19,139 --> 00:43:22,976
पता है चालाक कौन है? जॉर्ज ज़ैक्स नहीं है।

566
00:43:24,936 --> 00:43:26,229
सैम।

567
00:43:26,313 --> 00:43:27,397
सैम।

568
00:43:30,025 --> 00:43:32,193
उसने तुम्हारे घर की चाबी मुझे दी थी।

569
00:43:32,944 --> 00:43:34,571
वह घर कंपनी का है।

570
00:43:34,654 --> 00:43:37,574
और ज़ाहिर है,
उसने खुशी से तुम्हारी मदद की।

571
00:43:47,542 --> 00:43:49,794
मैं उसे अपनी बेटी की तरह चाहता हूँ।

572
00:43:51,963 --> 00:43:52,922
हमेशा चाहूँगा।

573
00:43:56,343 --> 00:43:59,429
पर सैम पर बहुत दबाव है, समझे?

574
00:43:59,512 --> 00:44:02,807
वह बस अपने पिता की कंपनी को
दिवालिया होने से बचाना चाहती थी।

575
00:44:02,891 --> 00:44:05,393
और उसके लिए उसने शैतान से हाथ मिला लिया।

576
00:44:11,566 --> 00:44:12,901
बहुत दुख होता है।

577
00:44:16,654 --> 00:44:19,157
सैमुएल से वादा किया था
कि उसकी बेटी को संभालूंगा।

578
00:44:21,076 --> 00:44:22,702
शायद अभी देर नहीं हुई है।

579
00:44:22,786 --> 00:44:24,037
पता नहीं।

580
00:44:24,829 --> 00:44:28,291
शायद तुम कोई रास्ता ढूँढ़ लो,
तुम मुझसे बेहतर वकील हो।

581
00:44:29,167 --> 00:44:30,627
वह तो नहीं पता,

582
00:44:31,795 --> 00:44:35,465
पर हम इस पर साथ काम कर सकते हैं।
अब मेरी आँखें खुल चुकी हैं।

583
00:44:40,053 --> 00:44:41,221
हाँ।

584
00:44:41,971 --> 00:44:43,390
इसका बहुत-बहुत शुक्रिया।

585
00:44:44,641 --> 00:44:45,767
ठीक है।

586
00:44:52,315 --> 00:44:53,441
हाँ, फ़्रैंक हूँ।

587
00:44:54,984 --> 00:44:58,154
उसे फ़ोन दे दे, लड़की!

588
00:45:01,616 --> 00:45:03,993
पड़ोसियों में हलचल हो रही है।

589
00:47:39,274 --> 00:47:41,276
संवाद अनुवादक शीला सिजिन मैथ्यूज़

590
00:47:41,359 --> 00:47:43,361
रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल

