1
00:00:45,546 --> 00:00:47,131
क्या मैं यहाँ बैठ सकता हूँ?

2
00:00:48,424 --> 00:00:49,633
हैलो, फ़्रैंक।

3
00:00:50,968 --> 00:00:52,011
हैलो।

4
00:01:01,687 --> 00:01:02,688
मैं ठीक हूँ।

5
00:01:05,524 --> 00:01:07,359
यहाँ सुरक्षित महसूस होता है न?

6
00:01:09,361 --> 00:01:12,823
हाँ, मुझे भी। ऐसा ही महसूस होता था।

7
00:01:14,283 --> 00:01:16,160
यहाँ रहने की ज़रूरत नहीं है।

8
00:01:20,289 --> 00:01:22,082
मुझे कोई और रास्ता नहीं सूझा।

9
00:01:24,960 --> 00:01:26,629
मेरा भी यही हाल था।

10
00:01:29,131 --> 00:01:31,884
बस लगता है इन सबसे दूर भाग जाएँ,

11
00:01:32,968 --> 00:01:35,137
पर जाने के लिए कोई जगह ही नहीं होती।

12
00:01:42,269 --> 00:01:44,271
अंकल जॉर्ज के बारे में आप सही थे।

13
00:01:47,566 --> 00:01:48,901
सही होना नहीं चाहता था।

14
00:02:06,585 --> 00:02:07,670
तुमसे प्यार करता हूँ।

15
00:02:10,714 --> 00:02:11,590
ठीक है।

16
00:02:25,855 --> 00:02:28,315
गोलियथ

17
00:02:46,542 --> 00:02:48,043
यह क्या मज़ाक है।

18
00:02:55,134 --> 00:02:57,428
यह अलग ही कहानी है। वह कैसी है?

19
00:03:00,848 --> 00:03:02,516
ठीक है।

20
00:03:03,851 --> 00:03:05,436
वह ठीक हो जाएगी।

21
00:03:06,270 --> 00:03:09,273
जॉर्ज ने उससे दिमागी समस्या की बात
कबूल करवा ली,

22
00:03:09,356 --> 00:03:11,609
इसलिए उसे 72 घंटे यहाँ रहना होगा।

23
00:03:12,818 --> 00:03:15,446
कैसा घटिया कमीना इंसान है।

24
00:03:16,280 --> 00:03:18,157
तुम्हारे भाई ने मुझे मरवाना चाहा।

25
00:03:21,160 --> 00:03:23,913
-तुम्हें हैरानी हुई?
-नहीं।

26
00:03:23,996 --> 00:03:26,373
मुझे तो ज़रा भी हैरानी नहीं हुई।

27
00:03:26,457 --> 00:03:29,043
मुझे समझ नहीं आ रहा।
वह ऐसा क्यों कर रहा है?

28
00:03:29,126 --> 00:03:31,170
केट उसके पास है, वह जीत रहा है।

29
00:03:32,421 --> 00:03:34,465
जॉर्ज के लिए जीतना काफ़ी नहीं है।

30
00:03:36,592 --> 00:03:38,218
क्या तुम गवाही दोगे?

31
00:03:55,986 --> 00:03:58,280
-कैसी हो, लीसा?
-हैलो, बिली।

32
00:03:59,448 --> 00:04:01,992
-तुम ठीक हो?
-पहले जैसी ही हूँ।

33
00:04:03,243 --> 00:04:05,913
आज हाथ एकदम साफ़ है। भगवान का शुक्र है।

34
00:04:05,996 --> 00:04:08,999
तो व्हिस्की का एक जाम काफ़ी है।

35
00:04:09,083 --> 00:04:11,043
तुमने वह मिटाया तो नहीं न?

36
00:04:11,710 --> 00:04:15,005
नहीं। आज उसने मुझे बख्श दिया।

37
00:04:18,926 --> 00:04:20,135
उन मोहतरमा की ओर से है।

38
00:04:30,896 --> 00:04:33,315
स्प्रिंग रोल खाओगे? काफ़ी अच्छे हैं।

39
00:04:33,983 --> 00:04:37,736
नहीं, शुक्रिया। मेरे साथ दिखने का
जोखिम उठाना चाहोगी?

40
00:04:39,071 --> 00:04:41,573
हम दूरी बनाए रख सकते हैं।

41
00:04:41,657 --> 00:04:42,574
बैठो।

42
00:04:51,417 --> 00:04:52,626
क्या मदद कर सकता हूँ?

43
00:04:52,710 --> 00:04:55,170
तुम पहले ही बहुत कुछ कर चुके हो, है न?

44
00:04:55,254 --> 00:04:57,548
काफ़ी व्यस्त रहे, काम बिगाड़ने में।

45
00:05:00,259 --> 00:05:03,095
जज ने ज़ैक्स फ़ार्मा का
सेटलमेंट रद्द कर दिया।

46
00:05:03,178 --> 00:05:04,722
अच्छा? क्या हुआ?

47
00:05:05,305 --> 00:05:07,474
प्लीज़! जैसे तुम्हें कुछ नहीं पता।

48
00:05:07,558 --> 00:05:09,435
तुमने निकाल दिया। केस में नहीं हूँ।

49
00:05:10,227 --> 00:05:13,689
अब बेरोज़गारी के मज़े लेता हुआ
यहाँ के नज़ारे देख रहा हूँ।

50
00:05:13,772 --> 00:05:16,942
बहुत अच्छे। अफ़सोस मुझे नहीं पता
तुम कहाँ-कहाँ गए।

51
00:05:17,609 --> 00:05:20,320
-मुकदमे के बाद बता दूँगा।
-ज़रूर।

52
00:05:21,864 --> 00:05:24,825
तो, मैकब्राइड, तुम मज़े करो,

53
00:05:24,908 --> 00:05:27,411
और मैं तुम्हारे घर का किराया देती रहूँगी,

54
00:05:27,494 --> 00:05:31,123
जब तक तुम यहाँ के "नज़ारे" देखना चाहो।

55
00:05:31,206 --> 00:05:33,333
यह तो तुम्हारी दरियादिली है।

56
00:05:33,417 --> 00:05:36,712
इसका दरियादिली से कोई लेना-देना नहीं।
मुझे तुम पसंद नहीं हो।

57
00:05:38,464 --> 00:05:40,007
थोड़ा तो पसंद करती हो।

58
00:05:44,303 --> 00:05:46,305
इस केस में कुछ मुश्किलें आ गई हैं,

59
00:05:46,388 --> 00:05:50,350
और तुम मुझसे पहले समझ गए थे,
तो मेरे पास कोई चारा नहीं है।

60
00:05:50,809 --> 00:05:54,313
-मुझे तुम पर भरोसा करना होगा।
-ठीक है।

61
00:05:54,396 --> 00:05:57,483
और सच कहूँ तो मुझे डर लग रहा है।

62
00:05:58,442 --> 00:06:00,778
-किस बात से?
-सैम से।

63
00:06:02,321 --> 00:06:04,490
टॉम की मौत की खबर सुनकर उसे...

64
00:06:05,532 --> 00:06:07,451
जैसे कोई फ़र्क ही नहीं पड़ा।

65
00:06:08,744 --> 00:06:10,537
और उस रात मुझे एक सपना आया

66
00:06:10,621 --> 00:06:15,292
कि उसने एक मोती जड़े खंजर से
मेरा गला काट दिया,

67
00:06:16,043 --> 00:06:19,838
जबसे मैंने उसके पिता से शादी की,
वह यह करना चाहती थी,

68
00:06:21,048 --> 00:06:24,885
पर उसने पहले कभी
मेरी रातों की नींद नहीं उड़ाई।

69
00:06:26,678 --> 00:06:29,431
हाँ, आजकल मुझे भी कुछ डरावने सपने आते हैं।

70
00:06:30,182 --> 00:06:31,225
उनसे बच पाते हो?

71
00:06:33,102 --> 00:06:35,312
पता नहीं। वह जानना अभी बाकी है।

72
00:06:42,528 --> 00:06:44,196
क्या सैम उनके साथ मिली हुई है?

73
00:06:46,448 --> 00:06:48,158
बदकिस्मती से, हाँ।

74
00:06:56,750 --> 00:06:57,918
सत्यानाश!

75
00:07:01,713 --> 00:07:03,090
मैं क्या करूँ?

76
00:07:04,299 --> 00:07:07,302
सैम को इससे सिर्फ़ सैम ही बचा सकती है।

77
00:07:14,393 --> 00:07:15,519
हैलो।

78
00:07:17,104 --> 00:07:19,690
टॉम ट्रू की जीवन बीमा पॉलिसी,

79
00:07:19,773 --> 00:07:23,110
-इन पर तुम्हारे दस्तखत चाहिए।
-नहीं, उसकी ज़रूरत नहीं है।

80
00:07:23,193 --> 00:07:25,154
तो इसे एक औपचारिकता मान लो।

81
00:07:25,237 --> 00:07:28,615
मैं अकेले इस पर दस्तखत नहीं करना चाहती।
बहुत बुरा लगता है।

82
00:07:30,534 --> 00:07:31,618
आ जाओ।

83
00:07:42,754 --> 00:07:46,633
अब भी बरामदे में टॉम की
सीटी की आवाज़ सुनाई देती है।

84
00:07:46,717 --> 00:07:49,511
बेसुरी सी सीटी।

85
00:07:50,262 --> 00:07:52,973
पता नहीं उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

86
00:07:54,892 --> 00:07:56,643
आखिर वह सोच क्या रहा था?

87
00:07:56,727 --> 00:08:00,314
खुदकुशी की यही तो खासियत होती है।
कुछ पता नहीं चलता।

88
00:08:03,775 --> 00:08:07,112
-एक और मुद्दे पर बात करनी है।
-अच्छा?

89
00:08:11,033 --> 00:08:14,244
-तुम्हारी जीवन बीमा पॉलिसी।
-उसका क्या?

90
00:08:14,328 --> 00:08:18,624
अब जब टॉम नहीं रहा,
तो तुम्हारा प्रीमियम बढ़ाना ठीक रहेगा।

91
00:08:18,707 --> 00:08:22,961
पर तुम्हारे मल्टीपल स्क्लेरोसिस से
दिक्कत आ सकती है।

92
00:08:23,670 --> 00:08:25,589
एवा, जो करना हो, कर लो।

93
00:08:27,966 --> 00:08:30,886
वैसे भी मार्गोलिस परिवार से
शायद तुम ही रह जाओगी।

94
00:08:30,969 --> 00:08:34,223
हाँ, और कौन जाने
कि तुम्हारी पॉलिसी के पैसे मिलते ही

95
00:08:34,306 --> 00:08:37,017
मैं यह कंपनी बंद नहीं कर दूँगी।

96
00:08:38,852 --> 00:08:41,104
-क्योंकि तुम ऐसा नहीं करोगी।
-नहीं?

