1
00:00:07,717 --> 00:00:09,760
टॉम क्लैन्सी का जैक रायन

2
00:00:31,532 --> 00:00:34,952
सेन-सेंट-डेनी
पेरिस, फ़्रांस

3
00:00:38,372 --> 00:00:41,041
हाल में हुए आतंकवादी हमले के बारे में

4
00:00:41,125 --> 00:00:43,085
अब तक पुलिस ने कोई बयान नहीं दिया है।

5
00:00:43,169 --> 00:00:44,962
यह अस्पष्ट है कि इसके पीछे किसका हाथ है...

6
00:01:22,833 --> 00:01:24,376
स्थानीय जिहादी।

7
00:01:25,961 --> 00:01:27,630
यह सीरिया में लड़ा था।

8
00:01:28,047 --> 00:01:29,924
छह महीने पहले वापस आया था।

9
00:01:30,007 --> 00:01:31,926
हम इन दोनों को भी जानते हैं।

10
00:01:32,384 --> 00:01:34,637
ये एक स्थानीय मस्जिद में जाते हैं।

11
00:01:35,763 --> 00:01:38,390
वह नौजवानों को
उग्रवादी बनाने के लिए मशहूर है।

12
00:01:46,732 --> 00:01:48,359
वे ट्रैक-यूरो इस्तेमाल कर रहे थे।

13
00:01:50,444 --> 00:01:52,530
इसीलिए ज़्यादा लोग थे।

14
00:02:08,629 --> 00:02:10,798
ख़ुदा तुम्हें माफ़ करे।

15
00:02:45,207 --> 00:02:47,751
ब्राइडीज, सीरिया

16
00:02:56,427 --> 00:02:59,263
अब सिर।

17
00:03:22,369 --> 00:03:24,496
दादाजी का कहा मानना,

18
00:03:24,580 --> 00:03:25,414
ठीक है?

19
00:04:41,657 --> 00:04:44,660
राइफ़ल। उड़ान का समय, 20 सेकंड।

20
00:04:46,620 --> 00:04:47,538
सीज़ लेज़र।

21
00:04:48,163 --> 00:04:49,081
ठीक है।

22
00:04:49,748 --> 00:04:50,666
लेज़र ठीक है।

23
00:04:51,250 --> 00:04:54,169
बम से हुई क्षति का जायज़ा लेने के लिए
डेढ़ किलोमीटर के दायरे की जाँच।

24
00:04:58,590 --> 00:04:59,967
अच्छा निशाना लगाया, यार।

25
00:05:10,436 --> 00:05:11,812
एक निशाना - एक हत्या

26
00:05:11,895 --> 00:05:14,231
टूम्बस्टोन, रायट गर्ल,
पाली बदलने का समय हो गया।

27
00:05:15,566 --> 00:05:16,734
ठीक है।

28
00:05:40,257 --> 00:05:42,760
क्रीच वायुसेना छावनी
इंडियन स्प्रिंग्स, नेवाडा

29
00:05:44,011 --> 00:05:47,306
हमने रेल में उसे ढूँढ़ने के लिए
सिपाही भेजे, पर वह नहीं मिला।

30
00:05:47,389 --> 00:05:50,225
हाँ, क्योंकि चौकसी से बचने के लिए
मेट्रो बेहतरीन जगह है।

31
00:05:50,309 --> 00:05:51,977
-अक्लमंद है।
-पर उतना भी नहीं।

32
00:05:52,061 --> 00:05:54,730
उसका सेल फ़ोन और खून से सनी कमीज़
कचरे के डिब्बे में मिले।

33
00:05:54,813 --> 00:05:56,774
रुको, क्या किसी ने अस्पतालों में ढूँढ़ा?

34
00:05:56,857 --> 00:05:58,984
उसके हुलिए वाला कोई भर्ती नहीं हुआ है।

35
00:06:03,822 --> 00:06:05,115
-ब्रूनो।
-जिम।

36
00:06:05,908 --> 00:06:07,493
-जैक।
-यह क्या है?

37
00:06:08,744 --> 00:06:12,498
फ़्लेरी-मरोजी ने मूसा बिन लादेन के
जेल रिकॉर्ड भेजे हैं।

38
00:06:17,252 --> 00:06:19,963
तेईस महीनों में, उससे मिलने
केवल एक आदमी आया था।

39
00:06:20,047 --> 00:06:21,673
उसका भाई, अली बिन सुलेमान।

40
00:06:21,757 --> 00:06:23,008
उसका भाई?

41
00:06:23,092 --> 00:06:24,093
रुको!

42
00:06:25,177 --> 00:06:26,261
यह वही है।

43
00:06:26,720 --> 00:06:28,097
मैं इसी का पीछा कर रहा था।

44
00:06:31,683 --> 00:06:35,104
जेल में उसने जो पता दिया था वह 93 में है।

45
00:06:35,562 --> 00:06:36,688
तिरानवे?

46
00:06:36,772 --> 00:06:38,857
-तिरानवे विभाग।
-मुसलमानों का इलाका है।

47
00:06:39,525 --> 00:06:42,361
हम एक घंटे से कम समय में
एक टीम वहाँ भेज सकते हैं।

48
00:06:42,444 --> 00:06:43,278
करीबन।

49
00:06:46,073 --> 00:06:48,742
ए। तुम इमारत से उसका पीछा कर रहे थे

50
00:06:49,326 --> 00:06:51,411
और हाथ में बंदूक थी, पर गोली नहीं चलाई?

51
00:06:52,371 --> 00:06:55,124
पीछे आम लोग भी थे।
गोली औरों को लग सकती थी।

52
00:06:56,959 --> 00:07:00,462
अगर गोली मारने के लिए
बंदूक निकालो, तो गोली मार दो।

53
00:07:09,304 --> 00:07:11,390
मेरा इंतज़ार करना, मैं अभी आई।

54
00:07:16,145 --> 00:07:18,522
मुझे चिंता हो रही थी।
आपको इतना वक्त क्यों लग गया?

55
00:07:18,605 --> 00:07:20,274
काश मुझे और समय देती।

56
00:07:22,067 --> 00:07:23,277
ये रहे पासपोर्ट।

57
00:07:30,909 --> 00:07:32,578
पता नहीं मैं कैसे शुक्रिया अदा करूँगी।

58
00:07:32,661 --> 00:07:33,537
मुझे इससे खुशी हुई।

59
00:07:33,620 --> 00:07:34,997
इसकी क्या कीमत है?

60
00:07:35,414 --> 00:07:37,166
मैंने यह पैसों के लिए नहीं किया।

61
00:07:37,249 --> 00:07:39,418
मैंने यह तुम्हारे और बच्चों के लिए किया।

62
00:07:41,545 --> 00:07:43,005
चाचा फ़ाथी।

63
00:07:44,506 --> 00:07:47,676
मैं यह एहसान कभी नहीं भूलूँगी।

64
00:07:55,767 --> 00:07:56,602
हनीन?

65
00:07:57,936 --> 00:07:59,730
अपना ख़याल रखना।

66
00:08:04,943 --> 00:08:06,528
चलो, बच्चो।

67
00:08:54,785 --> 00:08:57,204
द "93"
पेरिस, फ़्रांस

68
00:09:06,713 --> 00:09:07,714
यह कौन है?

69
00:09:07,798 --> 00:09:09,675
मुझे कैसे पता होगा?

70
00:09:09,800 --> 00:09:11,093
यह तुम्हारे घर में है।

71
00:09:19,393 --> 00:09:20,227
पापा!

72
00:09:20,310 --> 00:09:21,270
डरो नहीं!

73
00:09:23,855 --> 00:09:24,856
शांत हो जाओ।

74
00:09:25,274 --> 00:09:27,526
बाहर जाकर खेलो। तुरंत।

75
00:09:35,993 --> 00:09:37,703
तुम खुशकिस्मत हो।

76
00:09:40,497 --> 00:09:42,958
गोली तुम्हारे अग्नाशय से
कुछ सेंटीमीटर दूर लगी।

77
00:09:48,380 --> 00:09:50,048
यह लो। इसे पहन लो।

78
00:10:00,559 --> 00:10:01,393
आराम से...

79
00:10:08,775 --> 00:10:11,153
मुझे लगा तुमसे दोबारा न मिल पाऊँगा।

80
00:10:12,821 --> 00:10:17,993
मेरे ख़याल से अस्पताल जाने के बजाय
यहाँ आने का कोई अच्छा कारण है?

81
00:10:25,417 --> 00:10:27,044
दालिया कहाँ है?

82
00:10:29,629 --> 00:10:32,257
वह कैंसर से गुज़र गई। तीन साल पहले।

83
00:10:40,682 --> 00:10:42,225
तो तुम अब भी चित्रकारी करते हो।

84
00:10:46,646 --> 00:10:48,899
तुम्हें कुछ दिखाना चाहता हूँ।

85
00:11:07,959 --> 00:11:09,419
तुमने इन्हें संभालकर रखा?

86
00:11:12,047 --> 00:11:14,466
याद है बचपन में

87
00:11:14,549 --> 00:11:16,885
तुम मेरे पीछे पड़ जाते थे
कि तुम्हें वैन गो के चित्र दिखाने

88
00:11:16,968 --> 00:11:19,137
संग्रहालय ले जाऊँ।

89
00:11:37,697 --> 00:11:39,950
क्या तुमने वे कभी देखे? वैन गो के चित्र?

90
00:11:49,751 --> 00:11:51,753
लास वेगास, नेवाडा

91
00:13:03,116 --> 00:13:05,619
मुझे खराब हो चुके नोट
लेने की इजाज़त नहीं है, जनाब।

92
00:13:05,702 --> 00:13:07,662
माफ़ कीजिएगा। यह कसीनो का नियम है।

93
00:13:08,955 --> 00:13:12,167
पर नोट हरे तो हैं न?
मैंने कभी किसी बैंक को

94
00:13:12,292 --> 00:13:15,837
इसलिए नोट लेने से इंकार करते नहीं देखा
कि उस पर कुछ लिखा हुआ है, तुमने देखा है?

95
00:13:17,964 --> 00:13:19,466
स्टैन्ली कोवाल्स्की।

96
00:13:19,549 --> 00:13:21,259
विक्टर पोलीट्ज़ी।

97
00:13:21,343 --> 00:13:24,054
यह है मेरी पत्नी, ब्लैन्च डुब्वॉ।

98
00:13:24,804 --> 00:13:26,014
मिलकर खुशी हुई, विक्टर।

99
00:13:26,097 --> 00:13:27,140
मोहतरमा।

100
00:13:28,183 --> 00:13:29,434
और आपके बाकी पैसे।

101
00:13:31,686 --> 00:13:33,063
लाल, प्लीज़।

102
00:13:38,860 --> 00:13:40,153
और दाँव नहीं।

103
00:13:44,866 --> 00:13:47,327
चौदह लाल। विजेता, लाल।

104
00:13:51,581 --> 00:13:54,125
तो, विक्टर, क्या तुम फ़ौज में हो?

105
00:13:54,960 --> 00:13:55,961
जी, मोहतरमा।

106
00:13:56,044 --> 00:13:57,254
मैं जानती थी!

107
00:13:58,004 --> 00:14:00,632
-जनाब? क्या आप दोबारा दाँव लगाना चाहेंगे?
-लाल।

108
00:14:08,682 --> 00:14:09,683
और दाँव नहीं।

109
00:14:11,768 --> 00:14:14,521
लाल पाँच! विजेता, लाल।

110
00:14:14,604 --> 00:14:15,939
कमाल हो गया!

111
00:14:22,696 --> 00:14:24,573
काला, सारे के सारे।

112
00:14:32,330 --> 00:14:35,041
काला 22! विजेता, काला।

113
00:14:41,965 --> 00:14:44,342
काला 22। सारे के सारे।

114
00:14:48,013 --> 00:14:50,181
-काला 22।
-जी, जनाब।

115
00:15:09,534 --> 00:15:10,994
काला 22!

116
00:15:13,955 --> 00:15:17,792
हे भगवान! आज की रात
किस्मत तुम्हारे साथ है, यार।

117
00:15:22,839 --> 00:15:24,758
ये लीजिए 29,400 डॉलर।

118
00:15:33,558 --> 00:15:36,561
कैप्टन, पुलिस और स्वॉट
बस दस मिनट दूर हैं। ओवर।

119
00:15:37,395 --> 00:15:38,313
ठीक है।

120
00:15:43,443 --> 00:15:46,988
ठीक है। मैं समझ सकता हूँ कि कैसे एक नौजवान
जिसके पास न कोई विकल्प है, न भविष्य,

121
00:15:47,113 --> 00:15:50,742
उग्रवाद की ओर खिंच सकता है।
पर ऐसा बंदा इसमें कैसे चला गया?

122
00:15:50,825 --> 00:15:54,120
मतलब, उसने पेरिस डुफ़ीन यूनिवर्सिटी से

123
00:15:54,204 --> 00:15:57,123
व्यावसायिक डिग्री से स्नातक किया, कक्षा के
बेहतरीन पाँच प्रतिशत छात्रों में से था।

124
00:15:57,749 --> 00:16:01,002
और फिर लड़ाई-झगड़े के लिए गिरफ़्तार हुआ,
और उसने यह सब छोड़ दिया। क्यों?

125
00:16:04,047 --> 00:16:06,007
यहाँ बहुत से मुसलमान नौजवान हैं

126
00:16:06,091 --> 00:16:09,594
जिनके पास न नौकरी है, न कोई अवसर।

127
00:16:10,679 --> 00:16:12,889
पर उसके पास एक डिग्री है। उसे मौका मिला।

128
00:16:14,265 --> 00:16:17,352
तुम्हें लगता है कि कागज़ का एक टुकड़ा किसी
के प्रति दुनिया का नज़रिया बदल सकता है?

129
00:16:19,145 --> 00:16:22,273
अमरीका में, तुम अफ़्रीकी
और अमरीकी हो सकते हो,

130
00:16:22,357 --> 00:16:24,943
मेक्सिकी अमरीकी हो सकते हो,
इतालवी अमरीकी हो सकते हो,

131
00:16:25,026 --> 00:16:26,319
चीनी अमरीकी हो सकते हो।

132
00:16:26,403 --> 00:16:28,405
फ़्रांस में ऐसा कोई मिश्रण नहीं है।

133
00:16:28,488 --> 00:16:31,032
या तो तुम फ़्रांसीसी हो, या नहीं हो।

134
00:16:36,788 --> 00:16:38,081
यह लो।

135
00:16:39,124 --> 00:16:40,583
अरे, नहीं!

136
00:16:47,590 --> 00:16:49,592
चलो, जश्न मनाते हैं!

137
00:16:50,385 --> 00:16:54,764
तीस हज़ार, यार! मैंने कभी
किसी को ऐसे जीतते नहीं देखा।

138
00:16:56,933 --> 00:16:58,143
बर्फ़ कहाँ है?

139
00:16:58,560 --> 00:17:01,396
-रसोई उस ओर है।
-क्या यह काम करता है?

140
00:17:06,651 --> 00:17:08,945
मुझे ये बहुत पसंद हैं।

141
00:17:09,529 --> 00:17:11,448
अरे, यह कैसे काम करता है?

142
00:17:13,283 --> 00:17:15,410
-इसे चला सकते हो?
-हाँ, लो।

143
00:17:15,493 --> 00:17:16,995
हेलो।

144
00:17:26,421 --> 00:17:29,007
-यह क्या कर रहे हो?
-अरे, यह क्या कर रही हो?

145
00:17:30,300 --> 00:17:32,677
रुको। चलो भी, रुक जाओ।

146
00:17:32,761 --> 00:17:36,765
रुक जाओ। रुको। ब्लैन्च, तुम नशे में हो।

147
00:17:41,102 --> 00:17:44,397
तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
हे भगवान, तुम्हारा पति यहीं है।

148
00:17:44,856 --> 00:17:46,608
ब्लैन्च, तुम्हारा पति।

149
00:17:46,691 --> 00:17:49,569
रुक जाओ, जान। मेरी बात सुनो।

150
00:17:53,490 --> 00:17:55,116
हे भगवान, तुम कितनी सुंदर हो।

151
00:17:57,869 --> 00:17:59,621
अरे, सत्यानाश!

152
00:18:01,331 --> 00:18:02,749
मैंने इसे हाथ भी नहीं लगाया।

153
00:18:05,960 --> 00:18:08,004
यह मुझ पर हावी हो गई, यार।

154
00:18:10,799 --> 00:18:13,259
शांत हो जाओ, यार।

155
00:18:14,135 --> 00:18:15,887
अभी तो पार्टी शुरू हुई है।

156
00:18:25,271 --> 00:18:28,817
जैसा मैंने कहा था,
आज रात किस्मत तुम्हारे साथ है।

157
00:18:32,237 --> 00:18:34,280
यह क्या हो रहा है?

158
00:18:42,664 --> 00:18:44,207
तुम क्या...

159
00:19:24,998 --> 00:19:26,291
अरे, जान,

160
00:19:28,167 --> 00:19:30,128
तुम ज़बरदस्त हो।

161
00:19:36,050 --> 00:19:37,844
मज़ा आ गया न, स्टैन्ली?

162
00:19:41,931 --> 00:19:43,766
बाथरूम कहाँ है?

163
00:19:45,435 --> 00:19:46,644
वहाँ पर।

164
00:19:56,863 --> 00:19:58,448
वह कमाल है न?

165
00:20:00,366 --> 00:20:01,659
हाँ।

166
00:20:07,624 --> 00:20:09,667
बुरा न मानना, पर मैं यह सब नहीं करता।

167
00:20:11,085 --> 00:20:13,212
क्या बेहूदगी है? यह क्या कर रहे हो?

168
00:20:13,963 --> 00:20:15,256
पागल हो गए हो क्या?

169
00:20:28,686 --> 00:20:31,814
जान, इसे ज़्यादा मत मारना।

170
00:20:33,650 --> 00:20:35,568
तुमसे बाद में निपटूँगा।

171
00:20:36,653 --> 00:20:38,947
जाकर कार में बैठो।

172
00:20:43,201 --> 00:20:44,827
सेवा के लिए शुक्रिया।

173
00:20:52,418 --> 00:20:53,252
रुको।

174
00:20:56,965 --> 00:20:58,299
ये ले लो।

175
00:21:00,843 --> 00:21:02,595
कृपया। ले लो।

176
00:21:03,930 --> 00:21:05,848
मुझे तुम्हारे पैसे नहीं चाहिए।

177
00:21:06,808 --> 00:21:09,519
ये तुम्हारे हैं। तुमने कमाए हैं।

178
00:21:16,651 --> 00:21:17,860
एंड ऑफ़ ऑनर

179
00:21:46,597 --> 00:21:47,515
एक नया संदेश

180
00:21:50,727 --> 00:21:51,769
शेख को बुला लाओ।

181
00:21:52,478 --> 00:21:53,312
क्या बात है?

182
00:21:53,396 --> 00:21:54,230
जाओ।

183
00:22:01,738 --> 00:22:03,239
-क्या बात है?
-देखिए।

184
00:22:03,781 --> 00:22:05,825
हेलो भाई

185
00:22:07,410 --> 00:22:09,328
पूछो कि वह कहाँ है।

186
00:22:10,580 --> 00:22:13,583
तुम कहाँ हो?

187
00:22:19,881 --> 00:22:21,758
ओमार के साथ

188
00:22:24,886 --> 00:22:25,887
क्या तुम ठीक हो?

189
00:22:26,929 --> 00:22:30,475
नहीं, फ़्रांसीसी और अमरीकी
मेरे पीछे पड़े हैं

190
00:22:40,193 --> 00:22:42,153
क्या तुम पेरिस से निकल सकते हो?

191
00:22:42,987 --> 00:22:44,614
पता नहीं

192
00:22:44,697 --> 00:22:47,492
तुम्हें निकलना ही होगा। तुम पकड़े गए
तो सब खत्म हो जाएगा।

193
00:22:47,575 --> 00:22:50,953
तय जगह पहुँचो। इसी वक्त जाओ

194
00:22:52,914 --> 00:22:55,333
किसी को पता न चले कि तुम वहाँ थे।

195
00:23:06,052 --> 00:23:09,847
कोई गवाह न रहे

196
00:23:56,435 --> 00:23:59,147
कैप्टन, मस्जिद खुली हुई है।

197
00:23:59,230 --> 00:24:00,773
रुको। मैं साथ चलूँगा।

198
00:24:09,031 --> 00:24:10,408
क्या मैं कुछ पूछ सकती हूँ?

199
00:24:12,493 --> 00:24:16,372
अपनी सरकार के कारनामे जानने के बावजूद
तुम सीआईए के लिए काम कैसे कर सकते हो?

200
00:24:17,165 --> 00:24:19,500
सोचा कि उनके साथ रहना बेहतर होगा,

201
00:24:20,084 --> 00:24:22,086
शायद कोई बदलाव ला सकूँ,
बजाय इसके कि दूर रहूँ

202
00:24:22,170 --> 00:24:24,338
और कुछ न बदल सकूँ।

203
00:24:25,506 --> 00:24:26,883
उनके लिए क्या करते हो?

204
00:24:27,925 --> 00:24:29,135
मैं एक विश्लेषक हूँ।

205
00:24:30,136 --> 00:24:33,848
दफ़्तर में काम करते हो, पर लगता है
अपराधियों का सामना करना ज़्यादा पसंद है।

206
00:24:35,224 --> 00:24:37,059
लगता है तुमने सबको छलावे में रखा है।

207
00:24:38,311 --> 00:24:42,023
मुझे लगता है तुम एक भेड़िया हो,
जो भेड़ की खाल में छिपा है।

208
00:24:47,111 --> 00:24:48,112
साथ रहना।

209
00:26:06,065 --> 00:26:08,192
क्या मैं कोई मदद कर सकता हूँ, भाई?

210
00:26:09,819 --> 00:26:11,862
क्या आपने इस आदमी को देखा है?

211
00:26:20,204 --> 00:26:21,330
शुक्रिया।

212
00:26:42,727 --> 00:26:45,855
माफ़ करना। ज़रा यहाँ आना।

213
00:26:51,527 --> 00:26:52,611
क्या तुम इसे जानते हो?

214
00:26:54,238 --> 00:26:55,156
नहीं।

215
00:26:58,868 --> 00:27:00,453
कोई बात नहीं, बेटा।

216
00:27:00,953 --> 00:27:03,164
तुम किसी मुसीबत में नहीं हो।

217
00:27:04,206 --> 00:27:09,628
तुम्हारा सच बोलना ज़रूरी है।

218
00:27:13,841 --> 00:27:16,260
क्या तुम इस आदमी को जानते हो?

219
00:27:37,531 --> 00:27:39,367
-क्या जानते हो?
-आप इसे खरीदेंगे?

220
00:27:39,450 --> 00:27:40,451
हाँ, क्या कीमत है?

221
00:27:40,993 --> 00:27:42,745
-140।
-140?

222
00:27:42,828 --> 00:27:44,455
मेरे पैसे कौन लौटाएगा?

223
00:27:44,622 --> 00:27:47,583
अब बैंक से चोरी करके मुझे दे दो।

224
00:27:49,543 --> 00:27:50,378
जान।

225
00:27:51,045 --> 00:27:51,921
जान?

226
00:27:52,421 --> 00:27:53,255
आकर हमारे साथ खेलो।

227
00:27:54,340 --> 00:27:56,675
नहीं आ सकती। मुझे खाना बनाना है।

228
00:27:56,801 --> 00:27:58,594
मेरे लिए, अम्मी, आ जाओ।

229
00:28:01,555 --> 00:28:05,810
आखिरी बार कब हम
एक परिवार की तरह साथ बैठे थे?

230
00:28:08,938 --> 00:28:09,772
देखो।

231
00:28:11,399 --> 00:28:12,817
मैंने तुम्हारे लिए जूता बचाकर रखा है।

232
00:28:16,320 --> 00:28:18,364
ठीक है, पर मुझे खाना बनाना है।

233
00:28:22,660 --> 00:28:24,662
एक, दो, तीन, चार, पाँच।

234
00:28:24,745 --> 00:28:26,455
रेल की पटरी। क्या आप इसे खरीदेंगी, अम्मी?

235
00:28:26,539 --> 00:28:27,373
नहीं, अम्मी।

236
00:28:30,668 --> 00:28:31,669
ज़रूर, क्यों नहीं?

237
00:28:35,798 --> 00:28:36,632
क्या कीमत है?

238
00:28:36,715 --> 00:28:37,883
दो सौ डॉलर।

239
00:28:42,721 --> 00:28:47,560
क्या मैंने तुम्हें कभी बताया कि
मैंने तुम्हारी माँ से शादी की बात कैसे की?

240
00:28:48,769 --> 00:28:50,104
उसकी ज़रूरत नहीं है, जान।

241
00:28:50,396 --> 00:28:51,564
क्यों नहीं?

242
00:28:52,857 --> 00:28:54,233
बताइए, डैडी!

243
00:28:55,651 --> 00:28:58,112
यह लगभग तुम्हारी ही उम्र की थी, सारा।

244
00:28:59,405 --> 00:29:00,906
तुम कितने साल की थी, जान?

245
00:29:02,450 --> 00:29:03,617
सोलह।

246
00:29:03,701 --> 00:29:04,618
सच में?

247
00:29:05,327 --> 00:29:06,495
सोलह!

248
00:29:10,332 --> 00:29:14,044
मैं रमादी, इराक में
घुसपैठियों से जंग लड़कर...

249
00:29:14,670 --> 00:29:16,839
घर लौट रहा था।

250
00:29:18,007 --> 00:29:19,049
अचानक...

251
00:29:20,092 --> 00:29:22,887
मेरी कार बीच रेगिस्तान में खराब हो गई।

252
00:29:23,721 --> 00:29:24,847
कुछ घंटों बाद,

253
00:29:25,389 --> 00:29:27,475
एक आदमी अपने ट्रक में वहाँ आया

254
00:29:28,142 --> 00:29:30,895
और गाड़ी रोककर मुझे साथ ले लिया।

255
00:29:30,978 --> 00:29:33,939
हम पास ही उसके घर गए...

256
00:29:34,273 --> 00:29:35,983
और उसने मुझे खाने पर आने का न्योता दिया।

257
00:29:37,651 --> 00:29:40,529
मैं मेज़ पर बैठा,

258
00:29:41,697 --> 00:29:43,782
और सामने देखा

259
00:29:44,366 --> 00:29:47,328
तो एक खूबसूरत सी लड़की
सूप का भगोना लिए आ रही थी।

260
00:29:47,912 --> 00:29:49,914
हे भगवान, कितनी सुंदर लग रही थी!

261
00:29:50,664 --> 00:29:53,167
तुम्हारी माँ, वह सूप नहीं!

262
00:29:58,839 --> 00:30:01,800
इसके पिता न काम करते थे,
न उनके पास पैसे थे।

263
00:30:02,676 --> 00:30:05,221
उनके पास बस अपनी खूबसूरत सी बेटी थी...

264
00:30:09,225 --> 00:30:10,935
उसने इसे मेरे साथ भेजने की पेशकश की।

265
00:30:11,644 --> 00:30:13,771
एक रात के लिए।

266
00:30:20,736 --> 00:30:22,279
मैंने तुम्हारी माँ की ओर देखा...

267
00:30:23,822 --> 00:30:26,283
और मुझे लगा कि ख़ुदा ने

268
00:30:26,742 --> 00:30:29,578
मुझे वहाँ एक कारण से भेजा है।

269
00:30:30,788 --> 00:30:34,291
तो मैंने इसके पिता से कहा
कि मुझे इसका साथ उस तरह से नहीं चाहिए।

270
00:30:35,084 --> 00:30:38,420
मैं इससे शादी करना चाहता हूँ।
पूरे रीति-रिवाज़ों के साथ।

271
00:30:41,298 --> 00:30:42,466
अगले दिन...

272
00:30:44,927 --> 00:30:46,929
मैं इसे उस गाँव से ले गया

273
00:30:47,012 --> 00:30:48,639
और इससे शादी कर ली।

274
00:30:50,641 --> 00:30:51,892
और अब?

275
00:30:53,686 --> 00:30:55,479
हम एक-दूसरे से कोई बात राज़ नहीं रखते।

276
00:31:07,283 --> 00:31:10,327
हम एक-दूसरे से कोई बात नहीं छिपाएँगे।

277
00:31:18,168 --> 00:31:19,712
सही कहा न, जान?

278
00:31:57,458 --> 00:31:59,501
वह यहाँ आया, खून से लथपथ,

279
00:31:59,585 --> 00:32:01,211
मैंने उसे सालों से नहीं देखा था।

280
00:32:01,962 --> 00:32:03,505
मैं और क्या करता?

281
00:32:03,589 --> 00:32:04,757
उसे अपने दरवाज़े पर मरने देता?

282
00:32:04,840 --> 00:32:06,925
हम जानते हैं तुमने उसकी मदद की!

283
00:32:07,009 --> 00:32:08,135
मैं एक डॉक्टर हूँ।

284
00:32:08,552 --> 00:32:10,804
कम से कम, लेबनान में तो था।

285
00:32:22,441 --> 00:32:26,028
शुक्रिया, दोस्त।

286
00:32:30,157 --> 00:32:32,618
अली मूसा - 1983

287
00:32:35,621 --> 00:32:37,665
मैं वह खेल नहीं खेलना चाहता। वह बेकार है।

288
00:32:37,748 --> 00:32:38,916
चुप रहो! तुम दोनो!

289
00:32:38,999 --> 00:32:41,502
-क्या बात है?
-कुछ नहीं। इन्हें वह खेल पसंद नहीं है।

290
00:32:43,003 --> 00:32:44,713
इन्हें वह खेल पसंद नहीं है?

291
00:32:45,255 --> 00:32:47,424
क्या तुम यह खेल कुछ देर पहले खेल रहे थे?

292
00:32:53,472 --> 00:32:54,723
यह कौन खेल रहा था?

293
00:33:01,772 --> 00:33:03,357
वह आदमी जो यहाँ आया था।

294
00:33:41,562 --> 00:33:43,689
सारा, उठो, जान!

295
00:33:44,481 --> 00:33:46,150
उठकर कपड़े बदल लो।

296
00:33:46,233 --> 00:33:48,819
अपनी बहन को जगाओ
और तीन दिन के लिए कपड़े रख लो।

297
00:33:51,613 --> 00:33:52,948
अम्मी, क्या बात है?

298
00:33:53,949 --> 00:33:56,952
हम एक सफ़र पर जा रहे हैं, जान।
हमें तुरंत निकलना होगा।

299
00:33:57,035 --> 00:33:58,245
डैड कहाँ हैं?

300
00:33:58,328 --> 00:34:00,164
तुम्हारे डैड नहीं आ रहे।

301
00:34:00,289 --> 00:34:01,749
-तुम तैयार हो जाओ...
-नहीं।

302
00:34:02,750 --> 00:34:04,501
मेरी बात सुनो!

303
00:34:04,585 --> 00:34:06,211
अम्मी, मैं कहीं नहीं जाऊँगा
अगर डैड नहीं...

304
00:34:06,295 --> 00:34:07,171
जाकर अभी तैयार हो!

305
00:34:07,254 --> 00:34:08,839
आप मुझसे ज़बरदस्ती नहीं कर सकतीं!

306
00:34:09,423 --> 00:34:10,841
वापस आओ! समीर!

307
00:34:15,512 --> 00:34:16,513
जाकर अपना सामान ले आओ।

308
00:34:16,597 --> 00:34:18,640
चिंता मत करो, मैं वापस आऊँगी।

309
00:34:18,724 --> 00:34:21,518
पर अभी हमें जल्दी जाना होगा।

310
00:34:21,602 --> 00:34:23,937
तुम्हारे डैड समीर से बहुत प्यार करते हैं।

311
00:34:24,062 --> 00:34:26,648
वह यहाँ सुरक्षित रहेगा। चलो।

312
00:34:30,402 --> 00:34:31,570
डैडी!

313
00:34:34,865 --> 00:34:35,699
डैडी!

314
00:34:47,920 --> 00:34:49,463
किसी ने हमारे लिए कार छोड़ी है?

315
00:34:50,088 --> 00:34:51,340
हम ताकतवर हैं,

316
00:34:51,423 --> 00:34:54,968
पर हमें हमारे हथियार ताकतवर नहीं बनाते,

317
00:34:55,052 --> 00:34:56,929
हमारा विश्वास बनाता है।

318
00:35:04,561 --> 00:35:05,979
आपको गाड़ी चलाना आता है?

319
00:35:07,564 --> 00:35:08,941
चाचा फ़ाथी ने मुझे सिखाया था।

320
00:35:12,986 --> 00:35:14,363
माफ़ करना, भाइयो।

321
00:35:14,947 --> 00:35:15,823
फ़ाथी...

322
00:35:15,906 --> 00:35:16,990
जी, मेरे शेख।

323
00:35:26,250 --> 00:35:28,043
तुम्हारी जानकारी के बिना
यह कैसे मुमकिन है?

324
00:35:28,502 --> 00:35:30,587
-यकीन मानिए, मुझे नहीं पता...
-मैंने तुम पर यकीन किया था!

325
00:35:30,671 --> 00:35:31,672
अपने परिवार को लेकर।

326
00:35:32,172 --> 00:35:35,634
जाकर उन्हें ढूँढ़कर वापस लाओ।

327
00:35:36,510 --> 00:35:37,344
जी, मेरे शेख।

328
00:35:37,427 --> 00:35:38,262
अब जाओ।

329
00:35:38,345 --> 00:35:39,179
याज़ीद!

330
00:35:39,263 --> 00:35:40,138
जी, मेरे शेख।

331
00:35:41,014 --> 00:35:41,849
उसके साथ जाओ।

332
00:35:41,932 --> 00:35:44,560
-पर...
-कोई "पर" नहीं! उन्हें घर वापस लाओ!

333
00:35:44,643 --> 00:35:45,644
जी, मेरे शेख।

334
00:35:58,782 --> 00:36:00,492
हमें पता है कि वह खेल के ज़रिए

335
00:36:00,576 --> 00:36:02,286
अपने गिरोह से संपर्क कर रहा था।

336
00:36:03,203 --> 00:36:05,122
हम जानते हैं कि उन्होंने उससे

337
00:36:05,205 --> 00:36:06,915
-तय जगह पहुँचने को कहा...
-पहले ही बता चुका हूँ...

338
00:36:07,583 --> 00:36:09,334
मुझे नहीं पता कि अली कहाँ गया है।

339
00:36:09,418 --> 00:36:11,211
पर तुमने उसकी मदद की है!

340
00:36:11,712 --> 00:36:16,508
अगले कमरे में बैठे उन दो बच्चों को
अपने पिता की ज़रूरत है।

341
00:36:17,634 --> 00:36:20,762
अगर तुम अली को बचाते रहे,
तो मुझे तुम्हें गिरफ़्तार करना होगा।

342
00:36:23,682 --> 00:36:26,560
उसने कहा कि उसे बस कार की ज़रूरत है।

343
00:36:29,187 --> 00:36:31,940
इसलिए मैंने उसे अपनी कार दे दी।

344
00:36:38,447 --> 00:36:40,449
तुर्की की सीमा से 80 किलोमीटर दूर
पश्चिमी सीरिया

345
00:36:46,079 --> 00:36:47,122
ठीक है, अम्मी...

346
00:36:47,205 --> 00:36:48,206
अब क्या?

347
00:36:49,333 --> 00:36:50,459
कोई बात नहीं, जान।

348
00:36:52,252 --> 00:36:53,295
कुछ दूरी पर एक शहर है।

349
00:36:54,922 --> 00:36:55,756
हम पैदल जाएँगे।

350
00:36:57,007 --> 00:36:59,176
हमारे पास न खाना है, न पानी।

351
00:36:59,259 --> 00:37:00,510
डैडी किसी को भेजेंगे...

352
00:37:00,594 --> 00:37:02,846
बहुत हुआ, सारा। मुझे कुछ नहीं सुनना!

353
00:37:07,100 --> 00:37:08,393
कोई बात नहीं, जान।

354
00:37:08,477 --> 00:37:09,686
डरो मत।

355
00:37:13,190 --> 00:37:15,233
ख़ुदा हमारी हिफ़ाज़त करेगा।

356
00:37:19,863 --> 00:37:21,323
ख़ुदा हमारी हिफ़ाज़त करेगा।

357
00:37:25,452 --> 00:37:27,412
अपना सामान उठा लो।

358
00:37:30,207 --> 00:37:31,416
चलो, हमारे साथ आओ!

359
00:37:48,934 --> 00:37:50,978
डीजीएसआई मुख्यालय
पेरिस, फ़्रांस

360
00:37:51,061 --> 00:37:52,145
वह रहा।

361
00:37:52,270 --> 00:37:55,524
हमने कार के जीपीएस तक पहुँचने के लिए
विन नंबर का इस्तेमाल किया।

362
00:37:55,607 --> 00:37:58,402
हम उसे रोकने के लिए दस्ते भेज रहे हैं।

363
00:37:58,860 --> 00:38:00,028
रोकने के लिए?

364
00:38:00,654 --> 00:38:02,906
क्या हमें इसका पीछा नहीं करना चाहिए?
देखें वह कहाँ जा रहा है?

365
00:38:02,990 --> 00:38:05,283
और ज़िंदगियों को खतरे में डालें? नहीं।

366
00:38:07,035 --> 00:38:09,454
हम सबने उस वीडियो गेम में हुई बातचीत पढ़ी।

367
00:38:10,080 --> 00:38:11,540
वह किसी से मिलने जा रहा है।

368
00:38:12,290 --> 00:38:14,251
तुम हवाई निगरानी करवा सकती हो।

369
00:38:14,334 --> 00:38:16,837
अगर उसका पीछा करें,
तो वह हमें अपने गिरोह तक पहुँचा सकता है।

370
00:38:17,212 --> 00:38:18,880
शायद खुद सुलेमान तक भी।

371
00:38:19,840 --> 00:38:22,259
इस ओर जाने से वह आल्प्स पहुँचेगा,

372
00:38:22,342 --> 00:38:24,177
और वहाँ बादलों के कारण
ड्रोन उस पर नज़र न रख पाएगा।

373
00:38:24,261 --> 00:38:27,597
पर तुम उसके जीपीएस तक पहुँच चुकी हो,
इसलिए वह हाथ से निकल नहीं सकता।

374
00:38:27,681 --> 00:38:31,393
वह फ़्रांसीसी नागरिकों की मौत का
ज़िम्मेदार है। वह भी फ़्रांस की धरती पर।

375
00:38:31,476 --> 00:38:32,352
रुको।

376
00:38:33,937 --> 00:38:35,939
मैं यमन से सुलेमान का पीछा कर रहा हूँ।

377
00:38:36,898 --> 00:38:38,650
ठीक है? उसने जो भी योजना बना रखी है

378
00:38:39,526 --> 00:38:41,862
वह उस अपार्टमेंट वाले हादसे से
कहीं अधिक खौफ़नाक है।

379
00:38:43,572 --> 00:38:45,824
तुम्हारे लोग मारे गए हैं।
मैंने भी यह झेला है।

380
00:38:47,451 --> 00:38:51,079
पर हम जानते हैं वह किसी से मिलने वाला है,
और उस समय हमें वहाँ होना होगा।

381
00:38:51,163 --> 00:38:54,458
अगर हम गलत निकले, तो सीमा पर
पहुँचने से पहले तुम उसे मार सकती हो।

382
00:38:54,541 --> 00:38:56,043
पर अगर हम सही हुए,

383
00:38:57,544 --> 00:38:59,296
तो तुम उन सब को पकड़ सकोगी।

384
00:39:02,466 --> 00:39:05,343
ठीक है। हम उसका पीछा करेंगे।

385
00:39:06,219 --> 00:39:08,430
पर वह सीमा पार नहीं जाएगा।

386
00:39:16,354 --> 00:39:17,773
तुम उसके साथ जाओ।

387
00:39:48,929 --> 00:39:49,763
सारा।

388
00:39:50,764 --> 00:39:52,891
अपने और अपनी बहन के लिए खाना ले आओ।

389
00:39:52,974 --> 00:39:53,809
जाओ।

390
00:39:54,810 --> 00:39:56,019
मुझसे टैक्सी के पास मिलना।

391
00:40:10,367 --> 00:40:14,287
बाबा रे बाबा। इस हफ़्ते
वह चौथी बार मज़े लूट रही है।

392
00:40:16,998 --> 00:40:19,167
यार, यह तो धारावाहिकों से भी ज़बरदस्त है।

393
00:40:26,299 --> 00:40:28,885
ओय। हीरो?

394
00:40:29,719 --> 00:40:30,929
ए, तुम्हें हुआ क्या है?

395
00:40:32,097 --> 00:40:34,224
बता भी दो कि क्या बात है।

396
00:40:34,975 --> 00:40:37,519
गलती से फिर किसी समलिंगी के साथ
हो लिए थे क्या?

397
00:40:37,602 --> 00:40:39,104
एवा, मैंने कहा रहने दो।

398
00:40:40,272 --> 00:40:41,398
ठीक है।

399
00:40:42,732 --> 00:40:43,692
बाप रे।

400
00:40:50,157 --> 00:40:51,366
क्या उसे पता है?

401
00:40:53,702 --> 00:40:57,372
नहीं। वह अब भी
उसके घर लौटने का इंतज़ार कर रहा है।

402
00:41:18,268 --> 00:41:19,644
हेलो, जनाब।

403
00:41:20,061 --> 00:41:21,605
सीमा तक ले जाने का कितना लोगे?

404
00:41:22,230 --> 00:41:23,440
वह तीन दे दो।

405
00:41:47,130 --> 00:41:48,590
यह बंदा कहाँ से आ गया?

406
00:41:49,257 --> 00:41:50,634
क्या बात है?

407
00:41:51,134 --> 00:41:54,679
सिल्वर निसान। इस इलाके में
इसे पहले कभी नहीं देखा।

408
00:41:54,846 --> 00:41:56,806
इतनी शानदार गाड़ी स्थानीय नहीं हो सकती।

409
00:41:56,890 --> 00:41:57,724
सही कहा।

410
00:42:04,189 --> 00:42:05,023
चलो।

411
00:42:05,565 --> 00:42:06,983
पर हमने अपना खाना नहीं लिया!

412
00:42:18,036 --> 00:42:19,829
ठीक है, मैं उसे देखता हूँ।

413
00:42:20,205 --> 00:42:22,082
वह किसे ढूँढ़ रहा है?

414
00:42:24,000 --> 00:42:27,963
मैं इसकी तस्वीर मर्क चैट में डालकर
देखता हूँ। देखें क्या पता चलता है।

415
00:42:28,755 --> 00:42:29,673
ठीक है।

416
00:42:31,758 --> 00:42:32,717
हम वहाँ नहीं जाते।

417
00:42:32,801 --> 00:42:34,135
हमारी जान खतरे में है।

418
00:42:34,219 --> 00:42:35,553
मुझे सीमा तक पहुँचना ही होगा!

419
00:42:35,637 --> 00:42:37,013
मैं तुमसे विनती करती हूँ।

420
00:42:37,138 --> 00:42:38,348
नहीं, मैं नहीं आ सकता।

421
00:42:38,723 --> 00:42:40,141
मुझे सीमा तक पहुँचना है...

422
00:42:40,225 --> 00:42:41,643
याज़ीद और फ़ाथी यहाँ पहुँच गए हैं।

423
00:42:49,401 --> 00:42:50,235
चलो!

424
00:42:50,986 --> 00:42:52,112
आओ, चलो!

425
00:43:01,913 --> 00:43:03,290
आखिर यह कर क्या रहा है?

426
00:43:03,373 --> 00:43:07,002
कुछ मिला है। अब्बास अल फ़ाथी।

427
00:43:07,127 --> 00:43:10,046
यह एक पी.ओ.आई. है।
पर उसे केवल निगरानी के आदेश हैं।

428
00:43:15,802 --> 00:43:16,886
यह ठीक नहीं लग रहा।

429
00:43:17,304 --> 00:43:19,097
जनाब, एक समस्या है।

430
00:43:19,639 --> 00:43:20,807
टूम्बस्टोन, क्या बात है?

431
00:43:22,726 --> 00:43:23,685
ज़रा इसे देखिए।

432
00:43:49,711 --> 00:43:50,962
इन्हें जाने दो!

433
00:43:52,464 --> 00:43:54,507
यहाँ आओ, डरो मत।

434
00:43:54,591 --> 00:43:55,842
जाओ, भागो!

435
00:43:58,386 --> 00:43:59,262
हे भगवान।

436
00:43:59,346 --> 00:44:00,597
ये निगरानी में क्यों हैं?

437
00:44:00,680 --> 00:44:02,807
इनमें से एक पी.ओ.आई. है,
पर उसे केवल निगरानी के आदेश हैं।

438
00:44:02,891 --> 00:44:04,851
तो ठीक है। तुम इसमें कुछ नहीं कर सकते।

439
00:44:04,976 --> 00:44:07,228
सच में? हम बस देखते रहेंगे
जब इन लड़कियों को लूटा जाएगा,

440
00:44:07,354 --> 00:44:09,189
बलात्कार होगा
या उससे भी बुरा हाल किया जाएगा?

441
00:44:09,272 --> 00:44:11,983
मुझे रोकने से पहले
ज़रा अधिकारियों से पूछ तो सकते हो।

442
00:44:13,193 --> 00:44:14,110
ठीक है।

443
00:44:16,029 --> 00:44:18,239
वे भी यही कहेंगे।

444
00:44:19,282 --> 00:44:20,950
बाँध दो इसे!

445
00:44:21,034 --> 00:44:21,868
आराम से!

446
00:44:22,535 --> 00:44:23,370
सारा!

447
00:44:23,453 --> 00:44:24,746
हनीन, शांत हो जाओ!

448
00:44:28,333 --> 00:44:29,542
अम्मी!

449
00:44:29,834 --> 00:44:31,336
शांत हो जाओ। आराम से।

450
00:44:34,381 --> 00:44:35,507
हिलो मत!

451
00:44:37,384 --> 00:44:40,720
क्या तुम भूल गए? हम एक परिवार हैं...

452
00:44:40,804 --> 00:44:43,348
तुम जानते हो वे मेरे साथ क्या करेंगे...

453
00:44:45,392 --> 00:44:47,310
जानता हूँ। मुझे थोड़ा वक्त दो।

454
00:44:47,394 --> 00:44:49,479
मुझे इस कमीने से
पीछा छुड़ाने का तरीका निकालना होगा।

455
00:44:52,357 --> 00:44:53,274
मार डालो उसे।

456
00:44:53,691 --> 00:44:56,736
और मेरे पति से कह देना
कि मैंने उसे मारा है।

457
00:45:03,410 --> 00:45:04,244
यह क्या?

458
00:45:06,079 --> 00:45:08,081
तुम क्या कह रही थी?

459
00:45:20,885 --> 00:45:23,221
हाँ, मैं क्रीच से
कैप्टन विटमोर बोल रहा हूँ।

460
00:45:23,304 --> 00:45:25,598
यहाँ एक पीओआई है, अब्बास अल फ़ाथी।

461
00:45:26,099 --> 00:45:29,310
उसे एक अज्ञात नौजवान ने अभी गोली मार दी।

462
00:45:29,436 --> 00:45:31,855
लगता है अब वह गाँव की
एक औरत का बलात्कार करने वाला है।

463
00:45:31,938 --> 00:45:33,565
हमला करने की इजाज़त चाहेंगे।

464
00:45:47,454 --> 00:45:49,247
बचाओ!

465
00:45:51,708 --> 00:45:53,001
कोई मेरी मदद करो!

466
00:45:53,084 --> 00:45:54,586
चलो भी।

467
00:45:55,128 --> 00:45:56,754
तुम्हें कुछ करना ही होगा।

468
00:46:03,011 --> 00:46:04,345
कोई मेरी मदद करो!

469
00:46:11,144 --> 00:46:12,520
जनाब, वह मेरे निशाने पर है।

470
00:46:13,062 --> 00:46:15,773
रुको।

471
00:46:15,857 --> 00:46:18,568
अब तक तुम्हें गोली मारने की
इजाज़त नहीं मिली है।

472
00:46:18,651 --> 00:46:22,614
क्या तुमने सुना?
आदेश सुना तो मुझे जवाब दो!

473
00:47:13,748 --> 00:47:17,293
जवान, तुमने एक सीधे आदेश का
उल्लंघन करके हमले के नियम तोड़े हैं।

474
00:47:17,418 --> 00:47:20,213
टूम्बस्टोन, तुम्हें इस पद से
हटाया जाता है।

475
00:47:21,172 --> 00:47:22,674
-सेना पुलिस से किसी से बात करवाओ।
-जी, जनाब।

476
00:47:23,841 --> 00:47:25,218
जी, जनाब, मैं यहीं हूँ।

477
00:47:29,264 --> 00:47:31,099
अच्छा। जी, जनाब।

478
00:47:33,268 --> 00:47:35,562
ठीक है। समझ गया, जनाब।

479
00:47:41,317 --> 00:47:42,485
तुम बहुत खुशकिस्मत हो।

480
00:47:45,321 --> 00:47:46,364
चलो।

481
00:48:11,139 --> 00:48:12,140
देखा?

482
00:48:12,849 --> 00:48:14,225
मैंने कहा था...

483
00:48:14,601 --> 00:48:16,477
ख़ुदा हमारी हिफ़ाज़त करेगा।

484
00:48:26,321 --> 00:48:27,405
बाप रे।

485
00:48:29,240 --> 00:48:30,408
यह तो...

486
00:48:31,492 --> 00:48:32,785
ज़बरदस्त था।

487
00:48:36,539 --> 00:48:37,498
धत्।

488
00:48:43,171 --> 00:48:46,007
ले लो। इस पर तुम्हारा हक है।

