1
00:00:07,383 --> 00:00:09,802
टॉम क्लैन्सी का
जैक रायन

2
00:00:47,673 --> 00:00:51,552
लाइबेरिया - छह महीने पहले

3
00:01:52,905 --> 00:01:55,783
इबोला
अभिगम निषिद्ध

4
00:02:20,140 --> 00:02:21,642
सैमुएल, तुम जा सकते हो।

5
00:02:43,664 --> 00:02:46,750
तुम नियम जानते हो। जब तुम गाड़ी चलाओगे...

6
00:02:46,834 --> 00:02:48,335
रेडियो मैं संभालूँगा।

7
00:02:48,460 --> 00:02:49,879
मैंने अभी गाड़ी चलाना शुरू नहीं किया।

8
00:03:14,778 --> 00:03:18,532
कुसालनी, तुर्की के 20 किलोमीटर दक्षिण में

9
00:03:51,857 --> 00:03:54,068
थोड़ी देर रुक सकती हो?

10
00:04:08,707 --> 00:04:11,585
कोई बात नहीं, जान, कर दो।

11
00:04:39,613 --> 00:04:41,991
अदाना, तुर्की

12
00:04:53,335 --> 00:04:56,130
अदाना में स्वागत है। मैं लैंस मिलर हूँ।

13
00:04:56,463 --> 00:04:58,674
जिम ग्रीयर। जैक रायन।

14
00:04:58,757 --> 00:05:00,342
-हेलो।
-हेलो। सफ़र कैसा रहा?

15
00:05:00,426 --> 00:05:02,302
-ठीक था।
-आ जाओ।

16
00:05:17,109 --> 00:05:18,777
तुम कराची में निक कॉनर के साथ काम करते थे।

17
00:05:18,861 --> 00:05:20,612
हाँ। करता था।

18
00:05:20,863 --> 00:05:23,407
वह मेरे प्रशिक्षक थे।
वियना में उनसे प्रशिक्षण लिया था।

19
00:05:23,490 --> 00:05:26,827
हाँ, निक कमाल का बंदा है।
उससे बेहतर कोई नहीं।

20
00:05:27,286 --> 00:05:28,620
पर वे पेस्ट्री...

21
00:05:28,704 --> 00:05:31,665
अरे, नहीं, सच में।
वह उसका एक डिब्बा रोज़ लाता था।

22
00:05:31,749 --> 00:05:33,792
और वियना की पेस्ट्री लज़ीज़ होती हैं।

23
00:05:33,876 --> 00:05:35,044
हाँ।

24
00:05:58,901 --> 00:06:00,152
तो लक्ष्य की क्या खबर है?

25
00:06:00,235 --> 00:06:03,238
हमारा एक खबरी है।
वह डेमीर परिवार में तीसरे नंबर पर है।

26
00:06:04,031 --> 00:06:06,116
वे कैंप से तस्करी का कारोबार चलाते हैं?

27
00:06:06,200 --> 00:06:08,368
नहीं। वे यौन तस्करी
और नशे का कारोबार करते हैं।

28
00:06:08,452 --> 00:06:12,039
टर्ज़ी परिवार तस्करी करता है।
वे एक-दूसरे के कज़िन हैं।

29
00:06:12,122 --> 00:06:14,041
मेरा बंदा उन तक पहुँचा देगा।

30
00:06:14,583 --> 00:06:15,542
वाह।

31
00:06:15,626 --> 00:06:19,088
हमारी ख़ातिर यौन तस्करी
और नशे के कारोबार से समय निकालेगा?

32
00:06:19,171 --> 00:06:20,798
हमारी खुशनसीबी।

33
00:06:20,881 --> 00:06:22,841
वे सब बुरे लोग हैं, यार।

34
00:06:22,925 --> 00:06:25,969
भले लोगों को तुर्की से
शरणार्थियों की तस्करी करना नहीं आता।

35
00:06:43,987 --> 00:06:46,406
टैक्सी? कहीं जाना है?

36
00:06:47,366 --> 00:06:48,367
हाँ।

37
00:06:52,079 --> 00:06:53,580
-कैसे हो?
-अच्छा हूँ।

38
00:06:53,914 --> 00:06:56,291
इन्सर्लिक हवाई छावनी तक
फटाफट पहुँचा सकता हूँ।

39
00:06:56,375 --> 00:06:58,877
कोई बेईमानी नहीं।
मैं पहले भी वहाँ गया हूँ।

40
00:06:58,961 --> 00:07:00,879
असल में, मुझे सीरिया जाना है।

41
00:07:01,004 --> 00:07:04,091
-मज़ाक कर रहे हो?
-नहीं। अल बाब नाम के एक शहर जाना है।

42
00:07:04,174 --> 00:07:07,094
वह यहाँ से 332 किलोमीटर दूर है।

43
00:07:07,177 --> 00:07:08,345
क्या तुम आइसिस से हो?

44
00:07:08,804 --> 00:07:10,931
कोई तुम्हें सीरिया नहीं ले जाना चाहता।

45
00:07:11,640 --> 00:07:12,599
अब क्या कहते हो?

46
00:07:30,659 --> 00:07:32,911
वॉशिंगटन मेमोरियल अस्पताल
वॉशिंगटन डी.सी.

47
00:07:41,420 --> 00:07:42,504
-हेलो।
-हेलो।

48
00:07:42,588 --> 00:07:45,215
मैंने जो डेटा भेजा था
वह देखने का समय मिला?

49
00:07:45,340 --> 00:07:46,425
धत् तेरे की।

50
00:07:46,842 --> 00:07:49,469
इस ईवीडी वाले झमेले के कारण वह भूल गई।

51
00:07:49,553 --> 00:07:53,348
इबोला? वही नमूने
जो डेविड वैनोय ने लाइबेरिया से भेजे थे?

52
00:07:53,432 --> 00:07:56,185
हाँ। उस नए मरीज़ के,
जो हाल ही में मिला है।

53
00:07:56,268 --> 00:07:58,145
पर लगता है उसका वर्गीकरण गलत हो गया।

54
00:07:58,228 --> 00:08:02,191
देखो, यह ईवीडी-27 से मिलता है।

55
00:08:02,900 --> 00:08:05,944
-जिसका खात्मा किया जा चुका है।
-लगता है ऐसा नहीं है।

56
00:08:07,112 --> 00:08:08,780
और डेविड यह नहीं कह रहा?

57
00:08:08,864 --> 00:08:13,076
नहीं। और मरीज़ ईवीडी-27 दल के लोगों

58
00:08:13,160 --> 00:08:15,120
या उनसे जुड़े लोगों में से नहीं है।

59
00:08:15,537 --> 00:08:16,705
-तुमने उसे बताया?
-हाँ।

60
00:08:16,955 --> 00:08:19,791
उसने कहा यह असंभव है। उसने कहा
कि मैं अपने काम की फिर से जाँच करूँ।

61
00:08:19,875 --> 00:08:21,543
जो मैंने की।

62
00:08:22,085 --> 00:08:25,672
वैनोय जाए भाड़ में। तुम यह शॉन डंकन
और ब्रिटिश डॉक्टरों को क्यों नहीं दिखाती?

63
00:08:28,008 --> 00:08:30,552
-हाँ, शायद यही करना चाहिए।
-हाँ।

64
00:08:30,636 --> 00:08:32,679
उसे एक ईमेल भेजो और भूल जाओ।

65
00:08:32,763 --> 00:08:34,223
मैं आज रात हमारे लिए कॉकटेल खरीदूँगी,

66
00:08:34,306 --> 00:08:37,434
और हम तब तक घर न जाएँगे जब तक वह
खत्म न हो या हम किसी के साथ घर न जाएँ।

67
00:08:38,185 --> 00:08:39,895
-केविन का जन्मदिन।
-तुम भूल गई?

68
00:08:39,978 --> 00:08:41,396
मैं भूल गई।

69
00:08:41,480 --> 00:08:44,316
चलो भी, अगर किसी को काम से छुट्टी चाहिए,
तो वह बस तुम हो।

70
00:08:44,399 --> 00:08:45,692
मैं नहीं आ सकती।

71
00:08:45,776 --> 00:08:47,736
-मुझे यह काम खत्म करना है।
-हाँ।

72
00:08:47,819 --> 00:08:50,781
अगर इरादा बदल लो,
तो तुम्हें पता है हम कहाँ मिलेंगे।

73
00:08:51,823 --> 00:08:53,242
मज़े करना।

74
00:08:53,742 --> 00:08:54,701
बिल्कुल।

75
00:09:11,301 --> 00:09:12,928
गाना बदल दो।

76
00:10:19,453 --> 00:10:21,580
जल्दी करो! जल्दी!

77
00:10:21,663 --> 00:10:22,497
सब बाहर निकलो!

78
00:10:22,581 --> 00:10:23,999
तुम्हारे पास बस 15 मिनट हैं।

79
00:10:24,082 --> 00:10:25,625
अगला पड़ाव तट पर ही होगा।

80
00:10:29,963 --> 00:10:32,674
शौचालय वहाँ हैं।

81
00:11:05,290 --> 00:11:06,458
आओ, जान।

82
00:11:07,793 --> 00:11:08,627
यहाँ करो।

83
00:11:26,228 --> 00:11:28,021
मैं खुद कर लूँगी।

84
00:11:28,105 --> 00:11:29,272
ठीक है, जान।

85
00:11:51,795 --> 00:11:53,255
यह केवल औरतों के लिए है।

86
00:11:53,338 --> 00:11:54,464
हट सामने से!

87
00:12:02,764 --> 00:12:04,141
यहाँ क्या कर रहे हो?

88
00:12:04,224 --> 00:12:05,058
निकलो!

89
00:12:05,142 --> 00:12:05,976
लानत है तुम पर!

90
00:12:06,101 --> 00:12:07,644
दफ़ा हो!

91
00:12:07,769 --> 00:12:09,646
चलो, सब निकलो यहाँ से!

92
00:12:09,729 --> 00:12:10,772
निकलो!

93
00:12:24,035 --> 00:12:25,203
जल्दी!

94
00:12:28,415 --> 00:12:29,374
सारा।

95
00:12:45,515 --> 00:12:47,476
मुझे फ़ोन करने के लिए
समय निकालने का शुक्रिया।

96
00:12:47,559 --> 00:12:49,436
मेरे पास एक दिलचस्प खबर है।

97
00:12:49,519 --> 00:12:51,563
मैं सैमुएल एडीकी से मिलने गया था,

98
00:12:51,646 --> 00:12:53,773
उस इबोलो इन्डेक्स के मरीज़ के बारे में
 जो हमने तुम्हें भेजा था।

99
00:12:53,857 --> 00:12:54,774
इबोला परीक्षण केन्द्र
कोन्टेके, लाइबेरिया

100
00:12:54,858 --> 00:12:56,568
आर-वीएसवी टीके ने उस पर काम नहीं किया।

101
00:12:56,651 --> 00:12:59,821
हाँ, यह ठीक भी है। उसे ईवीडी-27 है,

102
00:12:59,905 --> 00:13:02,199
ईवीडी-27 पर टीके का असर नहीं होता।

103
00:13:02,282 --> 00:13:04,993
हाँ। और अगर तुम सोच रही हो
 कि उसे ईवीडी-27 संक्रमण कैसे हुआ

104
00:13:05,076 --> 00:13:07,829
जब वह मरीज़ों के किसी दल में नहीं था,

105
00:13:07,913 --> 00:13:09,206
तो मेरे पास उसका जवाब भी है।

106
00:13:09,289 --> 00:13:10,290
क्या हुआ था?

107
00:13:10,373 --> 00:13:13,835
पिछली बार जब यह महामारी फैली थी,
सैमुएल के अंकल डब्यूएचओ के उस कब्रिस्तान

108
00:13:13,919 --> 00:13:19,466
के पहरेदार थे जहाँ ईवीडी-27 के
शिकार लोगों को दफ़नाया गया था।

109
00:13:19,883 --> 00:13:23,512
फिर छह महीने पहले, दो विदेशी आदमी वहाँ आए।

110
00:13:23,595 --> 00:13:28,308
उन्होंने उसके अंकल को एक लाश
खोद निकालने में मदद के लिए 500 डॉलर दिए।

111
00:13:28,391 --> 00:13:32,562
उसके अंकल घबरा गए। पर जानती हो न
कि यहाँ 500 डॉलर की कीमत क्या है,

112
00:13:32,646 --> 00:13:35,065
इसलिए उसकी जगह सैमुएल वह काम करने चल गया।

113
00:13:35,565 --> 00:13:37,776
रुको, "विदेशी आदमियों" से
उसका क्या मतलब है?

114
00:13:37,859 --> 00:13:39,986
पता नहीं। मध्य पूर्व के दो आदमी थे।

115
00:13:40,695 --> 00:13:41,738
हे भगवान!

116
00:13:42,614 --> 00:13:44,366
उन्हें वह लाश क्यों चाहिए?

117
00:13:45,742 --> 00:13:47,118
पता नहीं।

118
00:13:47,202 --> 00:13:50,121
मैं बस यह बीमारी रोकने में लगा हूँ।

119
00:13:52,874 --> 00:13:55,252
-शुक्रिया, शॉन।
 -यह मामला पकड़ने का शुक्रिया।

120
00:13:55,335 --> 00:13:56,962
-फिर बात करेंगे।
 -अलविदा।

121
00:14:11,935 --> 00:14:13,770
विषय

122
00:14:15,814 --> 00:14:17,524
अत्यावश्यक,

123
00:14:18,775 --> 00:14:21,069
तुरंत समीक्षा हेतु :

124
00:14:22,654 --> 00:14:27,284
नियंत्रण भंग होने की संभावना

125
00:14:29,327 --> 00:14:30,912
ईवीडी-27

126
00:14:31,037 --> 00:14:33,290
इबोला

127
00:14:48,305 --> 00:14:50,432
सामान्य दिखने की कोशिश करना,
जैसे पता है क्या कर रहे हो।

128
00:14:50,515 --> 00:14:52,601
-जानता हूँ क्या कर रहा हूँ।
-अच्छा है। अपनी शक्ल को भी समझा दो।

129
00:15:13,955 --> 00:15:15,290
इंतज़ार करो।

130
00:15:54,913 --> 00:15:55,747
मेरे साथ आओ।

131
00:16:07,425 --> 00:16:09,177
अरे, लैंस।

132
00:16:09,719 --> 00:16:10,887
टोनी।

133
00:16:13,306 --> 00:16:15,016
मैंने तुम्हें इसी के बारे में बताया था।

134
00:16:15,100 --> 00:16:18,186
-मेरा नाम टोनी है।
-जिम। यह जैक है।

135
00:16:20,397 --> 00:16:21,773
मिलकर खुशी हुई।

136
00:16:21,856 --> 00:16:23,108
-तुम लोग बात कर लोगे?
-हाँ।

137
00:16:23,191 --> 00:16:24,484
बाहर जा रहा हूँ।
ज़रूरत हो तो बुला लेना।

138
00:16:24,567 --> 00:16:25,610
ठीक है।

139
00:16:28,321 --> 00:16:29,989
कृपया। तशरीफ़ रखिए।

140
00:16:32,784 --> 00:16:33,827
स्वागत है।

141
00:16:36,204 --> 00:16:37,330
शुक्रिया।

142
00:16:53,972 --> 00:16:54,889
लज़ीज़ है।

143
00:16:54,973 --> 00:16:56,141
हमें जिस औरत की तलाश है।

144
00:16:56,224 --> 00:16:58,977
वह और उसकी बेटियाँ
हासा के बाहर एक शिविर में रह रही थीं।

145
00:16:59,060 --> 00:17:02,522
उन्हें कल रात चोरी से भेज दिया गया।
हमें उनका पता जानना है।

146
00:17:07,777 --> 00:17:09,571
तुम्हारा दोस्त सीधे मुद्दे की बात करता है।

147
00:17:15,785 --> 00:17:18,788
हाँ, मैं शिविर से मानव तस्करी
करने वाले लोगों को जानता हूँ।

148
00:17:18,872 --> 00:17:20,915
वे कई जवान औरतों से मिलते हैं।

149
00:17:20,999 --> 00:17:25,044
कुछ औरतें मेरे लिए काम करने आती हैं,
अपने भविष्य के लिए पैसे जोड़ने के लिए।

150
00:17:25,670 --> 00:17:29,382
बेशक हम इस जानकारी की कीमत चुकाएँगे।

151
00:17:32,135 --> 00:17:34,012
तस्कर उन्हें तट पर ले जाते हैं।

152
00:17:34,804 --> 00:17:38,641
पर पिछले कुछ सालों में यह कठिन हो गया है।
अधिकतर नावों को वापस भेज दिया जाता है।

153
00:17:38,725 --> 00:17:41,352
इसलिए उन्हें और दूर जाना पड़ता है।
कुछ अल्बानिया जाते हैं।

154
00:17:41,436 --> 00:17:42,896
उत्तरी इटली।

155
00:17:43,021 --> 00:17:44,314
क्रोएशिया।

156
00:17:45,106 --> 00:17:46,983
-सफ़र मुश्किल होता है, मैं...
-कहाँ?

157
00:17:47,317 --> 00:17:49,527
तट पर वे कहाँ से रवाना होते हैं?

158
00:17:51,488 --> 00:17:53,990
वह किसी क्रूस जहाज़ का
प्रवेश द्वार नहीं है, दोस्त।

159
00:17:54,741 --> 00:17:56,576
उसे हर दो हफ़्ते में बदल दिया जाता है।

160
00:17:56,659 --> 00:17:59,078
उन्हें या तो पुलिस से बचना पड़ता है
या उन्हें रिश्वत खिलानी पड़ती है।

161
00:17:59,162 --> 00:18:00,246
जो कम नहीं होती।

162
00:18:00,371 --> 00:18:02,791
अभी वे कहाँ हैं? आज?

163
00:18:10,173 --> 00:18:11,591
मैं एक फ़ोन कर सकता हूँ।

164
00:18:21,476 --> 00:18:22,977
मैं अभी 10,000 दे सकता हूँ

165
00:18:23,436 --> 00:18:25,104
और वह औरत मिल जाने पर और 10,000।

166
00:18:28,858 --> 00:18:30,318
पच्चीस हज़ार अभी।

167
00:18:30,443 --> 00:18:32,779
पच्चीस हज़ार उस औरत के मिल जाने पर।

168
00:18:39,619 --> 00:18:41,204
पंद्रह हज़ार अभी।

169
00:18:42,330 --> 00:18:45,083
और 20,000 उस औरत के मिल जाने पर।

170
00:18:50,964 --> 00:18:52,006
ठीक है।

171
00:19:13,611 --> 00:19:15,154
एक मिनट दो। फिर हम जाएँगे।

172
00:19:15,780 --> 00:19:19,033
हम तुम्हारे ट्रक ले जाएँगे।
तुम लोगों के पास अच्छे ट्रक होते हैं।

173
00:19:23,997 --> 00:19:25,623
यह करने का कोई और तरीका ज़रूर होगा।

174
00:19:25,748 --> 00:19:27,166
जैसे क्या, करमचंद?

175
00:19:27,250 --> 00:19:29,002
जैसे तुर्की पुलिस के पास जा सकते हैं।

176
00:19:29,502 --> 00:19:30,420
हाँ, ज़रूर।

177
00:19:30,503 --> 00:19:34,257
"हेलो, हम सीआईए से आए
कुछ अमरीकी खुफ़िया अधिकारी हैं।

178
00:19:34,340 --> 00:19:36,801
"क्या तुम एक औरत को ढूँढ़ने में
हमारी मदद कर सकते हो

179
00:19:36,885 --> 00:19:40,054
"जो अवैध मानव तस्करी के जाल में
फँस गई है। वही कारोबार

180
00:19:40,138 --> 00:19:41,764
"जिसे नज़रअंदाज़ करने की
तुम्हें रिश्वत मिलती है।

181
00:19:41,848 --> 00:19:45,059
"और अरे, हाँ, हमें उसे आज ही ढूँढ़ना है
इससे पहले कि वह नाव में बैठकर चली जाए।"

182
00:19:45,560 --> 00:19:47,186
शायद ऐसा नहीं होता हो।

183
00:19:47,270 --> 00:19:49,939
शायद हमें एक यूनिकॉर्न
और इंद्रधनुष मिल जाए।

184
00:19:51,316 --> 00:19:53,234
अब बस साथ दो।

185
00:19:54,193 --> 00:19:55,778
देखो और सीखो।

186
00:19:57,655 --> 00:19:58,698
ठीक?

187
00:20:25,516 --> 00:20:28,895
डेश के लोगों को देखा?
वे सब टोयोटा चलाते हैं। ऐसी वाली।

188
00:20:28,978 --> 00:20:30,939
वे दूसरी तरह के भी ट्रक लेते हैं।

189
00:20:31,022 --> 00:20:34,442
उन्हें चोरी करके बेचते हैं,
और टोयोटा खरीदते हैं।

190
00:20:34,525 --> 00:20:37,028
चीज़ अच्छी हो तो ऐसा होता है।

191
00:20:37,528 --> 00:20:39,113
दोनों ओर से पैसा बनाते हैं।

192
00:20:39,197 --> 00:20:42,450
हाँ, उनके ट्रक बेकार हैं।
हमारे पास बेहतर मॉडल हैं।

193
00:20:42,533 --> 00:20:45,411
हाँ, शायद। पर दस गुना
अधिक कीमत भी देते हो।

194
00:20:49,457 --> 00:20:52,085
अमरीका। मुझे अमरीका बहुत पसंद है।
तुम कहाँ से हो?

195
00:20:52,627 --> 00:20:53,878
सिनसिनाटी।

196
00:20:57,840 --> 00:20:58,925
वह एक शहर है।

197
00:21:01,594 --> 00:21:04,222
और तुम, मेरे दोस्त? तुम कहाँ से हो?

198
00:21:04,305 --> 00:21:06,015
उसकी परवाह मत करो।

199
00:21:11,521 --> 00:21:13,272
तुम मुझे पसंद नहीं करते।

200
00:21:13,356 --> 00:21:16,109
तुम्हें लगता है कि तुम अच्छे हो,
और मैं बुरा हूँ।

201
00:21:16,693 --> 00:21:17,986
शायद तुम सही भी हो।

202
00:21:19,195 --> 00:21:23,449
पर अगर मैं भी अमरीका के
किसी अच्छे शहर में पैदा हुआ होता,

203
00:21:23,574 --> 00:21:25,034
जैसे सिनसिनाटी,

204
00:21:27,328 --> 00:21:28,913
तो मैं भी अच्छे लोगों में से होता।

205
00:21:30,623 --> 00:21:32,792
भूगोल किस्मत तय करता है, मेरे दोस्त।

206
00:21:32,875 --> 00:21:35,003
दुनिया एक भट्टी है, हम मिट्टी के घड़े।

207
00:21:35,378 --> 00:21:37,296
वाह, मैं यह लिख लेता हूँ।

208
00:22:03,072 --> 00:22:06,159
उनके तट पर पहुँचने से पहले
ट्रकों में पेट्रोल भरवाने वाली जगह

209
00:22:06,242 --> 00:22:09,454
एक हादसा हुआ था।
शायद उसमें वह औरत भी शामिल थी।

210
00:22:10,663 --> 00:22:13,041
-हमें अभी वहाँ चलना चाहिए।
-चलो।

211
00:22:54,874 --> 00:22:55,917
एक मिनट रुको।

212
00:23:01,714 --> 00:23:03,549
मुझे नहीं पता कि तुम क्या कर रहे हो,

213
00:23:03,633 --> 00:23:05,760
पर तुम ज़रा दिमाग को शांत करो।

214
00:23:05,843 --> 00:23:08,805
हमें इस आदमी की ज़रूरत है,
इसलिए ढंग से पेश आओ।

215
00:23:22,527 --> 00:23:23,861
तुम्हारे पास उसकी तस्वीर है?

216
00:23:33,996 --> 00:23:34,997
बिल्कुल।

217
00:23:44,173 --> 00:23:45,967
यह और इसकी बेटियाँ यहाँ थीं।

218
00:23:46,050 --> 00:23:49,303
एक आदमी आया
और उनके पीछे शौचालय में घुस गया।

219
00:23:49,387 --> 00:23:50,805
उस औरत ने उस आदमी पर हमला कर दिया।

220
00:23:51,222 --> 00:23:53,683
-वह और उसकी बेटियाँ पैदल भाग गईं।
-क्या मतलब कि उस पर हमला किया?

221
00:23:53,766 --> 00:23:56,435
वह बोला कि उसने उसके सिर पर पत्थर मारा।

222
00:23:56,519 --> 00:23:58,563
वह गंदगी के गड्ढे में गिर गया।

223
00:24:00,898 --> 00:24:03,651
सुलेमान अपनी बीवी को ढूँढ़ने के लिए
किसी स्थानीय आदमी को नहीं भेजेगा।

224
00:24:03,734 --> 00:24:06,112
तो उस आदमी का क्या हुआ,
वही जो गड्ढे में गिरा था?

225
00:24:06,904 --> 00:24:09,282
वह नहा-धोकर तट की ओर निकल पड़ा।

226
00:24:09,365 --> 00:24:10,366
सत्यानाश।

227
00:24:12,785 --> 00:24:16,289
मैं एक छोटा रास्ता जानता हूँ,
पर उस तक पहुँचने के लिए तुरंत निकलना होगा

228
00:24:16,372 --> 00:24:18,374
-इससे पहले कि नाव निकल जाए।
-चलो।

229
00:24:57,955 --> 00:24:59,373
मेरे पैर में दर्द हो रहा है।

230
00:24:59,457 --> 00:25:01,459
मेरे भी, जान...

231
00:25:01,542 --> 00:25:03,169
पर हमें चलते रहना होगा।

232
00:25:05,588 --> 00:25:07,215
यह थक गई है।

233
00:25:09,133 --> 00:25:12,470
हमें अंधेरा होने से पहले
तट पर पहुँचना होगा।

234
00:25:12,553 --> 00:25:14,764
प्लीज़, बस कुछ किलोमीटर ही बचे हैं।

235
00:25:14,847 --> 00:25:17,892
आप यह पहले भी कह चुकी हैं। आपको कैसे पता?

236
00:25:17,975 --> 00:25:20,394
नाव में पहुँचने के बाद...

237
00:25:20,478 --> 00:25:22,021
हमारी सारी मुसीबतें खत्म हो जाएँगी।

238
00:25:28,027 --> 00:25:29,445
काश डैड यहाँ होते।

239
00:25:29,528 --> 00:25:30,696
वह हमें महफ़ूज़ रखते।

240
00:25:32,114 --> 00:25:33,282
तुम्हारे डैड?

241
00:25:34,742 --> 00:25:36,911
अभी हमें मैं महफ़ूज़ रख रही हूँ!

242
00:25:37,036 --> 00:25:39,288
तुम्हें लगता है कि यह मुश्किल है?

243
00:25:39,372 --> 00:25:41,207
तुम्हें मुश्किल का मतलब भी नहीं पता!

244
00:25:42,166 --> 00:25:43,751
जब तुम बड़ी हो जाओगी...

245
00:25:43,834 --> 00:25:45,753
तब तुम समझोगी
कि मैंने तुम्हें किस चीज़ से बचाया है!

246
00:25:46,295 --> 00:25:49,298
अब, जल्दी करो! चलते हैं! चलो!

247
00:26:23,165 --> 00:26:25,001
कसम से यह गेट नया है।

248
00:26:25,084 --> 00:26:26,335
कोई और रास्ता है?

249
00:26:27,503 --> 00:26:31,632
अगर उस औरत का पीछा कर रहे
उस आदमी से पहले तट पर पहुँचना है, तो नहीं।

250
00:26:34,385 --> 00:26:35,469
कार में ही रहना।

251
00:26:40,308 --> 00:26:41,726
यह मैं संभालता हूँ।

252
00:26:42,643 --> 00:26:46,063
मैं इस ज़मीन के मालिक को जानता हूँ।
शायद उसके पहरेदारों को कुछ पैसे चाहिए हों।

253
00:27:05,374 --> 00:27:07,043
तुम्हें यह गलत लग रहा है?

254
00:27:07,460 --> 00:27:09,045
अभी कुछ नहीं कह सकता।

255
00:27:10,546 --> 00:27:12,631
वह बस हमसे और पैसे निकलवाना चाहता है।

256
00:27:12,757 --> 00:27:13,799
हाँ।

257
00:27:15,051 --> 00:27:16,385
और हम पैसे देंगे।

258
00:27:40,368 --> 00:27:41,952
क्या हुआ?

259
00:27:42,036 --> 00:27:43,996
-उन्होंने मुझ पर गोली चला दी।
-क्यों?

260
00:27:44,080 --> 00:27:45,289
उन्हें पैसे चाहिए थे।

261
00:27:45,414 --> 00:27:47,208
-तो दिए क्यों नहीं?
-मैंने कोशिश की थी!

262
00:27:47,291 --> 00:27:49,502
वे सही कीमत लेने को तैयार ही नहीं थे!

263
00:27:49,585 --> 00:27:52,588
मैं उन्हें ज़बरदस्ती मुँह माँगी कीमत
माँगने नहीं दे सकता।

264
00:27:52,671 --> 00:27:55,716
"मुँह माँगी कीमत"?
हम इस बंदे के साथ क्यों जा रहे हैं?

265
00:27:57,635 --> 00:28:00,554
तुम्हें उन लड़कियों को ढूँढ़ना है?
तो तुम्हें मेरी ज़रूरत है। टोनी की।

266
00:28:00,638 --> 00:28:02,807
ठीक है, तो तुम कुछ हफ़्ते इंतज़ार कर लो,

267
00:28:02,890 --> 00:28:05,726
शायद उनमें से एक या दो
मेरे दरवाज़े पर पहुँच जाएँ।

268
00:28:11,023 --> 00:28:13,734
जैक! चलो भी!

269
00:28:13,818 --> 00:28:16,904
जैक! बेहूदगी बंद करो! ए!

270
00:28:18,781 --> 00:28:22,034
जैक! यह बेहूदगी बंद करो!

271
00:28:22,118 --> 00:28:24,161
यह क्या कर रहे हो?

272
00:28:24,245 --> 00:28:26,205
बस करो! यह बेहूदगी बंद करो!

273
00:28:26,705 --> 00:28:28,833
जानते हो मैं कौन हूँ?
मैं टोनी अहमद डेमीर हूँ!

274
00:28:31,168 --> 00:28:34,797
यह काफ़ी नहीं है कि यह एक बलात्कारी है,
अब हत्यारा भी बन गया?

275
00:28:35,256 --> 00:28:37,591
-यह सही नहीं है।
-मैं तुम्हें साफ़ समझा देता हूँ।

276
00:28:37,675 --> 00:28:40,010
यहाँ हमारा कोई अधिकार नहीं है।
ऐसी जगह पर एक स्थानीय की मदद के बिना

277
00:28:40,094 --> 00:28:43,431
तुम कुछ नहीं कर सकते।
हमें उसकी बीवी चाहिए।

278
00:28:43,514 --> 00:28:46,767
वही हमारा लक्ष्य है।
अब यह बात अपनी खोपड़ी में डाल लो।

279
00:28:46,851 --> 00:28:48,727
और वह करते हैं जो करने यहाँ आए हैं।

280
00:28:51,856 --> 00:28:55,776
और तुम! ट्रक में बैठो और काम पूरा करो।

281
00:28:57,862 --> 00:29:00,573
-गेट की चाबी।
-चलो!

282
00:29:01,115 --> 00:29:03,367
हाँ। गेट की चाबी।

283
00:29:07,621 --> 00:29:10,249
अल बाब, सीरिया

284
00:29:19,717 --> 00:29:20,801
शुक्रिया।

285
00:30:21,278 --> 00:30:22,696
मैंने आपके बेटे को मारा है।

286
00:30:27,576 --> 00:30:29,203
मैंने आपके बेटे को मारा है।

287
00:30:32,915 --> 00:30:34,750
मैंने वहाँ से मारा है।

288
00:30:36,252 --> 00:30:37,086
आसमान से।

289
00:30:55,312 --> 00:30:56,355
मैंने।

290
00:33:27,297 --> 00:33:28,465
यह...

291
00:34:34,323 --> 00:34:36,742
ये खरीदूँगा?

292
00:34:42,706 --> 00:34:45,209
हाँ।

293
00:34:45,751 --> 00:34:47,252
हाँ।

294
00:34:47,961 --> 00:34:50,923
मैं तुम्हारे सारे अंडे खरीदना चाहूँगा।

295
00:35:00,140 --> 00:35:01,308
शुक्रिया।

296
00:35:09,233 --> 00:35:10,526
आपका बेटा...

297
00:35:27,125 --> 00:35:28,418
मुझे माफ़ कर दीजिए।

298
00:37:56,149 --> 00:37:57,109
सारा।

299
00:38:48,618 --> 00:38:49,995
हाँ, याज़ीद।

300
00:38:50,078 --> 00:38:52,581
मुझे वे तुर्की के तट पर
एक शरणार्थी शिविर में मिल गईं।

301
00:38:54,499 --> 00:38:56,043
मैं क्या करूँ?

302
00:38:58,211 --> 00:39:00,047
मेरी बेटियों को घर ले आओ।

303
00:39:01,173 --> 00:39:02,174
और आपकी बीवी?

304
00:39:10,307 --> 00:39:11,433
शेख?

305
00:39:15,520 --> 00:39:17,272
वे कुछ न देख पाएँ।

306
00:39:19,316 --> 00:39:20,358
जी, शेख।

307
00:40:17,124 --> 00:40:18,667
मुझे तुम्हारे बॉस से मिलना है।

308
00:41:31,281 --> 00:41:32,407
ग्रीयर।

309
00:41:44,544 --> 00:41:45,462
बंदूकें नीचे करो!

310
00:41:45,545 --> 00:41:47,214
यहाँ क्या हो रहा है?

311
00:41:47,297 --> 00:41:48,131
शांत हो जाओ।

312
00:41:48,215 --> 00:41:49,132
इनसे बंदूक नीचे करने को कहो!

313
00:41:49,216 --> 00:41:51,551
बंदूकें नीचे करो!

314
00:42:00,352 --> 00:42:01,770
पता भी है किससे पंगा ले रहे हो?

315
00:42:01,853 --> 00:42:03,939
जानते हो मैं किस परिवार से हूँ?

316
00:42:04,022 --> 00:42:05,232
बिल्कुल।

317
00:42:05,315 --> 00:42:07,609
मुझे यह औरत और इसकी बेटियाँ चाहिए।

318
00:42:07,817 --> 00:42:09,569
पर यह मुझे इनके पैसे दे चुका है।

319
00:42:09,653 --> 00:42:11,363
मैं अपने वादे से मुकर नहीं सकता।

320
00:42:15,533 --> 00:42:18,745
एक अजनबी से किए सौदे के लिए
मेरे परिवार से दुश्मनी मोल लोगे?

321
00:42:18,828 --> 00:42:20,830
कुछ पैसों के लिए मुझसे दुश्मनी मत लो।

322
00:42:22,123 --> 00:42:24,251
अगर मैं यहाँ से खाली हाथ गया...

323
00:42:25,001 --> 00:42:26,753
तो कभी नहीं भूलूँगा।

324
00:43:04,541 --> 00:43:06,501
यह औरत तुम्हारे हवाले करने को तैयार है,
पर बच्चियों को नहीं।

325
00:43:06,584 --> 00:43:07,460
हरगिज़ नहीं।

326
00:43:21,766 --> 00:43:22,600
ठीक है।

327
00:43:24,352 --> 00:43:25,353
यह क्या कर रहे हो?

328
00:43:25,645 --> 00:43:28,064
गोली खाने से पहले बंदूक नीचे कर लो।

329
00:43:28,857 --> 00:43:31,234
अगर हमने बच्चियों को उनके साथ जाने दिया
तो वह हमारी मदद नहीं करेगी!

330
00:43:31,318 --> 00:43:32,402
बस अपनी बंदूक नीचे कर लो।

331
00:43:56,343 --> 00:43:58,011
नहीं! तुम ऐसा नहीं कर सकते!

332
00:44:00,430 --> 00:44:01,639
मेरी मदद करो!

333
00:44:09,314 --> 00:44:12,025
आखिर तुम कर क्या रहे हो? बंदूक नीचे करो!

334
00:44:15,820 --> 00:44:18,823
शांत हो जाओ। बंदूक नीचे करो।

335
00:44:27,457 --> 00:44:31,044
शांत हो जाओ।
यहाँ सब दोस्त हैं। सब दोस्त हैं।

336
00:45:09,416 --> 00:45:11,626
हमारे साथ चलो।
हम तुम्हें किसी सुरक्षित जगह ले चलेंगे।

337
00:45:31,813 --> 00:45:33,606
ठीक है। हम तब तक वहाँ पहुँच जाएँगे।

338
00:45:36,651 --> 00:45:39,195
इन्सर्लिक में एक जहाज़
हमारा इंतज़ार कर रहा है।

339
00:45:39,487 --> 00:45:40,989
सब ट्रक में बैठो।

340
00:45:44,284 --> 00:45:45,869
तुम पैसों का हिसाब-किताब देखते हो।

341
00:45:47,036 --> 00:45:48,204
उसे पैसे देकर आओ।

342
00:46:12,479 --> 00:46:13,938
उस औरत के मामले में शुभकामनाएँ।

343
00:46:19,444 --> 00:46:20,612
अलविदा, सिनसिनाटी।

344
00:46:58,233 --> 00:47:01,653
इन्सर्लिक हवाई छावनी
अदाना, तुर्की

345
00:47:18,294 --> 00:47:20,922
मैं तुम बच्चियों के लिए कुछ गेम लाया हूँ।

346
00:47:21,339 --> 00:47:22,966
-कोई एतराज़ तो नहीं?
-नहीं।

347
00:47:23,675 --> 00:47:25,218
-कोई बात नहीं।
-ठीक है।

348
00:47:27,637 --> 00:47:28,972
मैं दिखाता हूँ कि कैसे खेलते हैं।

349
00:47:29,931 --> 00:47:31,683
क्या हम अकेले में बात कर सकते हैं?

350
00:47:40,316 --> 00:47:41,568
आपको अंग्रेज़ी आती है।

351
00:47:42,485 --> 00:47:44,320
मेरे चाचा ने सिखाई थी।

352
00:47:45,238 --> 00:47:50,285
वह दमिश्क में
कुछ विदेशी व्यापारियों के ड्राइवर थे।

353
00:47:51,703 --> 00:47:53,079
उस वक्त जब...

354
00:47:54,956 --> 00:47:56,165
सब ठीक था।

355
00:47:57,166 --> 00:47:58,710
हनीन, मैं बताना चाहूँगा

356
00:48:00,003 --> 00:48:02,046
कि हमने आपके अमरीका जाने की
अनुमति का इंतज़ाम कर दिया है।

357
00:48:03,381 --> 00:48:08,011
पर अगर आपने हमारी मदद न की,
तो आप और आपकी बेटियाँ वहाँ रुक न पाएँगी।

358
00:48:09,304 --> 00:48:10,513
कैसी मदद?

359
00:48:11,055 --> 00:48:13,516
मुझे जानना है कि
आपके पति की क्या योजनाएँ हैं।

360
00:48:15,810 --> 00:48:17,103
मुझे नहीं पता।

361
00:48:27,530 --> 00:48:28,573
वह बदल गया है।

362
00:48:34,495 --> 00:48:37,040
उसने जो किया
उसका मुझे कतई अंदाज़ा नहीं था।

363
00:48:37,123 --> 00:48:38,458
मुझे आप पर यकीन है।

364
00:48:39,667 --> 00:48:43,588
और अगर आप मेरी मदद करेंगी,
तो सुनिश्चित करूँगा कि ऐसा दोबारा न हो।

365
00:48:44,756 --> 00:48:48,051
-मुझे नहीं पता वह क्या करने वाला है।
-पर आप जानती हैं कि वह कहाँ है।

366
00:48:59,145 --> 00:49:01,064
आपको बस इशारा करना है।

367
00:49:16,537 --> 00:49:18,998
समीर को लेकर आपकी फ़िक्र जायज़ है।

368
00:49:21,918 --> 00:49:24,045
मैं जानता हूँ कि आप उसे छोड़कर आई हैं।

369
00:49:26,005 --> 00:49:28,424
-मुझे मजबूरन छोड़ना पड़ा।
-मैं जानता हूँ।

370
00:49:29,550 --> 00:49:32,011
और मैं उसे आपके पास
वापस लाने की हर मुमकिन कोशिश करूँगा,

371
00:49:32,095 --> 00:49:34,597
पर आपको मुझे बताना होगा कि वह कहाँ है।

372
00:49:38,309 --> 00:49:39,894
मैंने अपना सबकुछ खो दिया है।

373
00:49:45,149 --> 00:49:46,651
इनके अलावा सबकुछ।

374
00:49:56,577 --> 00:49:57,787
मेरा बेटा...

375
00:50:01,332 --> 00:50:03,751
मुझसे वादा कीजिए कि आप उसे वापस ले आएँगे।

376
00:50:06,045 --> 00:50:07,213
वादा कीजिए।

377
00:50:09,549 --> 00:50:10,925
मैं वादा नहीं कर सकता।

378
00:50:12,468 --> 00:50:13,636
आप जानती हैं मैं यह नहीं कर सकता।

379
00:50:15,221 --> 00:50:17,223
पर इस वक्त मुझसे अधिक मदद
कोई नहीं कर सकता।

380
00:50:18,474 --> 00:50:20,393
यह वादा करता हूँ।

381
00:50:40,747 --> 00:50:43,708
मिल गया। मुझे ठिकाना मिल गया।

382
00:50:43,791 --> 00:50:45,585
अच्छी बात है। बैठ जाओ।

383
00:51:02,602 --> 00:51:04,771
जानना चाहते हो
कि कराची में मेरे साथ क्या हुआ था?

384
00:51:12,195 --> 00:51:13,946
मैं एक खबरी के पीछे था।

385
00:51:15,239 --> 00:51:19,494
वह पाकिस्तानी फ़ौज का उप सेना प्रमुख था।

386
00:51:19,577 --> 00:51:22,497
अगर मैं उसे अपनी ओर कर लेता
तो बहुत बड़ी सफलता होती।

387
00:51:23,998 --> 00:51:25,833
एजेंसी के लिए बहुत बड़ी सफलता होती।

388
00:51:28,127 --> 00:51:29,587
सारे हालात सही लग रहे थे।

389
00:51:31,339 --> 00:51:34,300
मैंने सारी तैयारी कर ली थी।
मैं जानता था कि उसे पैसों की तंगी है,

390
00:51:34,383 --> 00:51:38,054
शादीशुदा ज़िंदगी में दिक्कतें थीं।
तो हम एक ढाबे में मिले।

391
00:51:38,262 --> 00:51:39,430
ढाबे के पिछले कमरे में।

392
00:51:42,850 --> 00:51:46,562
पर वह बंदा घबराया हुआ था,

393
00:51:48,147 --> 00:51:52,485
और अचानक बातचीत के दौरान,
उसने अपना इरादा बदल दिया।

394
00:51:52,819 --> 00:51:55,071
न केवल उसने मेरे साथ
काम करने से इंकार कर दिया,

395
00:51:55,154 --> 00:51:59,283
बल्कि मुझे पाकिस्तानी जेल में डालना
चाहता था जहाँ मैं दस साल जेल में सड़ता,

396
00:52:01,452 --> 00:52:04,497
अगर उससे पहले यातना देकर
या पीट-पीटकर मुझे मार न डाला जाता।

397
00:52:08,543 --> 00:52:09,919
इसलिए...

398
00:52:14,340 --> 00:52:15,675
मैंने उसे छुरा मार दिया।

399
00:52:18,594 --> 00:52:20,596
किसी की नज़र में आने से पहले
वहाँ से निकल गया।

400
00:52:20,680 --> 00:52:22,515
और वह वहीं उस मेज़ पर मर गया।

401
00:52:24,809 --> 00:52:26,936
उसकी बेटी की शादी से तीन दिन पहले।

402
00:52:31,065 --> 00:52:33,442
उसके और चार बच्चे थे और...

403
00:52:45,079 --> 00:52:48,416
आज तक, मैं सोचता रहता हूँ,

404
00:52:49,542 --> 00:52:51,669
क्या मैं कुछ और कह सकता था?

405
00:52:56,299 --> 00:53:00,261
सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तानियों ने कहा कि
मौत दिल के दौरे से हुई, पर आंतरिक तौर पर,

406
00:53:00,344 --> 00:53:03,055
वे हमारी सरकार से बहुत नाराज़ थे।

407
00:53:03,264 --> 00:53:06,183
और सातवें माले के कुछ अधिकारी भी।

408
00:53:08,019 --> 00:53:10,479
मैंने बहुत बड़ी चोट कर दी थी।

409
00:53:11,939 --> 00:53:13,482
बहुत बड़ा जोखिम ले लिया था।

410
00:53:14,108 --> 00:53:16,819
इसलिए उन्होंने मुझे
वापस मुख्यालय में बुलवा लिया।

411
00:53:21,157 --> 00:53:25,202
इस काम का कोई ऐसा पहलू नहीं है
जहाँ समझौता न करना पड़े।

412
00:53:26,329 --> 00:53:28,623
अगर कोई बदलाव लाना चाहते हो तो।

413
00:53:30,917 --> 00:53:32,293
मैं नहीं मानता।

414
00:53:36,714 --> 00:53:38,716
मेरा मानना है कि ऐसे समझौते किए बगैर भी...

415
00:53:40,343 --> 00:53:43,012
बदलाव लाया जा सकता है।

416
00:53:45,932 --> 00:53:47,141
जानता हूँ कि तुम यह मानते हो।

417
00:53:47,892 --> 00:53:49,644
क्योंकि एक अरसे पहले,

418
00:53:50,978 --> 00:53:53,606
मैं भी यही मानता था।