97
00:08:41,188 --> 00:08:45,275
-नहीं। यह मेरे डैड की कंपनी है।
-मेरे पति की कंपनी है।

98
00:08:46,318 --> 00:08:49,571
और मैं उनकी विरासत कायम रखूँगी,
चाहे तुम न रखो।

99
00:08:54,660 --> 00:08:57,287
दफ़ा हो जाओ मेरे ऑफ़िस से।

100
00:08:58,872 --> 00:09:01,083
-इसके लिए शुक्रिया।
-ज़रूर।

101
00:09:13,178 --> 00:09:16,515
-भगवान का शुक्र है, पीटर। मेरी ओर फूँको।
-हैलो, पैटी।

102
00:09:20,185 --> 00:09:21,728
च्युइंग गम चाहिए?

103
00:09:22,604 --> 00:09:23,981
-क्या?
-च्युइंग गम चाहिए?

104
00:09:24,648 --> 00:09:26,024
नहीं, ठीक है। शुक्रिया।

105
00:09:26,108 --> 00:09:29,486
मैंने सिगरेट छुड़ाने वाले पैच आज़माए थे,
पर मुझे वे अजीब लगे।

106
00:09:29,569 --> 00:09:30,570
अच्छा।

107
00:09:40,289 --> 00:09:41,623
तुमने गवाह खो दिया है।

108
00:09:43,250 --> 00:09:45,961
-क्या कहा?
-केट ज़ैक्स। वह नहीं आएगी।

109
00:09:47,713 --> 00:09:50,924
-माफ़ करना, पर तुम हो कौन?
-बस खबर देने आया हूँ।

110
00:09:51,008 --> 00:09:51,967
क्या?

111
00:09:52,050 --> 00:09:54,594
उसके अंकल ने उसे बंद करवा दिया।
पागलखाने में है।

112
00:09:54,678 --> 00:09:57,556
-यह सब कब हुआ?
-पता नहीं। पूछा नहीं।

113
00:09:57,639 --> 00:10:00,934
आज रात तुम्हारी मीटिंग तय की है।
वहाँ सारी जानकारी मिल जाएगी।

114
00:10:02,436 --> 00:10:04,938
-किससे मिलना है?
-मैं बस खबर देने आया हूँ।

115
00:10:05,022 --> 00:10:07,190
देखना कि कोई पीछा न करे। आखिरी बार।

116
00:10:07,274 --> 00:10:08,859
च्युइंग गम नहीं चाहिए, यार।

117
00:10:08,942 --> 00:10:10,610
-पक्का? ठीक है।
-हाँ। हद है!

118
00:10:14,906 --> 00:10:15,949
पीटर?

119
00:10:18,076 --> 00:10:19,077
शुक्रिया।

120
00:10:25,667 --> 00:10:26,668
धत् तेरे की।

121
00:10:29,880 --> 00:10:33,175
सुनो, गलत चाबी ले आया हूँ।
अंदर नहीं जा पा रहा।

122
00:10:33,258 --> 00:10:36,678
यहाँ सब ठीक है। तुम्हारे पास
रास्ता निकालने के लिए थोड़ा समय है।

123
00:10:38,347 --> 00:10:40,307
-पड़ोसियों से पूछकर देखो।
-ठीक है।

124
00:10:44,269 --> 00:10:45,604
क्या मदद कर सकती हूँ?

125
00:10:46,688 --> 00:10:48,565
-मार्गरेट, है न?
-कैरल।

126
00:10:48,648 --> 00:10:51,318
मैंने तुम्हें एक दिन
टॉम के साथ बरामदे में देखा था।

127
00:10:51,401 --> 00:10:53,236
हाँ, हो सकता है।

128
00:10:53,320 --> 00:10:56,782
मुझे टॉम के लिए
उसके घर से कुछ सामान लेना है,

129
00:10:56,865 --> 00:11:00,077
पर उसका फ़ोन नहीं लग रहा।
उसने मुझे गलत चाबी दे दी...

130
00:11:00,160 --> 00:11:01,995
क्या कोई तरीका है...

131
00:11:02,079 --> 00:11:03,955
फ़ायर एस्केप इस्तेमाल करना है?

132
00:11:04,039 --> 00:11:06,291
-यह बहुत अच्छा रहेगा।
-ठीक है। आ जाओ।

133
00:11:06,375 --> 00:11:09,169
-शुक्रिया। बहुत-बहुत शुक्रिया।
-ज़रूर।

134
00:11:31,149 --> 00:11:35,028
अरे, केनी? हे भगवान।
मुझे पता था कि तुम ही हो।

135
00:11:35,112 --> 00:11:38,031
तुम्हें दूर से देखा था।
मेरी आँखें बाज़ जैसी हैं।

136
00:11:38,115 --> 00:11:40,283
सैन फ़्रांसिस्को में क्या कर रहे हो?

137
00:11:40,367 --> 00:11:41,326
माफ़ करना।

138
00:11:41,410 --> 00:11:43,328
अगर तुम मुझे भूल गए हो,

139
00:11:43,412 --> 00:11:45,789
-तो कीमत क्या रह गई?
-मैं तुम्हें जानता हूँ?

140
00:11:45,872 --> 00:11:48,166
याद नहीं कि हम उस शादी में मिले थे?

141
00:11:48,250 --> 00:11:51,336
बुरा नहीं लग रहा।
पर गुस्सा आ रहा है। तुम बड़े हसीन हो।

142
00:11:51,420 --> 00:11:52,421
-हैं?
-माफ़ करना...

143
00:11:52,504 --> 00:11:56,591
तब मेरे बाल थोड़े अलग थे।
अब भी तुम्हारी गर्लफ़्रेंड है या...

144
00:11:56,675 --> 00:11:58,552
-मुझे काम है।
-नहीं, ठीक है।

145
00:11:58,635 --> 00:12:02,889
पता है बहुत काम करते हो। सब करते हैं न?
मेरे कान की बाली गिर गई क्या?

146
00:12:02,973 --> 00:12:06,184
ए, बिली। सारा काम हो गया?

147
00:12:06,268 --> 00:12:09,020
हाँ, बहुत-बहुत शुक्रिया।
जो लेने आया था, मिल गया।

148
00:12:09,104 --> 00:12:10,605
एक जाम पियोगे?

149
00:12:11,565 --> 00:12:14,860
अगर समय होता,
तो ज़रूर पीता, कैरल। पर मैं...

150
00:12:14,943 --> 00:12:17,654
-मुझे यह टॉम को देने जाना है।
-ठीक है।

151
00:12:17,737 --> 00:12:19,906
ठीक है। तो अगली बार। बरामदे में मिलेंगे?

152
00:12:19,990 --> 00:12:21,825
-ज़रूर।
-मिलकर अच्छा लगा, बिली।

153
00:12:21,908 --> 00:12:23,452
मुझे भी, कैरल।

154
00:12:33,044 --> 00:12:35,464
-हैलो, पैटी।
-तुम यहाँ क्या कर रही हो?

155
00:12:35,547 --> 00:12:39,509
रहने की कोई जगह नहीं है।
आज रात तुम्हारे घर रुक सकती हूँ?

156
00:12:39,593 --> 00:12:40,969
नहीं!

157
00:12:46,850 --> 00:12:47,934
ठीक है।

158
00:12:48,852 --> 00:12:52,981
अभी बहुत ज़रूरी काम है और देर हो गई है।
कार में बात कर सकते हैं?

159
00:12:54,608 --> 00:12:56,234
तो... मैं साथ रह सकती हूँ?

160
00:12:57,444 --> 00:13:00,655
बाप रे! तुम्हारी माँ को पता है
तुम सैन फ़्रांसिस्को में हो?

161
00:13:00,739 --> 00:13:02,908
-क्या फ़र्क पड़ता है?
-ठीक है।

162
00:13:04,618 --> 00:13:08,330
-ठीक है। क्या बात है?
-डैड ने कहा कि उनके साथ रह सकती हूँ।

163
00:13:08,413 --> 00:13:13,043
पर वह घर पर नहीं हैं।
वह काबो में हैं। रोंडा के साथ।

164
00:13:13,126 --> 00:13:15,712
कमबख्त रोंडा!
उन्हें पता न था कि तुम आ रही हो?

165
00:13:15,795 --> 00:13:18,673
मैं उन्हें मना करने का
मौका नहीं देना चाहती थी।

166
00:13:18,757 --> 00:13:21,801
समझदार हो। तो बात यह है।

167
00:13:21,885 --> 00:13:25,305
तुम एक शर्त पर मेरे साथ आज रात रह सकती हो।

168
00:13:25,388 --> 00:13:27,682
अपनी माँ को बताओ कि तुम कहाँ हो।

169
00:13:27,766 --> 00:13:31,520
चलो भी। उन्हें मेरी कोई परवाह नहीं है।

170
00:13:31,603 --> 00:13:33,563
मुझे परवाह नहीं। माँ को मैसेज भेजो।

171
00:13:33,647 --> 00:13:35,232
यह सुन-सुनकर तंग आ गई हूँ

172
00:13:35,315 --> 00:13:39,402
कि कॉलेज जाने की बजाय वेट्रेस का
काम करके ज़िंदगी बर्बाद कर रही हूँ।

173
00:13:39,486 --> 00:13:41,988
-और बर्दाश्त नहीं होता।
-मैं समझती हूँ।

174
00:13:42,072 --> 00:13:44,032
क्रिस्टीना के हालात ठीक नहीं हैं।

175
00:13:44,115 --> 00:13:46,368
पर सच में, सबसे सही यही होगा

176
00:13:46,451 --> 00:13:49,204
कि नेकदिली दिखाओ और बता दो कि तुम कहाँ हो।

177
00:13:49,287 --> 00:13:50,997
-क्यों?
-क्योंकि मैं कह रही हूँ!

178
00:13:51,081 --> 00:13:52,499
मेरे साथ रहना है न?

179
00:13:52,582 --> 00:13:54,918
-हे भगवान!
-बाप रे! भगवान!

180
00:13:55,001 --> 00:13:58,088
यहीं रुको। दरवाज़ा बंद रखो,
कोई बेवकूफ़ी नहीं, ठीक है?

181
00:13:58,171 --> 00:13:59,297
तुमसे प्यार है।

182
00:14:47,137 --> 00:14:49,472
हैलो। पैटी सोलिस-पैपेजियन।

183
00:14:53,143 --> 00:14:54,769
मैं पैटी सोलिस-पैपेजियन हूँ।

184
00:14:55,604 --> 00:14:56,980
अंदर। ठीक है।

185
00:15:01,318 --> 00:15:05,655
ठीक है। हैलो। ठीक है।

186
00:15:06,781 --> 00:15:08,074
ठीक है।

187
00:15:16,249 --> 00:15:17,834
हे भगवान!

188
00:15:21,379 --> 00:15:25,258
हैलो। पता है हमारे इस तरह मिलने में
कितना जोखिम हो सकता है?

189
00:15:25,342 --> 00:15:26,468
हाँ, पता है।

190
00:15:28,053 --> 00:15:30,972
क्या? क्या हुआ? केट ठीक तो है न?

191
00:15:31,056 --> 00:15:34,601
-हाँ, वह ठीक हो जाएगी, पर वह नहीं आ पाएगी।
-नहीं, उसे आना होगा।

192
00:15:34,684 --> 00:15:36,019
उसे आना ही होगा।

193
00:15:36,102 --> 00:15:38,855
मैं जज से उसकी रिहाई तक का

194
00:15:38,938 --> 00:15:41,399
-वक्त माँग लूँगी।
-उससे बेहतर गवाह लाया हूँ।

195
00:15:42,233 --> 00:15:45,028
-कौन?
-फ़्रैंक ज़ैक्स, केट के पिता।

196
00:15:45,654 --> 00:15:47,530
ट्रिमाडोन बनाने वाला केमिस्ट वही है।

197
00:15:47,614 --> 00:15:50,784
वह एक बेहतर गवाह साबित होता,
पर यह मुश्किल होगा।

198
00:15:51,618 --> 00:15:53,161
बहुत अच्छे। मतलब समझाओ।

199
00:15:53,953 --> 00:15:55,622
उसे कुछ दिमागी समस्याएँ रही हैं।

200
00:15:56,623 --> 00:15:59,709
केट की हालत अभी ठीक नहीं है।
यह उसके लिए अभी नया है,

201
00:15:59,793 --> 00:16:02,462
पर फ़्रैंक अरसे से
इस बीमारी के साथ जी रहा है।

202
00:16:02,545 --> 00:16:05,006
उसे संभाल पाई, तो कमाल का गवाह साबित होगा,

203
00:16:05,090 --> 00:16:07,258
वह हर कदम पर जॉर्ज के साथ रहा है।

204
00:16:09,636 --> 00:16:10,637
ठीक है।

205
00:16:11,471 --> 00:16:17,018
ठीक है। सुनो, तुम्हें एमरज़िन की
जाँच के नतीजे रिकॉर्ड में डालने होंगे।

206
00:16:17,102 --> 00:16:19,521
-जो कूपरमैन से मिले हैं।
-कैसे?

207
00:16:20,438 --> 00:16:23,733
-जज इसकी इजाज़त नहीं देगी।
-कोशिश तो करनी होगी।

208
00:16:23,817 --> 00:16:28,530
वे फ़्रैंक की गवाही की पुष्टि करेंगे।
वरना बस उसके और जॉर्ज के बयान होंगे।

209
00:16:32,826 --> 00:16:35,412
सच में काश तुम...

210
00:16:37,706 --> 00:16:42,293
-काश तुम अदालत में होते।
-यह तुम्हारा केस है।

211
00:16:44,003 --> 00:16:45,004
तुम सब संभाल लोगी।

212
00:16:46,089 --> 00:16:49,008
बेशक। ठीक है।

213
00:16:52,345 --> 00:16:53,304
ठीक है।

214
00:16:54,013 --> 00:16:55,265
मैं कब मिल सकती हूँ...

215
00:16:55,348 --> 00:16:56,474
-फ़्रैंक।
-...उससे।

216
00:16:56,558 --> 00:16:59,269
वह आधे घंटे बाद ऑफ़िस में आएगा।

217
00:16:59,936 --> 00:17:00,895
मेरे ऑफ़िस?

218
00:17:02,564 --> 00:17:04,274
तुम चाहते हो सैम उसे देख ले।

219
00:17:04,357 --> 00:17:06,860
बेहतर होगा अगर उसे पता रहे
कि सामना किससे है।

220
00:17:06,943 --> 00:17:09,612
-उसके साथ सब कैसा चल रहा है?
-बहुत ही वाहियात।

221
00:17:09,696 --> 00:17:11,156
उस पर ज़रा भी भरोसा नहीं है।

222
00:17:13,158 --> 00:17:18,663
बहुत अच्छे। मैं वापस ऑफ़िस जाकर
सारे कागज़ात तैयार करती हूँ।

223
00:17:19,497 --> 00:17:20,749
पता नहीं कब...

224
00:17:20,832 --> 00:17:25,003
धत्, मेरी बहन यहाँ आई है। सत्यानाश!
अब मैं उसका क्या करूँ?

225
00:17:25,086 --> 00:17:27,380
-वह कहाँ है?
-कार में बैठी है।

226
00:17:27,464 --> 00:17:29,966
तुम्हारे घर जा रही है? मैं उसे ले जाऊँगा।

227
00:17:30,383 --> 00:17:31,801
-सच में?
-हाँ।

228
00:17:31,885 --> 00:17:34,846
-यह बहुत अच्छा रहेगा।
-मुझे उससे मिलकर अच्छा लगेगा।

229
00:17:34,929 --> 00:17:37,599
-इसे अजीब मत बनाओ।
-यह अजीब कैसे हुआ?

230
00:17:37,682 --> 00:17:39,184
ऐसे बोलते हो तो अजीब लगता है।

231
00:17:39,267 --> 00:17:41,895
-देखना चाहूँगा कि वह कैसी है।
-फिर वही कर रहे हो।

232
00:17:41,978 --> 00:17:42,896
-हाँ।
-क्या?

233
00:17:42,979 --> 00:17:46,316
-ध्यान दो। पहले कमरे की चाबी...
-मैं पता कर लूँगा।

234
00:17:46,399 --> 00:17:48,610
-तुम जाओ।
-ठीक है। शुक्रिया।

235
00:17:48,693 --> 00:17:50,236
बहुत-बहुत शुक्रिया।

236
00:17:53,865 --> 00:17:55,116
-पैटी।
-हाँ?

237
00:17:55,200 --> 00:17:56,451
तुम अच्छा कर रही हो।

238
00:17:57,118 --> 00:18:00,830
मैं डूब रही हूँ। ठीक है। शुक्रिया।

239
00:18:03,333 --> 00:18:05,752
ठीक है, शुरुआत आसान सवालों से करते हैं।

240
00:18:05,835 --> 00:18:06,920
ठीक है।

241
00:18:07,337 --> 00:18:10,340
तुमने और तुम्हारे भाई ने
ज़ैक्स फ़ार्मा की शुरुआत कब की?

242
00:18:11,591 --> 00:18:13,092
तुम किस साल पैदा हुई थी?

243
00:18:14,636 --> 00:18:16,221
वह ज़रूरी नहीं है।

244
00:18:16,304 --> 00:18:19,724
बस... तुम बहुत कमउम्र लग रही हो।

245
00:18:19,808 --> 00:18:21,893
पर इतना बड़ा मुकदमा लड़ रही हो।

246
00:18:22,352 --> 00:18:25,647
-ठीक है।
-तारीफ़ कर रहा था।

247
00:18:25,730 --> 00:18:26,940
हाँ, बिल्कुल।

248
00:18:27,023 --> 00:18:30,693
जब हमने कंपनी शुरू की,
तब शायद तुम पैदा भी नहीं हुई थी।

249
00:18:31,402 --> 00:18:33,238
-'79?
-नहीं।

250
00:18:34,656 --> 00:18:36,533
-यहाँ बरामदा नहीं है।
-अरे, नहीं।

251
00:18:36,616 --> 00:18:37,659
-माफ़ करना।
-हैलो।

252
00:18:37,742 --> 00:18:40,203
-हमारे नए मुख्य गवाह। फ़्रैंक ज़ैक्स।
-हैलो।

253
00:18:40,286 --> 00:18:42,914
गुड ईवनिंग। ज़रा तुमसे बात कर सकती हूँ?

254
00:18:43,706 --> 00:18:44,707
हाँ।

255
00:18:46,459 --> 00:18:49,420
यह अंदाज़ भी समझता हूँ और काम भी।

256
00:18:49,504 --> 00:18:50,839
मैं अभी आती हूँ।

257
00:18:53,132 --> 00:18:54,259
क्या हुआ?

258
00:18:54,342 --> 00:18:56,886
पता है न
कि फ़्रैंक ज़ैक्स पागलखाने में था।

259
00:18:56,970 --> 00:18:58,555
मैं यह बात छिपाऊँगी नहीं।

260
00:18:59,305 --> 00:19:00,723
तुम्हें यह सही लगता है?

261
00:19:00,807 --> 00:19:02,475
चाहती हूँ सब काबू में रहे।

262
00:19:02,559 --> 00:19:05,144
ईमानदारी से खुलकर बात करना ज़रूरी है।

263
00:19:05,228 --> 00:19:06,187
ठीक है।

264
00:19:07,480 --> 00:19:10,066
जानना नहीं चाहोगी
कि केट ज़ैक्स को क्या हुआ?

265
00:19:11,317 --> 00:19:14,195
आगे से हर गवाह की तैयारी में
मुझे शामिल करना।

266
00:19:23,162 --> 00:19:25,290
तुम पहले भी सैन फ़्रांसिस्को आई हो?

267
00:19:26,165 --> 00:19:30,211
-नहीं।
-हाँ, मैं भी यहाँ नया ही हूँ।

268
00:19:34,048 --> 00:19:37,218
अच्छा लग रहा होगा, पैटी के साथ
कुछ समय बिता पाओगी। है न?

269
00:19:37,927 --> 00:19:39,721
उसे मेरा यहाँ आना पसंद नहीं।

270
00:19:40,138 --> 00:19:42,849
वैसे, वह काफ़ी व्यस्त है।

271
00:19:42,932 --> 00:19:46,060
एक बड़े केस पर काम कर रही है।
तो बुरा मत मानो।

272
00:19:46,144 --> 00:19:48,313
हाँ। कोई बात नहीं। समझ सकती हूँ।

273
00:19:48,396 --> 00:19:50,356
बच्चे वाले हादसे के बाद से बदल गई है।

274
00:19:51,733 --> 00:19:53,943
उसने बताया कि क्या हुआ था?

275
00:19:54,027 --> 00:19:55,820
-बच्चे के साथ?
-हाँ।

276
00:19:56,487 --> 00:19:58,573
वह समय से बहुत पहले पैदा हो गया था।

277
00:19:59,532 --> 00:20:02,368
दिमाग की नसों में कोई दिक्कत थी।

278
00:20:03,703 --> 00:20:05,204
याद नहीं उसे क्या कहते हैं।

279
00:20:07,040 --> 00:20:09,042
हाँ, मुझे यह सब पता नहीं था।

280
00:20:14,047 --> 00:20:16,799
तुम्हारी उम्र की मेरी भी एक बेटी है।
अच्छी बच्ची है।

281
00:20:17,842 --> 00:20:19,052
वह कॉलेज में है?

282
00:20:19,552 --> 00:20:22,472
जाती थी, पर पता नहीं अब क्या कर रही है।

283
00:20:22,555 --> 00:20:23,806
मुझसे बात नहीं करती।

284
00:20:27,852 --> 00:20:29,270
आप उसे मैसेज भेज सकते हो।

285
00:20:30,355 --> 00:20:32,065
वह मुझसे बात नहीं करना चाहती।

286
00:20:36,903 --> 00:20:40,990
तलाक के बाद मैंने एक साल तक
अपने डैड से बात नहीं की थी।

287
00:20:41,074 --> 00:20:44,953
फिर उन्होंने अपने पड़ोस के
कुत्तों की तस्वीरें भेजनी शुरू कर दी।

288
00:20:45,954 --> 00:20:50,708
-फिर तुमने उनसे बात करना शुरू कर दिया?
-करीब 20 कुत्तों के बाद।

289
00:20:50,792 --> 00:20:55,838
मैं भी उसे कुछ कुत्तों की
तस्वीरें भेजकर देखता हूँ।

290
00:20:58,383 --> 00:20:59,884
वह तुरंत जवाब नहीं देगी।

291
00:21:01,803 --> 00:21:03,262
अच्छा हुआ बता दिया।

292
00:21:18,611 --> 00:21:22,824
मैंने साफ़-साफ़ सुन लिया।
और मेरे खयाल से तुम सही कह रही हो।

293
00:21:24,242 --> 00:21:26,494
-किस बारे में?
-मुझे इस पर काम करना चाहिए।

294
00:21:27,120 --> 00:21:29,539
डैड के लिए यह केस मैं खत्म करूँगी।

295
00:21:31,290 --> 00:21:34,168
ठीक है। पैटी की क्या राय है?

296
00:21:34,252 --> 00:21:36,087
मैं उसे कल बताऊँगी।

297
00:21:38,006 --> 00:21:40,925
उसके लिए कुछ नहीं बदलेगा।
वही मुख्य वकील रहेगी।

298
00:21:41,009 --> 00:21:43,011
मैं बस उसका साथ दूँगी।

299
00:21:44,762 --> 00:21:46,431
और तुम इसके लिए तैयार हो?

300
00:21:46,514 --> 00:21:49,600
-तुम्हें सेहत का खयाल रखना होगा।
-अब एकदम ठीक हूँ।

301
00:21:52,061 --> 00:21:53,187
पर शुक्रिया।

302
00:22:03,322 --> 00:22:06,743
-मैं अपना स्कार्फ़ भूल आई।
-अपनी गर्दन का खयाल रखना चाहिए।

303
00:22:11,664 --> 00:22:13,124
-पैटी?
-हाँ।

304
00:22:13,791 --> 00:22:15,918
सैम केस लड़ने वाली है।

305
00:22:17,712 --> 00:22:19,922
-क्या?
-तुम मुख्य वकील बनी रहोगी।

306
00:22:20,006 --> 00:22:22,842
तो तुम जो करती हो, वह करती रहना।

307
00:22:22,925 --> 00:22:24,761
पर वह भी तुम्हारे साथ रहेगी।

308
00:22:24,844 --> 00:22:28,848
वह जो भी करना चाहेगी,
उसे उसका पूरा अधिकार होगा।

309
00:22:29,223 --> 00:22:30,600
वह क्या करेगी?

310
00:22:31,100 --> 00:22:32,894
मतलब, पता नहीं।

311
00:22:34,937 --> 00:22:36,689
ठीक है, तो अब मैं क्या करूँ?

312
00:22:37,774 --> 00:22:40,359
मेरी सलाह है कि तुम

313
00:22:40,443 --> 00:22:43,029
जितनी हो सके उतनी तैयारी कर लो।

314
00:22:43,571 --> 00:22:47,158
समझी न? देखो, पैटी,
तुम अपने ही खास अंदाज़ में

315
00:22:47,241 --> 00:22:48,493
बेहद तेज़-तर्रार औरत हो।

316
00:22:48,576 --> 00:22:51,329
तुम कोई रास्ता निकाल लोगी।
और सब ठीक हो जाएगा।

317
00:22:54,415 --> 00:22:55,500
गुड नाइट।

318
00:22:58,628 --> 00:23:00,797
तेज़-तर्रार औरत?

319
00:23:03,841 --> 00:23:04,884
क्या?

320
00:23:11,474 --> 00:23:12,683
जो, यह क्या बकवास है?

321
00:23:12,767 --> 00:23:14,936
माफ़ कीजिए, मिस्टर ज़ी। परेड है।

322
00:23:17,188 --> 00:23:19,440
ठीक है। भाड़ में जाए। पैदल चला जाऊँगा।

323
00:24:03,151 --> 00:24:04,902
तो तुम्हें खबर मिल गई।

324
00:24:04,986 --> 00:24:08,948
मैंने कहा था कि केट को बीच में मत घसीटना।

325
00:24:09,031 --> 00:24:13,452
मैंने केट को इससे निकाला है।
पर तुम पता नहीं क्या कर रहे हो।

326
00:24:13,536 --> 00:24:15,079
मैं गड़बड़ मचा रहा हूँ।

327
00:24:16,539 --> 00:24:19,584
फ़्रैंक, क्या... हद है।

328
00:24:29,302 --> 00:24:31,804
अच्छा, फ़्रैंक, बताओ क्यों?

329
00:24:33,389 --> 00:24:35,766
वैसे यह बहुत अच्छा सवाल है।

330
00:24:37,393 --> 00:24:40,521
शायद इसलिए कि मुझे लगता है कि यही सही है।

331
00:24:41,063 --> 00:24:43,441
हाँ। तो मेरे कारण यह कर रहे हो, है न?

332
00:24:43,524 --> 00:24:47,445
नहीं! केट के कारण कर रहा हूँ, कमीने।

333
00:24:47,528 --> 00:24:50,990
केट? हमने बच्चों के लिए जो बनाया है,
तुम वह तबाह कर रहे हो।

334
00:24:52,283 --> 00:24:56,162
अगर तुम्हें मुझसे दिक्कत है,
तो यहीं बात खत्म कर लेते हैं, अभी।

335
00:24:56,245 --> 00:24:57,413
क्या चाहते हो?

336
00:24:59,498 --> 00:25:02,418
तुम्हें यह भी नहीं पता।
तुम यह क्यों कर रहे हो?

337
00:25:02,501 --> 00:25:06,380
हीरो बनने के लिए?
ताकि केट तुमसे प्यार करे?

338
00:25:06,464 --> 00:25:09,425
क्योंकि वह वक्त जा चुका है।
कब का जा चुका है।

339
00:25:10,968 --> 00:25:13,846
फ़्रैंक, मैं यहाँ हूँ, ठीक है?

340
00:25:13,930 --> 00:25:18,559
यही सही वक्त है।
एक आखिरी डील करते हैं। ठीक है?

341
00:25:18,643 --> 00:25:22,772
तुम गवाही मत दो
और जो तुम कहोगे मैं तुम्हें वह दूँगा।

342
00:25:23,940 --> 00:25:26,359
-भीख माँगते रहो।
-भाड़ में जाओ!

343
00:25:26,442 --> 00:25:28,569
मुझे मनाओ। तुम्हें यही तो पसंद है।

344
00:25:28,653 --> 00:25:30,112
तुम इसी काम में तो माहिर हो।

345
00:25:30,196 --> 00:25:35,243
कहो कि आसमान से तारे तोड़कर ले आओगे
या जादुई छड़ी ला दोगे।

346
00:25:35,326 --> 00:25:39,205
तुम्हें यह भी नहीं पता कि क्या करना है
और तुम्हें फ़र्क भी नहीं पड़ता।

347
00:25:40,665 --> 00:25:43,960
तुमने ज़िंदगी में कभी कुछ हासिल नहीं किया।

348
00:25:45,878 --> 00:25:48,130
तुम बस एक खून चूसने वाले कीड़े हो।

349
00:25:52,510 --> 00:25:54,637
मुबारक हो।

350
00:25:54,720 --> 00:26:00,101
क्या बात है! तुमने मौत की कगार पर खड़े
बूढ़े को मुक्का मार दिया।

351
00:26:03,062 --> 00:26:08,025
और कल गवाही देते वक्त
मैं यह बात नहीं भूलूँगा।

352
00:26:12,446 --> 00:26:13,823
खून चूसने वाला कीड़ा।

353
00:26:22,790 --> 00:26:25,710
-गुड मॉर्निंग, डॉ. ज़ैक्स।
-गुड मॉर्निंग, मैडम।

354
00:26:25,793 --> 00:26:27,712
आपका नाम फ़्रैंक है न?

355
00:26:27,795 --> 00:26:30,840
-आर्थर मेरे पिता का नाम था।
-ठीक है।

356
00:26:30,923 --> 00:26:32,675
और जॉर्ज ज़ैक्स आपके भाई हैं?

357
00:26:34,427 --> 00:26:37,680
तो आपने और आपके भाई ने
ज़ैक्स फ़ार्मा की शुरुआत की थी।

358
00:26:37,763 --> 00:26:40,433
कंपनी में आप दोनों की भूमिका क्या-क्या थी?

359
00:26:40,516 --> 00:26:45,563
मैं मुख्य फ़ार्मास्युटिकल वैज्ञानिक
और मुख्य ड्रग डिज़ाइनर था,

360
00:26:46,522 --> 00:26:50,568
और जॉर्ज प्रेसिडेंट, सीईओ था।

361
00:26:50,651 --> 00:26:53,696
आपने कंपनी में किस तरह की दवाएँ बनाईं?

362
00:26:53,779 --> 00:26:58,492
मैंने ज़ैक्सलैक्स से शुरुआत की थी।
पेट साफ़ करने की दवा।

363
00:26:58,576 --> 00:26:59,618
ठीक है।

364
00:26:59,702 --> 00:27:03,372
एंटासिड। फिर हम दर्द नाशक दवाएँ बनाने लगे।

365
00:27:03,456 --> 00:27:05,958
ट्रिमाडोन, एमरज़िन।

366
00:27:06,042 --> 00:27:09,253
हमें आपत्ति है। क्या हम आपसे
बात कर सकते हैं, योर ऑनर?

367
00:27:09,337 --> 00:27:10,338
माननीय एम. सी. रीस

368
00:27:11,756 --> 00:27:13,883
-यह क्या बकवास है?
-अभी पता चल जाएगा।

369
00:27:15,176 --> 00:27:17,261
मैं आवेदन दे रहा हूँ

370
00:27:17,345 --> 00:27:20,681
कि इनकी गवाही में
एमरज़िन का कोई ज़िक्र न हो।

371
00:27:20,765 --> 00:27:23,059
ऐसा नहीं कर सकते। किस आधार पर?

372
00:27:23,184 --> 00:27:27,271
यह केस ट्रिमाडोन के बारे में है।
एमरज़िन का ज़िक्र बेमतलब है।

373
00:27:27,355 --> 00:27:29,023
एमरज़िन केस का अहम मुद्दा है।

374
00:27:29,106 --> 00:27:31,359
साबित होगा कि ट्रिमाडोन की
लत की बात पता थी।

375
00:27:31,442 --> 00:27:33,944
दिल बड़ा करके कह रहा हूँ,
उससे जो फ़ायदा होगा,

376
00:27:34,028 --> 00:27:36,781
उससे ज़्यादा नुकसान होगा
क्योंकि बेकार में बदनामी

377
00:27:36,864 --> 00:27:38,866
और उलझन पैदा हो जाएगी।

378
00:27:38,949 --> 00:27:42,620
और अगर जूरी के फ़ैसले में उसका ज़िक्र हुआ,

379
00:27:42,703 --> 00:27:45,081
तो तुरंत अपील करने की वजह मिल जाएगी।

380
00:27:48,501 --> 00:27:53,381
मुझे यकीन है कि आप कोई रास्ता
निकाल लेंगी, मिस सोलिस-पैपेजियन।

381
00:27:53,464 --> 00:27:55,800
आप कमाल हैं, योर ऑनर। शुक्रिया।

382
00:27:55,883 --> 00:27:57,218
आवेदन मंज़ूर।

383
00:27:58,094 --> 00:28:01,597
डॉ. ज़ैक्स, अपनी गवाही के दौरान

384
00:28:01,680 --> 00:28:04,308
आप एमरज़िन का ज़िक्र नहीं कर सकते।

385
00:28:05,434 --> 00:28:07,645
-समझ गया।
-ठीक है।

386
00:28:10,481 --> 00:28:16,320
तो कंपनी ने पेट साफ़ करने की दवा की बजाय
दर्द नाशक बनाने का फ़ैसला कैसे कर लिया?

387
00:28:17,154 --> 00:28:19,657
-उसके कारण, जॉर्ज, मेरे भाई के कहने पर।
-वह।

388
00:28:19,740 --> 00:28:22,952
वह हमारी कंपनी में
दर्दनाशक बनाना चाहता था।

389
00:28:23,035 --> 00:28:25,621
क्योंकि वह एक बहुत बड़ा कारोबार है।

390
00:28:25,704 --> 00:28:29,500
पेट साफ़ करने की दवा से
बस कुछ देर आराम मिलता है।

391
00:28:30,459 --> 00:28:34,463
दर्दनाशक काफ़ी लंबे समय तक काम आते हैं।

392
00:28:35,381 --> 00:28:38,008
-मतलब ज़्यादा कमाई?
-आप समझ गईं।

393
00:28:38,384 --> 00:28:40,261
आप इनकी योजना से सहमत थे?

394
00:28:41,053 --> 00:28:43,681
-क्या कहा?
-क्या आप इनकी योजना से सहमत थे?

395
00:28:43,764 --> 00:28:48,018
शुरू में, हाँ। मैं दर्द कम करने वाली
एक दवा बनाना चाहता था।

396
00:28:48,102 --> 00:28:52,940
क्या कोई वजह थी कि आप अफ़ीम वाली
दर्दनाशक दवा नहीं बनाना चाहते थे?

397
00:28:53,023 --> 00:28:54,066
लत लग जाती है।

398
00:28:54,150 --> 00:28:57,361
और यह बात सदियों पहले साबित हो चुकी है।

399
00:28:57,445 --> 00:29:00,948
अफ़ीम, मॉर्फ़ीन, कोडीन।

400
00:29:01,031 --> 00:29:06,996
तो बात साफ़ करने के लिए, इनका इस्तेमाल
अफ़ीम वाले दर्दनाशक बनाने में करते हैं?

401
00:29:07,079 --> 00:29:09,457
हाँ। ये मानव-निर्मित हैं।

402
00:29:09,540 --> 00:29:12,668
तो अगर सबको पता है
कि प्राकृतिक अफ़ीम की लत लगती है,

403
00:29:12,751 --> 00:29:15,796
तो मानव-निर्मित अफ़ीम की
लत क्यों नहीं लगेगी?

404
00:29:15,880 --> 00:29:20,801
एक कारण यह है
कि द न्यू इंगलैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन में

405
00:29:20,885 --> 00:29:22,303
सन 1980 में एक लेख छपा था

406
00:29:22,386 --> 00:29:27,433
जिसमें एक डॉक्टर ने कहा था
कि आँकड़ों के हिसाब से,

407
00:29:28,809 --> 00:29:30,060
इनकी लत नहीं लगती।

408
00:29:30,144 --> 00:29:33,939
क्या इस लेख की समीक्षा हुई थी
या कोई वैज्ञानिक सबूत हैं?

409
00:29:34,023 --> 00:29:38,402
नहीं, बस एक पैराग्राफ़ की जानकारी थी।
पर जॉर्ज को वह मिल गई।

410
00:29:38,486 --> 00:29:42,448
उसे वह पसंद आया क्योंकि उसे लगा
कि इससे कानूनी वैधता मिल जाएगी।

411
00:29:42,531 --> 00:29:45,075
-आप भी उससे प्रभावित हुए?
-मैं वैज्ञानिक हूँ!

412
00:29:45,826 --> 00:29:51,248
आवाज़ ऊँची करने के लिए माफ़ी चाहूँगा,
पर नहीं। वह बस एक राय थी।

413
00:29:51,332 --> 00:29:53,626
पर जॉर्ज, उसे साला कोई फ़र्क नहीं पड़ा।

414
00:29:53,709 --> 00:29:56,003
डॉ. ज़ैक्स, संभलकर बात कीजिए।

415
00:29:56,086 --> 00:30:00,257
तो ट्रिमाडोन की
जाँच के नतीजों से क्या पता चला?

416
00:30:00,341 --> 00:30:02,134
लिखा था कि उसकी लत लगती है।

417
00:30:02,218 --> 00:30:07,014
तो, डॉ. ज़ैक्स, अगर आपको पता था
कि ट्रिमाडोन की लत लगती है,

418
00:30:07,097 --> 00:30:09,892
तो आपने उसे बंद करके
कोई और दवा क्यों नहीं बनाई?

419
00:30:09,975 --> 00:30:15,564
कोशिश की थी। मुझे लगा था कि मैंने
उसका लत न लगने वाला फ़ॉर्मूला बना लिया है।

420
00:30:16,774 --> 00:30:21,070
पर अचानक कुछ अप्रत्याशित समस्याएँ आ गईं।

421
00:30:21,153 --> 00:30:23,197
-हमें आपत्ति है।
-यह बंदा भी न।

422
00:30:23,280 --> 00:30:27,451
डॉ. ज़ैक्स, एमरज़िन का ज़िक्र मत कीजिए।

423
00:30:27,535 --> 00:30:30,412
इन्होंने एक सवाल पूछा है।
उसका जवाब कैसे दूँ?

424
00:30:30,496 --> 00:30:33,666
मिस सोलिस-पैपेजियन,
आप सवाल दोबारा पूछना चाहेंगी?

425
00:30:33,749 --> 00:30:34,667
ज़रूर।

426
00:30:37,586 --> 00:30:41,298
अगर पता था कि ट्रिमाडोन की लत लगती है,
तो उसे बाज़ार में क्यों लाए?

427
00:30:41,382 --> 00:30:43,217
क्योंकि वह जॉर्ज का फ़ैसला था।

428
00:30:44,176 --> 00:30:47,513
उसे मेरी चिंताओं में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

429
00:30:48,013 --> 00:30:52,268
वह बस जल्द से जल्द
ट्रिमाडोन को बाज़ार में लाना चाहता था।

430
00:30:52,351 --> 00:30:55,729
वह उसके लिए एक दमदार कारोबारी फ़ैसला था।

431
00:30:55,813 --> 00:31:01,485
लत लगाने वाली एक वैध दवा
खुद-ब-खुद बिक जाती है।

432
00:31:02,570 --> 00:31:03,779
फिर क्या हुआ?

433
00:31:04,446 --> 00:31:06,490
इसने मुझे कंपनी से बाहर कर दिया।

434
00:31:06,574 --> 00:31:10,327
मुझसे पीछा छुड़ा लिया। किस्सा खत्म।
"यहाँ तुम्हारा किस्सा खत्म।"

435
00:31:12,037 --> 00:31:15,416
यह ज़ैक्स फ़ार्मा का
इकलौता ज़ैक्स बनना चाहता था,

436
00:31:16,166 --> 00:31:18,877
और इसने करोड़ों कमाए,

437
00:31:18,961 --> 00:31:22,172
और मेरा मतलब है करोड़ों डॉलर,

438
00:31:23,007 --> 00:31:25,676
लोगों की जान लेकर।

439
00:31:33,934 --> 00:31:36,770
एक मिनट दीजिएगा, योर ऑनर। बस एक मिनट।

440
00:31:41,025 --> 00:31:43,444
जूरी को यह पसंद आ गया है।

441
00:31:43,527 --> 00:31:47,281
तुम क्या... तुम नहीं चाहती
कि मैं दिमागी समस्याओं पर बात करूँ?

442
00:31:47,364 --> 00:31:52,036
-ग्रिफ़िन को उस पर बोलने दो, ठीक है?
-बिल्कुल नहीं, यही सही समय है।

443
00:31:52,119 --> 00:31:55,831
-मैं ज़ोर देकर कह रही हूँ।
-वे उसे तबाह कर देंगे, सैम।

444
00:31:55,914 --> 00:31:59,710
-मैं कह रही हूँ न।
-मिस सोलिस-पैपेजियन, कुछ और पूछना है?

445
00:32:04,465 --> 00:32:06,550
जी, योर ऑनर, बस एक बात और।

446
00:32:07,343 --> 00:32:09,011
फ़्रैंक, आप एक एहसान करेंगे?

447
00:32:09,928 --> 00:32:12,306
ज़रा हमारी बेमिसाल जूरी पर
एक नज़र डालेंगे?

448
00:32:14,183 --> 00:32:16,810
बताएँगे कि आपकी आँख पर घाव कैसे लगा?

449
00:32:16,894 --> 00:32:18,062
मेरे भाई ने मुझे मारा।

450
00:32:18,145 --> 00:32:21,231
आपके भाई जॉर्ज ने आपको मारा? है न?

451
00:32:21,315 --> 00:32:22,524
-जी हाँ।
-क्यों?

452
00:32:22,608 --> 00:32:24,026
-"क्यों?"
-हाँ।

453
00:32:24,109 --> 00:32:26,654
क्योंकि मैं उसके खिलाफ़ गवाही दे रहा था।

454
00:32:29,615 --> 00:32:32,743
-शुक्रिया।
-शुक्रिया, मैडम।

455
00:32:32,826 --> 00:32:34,328
और कोई सवाल नहीं पूछना।

456
00:32:42,044 --> 00:32:44,254
पता है कि आप दवाओं के माहिर हैं।

457
00:32:44,338 --> 00:32:47,633
क्या इसका कारण
केवल पेशे से जुड़ा अनुभव है?

458
00:32:47,716 --> 00:32:49,468
-आपत्ति है।
-अलग ढंग से पूछता हूँ।

459
00:32:49,551 --> 00:32:55,140
क्या आप अभी कोई ऐसी दवा ले रहे हैं
जिससे दिमागी हालत पर असर होता है?

460
00:32:55,933 --> 00:32:59,436
मैं क्लोज़ापीन और लमोट्रिजीन लेता हूँ।

461
00:32:59,520 --> 00:33:02,773
एक मानसिक बीमारी की दवा और एक शामक।

462
00:33:03,399 --> 00:33:05,234
तुम पढ़े-लिखे लगते हो।

463
00:33:05,317 --> 00:33:08,487
ये दवाएँ स्कित्ज़ोएफ़ेक्टिव डिसऑर्डर
के लिए लेते हैं न?

464
00:33:08,570 --> 00:33:12,241
आपत्ति है। इसका इस केस से
कोई लेना-देना नहीं है, योर ऑनर।

465
00:33:12,324 --> 00:33:13,867
आप दोनों यहाँ आइए।

466
00:33:17,079 --> 00:33:19,248
इनसे इनकी विश्वसनीयता साबित होगी।

467
00:33:19,331 --> 00:33:22,459
मानसिक बीमारी का मतलब यह नहीं
कि ये भरोसे के लायक नहीं।

468
00:33:22,543 --> 00:33:24,211
इसका फ़ैसला अदालत करेगी।

469
00:33:24,294 --> 00:33:26,839
नहीं, यह एक कमज़ोर इंसान पर
दबाव बना रहे हैं

470
00:33:26,922 --> 00:33:29,550
और मानसिक बीमारी को और बदनाम कर रहे हैं।

471
00:33:29,633 --> 00:33:32,928
इस गवाह की विश्वसनीयता
इस केस में बहुत अहम है,

472
00:33:33,011 --> 00:33:34,680
बस थोड़ी रियायत माँग रहा हूँ।

473
00:33:34,763 --> 00:33:37,599
आप एक खतरनाक खेल खेल रहे हैं, मिस्टर पैटक।

474
00:33:38,308 --> 00:33:40,561
मेरे पास और कोई चारा नहीं है।

475
00:33:40,644 --> 00:33:44,314
मेरी गलती नहीं कि वादी पक्ष ने
अपने गवाह की समस्याओं पर नहीं सोचा।

476
00:33:45,315 --> 00:33:46,734
आपत्ति खारिज।

477
00:33:46,817 --> 00:33:48,861
आप सवाल पूछ सकते हैं, पर संभलकर।

478
00:33:48,944 --> 00:33:50,112
जी, योर ऑनर।

479
00:33:52,322 --> 00:33:54,533
-फ़्रैंक।
-हाँ।

480
00:33:54,616 --> 00:33:57,202
क्या आप नियमित रूप से दवाएँ ले रहे हैं?

481
00:33:58,370 --> 00:33:59,455
दिन में दो बार।

482
00:33:59,538 --> 00:34:03,709
और आप ये दवाएँ 25 साल से ले रहे हैं?

483
00:34:04,501 --> 00:34:06,378
जब आपने ज़ैक्स फ़ार्मा छोड़ा था?

484
00:34:06,462 --> 00:34:08,464
करीब उसी समय से, हाँ।

485
00:34:08,547 --> 00:34:10,174
करीब पच्चीस साल हो गए।

486
00:34:10,257 --> 00:34:14,178
क्या आपको सच और भ्रम में
अंतर करने में दिक्कत होती है?

487
00:34:14,261 --> 00:34:15,345
नहीं।

488
00:34:16,680 --> 00:34:20,184
आपने कहा कि आपके भाई ने
आपको ज़ैक्स फ़ार्मा से निकाल दिया

489
00:34:20,267 --> 00:34:22,561
क्योंकि आपने ट्रिमाडोन को रोकना चाहा?

490
00:34:22,644 --> 00:34:23,645
बिल्कुल।

491
00:34:25,939 --> 00:34:27,316
और यह...

492
00:34:28,859 --> 00:34:32,362
पाँच अगस्त, 1994 की बात है, है न?

493
00:34:33,363 --> 00:34:34,448
मुझे नहीं पता।

494
00:34:35,407 --> 00:34:39,495
क्या आपको याद है कि उससे एक हफ़्ते पहले,
30 जुलाई को क्या हुआ था?

495
00:34:40,454 --> 00:34:41,622
नहीं, दोस्त।

496
00:34:45,042 --> 00:34:48,253
-इससे कुछ याद आया?
-आपत्ति है।

497
00:34:48,337 --> 00:34:51,298
योर ऑनर, यह जो भी है,
हमें इसकी जानकारी नहीं है।

498
00:34:51,381 --> 00:34:54,134
पर अब है। एक्सिबिट 233।

499
00:34:54,218 --> 00:34:57,304
आपने यह जानकारी
पहले साझा क्यों नहीं की, मिस्टर पैटक?

500
00:34:57,387 --> 00:35:01,308
डॉ. ज़ैक्स अचानक लाए गए गवाह हैं
जिनकी जानकारी हमें आखिरी मौके पर दी गई।

501
00:35:01,391 --> 00:35:05,312
समय की कमी के बावजूद हम उनसे
जिरह करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

502
00:35:05,395 --> 00:35:07,940
ज़्यादा मौके नहीं मिलेंगे, मिस्टर पैटक।

503
00:35:09,233 --> 00:35:12,194
यह रिपोर्ट पढ़ लीजिए।
बस हाइलाइट किए हुए हिस्से।

504
00:35:12,277 --> 00:35:13,445
आपत्ति। अफ़वाह है।

505
00:35:13,529 --> 00:35:17,032
ये कागज़ात 20 साल से अधिक पुराने हैं
और सरकारी रिकॉर्ड से हैं।

506
00:35:17,115 --> 00:35:20,410
खारिज। डॉ. ज़ैक्स, आप यह पढ़ सकते हैं।

507
00:35:20,744 --> 00:35:22,079
आप रिपोर्ट पढ़ सकते हैं?

508
00:35:22,162 --> 00:35:24,331
मेरा चश्मा घर पर है।

509
00:35:27,668 --> 00:35:30,462
बेशक।

510
00:35:30,546 --> 00:35:32,464
जॉर्जी आ गया

511
00:35:32,548 --> 00:35:35,384
और संयोग से मेरा चश्मा

512
00:35:35,467 --> 00:35:39,137
उसकी सुनवाई के दौरान उसकी जेब में है।

513
00:35:40,639 --> 00:35:43,767
-क्या पढ़ना है?
-बस हाइलाइट किए हुए हिस्से।

514
00:35:44,101 --> 00:35:48,146
"ऑफ़िसर टर्क स्ट्रीट के
200 ब्लॉक में पहुँचे

515
00:35:48,230 --> 00:35:53,443
"और उन्हें आर्थर फ़्रांसिस ज़ैक्स,
उम्र 51 साल,

516
00:35:53,527 --> 00:35:57,489
"सड़क के बीचोबीच चलते हुए मिले,

517
00:35:59,116 --> 00:36:03,370
"उन्होंने कपड़े नहीं पहने थे
और बेहद परेशान और उलझन में थे।

518
00:36:07,749 --> 00:36:12,838
"उन्हें जाँच के लिए
हिरासत में ले लिया गया।"

519
00:36:16,925 --> 00:36:19,177
आप उस दौर में मतिभ्रम से

520
00:36:19,261 --> 00:36:21,138
गुज़र रहे थे, है न?

521
00:36:21,638 --> 00:36:26,685
मुझे याद नहीं है।
मुझे यह पता है कि मैं बहुत तनाव में था।

522
00:36:26,768 --> 00:36:30,272
पर, सर, इसी वाकये के कारण आपके भाई ने

523
00:36:30,355 --> 00:36:33,108
आपको लंबे इलाज के लिए
भर्ती करवाया था, है न?

524
00:36:33,191 --> 00:36:36,820
अरे, इसने मुझे बंद करवा दिया था!
उसे इलाज कहते हैं क्या?

525
00:36:36,904 --> 00:36:39,406
और आपको ज़ैक्स फ़ार्मा से
तब तक नहीं निकाला गया

526
00:36:39,489 --> 00:36:42,492
जब तक आपको
अयोग्य घोषित नहीं किया गया, है न?

527
00:36:42,576 --> 00:36:45,662
इसने इस बात का इस्तेमाल किया

528
00:36:45,746 --> 00:36:49,666
ताकि मैं उसे ट्रिमाडोन
बाज़ार में लाने से न रोक सकूँ।

529
00:36:49,750 --> 00:36:51,877
इस आदमी ने मुझे

530
00:36:51,960 --> 00:36:56,423
मेरी बीवी और बेटी से दूर कर दिया।

531
00:36:57,507 --> 00:37:00,761
-क्या आप उस वक्त शादीशुदा थे?
-हाँ।

532
00:37:01,219 --> 00:37:03,388
-इस दौरान वह कहाँ थीं?
-आपत्ति।

533
00:37:03,472 --> 00:37:06,725
-इसका इस बात से क्या ताल्लुक है?
-बहुत गहरा ताल्लुक है।

534
00:37:06,808 --> 00:37:11,104
-बस तीन सवालों में सब सामने आ जाएगा।
-पूछिए, मैं गिन रही हूँ।

535
00:37:13,649 --> 00:37:18,195
-आपकी पत्नी कहाँ थी, फ़्रैंक?
-पता नहीं। मैं पागलखाने में बंद था।

536
00:37:18,278 --> 00:37:21,615
आपने अपने भाई से कहा था
कि वह चीन वापस चली गई, है न?

537
00:37:21,698 --> 00:37:25,494
हाँ, सच है। उसे अपने परिवार की याद आती थी
इसलिए वह चीन वापस चली गई।

538
00:37:25,577 --> 00:37:27,621
पर यह पूरा सच नहीं है, है न?

539
00:37:27,955 --> 00:37:30,791
वह अपने परिवार के साथ
दफ़न होने वापस गई थी, है न?

540
00:37:30,874 --> 00:37:35,921
-क्या? दफ़न होने? नहीं।
-उसने खुदकुशी कर ली थी न?

541
00:37:36,004 --> 00:37:37,798
नहीं, ऐसा कुछ नहीं हुआ।

542
00:37:37,881 --> 00:37:40,217
उनका मृत्यु प्रमाणपत्र देखना चाहेंगे?

543
00:37:40,300 --> 00:37:41,510
नहीं।

544
00:37:41,593 --> 00:37:45,555
आपको याद नहीं है
क्योंकि आप मतिभ्रम से जूझ रहे थे।

545
00:37:45,639 --> 00:37:48,976
आपने उनसे कहा
कि सरकार आप दोनों को पकड़ लेगी

546
00:37:49,059 --> 00:37:53,188
और वे उन्हें ले जाकर
बंधुआ मज़दूरों के कैंप में भेज देंगे।

547
00:37:53,814 --> 00:37:56,775
आपने उन्हें खुदकुशी करने के लिए
उकसाया था, है न?

548
00:37:56,858 --> 00:38:02,030
यह झूठ है! वह बस चीन में
अपने परिवार के पास लौटना चाहती थी।

549
00:38:02,114 --> 00:38:06,576
अगर ऐसा होता, तो क्या वह
अपनी इकलौती बेटी को छोड़कर चली जातीं?

550
00:38:06,660 --> 00:38:07,828
क्या?

551
00:38:09,496 --> 00:38:13,500
पुलिस रिपोर्ट का दूसरा पन्ना, सर,
क्या आप यह पढ़कर सुनाएँगे?

552
00:38:18,255 --> 00:38:23,719
"इनके घर पर जाँच करने गए
अधिकारियों को एक...

553
00:38:25,012 --> 00:38:30,642
"अकेली नाबालिग बच्ची मिली।

554
00:38:32,310 --> 00:38:36,106
"उस बच्ची की ज़िम्मेदारी
उसके चाचा को सौंप दी गई।"

555
00:38:37,691 --> 00:38:40,610
आपका दावा है
कि आपको ट्रिमाडोन के बारे में सब याद है।

556
00:38:40,694 --> 00:38:44,823
कि उसकी लत लग जाती है और आपने भाई
को उसे बाज़ार में लाने से रोकना चाहा।

557
00:38:44,906 --> 00:38:49,870
पर उसी समय के दौरान, आपको पता नहीं चला
कि आपकी पत्नी की मौत हो गई है।

558
00:38:49,953 --> 00:38:52,080
या आपने अपनी बेटी को अकेला छोड़ दिया?

559
00:38:52,164 --> 00:38:55,709
क्योंकि यह सच नहीं है!
आप इस पर यकीन नहीं कर सकते।

560
00:38:55,792 --> 00:38:58,837
यह सब एक नाटक है, यह एक कलाकार है।

561
00:38:58,920 --> 00:39:01,882
यह कहानियाँ गढ़ता है,
दिमाग में बातें बिठा देता है।

562
00:39:01,965 --> 00:39:04,342
आप अपने भाई के बारे में
यह सोचते हैं, फ़्रैंक?

563
00:39:04,426 --> 00:39:06,470
दिमाग में बातें बिठा देते हैं?

564
00:39:06,553 --> 00:39:11,183
नहीं, मेरा यह मतलब नहीं था।

565
00:39:11,266 --> 00:39:14,102
यह कहानियाँ गढ़ता है। यह एक सेल्समैन है।

566
00:39:14,186 --> 00:39:16,188
यह बहुत चालाक है, काइयाँ है,

567
00:39:16,271 --> 00:39:19,983
इसे पता होता है कि
कब क्या कहना है और यह झूठा है।

568
00:39:20,067 --> 00:39:24,237
एक्सिबिट 234। ये गोद लेने के कागज़ात हैं
जिस पर आपके दस्तखत हैं,

569
00:39:24,321 --> 00:39:27,616
-केट पर से सारे अधिकार छोड़ते हुए।
-यह सच नहीं है।

570
00:39:27,699 --> 00:39:29,409
तुमने झूठे कागज़ात बनवाए हैं न?

571
00:39:29,493 --> 00:39:31,161
ये आपके दस्तखत नहीं हैं?

572
00:39:31,244 --> 00:39:34,623
-फर्ज़ी हैं।
-इसे एक नोटरी ने प्रमाणित किया है।

573
00:39:34,706 --> 00:39:36,625
हे भगवान! तुमने नोटरी को रिश्वत दी?

574
00:39:36,708 --> 00:39:40,504
सच यह है, सर, आपके भाई ने
आपकी बेटी को छीना नहीं है।

575
00:39:41,004 --> 00:39:42,923
कभी-कभार आने वाले एक साफ़ पल में,

576
00:39:43,006 --> 00:39:46,968
आपने इसे इन्हें सौंपा था,
संभालने के लिए, परवरिश करने के लिए

577
00:39:47,052 --> 00:39:48,804
क्योंकि आप यह नहीं कर सकते थे।

578
00:39:51,431 --> 00:39:54,518
नहीं, यह... ऐसा कभी नहीं हुआ।

579
00:40:04,027 --> 00:40:05,195
हुआ था क्या?

580
00:40:09,866 --> 00:40:14,371
आपको उस समय की कोई बात याद नहीं है,

581
00:40:14,454 --> 00:40:17,582
खासकर ट्रिमाडोन के बारे में, है न?

582
00:40:18,416 --> 00:40:21,461
आपको भाई से नफ़रत है
क्योंकि इलाज के लिए भर्ती करवाया,

583
00:40:21,545 --> 00:40:24,005
आपकी बेटी को गोद ले लिया, है न?

584
00:40:24,089 --> 00:40:28,760
यह वकीलों का कोई झाँसा है।

585
00:40:30,470 --> 00:40:32,931
-इसने मुझे मारा था।
-इन्होंने आपको नहीं मारा।

586
00:40:33,014 --> 00:40:35,392
-इसने मुझे मारा था!
-यह आपने खुद किया है।

587
00:40:35,475 --> 00:40:37,644
-भाड़ में जाओ।
-यह आपने खुद किया है।

588
00:40:37,727 --> 00:40:39,563
-डॉ. ज़ैक्स...
-भाड़ में जाओ।

589
00:40:39,646 --> 00:40:43,108
अब हटो मेरे सामने से। हट जाओ।

590
00:40:43,191 --> 00:40:45,318
-तुम। उठो।
-पुलिस को बुलाओ।

591
00:40:45,402 --> 00:40:47,571
-जाओ, इसी वक्त।
-उठो!

592
00:40:47,654 --> 00:40:49,156
-जाओ!
-अपने चेहरे पर

593
00:40:49,239 --> 00:40:51,616
यह मक्कारी लेकर बैठे मत रहो।

594
00:40:51,700 --> 00:40:57,038
तुम इन सबसे बेहतर जानते हो
कि मैं पागल नहीं हूँ।

595
00:41:48,006 --> 00:41:49,132
मैं अंदर हूँ।

596
00:41:53,470 --> 00:41:55,055
ज़्यादा वक्त नहीं लूँगा।

597
00:41:55,138 --> 00:41:57,015
अच्छा है। मेरे पास वक्त नहीं है।

598
00:41:58,016 --> 00:41:59,559
तुमने कमाल का खेल खेला है,

599
00:41:59,643 --> 00:42:02,270
और मुझे पता तक नहीं है
कि तुमने और क्या किया है।

600
00:42:04,940 --> 00:42:07,108
-मैंने क्या किया है, बिली?
-पता नहीं।

601
00:42:07,192 --> 00:42:09,527
शायद यह कंपनी चालू रखने की कीमत है,

602
00:42:09,611 --> 00:42:12,239
या शायद तुमने जॉर्ज ज़ैक्स से
बड़ी डील कर ली है।

603
00:42:12,322 --> 00:42:15,242
पर जब तक जूरी सोच-विचार करने नहीं जाती,

604
00:42:15,325 --> 00:42:17,911
तब तक तुम्हारे पास इससे निकलने का मौका है।

605
00:42:22,499 --> 00:42:24,417
आज डॉ. मिंग से मिले थे?

606
00:42:35,720 --> 00:42:38,223
इन सबसे क्या फ़र्क पड़ता है?

607
00:42:41,643 --> 00:42:47,399
मुझे ताउम्र इस दर्द के साथ ही जीना होगा।

608
00:42:49,276 --> 00:42:51,861
मैं बच नहीं सकती, बिली।

609
00:42:54,281 --> 00:42:55,740
पता है कैसा लग रहा है।

610
00:42:56,366 --> 00:42:57,409
नहीं।

611
00:42:58,743 --> 00:42:59,703
तुम्हें नहीं पता।

612
00:42:59,786 --> 00:43:01,955
मुझे पता है, मैं भी यह झेल चुका हूँ।

613
00:43:03,665 --> 00:43:06,209
अगर नाराज़ होना है, तो मुझसे नाराज़ होओ।

614
00:43:06,293 --> 00:43:07,919
पर इस रास्ते पर मत चलो।

615
00:43:12,299 --> 00:43:14,217
बाहर का दरवाज़ा वहाँ है।

616
00:43:15,302 --> 00:43:18,221
हाँ। ठीक है।

617
00:43:23,226 --> 00:43:24,436
ज़रा यह सुन लेना।

618
00:43:52,213 --> 00:43:55,842
रॉब, तुमने सही कहा था। बिली अच्छा बंदा है।

619
00:43:55,925 --> 00:43:59,971
उसके साथ ही रहना। वह सच का साथ देगा।

620
00:44:00,805 --> 00:44:04,517
तो वह तुमसे जो भी करने को कहे, वह करना।
भले ही वह पागलपन लगे।

621
00:44:05,435 --> 00:44:08,271
और मैंने उससे कहा
कि अगर वह कोई रास्ता निकालता है,

622
00:44:08,355 --> 00:44:10,023
तो वह मुझसे बेहतर वकील है।

623
00:44:10,106 --> 00:44:11,775
मैंने इसे निजी बना दिया।

624
00:44:11,858 --> 00:44:14,402
कभी-कभी इससे फ़ायदा होता है,

625
00:44:14,486 --> 00:44:18,656
और कभी-कभी यह आपको तोड़ देता है।

626
00:44:20,075 --> 00:44:23,870
रॉब, मैं टूट चुका हूँ।

627
00:44:25,413 --> 00:44:30,502
पर मुझे उम्मीद भी है। एक अरसे के बाद
मुझे उम्मीद की किरण दिखी है, रॉब।

628
00:44:30,585 --> 00:44:33,713
उम्मीद करता हूँ
कि वे कमीने तिल-तिलकर मरेंगे

629
00:44:33,797 --> 00:44:36,674
और उसी दर्द से गुज़रेंगे
जो मेरी अमैंडा ने सहा था।

630
00:44:36,758 --> 00:44:38,885
साले पत्थरदिल कमीने!

631
00:44:40,720 --> 00:44:43,848
एक मिनट रुको।
अरे, लगता है कोई मेरा पीछा कर रहा है।

632
00:44:44,641 --> 00:44:48,061
अरे, दूर हट मुझसे, कमीने! दूर हट!

633
00:44:48,144 --> 00:44:51,314
नहीं! ऐसा मत करो!

634
00:44:51,398 --> 00:44:55,777
नहीं! ऐसा मत करो! हे भगवान, नहीं!

635
00:45:07,872 --> 00:45:09,290
-हैलो।
-हैलो।

636
00:45:09,874 --> 00:45:10,917
माँ आई हैं।

637
00:45:14,963 --> 00:45:16,923
-हैलो।
-हैलो।

638
00:45:18,883 --> 00:45:22,095
इससे कहकर मुझे मैसेज भिजवाने का शुक्रिया।

639
00:45:22,178 --> 00:45:24,264
इसका दोस्त इसे घर छोड़ने वाला था।

640
00:45:24,347 --> 00:45:27,142
-मुझे लगा ये किसी खाई में...
-कोई बात नहीं।

641
00:45:28,309 --> 00:45:30,854
-सामान बाँध लिया?
-हाँ, करीब-करीब।

642
00:45:31,521 --> 00:45:33,523
-करीब-करीब?
-माँ।

643
00:45:33,606 --> 00:45:35,608
-बस कीजिए।
-तुम नहीं...

644
00:45:38,027 --> 00:45:39,571
मैं कुछ सही नहीं कर पाती।

645
00:45:40,613 --> 00:45:42,449
दिन कैसा रहा? मुकदमा कैसा रहा?

646
00:45:42,532 --> 00:45:44,325
सब बिगड़ गया।

647
00:45:45,785 --> 00:45:47,078
क्या हुआ?

648
00:45:47,162 --> 00:45:50,123
मुझे लग रहा है कि मुझे झाँसा दिया गया है

649
00:45:51,207 --> 00:45:53,251
और मेरा केस एकदम बर्बाद हो गया।

650
00:45:53,626 --> 00:45:56,880
-हालात बुरे हैं।
-मुकदमा खत्म हो गया क्या?

651
00:45:57,630 --> 00:46:00,467
-नहीं।
-नहीं। यह तो अच्छी बात है।

652
00:46:01,134 --> 00:46:04,804
अब तुम्हारे पास
इसे ठीक करने का वक्त है, है न?

653
00:46:04,888 --> 00:46:06,514
हाँ, शायद।

654
00:46:08,349 --> 00:46:11,769
-तुमने कुछ खाया?
-नहीं खाया।

655
00:46:13,354 --> 00:46:16,983
इसी गली में एक इतालवी रेस्टोरेंट है,
तुम्हें पता ही होगा।

656
00:46:17,066 --> 00:46:19,402
मैं तुम्हें डिनर पर ले जाना चाहती हूँ।

657
00:46:20,028 --> 00:46:22,947
-उसकी ज़रूरत नहीं है।
-पता है।

658
00:46:27,202 --> 00:46:29,662
-मुझे भूख लगी है।
-हद है।

659
00:46:35,084 --> 00:46:36,294
डेनीस का फ़ोन है।

660
00:46:37,921 --> 00:46:39,380
हैलो, कैसी हो?

661
00:46:39,464 --> 00:46:43,760
शायद यह कोई इमरजेंसी नहीं है,
पर तुम्हारी बिल्ली ने दो बार उल्टी कर दी।

662
00:46:43,843 --> 00:46:45,762
उसकी फ़ोटो भेजूँ?

663
00:46:45,845 --> 00:46:47,931
नहीं। बिल्कुल नहीं।

664
00:46:48,765 --> 00:46:52,143
अब वह ठीक है,
बस घबरा गई थी और घिन आ रही थी।

665
00:46:52,227 --> 00:46:54,729
उसे किसी डॉक्टर के पास ले जाऊँ क्या?

666
00:46:55,522 --> 00:46:57,106
नहीं, ठीक है। मैं...

667
00:46:57,190 --> 00:46:59,025
जल्द वापस आ जाऊँगी। कोई बात नहीं।

668
00:46:59,108 --> 00:47:01,819
अच्छा, ठीक है। तुम्हारा ट्रिप कैसा रहा?

669
00:47:01,903 --> 00:47:06,199
अच्छा रहा। बहुत काम था,
पर थोड़ी मस्ती भी की।

670
00:47:07,367 --> 00:47:10,119
बिल्ली की उल्टी के बारे में
बताने का शुक्रिया।

671
00:47:10,203 --> 00:47:13,540
-ज़रूर। फिर मिलेंगे।
-ठीक है, बाय, जान।

672
00:47:15,416 --> 00:47:17,460
डेनीस शिकागो में क्यों है?

673
00:47:18,169 --> 00:47:21,631
क्योंकि वह कोजैक का खयाल रख रही है।

674
00:47:24,634 --> 00:47:27,095
-और जानना है?
-नहीं, ठीक है।

675
00:47:27,845 --> 00:47:28,888
ठीक है।

676
00:47:28,972 --> 00:47:33,434
ठीक है, तो टॉम इसी इलाके में कहीं था
जब उसने वह वॉइसमेल भेजा था।

677
00:47:33,518 --> 00:47:37,981
यहाँ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं,
पता कर सकती हो कि इनमें वह है कि नहीं?

678
00:47:38,815 --> 00:47:40,024
हाँ, ज़रूर।

679
00:47:41,442 --> 00:47:45,280
इधर वाले और उधर के कैमरे भी देखना।

680
00:47:46,447 --> 00:47:47,407
क्या हुआ?

681
00:47:55,623 --> 00:47:57,292
कुत्तों के भौंकने की आवाज़।

682
00:48:01,337 --> 00:48:02,714
हे भगवान।

683
00:48:53,723 --> 00:48:54,682
ठीक है, मोहतरमा।

684
00:48:54,766 --> 00:48:58,019
आज एक बात साफ़ कर ही लेते हैं।

685
00:48:58,102 --> 00:49:00,063
ठीक है? माजरा क्या है?

686
00:49:00,813 --> 00:49:02,940
मुझे पता नहीं था कि कोई माजरा है।

687
00:49:03,691 --> 00:49:06,152
-जॉर्ज ने भेजा है?
-कौन जॉर्ज?

688
00:49:06,235 --> 00:49:09,906
फ़्रैंक ने भेजा है? तुम्हें मेरे पीछे
किसने लगाया? सच बताओ।

689
00:49:09,989 --> 00:49:12,200
पता नहीं तुम क्या बोल रहे हो।

690
00:49:12,283 --> 00:49:14,619
तो कोई तुम्हें इसके पैसे नहीं दे रहा?

691
00:49:14,702 --> 00:49:18,498
यह बस संयोग है कि मैं जहाँ जाता हूँ,
तुम वहाँ दिख जाती हो?

692
00:49:18,581 --> 00:49:20,416
-यही बात है?
-यह छोटा सा शहर है।

693
00:49:21,084 --> 00:49:25,463
वैसे तुमने ध्यान दिया कि मैं हमेशा
तुमसे पहले उस जगह होती हूँ?

694
00:49:26,673 --> 00:49:28,466
शायद तुम मेरा पीछा कर रहे हो।

695
00:49:29,884 --> 00:49:31,719
मैं अगुवाई करती हूँ, पीछा नहीं।

696
00:49:32,595 --> 00:49:34,263
भ्रम तोड़ने की माफ़ी चाहूँगी।

697
00:49:35,723 --> 00:49:40,436
कैसे संभाल पाओगे उन्हें
यकीन हो तो कर के दिखाओ।

698
00:50:20,143 --> 00:50:21,102
ए।

699
00:50:39,996 --> 00:50:41,664
पता नहीं मैं क्या कर रही हूँ।

700
00:50:46,169 --> 00:50:47,670
मैं भटक गई हूँ।

701
00:50:50,465 --> 00:50:51,924
मुझे कठघरे में खड़ा करो।

702
00:50:54,927 --> 00:50:59,891
मुझे नहीं पता... पर कैसे?

703
00:51:01,184 --> 00:51:02,560
मेरे पास एक योजना है।

704
00:51:06,773 --> 00:51:07,732
आओ।

705
00:53:17,028 --> 00:53:19,030
संवाद अनुवादक शीला सिजिन मैथ्यूज़

706
00:53:19,113 --> 00:53:21,115
रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल

