1
00:00:07,007 --> 00:00:09,885
टॉम क्लैन्सी का
जैक रायन

2
00:00:55,681 --> 00:00:57,558
मैंने जो कहे थे,
तुमने वे काम खत्म कर लिए?

3
00:01:07,359 --> 00:01:08,986
बाहर जाओ, चलो।

4
00:01:09,069 --> 00:01:10,529
तुम भी।

5
00:01:32,343 --> 00:01:35,554
बेका वैली - लेबनान - 1983

6
00:01:38,098 --> 00:01:40,184
आकर खा लो, कमीनो।

7
00:01:51,487 --> 00:01:52,863
यह कोई मज़ाक नहीं है!

8
00:02:56,010 --> 00:02:59,096
वॉशिंगटन डी.सी. - वर्तमान समय

9
00:03:47,770 --> 00:03:49,146
देखकर, साले!

10
00:03:53,400 --> 00:03:54,610
कमीना।

11
00:04:13,754 --> 00:04:16,465
केंद्रीय खुफ़िया एजेंसी
संयुक्त राज्य अमरीका

12
00:04:27,726 --> 00:04:30,813
डॉ. रायन, कल रात आपकी पसंदीदा टीम हार गई।

13
00:04:30,896 --> 00:04:33,691
उससे भी बुरा हो सकता है, हैरल्ड।
मैं मेट्स का दीवाना हो सकता हूँ।

14
00:04:38,112 --> 00:04:39,780
आतंकवाद वित्त और आयुध विभाग

15
00:04:48,914 --> 00:04:51,417
तो हमें उन्हें गुरुवार तक तैयार रखना होगा।

16
00:04:51,709 --> 00:04:54,253
आज यमन के समय पर चल रहे हो क्या, डॉ. रायन?

17
00:04:54,336 --> 00:04:55,421
नहीं, मोहतरमा।

18
00:04:55,838 --> 00:04:57,172
ठीक है, शुरू करते हैं।

19
00:04:57,256 --> 00:05:00,009
तो कल रात हमें फ़ोर्ट से
हूटी के कुछ नए सिग्नल मिले हैं।

20
00:05:00,092 --> 00:05:02,261
सुबह के ईमेल में तुम्हें
सीरियल लिंक मिल जाएगा।

21
00:05:02,636 --> 00:05:06,724
सीटीसी यूरोप इस्लामाबाद से हुए
सारे स्विफ़्ट लेन-देन देखना चाहती है।

22
00:05:06,807 --> 00:05:07,808
वह तुम करोगे, पैट्रिक।

23
00:05:15,733 --> 00:05:16,734
हाँ?

24
00:05:18,777 --> 00:05:19,653
जी, जनाब।

25
00:05:21,071 --> 00:05:22,072
अब आप अंदर जा सकते हैं।

26
00:05:34,251 --> 00:05:35,252
जिम।

27
00:05:38,172 --> 00:05:39,298
बैठो।

28
00:05:41,925 --> 00:05:42,885
तो,

29
00:05:43,719 --> 00:05:44,970
छुट्टियाँ कैसी रहीं?

30
00:05:46,221 --> 00:05:47,264
लंबी थीं।

31
00:05:52,561 --> 00:05:54,688
मैं नाव से नैग्स हेड गया। मछलियाँ पकड़ी।

32
00:05:55,731 --> 00:05:57,399
-हाँ।
-शांति मिली होगी।

33
00:06:00,319 --> 00:06:01,195
जैसमिन कैसी है?

34
00:06:02,696 --> 00:06:03,572
मुझे नहीं पता।

35
00:06:05,365 --> 00:06:07,493
उससे बस एक बार मिला। उसके वकील के यहाँ।

36
00:06:08,827 --> 00:06:10,370
माफ़ करना, तुमने अब तक
अंगूठी पहन रखी है।

37
00:06:10,454 --> 00:06:13,332
तो सोचा शायद तुम दोनों
रिश्ता सुधारने की कोशिश कर रहे हो।

38
00:06:19,129 --> 00:06:23,258
पिछले टी-फ़ैड चीफ़ ने जाते समय
तुम्हारे लिए यह विवरण पुस्तक

39
00:06:23,342 --> 00:06:24,510
तैयार की थी।

40
00:06:24,593 --> 00:06:27,638
दल में ज़्यादातर विश्लेषक हैं,
दो अफ़सर हैं...

41
00:06:27,721 --> 00:06:30,724
ख़जाना और न्याय विभाग के
कुछ नुमाइंदे भी होंगे।

42
00:06:32,601 --> 00:06:34,019
तुम उनमें से किसी को नहीं जानते होगे।

43
00:06:40,400 --> 00:06:43,487
पता है, जिम,
हम जैसे बनाएँगे, हालात वैसे ही बनेंगे।

44
00:06:44,863 --> 00:06:46,698
यह एक दूसरे दर्जे का ओहदा है, नेट।

45
00:06:47,491 --> 00:06:48,867
और हम दोनों यह जानते हैं।

46
00:06:49,868 --> 00:06:51,495
यह दूसरा मौका है।

47
00:06:51,578 --> 00:06:54,540
और सच कहूँ तो यहाँ
अधिकतर लोगों को नहीं लगता

48
00:06:55,374 --> 00:06:56,500
कि तुम इसके हकदार हो।

49
00:07:03,257 --> 00:07:04,133
तो...

50
00:07:10,556 --> 00:07:13,183
अरे, और, जिम? बस स्थिति साफ़ करने के लिए,

51
00:07:13,976 --> 00:07:15,477
मैंने तुम्हारे लिए बहुत कोशिश की है।

52
00:07:16,228 --> 00:07:17,688
मुझे मुश्किल में मत डालना।

53
00:07:29,741 --> 00:07:32,995
और अल अरेबिया चैनल पर
इस हफ़्ते मुठभेड़ पर एक खास कार्यक्रम है

54
00:07:33,078 --> 00:07:35,038
जिसे देखना अच्छा रहेगा।

55
00:07:35,122 --> 00:07:36,290
वह कहाँ से मिलेगा?

56
00:07:36,373 --> 00:07:39,042
-ओएससी ने उसे इंटरनेट पर डाला होगा, और...
-सुप्रभात।

57
00:07:41,295 --> 00:07:42,296
मैं जेम्स ग्रीयर हूँ।

58
00:07:43,088 --> 00:07:44,339
मैं तुम्हारा नया दल प्रमुख हूँ।

59
00:07:45,924 --> 00:07:47,092
धत तेरे की।

60
00:07:48,385 --> 00:07:50,220
वह कराची में स्टेशन चीफ़ था।

61
00:07:51,805 --> 00:07:53,724
क्या सब अपना-अपना परिचय दे सकते हैं?

62
00:07:53,807 --> 00:07:57,352
खड़े होकर अपना परिचय दो
और बताओ कि किस पर काम कर रहे हो।

63
00:07:59,021 --> 00:08:00,189
तुमसे शुरू करते हैं।

64
00:08:00,689 --> 00:08:03,400
हेलो, जनाब। मैं टेरेक कसार हूँ,
मैं पैड में काम करता हूँ।

65
00:08:04,109 --> 00:08:06,945
अभी मैं इलाके के सिग्नलों से मिली
जानकारियों की जाँच करके

66
00:08:07,029 --> 00:08:08,947
इस्लामाबाद से चल रहे
हवाला कारोबार का पता कर रहा हूँ।

67
00:08:09,031 --> 00:08:09,948
बहुत अच्छे।

68
00:08:10,741 --> 00:08:12,826
नोरीन यैंग। मैं यूरोप पर काम करती हूँ।

69
00:08:12,910 --> 00:08:16,038
जनाब, हमने अभी फ़्रांसीसी और बेल्जियन
सहयोगियों से मिली जानकारी के आधार पर

70
00:08:16,121 --> 00:08:19,374
स्विफ़्ट लेन-देन के विश्लेषण का
दूसरा दौर पूरा किया है।

71
00:08:23,837 --> 00:08:25,422
तुम्हारी बारी है, मिल्खा सिंह।

72
00:08:29,760 --> 00:08:31,970
जैक रायन। मैं यमन पर काम करता हूँ।

73
00:08:32,054 --> 00:08:35,390
मैं एडन और उसके आस-पास के इलाकों के
स्विफ़्ट लेन-देन की निगरानी रखता हूँ।

74
00:08:36,016 --> 00:08:36,850
और?

75
00:08:39,853 --> 00:08:40,687
और...

76
00:08:43,690 --> 00:08:45,734
पिछले कुछ महीनों में,

77
00:08:45,817 --> 00:08:49,571
मैंने उनमें से कई संदेहास्पद
लेन-देनों की जानकारी दी है।

78
00:08:50,781 --> 00:08:51,823
संदेहास्पद?

79
00:08:53,116 --> 00:08:54,117
कैसे?

80
00:08:54,660 --> 00:08:58,205
किसी व्यक्ति को अचानक एक बार में
बड़ी राशि स्विफ़्ट से भेजना असामान्य है,

81
00:08:58,288 --> 00:08:59,873
खासकर यमन में।

82
00:08:59,957 --> 00:09:03,418
और सामान्य स्विफ़्ट लेन-देन
एक नियमित तरीके से होते हैं...

83
00:09:03,502 --> 00:09:04,711
तुम्हें चिंता किस बात से हो रही है?

84
00:09:06,046 --> 00:09:07,089
समस्या क्या है?

85
00:09:10,759 --> 00:09:11,677
नहीं।

86
00:09:13,303 --> 00:09:17,015
मेरा यह मानना है कि

87
00:09:17,641 --> 00:09:21,103
बड़ी राशि के ये लेन-देन
कोई बड़ा अपराधी कर रहा है।

88
00:09:23,855 --> 00:09:24,773
वह कौन है?

89
00:09:25,399 --> 00:09:26,817
यह बात मैं

90
00:09:28,151 --> 00:09:29,778
-ठीक से नहीं जानता...
-वह कौन है?

91
00:09:33,615 --> 00:09:35,200
मेरा मानना है कि उसका नाम सुलेमान है।

92
00:09:36,159 --> 00:09:37,744
इसका मतलब है "शांतिप्रिय।"

93
00:09:37,828 --> 00:09:39,913
वह यमन के सीटीसी रडार पर आ गया।

94
00:09:40,539 --> 00:09:43,041
आरएच के सहयोगियों ने भी
उसका नाम लिया है। तो...

95
00:09:43,125 --> 00:09:43,959
बस इतना ही?

96
00:09:45,210 --> 00:09:46,628
उन्होंने एक नाम सुना है?

97
00:09:47,379 --> 00:09:48,922
उन्होंने और क्या बताया है?

98
00:09:51,216 --> 00:09:53,885
अहम यह नहीं कि वे क्या बता रहे हैं, जनाब,
अहम यह है कि वे यह कैसे बता रहे हैं।

99
00:09:53,969 --> 00:09:56,305
मतलब, वे इस आदमी के बारे में
बहुत सम्मान के साथ बोलते हैं,

100
00:09:56,388 --> 00:09:58,056
और मैं सांप्रदायिकता की बात नहीं कह रहा।

101
00:09:58,181 --> 00:10:00,809
मतलब, उसे शिया भी पसंद करते हैं
और सुन्नी भी।

102
00:10:01,059 --> 00:10:02,185
वाह।

103
00:10:03,020 --> 00:10:05,480
मेरे पहले ही दिन एक नया बिन लादेन।
यह किसने सोचा था?

104
00:10:08,150 --> 00:10:11,403
तो इस छुपे रुस्तम के बारे में
केवल तुम ही कैसे जानते हो?

105
00:10:11,486 --> 00:10:13,905
जानकारी इकट्ठा करने की एक समस्या यह है

106
00:10:13,989 --> 00:10:16,783
कि दो ऐसे डेटाबेसों पर काम करना होता है
जिन्हें एक-दूसरे की भनक नहीं लगनी चाहिए।

107
00:10:16,867 --> 00:10:18,744
इसीलिए मैंने एक नई एसक्यूएल क्वेरी

108
00:10:18,869 --> 00:10:20,287
-लिखी है...
-अगला।

109
00:10:24,541 --> 00:10:27,210
हेलो। मैं पैट्रिक हूँ।
मैं सीरिया पर काम करता हूँ।

110
00:10:30,047 --> 00:10:32,382
एसक्यूएल क्वेरी? सच में?

111
00:10:32,466 --> 00:10:33,717
तुमने यह कहा, रायन?

112
00:10:33,800 --> 00:10:35,594
जंगी कार्रवाई वालों को नक्शे
और तस्वीरें पसंद आती हैं।

113
00:10:35,677 --> 00:10:38,889
अगली बार अपनी रिपोर्ट में तस्वीरें डालना।

114
00:10:38,972 --> 00:10:41,600
किसी को पता है कि उसे वापस
मुख्यालय में क्यों लाया गया है?

115
00:10:42,726 --> 00:10:45,103
सुना है रेगिस्तान में
उसने कोहराम मचा दिया था।

116
00:10:45,187 --> 00:10:48,690
वह एसएडी से अपनी गोलियाँ
सूअर के खून में डुबाने को कहता था

117
00:10:48,774 --> 00:10:50,692
ताकि उनके हाथों मारे जाने वालों को
जन्नत नसीब न हो।

118
00:10:50,776 --> 00:10:52,069
-हे भगवान।
-बाप रे।

119
00:10:52,152 --> 00:10:53,028
हाँ।

120
00:11:17,636 --> 00:11:21,306
अल मन्ज़ीर, सीरिया

121
00:12:24,286 --> 00:12:25,620
स्वागत है, शेख अल रदवान।

122
00:12:26,329 --> 00:12:27,456
बताइए...

123
00:12:27,622 --> 00:12:29,833
क्या शेख सुलेमान घर पर हैं?

124
00:12:30,000 --> 00:12:31,585
वह अब तक लौटे नहीं हैं।

125
00:12:31,668 --> 00:12:32,627
उसके कब लौटने की उम्मीद है?

126
00:12:32,752 --> 00:12:34,129
बुरा न मानें...

127
00:12:34,254 --> 00:12:36,506
मेरे पति के काम से और किसी को सरोकार नहीं।

128
00:12:51,563 --> 00:12:52,898
हम अलेपो से एक भाई को साथ लाए हैं।

129
00:12:53,648 --> 00:12:55,692
तुम्हारे पति ने उसे
यहाँ रखने की दरख्वास्त की है।

130
00:12:58,278 --> 00:12:59,112
यहाँ?

131
00:13:00,155 --> 00:13:00,989
हमारे साथ?

132
00:13:04,284 --> 00:13:05,952
जैसा तुमने कहा था...

133
00:13:06,620 --> 00:13:09,206
तुम्हारे पति के काम से
और किसी को सरोकार नहीं।

134
00:13:12,876 --> 00:13:15,003
जब शेख सुलेमान लौटें...

135
00:13:15,128 --> 00:13:17,255
तो उनसे कहना शेख अल रदवान
उससे मिलना चाहते हैं।

136
00:13:55,210 --> 00:13:58,213
"वामपनोग्स से हुई 1621 की संधि ने

137
00:13:58,296 --> 00:14:01,007
"मुसाफ़िरों को उस जगह के
 कबीले से सुरक्षा प्रदान की

138
00:14:01,091 --> 00:14:03,510
-"जिसे अब रोड आइलैंड कहा जाता है।"
-नैरागैन्सेट।

139
00:14:05,136 --> 00:14:08,723
उस कबीले का नाम है नैरागैन्सेट।
 लॉनी, शुरू करो।

140
00:14:08,807 --> 00:14:10,809
मार्च मैडनेस, 200।

141
00:14:10,892 --> 00:14:14,896
"इस कपड़े धोने के साबुन ने
 एलिज़ाबेथ के खूबसूरत..."

142
00:14:15,021 --> 00:14:17,274
-हेलो?
 -जैक! कैसे हो?

143
00:14:17,941 --> 00:14:19,150
हेलो, जो।

144
00:14:19,526 --> 00:14:20,902
चार साल हो गए न?

145
00:14:22,737 --> 00:14:24,114
मेरे खयाल से पाँच हो गए।

146
00:14:24,823 --> 00:14:26,241
मैंने तुम्हें जगा तो नहीं दिया न?

147
00:14:26,324 --> 00:14:27,993
मैं तुम्हारे लिए क्या कर सकता हूँ, जो?

148
00:14:28,618 --> 00:14:30,787
जानना चाहता था कि क्या हम मिल सकते हैं।

149
00:14:30,870 --> 00:14:32,914
मुझे तुमसे कुछ बात करनी है।

150
00:14:32,998 --> 00:14:34,583
हम अभी बात कर सकते हैं।

151
00:14:34,666 --> 00:14:37,085
नहीं, मैं फ़ोन पर वह बात नहीं करना चाहता।

152
00:14:37,711 --> 00:14:39,296
रविवार को घर आ जाओ।

153
00:14:39,421 --> 00:14:42,173
मेरे जन्मदिन का एक छोटा सा जश्न है।

154
00:14:42,257 --> 00:14:44,175
छोटा सा जश्न है।
 बस कुछ दोस्त और परिवार।

155
00:14:44,259 --> 00:14:46,052
-जगह तो याद है न?
-हाँ।

156
00:14:46,136 --> 00:14:48,179
एक बात कहूँ?
मुझे बुलाने का शुक्रिया, पर...

157
00:14:48,263 --> 00:14:49,222
जैक।

158
00:14:49,598 --> 00:14:52,017
मैं तुम्हारा पूर्व बॉस होने के नाते
नहीं कह रहा।

159
00:14:52,100 --> 00:14:54,019
एक दोस्त के नाते कह रहा हूँ।

160
00:14:57,230 --> 00:14:58,940
-ठीक है।
 -बहुत अच्छे।

161
00:14:59,691 --> 00:15:01,484
करीब 1:00 बजे आना। तो फिर मिलते हैं।

162
00:15:01,776 --> 00:15:02,902
अच्छी बात है।

163
00:15:03,486 --> 00:15:07,449
"31 ईसा पूर्व की
 एक्टियम की जंग जीतने के लिए

164
00:15:07,532 --> 00:15:10,994
ओक्टावियन ने उस बंदे की
 फ़ौज को तहस-नहस कर दिया।"

165
00:15:11,995 --> 00:15:13,163
मार्क एंथनी।

166
00:15:13,872 --> 00:15:15,749
ओक्टावियन ने मार्क एंथनी को हराया।

167
00:16:47,090 --> 00:16:48,258
खोज के नतीजे 1207

168
00:17:29,215 --> 00:17:30,592
हेलो, जैक।

169
00:17:31,259 --> 00:17:33,094
तुम्हारे लिए डोनट लाई हूँ।
ब्लूबेरी वाला है।

170
00:17:33,178 --> 00:17:34,429
शुक्रिया, टेरीसा।

171
00:17:36,014 --> 00:17:37,474
और कॉफ़ी?

172
00:17:37,557 --> 00:17:39,392
हाँ। एक सेकंड रुकना। शुक्रिया।

173
00:17:40,310 --> 00:17:41,644
जनाब, आपके पास एक मिनट होगा?

174
00:17:41,728 --> 00:17:43,730
तुम्हारे लिए, बीरबल? पाँच मिनट हैं।

175
00:17:49,694 --> 00:17:50,612
अंदर आ जाओ।

176
00:17:51,029 --> 00:17:52,322
क्या बात है?

177
00:17:52,572 --> 00:17:54,115
आपको कुछ दिखाना है।

178
00:17:56,701 --> 00:17:57,619
यह क्या है?

179
00:17:57,702 --> 00:18:00,955
यह ट्रैक यूरो नामक
एक ऐप के ज़रिए हुआ पैसों का लेन-देन है।

180
00:18:01,039 --> 00:18:02,332
आप सेल फ़ोन इस्तेमाल करते हैं।

181
00:18:02,415 --> 00:18:04,626
हाँ, जब मैं कराची में था
तब वे यह इस्तेमाल करते थे।

182
00:18:04,709 --> 00:18:08,254
यह सारा लेन-देन इस खाते से जुड़ा है।

183
00:18:08,338 --> 00:18:12,008
सऊदी की एक आयात-निर्यात कंपनी ने
एडन में यह खाता डेढ़ हफ़्ते पहले खोला था।

184
00:18:12,091 --> 00:18:16,304
पर उस कंपनी के व्यापार लाइसेंस को
एक महीना भी नहीं हुआ है।

185
00:18:16,888 --> 00:18:18,097
यह बेनामी कंपनी है।

186
00:18:18,973 --> 00:18:20,391
-ठीक है।
-तो...

187
00:18:20,892 --> 00:18:24,729
पिछले आठ दिनों में
छह स्विफ़्ट लेन-देन हुए हैं।

188
00:18:24,813 --> 00:18:28,399
कुल मिलाकर नौ मिलियन डॉलर से अधिक के हैं।

189
00:18:28,483 --> 00:18:30,401
मैं जिन दूसरे खातों की निगरानी करता हूँ,

190
00:18:30,485 --> 00:18:33,279
उनमें से केवल दो ने
मुश्किल से छह संख्याएँ पार की हैं।

191
00:18:34,364 --> 00:18:36,241
बड़े लेन-देन लोगों का ध्यान खींचेंगें।

192
00:18:36,324 --> 00:18:38,117
तो बड़ा लेन-देन करके
नज़र में आने का जोखिम क्यों लिया?

193
00:18:38,201 --> 00:18:40,495
शायद उसे नज़र में आने की परवाह ही नहीं है

194
00:18:40,578 --> 00:18:43,081
क्योंकि वह जो भी करने वाला है,
वह अब तैयार है।

195
00:18:43,164 --> 00:18:44,541
यही चाहिए था। वह हमारे हाथ लग जाएगा।

196
00:18:44,916 --> 00:18:47,460
"वह"? तुम्हारा मतलब सुलेमान।

197
00:18:48,837 --> 00:18:51,965
जनाब, वह सच में है।
मेरा यकीन कीजिए वह बंदा सच में है।

198
00:18:53,258 --> 00:18:55,134
आपको नहीं लगता
कि सातवें माले पर ऐसे लोग होंगे

199
00:18:55,218 --> 00:18:57,178
जिन्हें 20 साल पहले
यह मौका मिलने पर खुशी होती

200
00:18:57,262 --> 00:18:59,347
जब उन्होंने पहली बार
बिन लादेन का नाम सुना था?

201
00:19:01,558 --> 00:19:03,810
मैं बस कार्यवाही शुरू करने को कह रहा हूँ।

202
00:19:03,893 --> 00:19:05,270
उस खाते पर रोक लगवा दीजिए।

203
00:19:16,364 --> 00:19:17,699
तुम्हारी तैयारी पूरी नहीं है।

204
00:19:20,827 --> 00:19:22,120
मेरी तैयारी पूरी नहीं है?

205
00:19:26,583 --> 00:19:27,500
जनाब,

206
00:19:28,209 --> 00:19:30,837
ग्यारह सितंबर का हमला
आधे मिलियन डॉलर के खर्च पर हुआ था।

207
00:19:30,920 --> 00:19:35,008
अगर वह आदमी असली है, तो सोचिए
उससे 20 गुना पैसों से वह क्या कर सकता है?

208
00:19:35,091 --> 00:19:36,885
हमें उसका पता लगाना ही होगा।

209
00:19:36,968 --> 00:19:39,804
पैसे निकल गए तो वह गायब हो जाएगा।
इस बात का यकीन दिलाता हूँ।

210
00:19:40,597 --> 00:19:42,348
कार्यवाही करने का आदेश देकर
खाते पर रोक लगवा दीजिए।

211
00:19:42,432 --> 00:19:43,641
और कुछ कहना है?

212
00:20:38,196 --> 00:20:40,156
जैतून का तेल

213
00:21:17,193 --> 00:21:18,736
चाय लाई हूँ।

214
00:21:19,946 --> 00:21:20,989
माफ़ कीजिएगा।

215
00:21:21,823 --> 00:21:23,533
मुझे अरबी भाषा ठीक से नहीं आती।

216
00:21:25,702 --> 00:21:27,453
हम अंग्रेज़ी में बात कर सकते हैं।

217
00:21:29,163 --> 00:21:30,289
आप चाय पिएँगे?

218
00:21:32,375 --> 00:21:33,334
शुक्रिया।

219
00:21:50,935 --> 00:21:52,770
वह हिचकिचा रहा है क्योंकि वह डरता है।

220
00:21:52,854 --> 00:21:54,647
डरता है? ग्रीयर?

221
00:21:55,773 --> 00:21:57,692
पता है कितनी बड़ी गड़बड़ करने पर

222
00:21:57,775 --> 00:22:00,611
छावनी प्रमुख से
टी-फ़ैड प्रमुख बनाया जाता है?

223
00:22:01,362 --> 00:22:03,531
वह दोबारा गलती नहीं कर सकता, यह जानता है।

224
00:22:03,656 --> 00:22:05,033
अगर तुम सही भी हो,

225
00:22:05,116 --> 00:22:08,494
तो भी तुम्हें कार्यवाही करने का आदेश
देने का अधिकार नहीं है। समझे?

226
00:22:08,578 --> 00:22:10,288
-यह...
-वित्त विभाग करेगा। पता है।

227
00:22:18,421 --> 00:22:19,422
जैक।

228
00:22:33,603 --> 00:22:36,064
पता नहीं। ग्रीयर का क्या?

229
00:22:36,147 --> 00:22:37,648
तुम ग्रीयर के लिए काम नहीं करती।

230
00:22:38,357 --> 00:22:39,692
वित्त विभाग अलग है।

231
00:22:41,736 --> 00:22:44,739
पर सच कहूँ, अगर तुम्हें ठीक नहीं लगता,
तो यह करने को नहीं कहूँगा।

232
00:22:45,782 --> 00:22:46,783
मैं बस...

233
00:22:47,784 --> 00:22:50,036
पता नहीं। बहुत गुस्सा आता है
जब लोग कहते हैं,

234
00:22:50,119 --> 00:22:51,704
"वित्त विभाग कुछ नहीं करता।"

235
00:22:51,788 --> 00:22:52,663
हाँ।

236
00:22:54,415 --> 00:22:55,416
तो यह...

237
00:23:02,298 --> 00:23:04,050
ठीक है। यह करते हैं।

238
00:23:16,312 --> 00:23:18,397
मज़ा आ गया।

239
00:23:22,985 --> 00:23:24,153
बस इतना ही करना था?

240
00:23:24,278 --> 00:23:25,321
हाँ।

241
00:23:26,989 --> 00:23:28,074
हाँ, इतना ही करना था।

242
00:23:31,953 --> 00:23:33,329
-शाबाश।
-शुक्रिया।

243
00:23:38,876 --> 00:23:40,503
हिलो मत।

244
00:23:45,091 --> 00:23:47,176
खाना तैयार है। चलो।

245
00:23:47,260 --> 00:23:48,719
जाकर हाथ-मुँह धो लो।

246
00:23:50,847 --> 00:23:51,722
ठीक है, अम्मी।

247
00:24:17,665 --> 00:24:19,625
जैतून का तेल

248
00:24:28,759 --> 00:24:29,677
ग्रीयर।

249
00:24:30,720 --> 00:24:31,554
जिम?

250
00:24:32,305 --> 00:24:33,139
पीट?

251
00:24:33,556 --> 00:24:35,057
सीआईए भवन, अमरीकी दूतावास
सनआ, यमन

252
00:24:35,141 --> 00:24:37,268
लगता है मेरे सहायक ने गलत नंबर मिला दिया।

253
00:24:38,019 --> 00:24:40,479
मैं टी-फ़ैड दल प्रमुख से
बात करना चाह रहा था।

254
00:24:42,231 --> 00:24:43,941
तुम उसी से बात कर रहे हो।

255
00:24:47,820 --> 00:24:49,155
क्या मदद कर सकता हूँ?

256
00:24:49,322 --> 00:24:51,699
तुमने जिस कार्यवाही का आदेश दिया है
उसके बारे में फ़ोन कर रहा हूँ।

257
00:24:53,284 --> 00:24:54,702
मैंने किसी कार्यवाही का आदेश नहीं दिया।

258
00:24:54,785 --> 00:24:57,288
तुम्हारे किसी वित्त अधिकारी ने भेजा है।

259
00:25:00,875 --> 00:25:02,668
-जिम?
-मैं थोड़ी देर में फ़ोन करता हूँ।

260
00:25:05,254 --> 00:25:07,131
रायन! मेरे दफ़्तर में आओ! इसी वक्त!

261
00:25:26,025 --> 00:25:26,943
दरवाज़ा बंद कर दो।

262
00:25:30,988 --> 00:25:33,115
मैंने तुमसे कुछ न करने को कहा था,

263
00:25:33,199 --> 00:25:34,867
और तुमने मेरी पीठ पीछे जाकर
उस खाते पर रोक लगवा दी!

264
00:25:34,951 --> 00:25:37,328
-वह वित्त विभाग का फ़ैसला था।
-बकवास!

265
00:25:37,703 --> 00:25:40,831
वह आदेश लिखा उन्होंने होगा,
पर सुझाव तुम्हारा ही था!

266
00:25:42,166 --> 00:25:45,127
सुनिए, अगर आपको डर है कि यह फ़ैसला आप पर
भारी पड़ जाएगा, तो चिंता मत कीजिए। ठीक है?

267
00:25:45,211 --> 00:25:47,088
मैं इसकी पूरी ज़िम्मेदारी ले लूँगा।

268
00:25:47,171 --> 00:25:49,715
तुम्हें ऐसा लगता है? कि मैं अपना
करियर बचाने की कोशिश में हूँ?

269
00:25:49,799 --> 00:25:52,301
ज़रा नज़र घुमाओ। वह वक्त निकल चुका है!

270
00:25:55,513 --> 00:25:57,598
अब मैं तुमसे एक सवाल पूछता हूँ,
तुम यह कितने समय से कर रहे हो?

271
00:25:58,140 --> 00:26:00,434
-करीब चार साल से।
-करीब चार साल से!

272
00:26:00,518 --> 00:26:05,189
बाप रे। यह तो कमाल है, मैं तो चकित रह गया।

273
00:26:10,194 --> 00:26:12,530
अब मान लो कि तुम सही हो,

274
00:26:12,613 --> 00:26:14,949
और सुलेमान या भूतनाथ,

275
00:26:15,032 --> 00:26:17,159
या वह जो भी है, असल में है।

276
00:26:17,493 --> 00:26:20,579
क्या लगता है कि वह क्या करेगा
जब उसे पता चलेगा कि एक सरकारी विभाग ने

277
00:26:20,663 --> 00:26:22,331
उसके बैंक खाते पर रोक लगवा दी है?

278
00:26:22,748 --> 00:26:24,583
वह बचकर निकल जाएगा
और तुम्हारे हाथ कुछ नहीं आएगा!

279
00:26:24,667 --> 00:26:27,753
आपकी जानकारी में कितने लोग
नौ मिलियन डॉलर छोड़कर भाग गये हैं?

280
00:26:27,837 --> 00:26:30,423
-वह पैसा उसके लिए बहुत अहम है।
-मानता हूँ!

281
00:26:31,424 --> 00:26:32,967
इसीलिए हम उस बैंक पर निगरानी रख सकते थे,

282
00:26:33,050 --> 00:26:34,844
आने-जाने वाले हर बंदे का पता लगा सकते थे,

283
00:26:34,927 --> 00:26:36,470
और सारे के सारे नेटवर्क को फँसा लेते!

284
00:26:36,554 --> 00:26:37,763
हाँ।

285
00:26:38,848 --> 00:26:40,349
या हम बस बैंक का दरवाज़ा ताकते रहते

286
00:26:40,433 --> 00:26:42,393
जब वे जाकर 11 सितंबर का हमला दोहराते

287
00:26:42,476 --> 00:26:44,937
-और हम कुछ न करते।
-दफ़ा हो जाओ मेरे दफ़्तर से।

288
00:27:06,292 --> 00:27:08,377
यमन गणराज्य का बैंक

289
00:27:08,461 --> 00:27:10,463
एडन, यमन

290
00:27:26,479 --> 00:27:28,314
बैंक का मैनेजर आ रहा है।

291
00:28:24,495 --> 00:28:25,788
एक मुलाकात हो रही है।

292
00:28:26,705 --> 00:28:30,334
फ़ौजी की तरह के दो बंदे,
मेज़ के पास, बाज़ार के उत्तरी छोर पर।

293
00:28:40,719 --> 00:28:42,638
दोस्तो, ज़रा उस मेज़ पर
हो रही बातचीत सुनाओ।

294
00:28:47,143 --> 00:28:49,437
खुफ़िया पुलिस।
तुम्हारा घर इस्तेमाल करना है।

295
00:29:08,914 --> 00:29:11,584
स्नाइपर तैनात हो गया। वह मुझे दिख रहा है।

296
00:29:30,561 --> 00:29:33,647
यार, तुम लोगों का माइक खराब है।
मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा।

297
00:29:35,858 --> 00:29:38,444
हे भगवान। क्या कोई माइक ठीक कर सकता है?

298
00:29:38,527 --> 00:29:39,904
कोई होंठों को देखकर बात समझना जानता है?

299
00:29:43,115 --> 00:29:44,492
हे भगवान, यार।

300
00:29:50,372 --> 00:29:51,540
वे जा रहे हैं।

301
00:29:52,500 --> 00:29:54,001
अब वह मुझे दिखाई नहीं दे रहा।

302
00:29:54,335 --> 00:29:55,794
क्या करना चाहते हो?

303
00:30:01,967 --> 00:30:03,886
भाड़ में जाए। उनके बाज़ार से
निकलते ही उनसे निपटते हैं।

304
00:30:03,969 --> 00:30:05,596
और बैंक मैनेजर का क्या?

305
00:30:06,013 --> 00:30:08,432
उसे छोड़ो। बाकी दोनों पर नज़र रखना।

306
00:30:13,062 --> 00:30:15,314
दूसरे मोड़ पर उन्हें गिरफ़्त में लेंगे।

307
00:30:47,263 --> 00:30:48,097
माफ़ कीजिएगा।

308
00:30:48,639 --> 00:30:49,640
रास्ता भटक गया हूँ। आप मदद कर देंगे?

309
00:31:15,541 --> 00:31:17,876
बारह मरीन मारे गए, एक बच गया

310
00:31:32,141 --> 00:31:32,975
ग्रीयर।

311
00:31:33,684 --> 00:31:36,145
हेलो, जिम, पीट कोर्टराइट बोल रहा हूँ।

312
00:31:37,396 --> 00:31:38,939
तुम यकीन नहीं करोगे।

313
00:32:04,590 --> 00:32:07,009
मैं अंदाज़ा लगाता हूँ।
मछली पकड़ने का काँटा?

314
00:32:07,926 --> 00:32:09,386
जन्मदिन मुबारक हो, जो।

315
00:32:09,720 --> 00:32:11,764
कैसे हो, जैक? अच्छे लग रहे हो।

316
00:32:11,847 --> 00:32:13,515
-तंदुरुस्त।
-शुक्रिया।

317
00:32:13,599 --> 00:32:15,726
तो ये हैं "बस कुछ दोस्त"?

318
00:32:15,809 --> 00:32:18,145
-शायद मैंने थोड़ा कम बोला था।
-हाँ।

319
00:32:18,228 --> 00:32:19,688
-एक जाम लोगे?
-ज़रूर।

320
00:32:21,065 --> 00:32:22,650
हेलो, बेन, आने का शुक्रिया।

321
00:32:23,734 --> 00:32:26,445
ठीक है। तो तुमने मुझे यहाँ बुला लिया।
क्या बात करना चाहते हो?

322
00:32:26,570 --> 00:32:29,782
मैं चाहता हूँ तुम मेरे लिए एक चीज़ जाँचो।

323
00:32:29,907 --> 00:32:32,868
-मुझे पता था। सुनो, जो...
-नहीं, यह वह नहीं है जो तुम सोच रहे हो।

324
00:32:32,951 --> 00:32:35,329
मैं एक नया निवेश संभाल रहा हूँ
जिसके संभावित निवेशक

325
00:32:35,412 --> 00:32:37,498
दक्षिण कोरिया से हैं। तेज़-तर्रार हैं।

326
00:32:37,915 --> 00:32:41,251
जो, मैंने एक वजह से वॉल स्ट्रीट छोड़ा था।

327
00:32:41,335 --> 00:32:42,878
मैं वापस नहीं आऊँगा।

328
00:32:42,961 --> 00:32:44,922
मैं तुमसे वापस आने को नहीं कह रहा।

329
00:32:45,589 --> 00:32:50,678
मैं यह जानना चाहता हूँ कि उत्तर कोरिया के
बारे में विदेश विभाग क्या कह रहा है।

330
00:32:50,761 --> 00:32:52,262
क्या मैं मुसीबत में पड़ सकता हूँ?

331
00:32:52,846 --> 00:32:54,139
हे भगवान, जो।

332
00:32:54,223 --> 00:32:56,350
हाँ, इसीलिए फ़ोन पर बात नहीं कर सकता था।

333
00:32:56,433 --> 00:32:58,727
तुम गलत आदमी से बात कर रहे हो।

334
00:32:58,811 --> 00:33:00,437
मैं वैसे विदेश विभाग में नहीं हूँ।

335
00:33:00,521 --> 00:33:02,356
मैं कोई गोपनीय जानकारी नहीं माँग रहा।

336
00:33:02,439 --> 00:33:04,733
बस यह पूछ रहा हूँ कि आम राय क्या है।

337
00:33:04,817 --> 00:33:07,277
कोई निर्देश वगैरह तो आए होंगे।

338
00:33:07,361 --> 00:33:09,238
वहाँ ऐसे काम नहीं होता।

339
00:33:11,907 --> 00:33:15,744
अच्छा, सुनो, जैक,
तुम्हें तुम्हारा हिस्सा मिल जाएगा।

340
00:33:15,828 --> 00:33:17,287
पुराने दिनों की तरह।

341
00:33:18,622 --> 00:33:21,959
जो, काश मैं मदद कर पाता।

342
00:33:25,379 --> 00:33:29,049
सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र बनने की
समस्या यह है

343
00:33:29,967 --> 00:33:32,302
कि एक दिन तुम्हें समझ आएगा

344
00:33:33,053 --> 00:33:35,973
कि तुम खुद से झूठ बोलते रहे थे

345
00:33:36,056 --> 00:33:39,101
कि यह सब नहीं चाहिए।

346
00:33:40,269 --> 00:33:43,272
और एक बात कहूँ? तब तक देर हो चुकी होगी।

347
00:33:43,355 --> 00:33:44,314
जो।

348
00:33:45,023 --> 00:33:46,608
-गोर्डी!
-जन्मदिन मुबारक हो।

349
00:33:46,692 --> 00:33:49,695
शुक्रिया! खुशी हुई कि तुम आ सके।

350
00:33:49,778 --> 00:33:51,572
पार्टी के मज़े लो।

351
00:33:58,787 --> 00:34:01,123
-एक बीयर दे देंगे?
-दो देना।

352
00:34:02,332 --> 00:34:04,460
मेज़बान को बखूबी नाराज़ किया।

353
00:34:08,130 --> 00:34:10,674
-तुमने वह सुन लिया?
-बस आखिरी हिस्सा।

354
00:34:10,758 --> 00:34:15,095
वह बड़ा अच्छा लगा जब उसने
तुम्हें "सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र" बुलाया।

355
00:34:15,637 --> 00:34:18,182
कम से कम मैं कमीना तो नहीं हूँ। है न?

356
00:34:18,265 --> 00:34:19,349
सही कहा।

357
00:34:19,892 --> 00:34:21,977
-मेरा नाम जैक है।
-कैथी।

358
00:34:22,561 --> 00:34:23,479
कैथी।

359
00:34:26,023 --> 00:34:27,191
कैथी म्यूलर?

360
00:34:28,984 --> 00:34:31,111
अरे, नहीं। तुम जो की बेटी हो।

361
00:34:31,987 --> 00:34:34,782
-क्या हम पहले मिल चुके हैं?
-हमारा परिचय नहीं हुआ है। नहीं।

362
00:34:35,407 --> 00:34:38,243
तुम्हारी तस्वीर जो की मेज़ पर हुआ करती थी।

363
00:34:38,327 --> 00:34:42,289
शायद तुमने डॉक्टरी की पढ़ाई की थी।
तब तुम्हारे बाल और लंबे थे।

364
00:34:42,372 --> 00:34:46,293
-तुम्हारे डैड के बारे में मैंने जो कहा...
-उन्हें कमीना बुलाना? चिंता मत करो।

365
00:34:50,255 --> 00:34:51,882
तो तुम एक डॉक्टर हो? कहाँ पर?

366
00:34:52,007 --> 00:34:55,385
वॉशिंगटन मेमोरियल।
मैं संक्रामक रोग विशेषज्ञ हूँ।

367
00:34:56,220 --> 00:34:57,805
-वाह। यह तो...
-घिनौना लगता है?

368
00:34:58,764 --> 00:35:01,391
-थोड़ा सा।
-और तुम क्या करते हो?

369
00:35:03,268 --> 00:35:04,520
विदेश विभाग।

370
00:35:04,978 --> 00:35:07,773
पश्चिमी देशों के लिए
आपूर्ति प्रबंधन करता हूँ।

371
00:35:09,191 --> 00:35:10,317
यह तो...

372
00:35:11,652 --> 00:35:12,653
उबाऊ लगता है?

373
00:35:38,387 --> 00:35:39,680
डॉ. रायन!

374
00:35:40,514 --> 00:35:41,974
डॉ. रायन!

375
00:35:46,061 --> 00:35:47,479
डॉ. रायन?

376
00:35:51,400 --> 00:35:54,111
मैं अमरीकी तट रक्षा सेना से
दूसरी श्रेणी का पेटी ऑफ़िसर डिलार्ड हूँ!

377
00:35:54,194 --> 00:35:55,529
आपको मेरे साथ चलना होगा।

378
00:35:55,612 --> 00:35:57,573
-जनाब, आपकी चाबियाँ चाहिए।
-क्या चाहिए?

379
00:35:57,656 --> 00:35:59,908
मुझे आपकी कार को वापस
आपके घर पहुँचाने का आदेश मिला है।

380
00:35:59,992 --> 00:36:01,535
-ठीक है।
-चलिए।

381
00:36:01,618 --> 00:36:03,245
एक मिनट रुको।

382
00:36:04,746 --> 00:36:05,956
पता नहीं। क्या मैं...

383
00:36:06,039 --> 00:36:07,332
-जनाब, हमें जाना होगा!
-हाँ।

384
00:36:14,631 --> 00:36:16,008
अंदर बैठिए, जनाब।

385
00:36:51,752 --> 00:36:53,587
अपना सिर नीचे रखिएगा, जनाब।

386
00:37:03,013 --> 00:37:05,057
क्या बात है? हवाई यात्रा पसंद नहीं?

387
00:37:05,182 --> 00:37:06,183
यह क्या चल रहा है?

388
00:37:06,266 --> 00:37:07,851
जिस खाते पर तुमने रोक लगवाई थी?

389
00:37:07,935 --> 00:37:10,479
एसएडी और यमनी पीएसओ ने किसी को पकड़ा है।

390
00:37:10,562 --> 00:37:13,440
-सुलेमान?
-नहीं। उन्हें लगता है, कुछ सहयोगी हैं।

391
00:37:13,523 --> 00:37:16,026
रुकिए, आपने कहा एसएडी,
पर मैंने निगरानी का आदेश नहीं दिया था।

392
00:37:16,151 --> 00:37:18,820
-मैंने दिया था।
-आपने तो कहा था मेरी तैयारी पूरी नहीं थी?

393
00:37:18,904 --> 00:37:21,281
नहीं थी। पर उसका मतलब यह नहीं
कि तुम गलत थे।

394
00:37:21,365 --> 00:37:23,700
तो यह कहने के बजाय
मुझे अपने दफ़्तर से क्यों निकाला?

395
00:37:23,784 --> 00:37:26,620
क्योंकि मैं तुम्हें नहीं जानता।
और मुझे तुमको जवाब देने की ज़रूरत नहीं।

396
00:37:27,496 --> 00:37:30,540
अब एसएडी और यमनी तहकीकात करेंगे,

397
00:37:30,624 --> 00:37:32,668
पर सारी वित्तीय जानकारी तुम्हारे पास है

398
00:37:32,751 --> 00:37:35,504
इसलिए चाहता हूँ कि तुम भी वहाँ जाओ
ताकि वे सही सवाल पूछ सकें।

399
00:37:36,338 --> 00:37:39,466
क्या? नहीं। मैं यमन नहीं जा सकता।

400
00:37:39,549 --> 00:37:40,676
क्यों नहीं?

401
00:37:41,176 --> 00:37:42,719
मैं एक विश्लेषक हूँ।

402
00:37:42,803 --> 00:37:45,097
मैं लोगों से पूछताछ नहीं करता।
मैं रिपोर्ट लिखता हूँ।

403
00:37:46,807 --> 00:37:48,433
तब तो गड़बड़ हो जाएगी।

404
00:37:50,477 --> 00:37:52,437
चुपचाप हवाई जहाज़ में बैठो।

405
00:38:09,079 --> 00:38:12,958
ब्लैक साइट : "कोबाल्ट"
सरवात पहाड़ियाँ, यमन

406
00:38:36,398 --> 00:38:38,025
यहाँ तक लाने का शुक्रिया।

407
00:38:44,656 --> 00:38:46,867
जिम! मिलकर अच्छा लगा, यार!

408
00:38:46,950 --> 00:38:48,368
मटीस, यह है डॉ. रायन।

409
00:38:48,452 --> 00:38:49,786
-मटीस।
-कैसे हो?

410
00:38:49,870 --> 00:38:52,247
-किस चीज़ के डॉक्टर हो?
-अर्थशास्त्र।

411
00:38:54,541 --> 00:38:55,709
बहुत खूब।

412
00:38:57,627 --> 00:39:00,088
यार, मुझे लगा तुम पाकिस्तान में हो।

413
00:39:00,172 --> 00:39:03,175
-नहीं, वापस लैंग्ली पहुँच गया।
-मुख्यालय में?

414
00:39:03,258 --> 00:39:05,010
-हाँ।
-यह सुनकर अफ़सोस हुआ, यार।

415
00:39:05,844 --> 00:39:08,513
और तुम? तुम्हारा क्या किस्सा है, डॉक्टर?

416
00:39:08,597 --> 00:39:11,266
-मैं एक विश्लेषक हूँ।
-अच्छा।

417
00:39:11,349 --> 00:39:13,018
किस चीज़ का विश्लेषण करते हो?

418
00:39:13,393 --> 00:39:17,481
वैश्विक बाज़ारों का।
वित्तीय अनियमितताओं वगैरह का।

419
00:39:18,231 --> 00:39:19,900
कोई सलाह दे सकते हो?

420
00:39:20,734 --> 00:39:23,320
-सलाह?
-स्टॉक वगैरह के बारे में।

421
00:39:23,820 --> 00:39:25,655
मैं अपना पोर्टफ़ोलियो बढ़ाना चाहता हूँ।

422
00:39:28,950 --> 00:39:32,329
यह कैप्टन अहमद है।
यह तहकीकात की अगुवाई करेंगे।

423
00:39:32,412 --> 00:39:33,663
स्वागत है।

424
00:39:42,130 --> 00:39:44,174
इसने पानी माँगा था, पर हमने नहीं दिया।

425
00:39:44,257 --> 00:39:45,175
अच्छा किया।

426
00:39:54,810 --> 00:39:58,939
ए, आर्ची। अपनी दरियादिली ताक पर रख दो।

427
00:40:03,068 --> 00:40:04,152
दरवाज़ा खोलो।

428
00:40:08,698 --> 00:40:09,908
हमें यहाँ जाना है।

429
00:40:28,510 --> 00:40:30,679
तुम लोगों को टोबी कीथ का गाना पसंद आया?

430
00:40:32,764 --> 00:40:35,851
मुझे जॉर्ज स्ट्रेट ज़्यादा पसंद है।

431
00:40:37,144 --> 00:40:38,728
"अमारिलो बाइ मॉर्निंग।"

432
00:40:38,812 --> 00:40:40,605
"ऑल माइ एक्सेस लिव इन टेक्सस।"

433
00:40:41,565 --> 00:40:43,525
पर सबकी अपनी-अपनी पसंद है।

434
00:40:44,276 --> 00:40:47,112
यह है तुम्हारा आदमी।

435
00:40:48,071 --> 00:40:49,531
ओमार रबीनी।

436
00:40:50,490 --> 00:40:51,408
सऊदी है।

437
00:40:54,244 --> 00:40:55,287
अंगरक्षक।

438
00:40:56,454 --> 00:40:59,291
यमन का ड्राइविंग लाइसेंस।
सूफ़ियान जैसा कुछ।

439
00:40:59,374 --> 00:41:01,168
एडन में एक सऊदी वाले का क्या काम?

440
00:41:02,252 --> 00:41:04,254
कहता है कारोबार के सिलसिले में आया है।

441
00:41:05,755 --> 00:41:07,424
इसके ब्रीफ़केस से यह मिला है।

442
00:41:08,008 --> 00:41:11,261
इसमें लिखे फ़ोन नंबर पर फ़ोन किया
तो आन्सरिंग मशीन में चला गया।

443
00:41:11,803 --> 00:41:13,597
यह फ़र्ज़ी नंबर ही होगा।

444
00:41:13,680 --> 00:41:15,182
तुमने कहा इनमें से एक के पास फ़ोन था?

445
00:41:32,741 --> 00:41:34,284
तुम लोग ठंडा पियोगे?

446
00:41:48,340 --> 00:41:50,508
वही नंबर जिनसे पैसों का लेन-देन हुआ था।

447
00:41:54,930 --> 00:41:57,933
टन टना टन टन।
लगता है तीर निशाने पर लगा है।

448
00:41:59,434 --> 00:42:01,937
इसे बड़े कमरे में ले जाओ।

449
00:42:07,234 --> 00:42:08,985
इसे बड़े कमरे में ले जाओ।

450
00:42:11,029 --> 00:42:13,573
खड़े हो जाओ। चलो। जल्दी चलो।

451
00:42:29,547 --> 00:42:32,926
सच बताने तक तुम कहीं नहीं जाओगे!

452
00:42:34,386 --> 00:42:35,303
मुझे कुछ नहीं पता।

453
00:42:37,264 --> 00:42:39,474
वे पैसे तुमने किसे भेजे थे?

454
00:42:45,021 --> 00:42:45,981
कहाँ जा रहे हो?

455
00:42:46,064 --> 00:42:49,276
मैं घंटों से यह सुन रहा हूँ।
ज़रा खुली हवा में जा रहा हूँ।

456
00:43:15,302 --> 00:43:16,678
कोई मदद कर सकता हूँ, जनाब?

457
00:43:17,762 --> 00:43:19,431
खाने को कहाँ मिलेगा?

458
00:43:47,667 --> 00:43:49,794
मैं इन लोगों को जानता हूँ। यहीं रुको।

459
00:44:03,641 --> 00:44:05,852
हमारे पास तुम्हारे लिए
और चार हैं, मेरे दोस्त।

460
00:44:05,935 --> 00:44:08,021
वे ड्रोन हमले में मारे गए थे।

461
00:44:27,832 --> 00:44:29,709
इन्हें अपनी सूची से निकाल दो।

462
00:44:29,793 --> 00:44:31,002
सौदा पक्का रहा न?

463
00:44:32,212 --> 00:44:35,465
ठीक है, हुज़ूरेआला, सौदा करते हैं।

464
00:45:07,205 --> 00:45:09,082
शुक्रिया, ऑफ़िसर। इतना काफ़ी होगा।

465
00:45:19,175 --> 00:45:20,343
खाओ।

466
00:45:23,513 --> 00:45:24,556
इसमें ज़हर नहीं है।

467
00:46:01,384 --> 00:46:04,012
-भगवान तुम्हारा भला करे, दोस्त।
-हाँ, ठीक है।

468
00:46:06,890 --> 00:46:09,767
इन्हें मुर्दाघर में रखो
जब तक डॉक्टर इनकी पहचान न कर ले।

469
00:46:16,858 --> 00:46:19,736
जब मैंने पैसों के लेन-देन की बात की थी,
तो तुमने सिर उठाकर देखा था।

470
00:46:21,446 --> 00:46:23,031
तुम समझ गए थे।

471
00:46:24,073 --> 00:46:26,117
तो तुम अब भी मुझे समझ रहे होगे।

472
00:46:30,079 --> 00:46:33,416
सूफ़ियान, यह एक लेबनानी नाम है न?

473
00:46:39,255 --> 00:46:41,049
क्या तुम अक्सर यह करते हो?

474
00:46:42,717 --> 00:46:45,845
गली से मासूम लोगों को अगवा करके
उनसे पूछताछ करना?

475
00:46:47,430 --> 00:46:49,474
असल में, मेरे लिए तुम पहले हो।

476
00:46:51,267 --> 00:46:52,310
मैं कैसा कर रहा हूँ?

477
00:46:56,731 --> 00:46:58,107
मैं एक विश्लेषक हूँ।

478
00:46:59,359 --> 00:47:00,985
इसका क्या मतलब है?

479
00:47:01,110 --> 00:47:03,154
मतलब मैं दफ़्तर में काम करता हूँ।

480
00:47:07,200 --> 00:47:09,202
और तुम, सूफ़ियान? तुम क्या करते हो?

481
00:47:10,912 --> 00:47:11,913
मैं अंगरक्षक हूँ।

482
00:47:18,336 --> 00:47:20,505
तुम्हारे हाथों पर ये चोट के निशान कैसे आए?

483
00:47:21,923 --> 00:47:24,259
पुराना घाव है। बचपन का।

484
00:47:25,343 --> 00:47:26,636
लेबनान में?

485
00:47:33,643 --> 00:47:35,478
सीधे चले जाओ, हवा की दिशा में।

486
00:49:13,326 --> 00:49:16,788
वह दूसरा आदमी, रबीनी,

487
00:49:18,414 --> 00:49:19,499
तुम उसे कैसे जानते हो?

488
00:49:21,709 --> 00:49:23,086
वह मेरा मुवक्किल है।

489
00:49:27,840 --> 00:49:29,967
-उसके लिए अक्सर काम करते हो?
-पहली बार कर रहा हूँ।

490
00:49:30,593 --> 00:49:31,969
उसके बारे में क्या जानते हो?

491
00:49:33,137 --> 00:49:36,057
आम तौर पर, अपने मुवक्किल से
ज़्यादा बातें नहीं करता।

492
00:49:36,849 --> 00:49:38,017
पर सुनते तो हो।

493
00:49:42,271 --> 00:49:43,189
सूफ़ियान,

494
00:49:46,109 --> 00:49:48,945
क्या तुमने कभी "सुलेमान" नाम सुना है?

495
00:49:54,242 --> 00:49:55,952
यह नाम यहाँ बहुत आम है।

496
00:49:56,411 --> 00:49:58,579
तुम्हें और साफ़ तरीके से बताना पड़ेगा।

497
00:50:10,091 --> 00:50:11,384
अब क्या?

498
00:50:17,890 --> 00:50:19,809
बीस डॉलर की शर्त लगाता हूँ
कि उसे और पैसे चाहिए।

499
00:50:33,698 --> 00:50:35,032
अरे, धत!

500
00:51:51,234 --> 00:51:52,944
वापस कमरे में जाओ, दरवाज़े के पीछे।

501
00:51:54,570 --> 00:51:57,240
वे दीवार के पास हैं। चलो!

502
00:52:07,834 --> 00:52:09,168
इसे यहाँ से निकालो!

503
00:52:25,226 --> 00:52:26,602
यह बिखेर दो।

504
00:52:55,882 --> 00:52:57,133
बम आ रहा है!

505
00:53:03,931 --> 00:53:06,309
सालों ने जेनरेटर उड़ा दिया!

506
00:53:14,775 --> 00:53:15,943
गेट पर ताला लगा दो!

507
00:53:16,527 --> 00:53:18,779
सामने के गेट को सुरक्षित करो!

508
00:53:19,071 --> 00:53:21,866
तुम दोनो, मेरे साथ! आओ। चलो!

509
00:53:37,340 --> 00:53:38,466
हथियार फेंक दो।

510
00:53:40,051 --> 00:53:42,136
मैंने कहा हथियार फेंक दो।

511
00:53:52,313 --> 00:53:55,066
वह कहाँ है?

512
00:53:56,067 --> 00:53:57,360
चलो।

513
00:54:24,553 --> 00:54:27,181
अब दूसरा वाला।

514
00:54:39,610 --> 00:54:40,695
हमें कवच चाहिए!

515
00:54:42,655 --> 00:54:44,949
-एपीसी पहुँचते हैं!
-हाँ!

516
00:55:16,731 --> 00:55:17,982
दरवाज़े के पीछे संभलकर!

517
00:55:18,065 --> 00:55:18,941
भागो!

518
00:55:58,731 --> 00:55:59,565
उठो!

519
00:56:45,903 --> 00:56:49,532
मुझे गोली मारी तो इसे गिरा दूँगा,
और हम सब मारे जाएँगे।

520
00:56:53,160 --> 00:56:54,286
यह झूठ बोल रहा है।

521
00:56:57,832 --> 00:56:58,999
नहीं। मैं झूठ नहीं बोल रहा।

522
00:57:01,919 --> 00:57:03,462
गोली मत मारना।

523
00:57:03,546 --> 00:57:05,131
सैनिक के पास से चाबी ले लो।

524
00:57:30,990 --> 00:57:32,700
दरवाज़े के पास जाओ।

525
00:57:37,580 --> 00:57:38,747
मुझे लगा तुम एक विश्लेषक हो।

526
00:57:39,790 --> 00:57:41,417
मुझे लगा तुम अंगरक्षक हो।

527
00:57:46,297 --> 00:57:47,298
वह तुम ही हो।

528
00:57:52,261 --> 00:57:53,387
सुलेमान।

529
01:01:09,416 --> 01:01:10,918
मूसा!

530
01:01:13,003 --> 01:01:14,338
मूसा!

