1
00:00:06,966 --> 00:00:09,927
टॉम क्लैन्सी का
जैक रायन

2
00:01:32,176 --> 00:01:34,929
अब तक 306 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है

3
00:01:35,012 --> 00:01:38,808
मासूम पेरिस वासियों पर हुए
 इस दुखद और निरंकुश हमले में...

4
00:01:43,103 --> 00:01:47,566
इस हमले की ज़िम्मेदारी
 लेबनान में जन्मे एक सीरिया वासी

5
00:01:47,650 --> 00:01:50,027
मूसा बिन सुलेमान ने ली है।

6
00:01:50,110 --> 00:01:52,655
आज सुबह, उसने यह वीडियो भेजा।

7
00:01:53,322 --> 00:01:56,367
मुझे बच्चों और औरतों की मौत का अफ़सोस है।

8
00:01:57,076 --> 00:01:59,620
हमारे बच्चे हर रोज़ मरते हैं।

9
00:02:01,705 --> 00:02:04,583
पेरिस से बस शुरुआत हुई है।

10
00:02:12,007 --> 00:02:13,884
उसने अभी ये वीडियो पोस्ट किए हैं।

11
00:02:14,301 --> 00:02:17,179
अक्लमंदी दिखाई है। प्रभावशाली प्रचार है।

12
00:02:19,473 --> 00:02:21,058
अपनी मुसलमान जड़ों की खातिर...

13
00:02:21,141 --> 00:02:22,685
और जिहादी नौजवानों को प्रेरित कर रहा है।

14
00:02:23,853 --> 00:02:25,896
...हमें...

15
00:02:26,564 --> 00:02:27,648
इस जंग को...

16
00:02:27,731 --> 00:02:29,525
यह एक गाने का वीडियो है।

17
00:02:29,608 --> 00:02:32,528
...अपनी ज़मीन से
 उनकी ज़मीन तक ले जाना होगा।

18
00:02:34,405 --> 00:02:37,491
और यह आखिरी वाला दुनिया भर के
मुसलमानों से हथियार उठाने की गुहार है।

19
00:02:37,575 --> 00:02:39,243
ख़ुदा के नाम पर...

20
00:02:40,995 --> 00:02:42,955
सभी मुसलमानों को

21
00:02:43,330 --> 00:02:44,665
और उनके कबीलों को...

22
00:02:44,748 --> 00:02:45,833
पर वह मुसलमान नहीं है।

23
00:02:46,750 --> 00:02:48,419
...और तुम्हारे उसूलों को...

24
00:02:48,502 --> 00:02:51,422
-वह बस एक सनकी है।
-नहीं। वह चाहता है तुम यह सोचो।

25
00:02:52,006 --> 00:02:54,884
ताकि तुम भावुक होकर सोचो।

26
00:03:24,121 --> 00:03:25,873
मैं इसे रोक सकता था।

27
00:03:26,498 --> 00:03:27,541
वाकई?

28
00:03:28,959 --> 00:03:30,544
उस कमीज़ के अंदर कोई सूपरहीरो छिपा है?

29
00:03:30,628 --> 00:03:31,545
इसका भाई,

30
00:03:32,463 --> 00:03:34,715
अली सुलेमान, वह पेरिस
केवल पैसे भेजने नहीं आया था।

31
00:03:34,798 --> 00:03:36,550
वह पेरिस इसके लिए आया था।

32
00:03:38,802 --> 00:03:40,471
वह जानता था कि क्या होने वाला है।

33
00:03:41,722 --> 00:03:42,973
और जानता था कि कहाँ होगा।

34
00:03:45,225 --> 00:03:46,894
और अगर मैंने उसे गोली न मारी होती...

35
00:03:54,276 --> 00:03:57,529
ब्यूरो के मेरे एक दोस्त ने
एक बार मुझे एक किस्सा सुनाया था।

36
00:03:58,238 --> 00:03:59,740
ग्यारह सितंबर की घटना के बाद,

37
00:04:00,783 --> 00:04:04,244
अमेरिकन एयरलाइंस के
एक कर्मचारी ने एफ़बीआई को फ़ोन किया

38
00:04:04,328 --> 00:04:05,704
आत्मसमर्पण करने के लिए।

39
00:04:06,205 --> 00:04:08,916
जिस सुबह हमला हुआ
वह डलस में काम कर रहा था,

40
00:04:09,833 --> 00:04:12,544
गेट पर टिकटें जाँच रहा था, रोज़ की तरह।

41
00:04:13,337 --> 00:04:17,341
और मध्य-पूर्व से आए दो बंदे कतार में थे।

42
00:04:17,424 --> 00:04:19,843
उन्होंने अपने बोर्डिंग पास दिखाए,
उसने जाँच करके

43
00:04:19,927 --> 00:04:21,595
उन्हें अंदर जाने दिया।

44
00:04:22,846 --> 00:04:24,348
जब वे अंदर जा रहे थे,

45
00:04:26,183 --> 00:04:29,061
तो उसकी नज़र उनके जूतों पर पड़ी,

46
00:04:31,105 --> 00:04:32,815
और उसने देखा
कि उन्होंने सस्ते जूते पहन रखे थे।

47
00:04:35,025 --> 00:04:36,235
घिस गए थे।

48
00:04:37,319 --> 00:04:40,072
वे प्रथम श्रेणी के टिकटों से
मेल नहीं खा रहे थे,

49
00:04:40,155 --> 00:04:42,533
न ही इस्त्री की हुई कमीज़ों से
या नई खाकी पतलूनों से।

50
00:04:44,451 --> 00:04:47,663
एक घंटे बाद, उन आदमियों ने उस बोइंग 757 से

51
00:04:47,746 --> 00:04:49,748
पेंटागन पर हमला कर दिया।

52
00:05:01,135 --> 00:05:04,471
उन आतंकवादियों को जहाज़ में
जाने देने के लिए खुद को दोषी मान रहा था,

53
00:05:04,555 --> 00:05:06,140
पर उसे क्या करना चाहिए था?

54
00:05:06,682 --> 00:05:09,476
गंदे जूते होने के कारण वह हवाई अड्डे के
सुरक्षाकर्मियों को बुलाता? बिल्कुल नहीं।

55
00:05:09,560 --> 00:05:11,186
वह बेतुकी बात होती।

56
00:05:12,187 --> 00:05:13,939
और तुम्हारा...

57
00:05:15,941 --> 00:05:17,609
इस बात के लिए खुद को दोषी मानना,

58
00:05:21,071 --> 00:05:22,239
वह भी बेतुकी बात है।

59
00:05:28,787 --> 00:05:30,748
और खुद को बहुत अहमियत दे रहे हो।

60
00:05:56,982 --> 00:06:01,070
जोइग्मा निवास स्थान
निज़िप, तुर्की

61
00:06:33,477 --> 00:06:34,478
सलाम।

62
00:06:34,561 --> 00:06:35,521
सलाम।

63
00:06:36,146 --> 00:06:37,231
नाम।

64
00:06:38,774 --> 00:06:39,942
हनीन अब्दुल्ला।

65
00:06:43,904 --> 00:06:45,989
आपके बच्चों के नाम और उम्र?

66
00:06:46,073 --> 00:06:49,701
रामा दस साल की है, सारा 14 की और...

67
00:06:49,952 --> 00:06:51,203
क्या कोई और भी है?

68
00:06:52,287 --> 00:06:53,372
मेरा बेटा।

69
00:06:53,705 --> 00:06:54,581
वह कहाँ है?

70
00:06:54,665 --> 00:06:55,582
वह मेरे साथ नहीं है।

71
00:06:56,041 --> 00:06:57,334
मुझे उसको छोड़कर आना पड़ा।

72
00:06:57,417 --> 00:07:00,295
पर यहाँ बसने के बाद,
मैं उसे लाने का कोई रास्ता ढूँढ़ लूँगी।

73
00:07:00,379 --> 00:07:02,548
तुम कहाँ जाना चाहती हो?

74
00:07:03,757 --> 00:07:05,717
हम यूरोप जाने की कोशिश में हैं।

75
00:07:06,468 --> 00:07:07,302
हिलना मत।

76
00:07:10,681 --> 00:07:12,891
तुम वापस सीरिया जाओगी।

77
00:07:13,392 --> 00:07:15,310
दया कीजिए! हमारी जान को खतरा है...

78
00:07:15,394 --> 00:07:19,690
तुर्की और शरणार्थियों को नहीं रख सकता।

79
00:07:19,773 --> 00:07:21,316
खासकर पेरिस वाले हादसे के बाद।

80
00:07:21,400 --> 00:07:24,486
पेरिस? क्या मतलब?

81
00:07:28,407 --> 00:07:30,951
यह रही तुम्हारे तम्बू की जानकारी।

82
00:07:31,952 --> 00:07:32,786
चलो।

83
00:07:33,203 --> 00:07:34,496
अगला!

84
00:07:58,395 --> 00:08:01,523
मैं अपने सभी भाइयों
 और बहनों से गुज़ारिश करता हूँ...

85
00:08:02,774 --> 00:08:05,152
कि अपने घर लौट आएँ।

86
00:08:06,195 --> 00:08:08,572
ज़रा ठंडे दिमाग से सोचो।

87
00:08:10,365 --> 00:08:12,743
अपने घर लौट आओ।

88
00:08:27,090 --> 00:08:30,135
पेरिस के गिरजाघर में गैस द्वारा हुए
आतंकी हमले में सैकड़ों लोग मारे गए

89
00:08:35,515 --> 00:08:37,976
पेरिस के गिरजाघर के बाहर पादरी की हत्या

90
00:08:44,441 --> 00:08:46,318
-यह उसकी योजना थी।
-तुम दरवाज़ा नहीं खटखटाते?

91
00:08:46,401 --> 00:08:47,527
यह उसकी योजना थी।

92
00:08:48,362 --> 00:08:49,613
कैसी योजना?

93
00:08:49,696 --> 00:08:52,449
उन्होंने एक कैथोलिक पादरी की
स्मृति सभा के दौरान हमला किया

94
00:08:52,532 --> 00:08:55,911
जिसकी तीन दिन पहले लूटपाट की एक घटना में
चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

95
00:08:59,414 --> 00:09:00,415
ठीक है। खुलकर बताओ।

96
00:09:00,874 --> 00:09:02,626
हमला सप्ताह के बीच हुआ।

97
00:09:02,709 --> 00:09:03,919
वह गिरजाघर खाली होना चाहिए था।

98
00:09:04,002 --> 00:09:07,631
उसे कैसे पता चला कि वहाँ दूसरे पादरी
और अन्य प्रतिष्ठित लोग होंगे?

99
00:09:07,714 --> 00:09:09,967
क्योंकि उसने अपने शिकार के बारे में
पूरी छानबीन की थी।

100
00:09:10,050 --> 00:09:13,095
उस पादरी को मारते वक्त
उसे बखूबी पता था कि क्या होगा।

101
00:09:18,600 --> 00:09:21,019
अल मन्ज़ीर, सीरिया

102
00:09:33,156 --> 00:09:37,869
शेख, दुदायेव और उसके आदमी
आपके आदेश का इंतज़ार कर रहे हैं।

103
00:09:37,953 --> 00:09:40,372
मेरे आदेश अब भी वही हैं

104
00:09:40,914 --> 00:09:44,084
जो कल थे, कुछ नहीं बदला।

105
00:09:45,168 --> 00:09:49,381
एक-दूसरे से मुलाकात के बाद
वे एक साथ इटली जाएँगे।

106
00:09:49,464 --> 00:09:53,176
बात बस यह है कि...
उन्हें घबराहट होने लगी है।

107
00:09:53,260 --> 00:09:54,177
जितना अधिक...

108
00:09:54,261 --> 00:09:56,763
हम मेरे भाई का इंतज़ार करेंगे।

109
00:09:56,847 --> 00:09:58,390
समझ गए?

110
00:10:06,815 --> 00:10:09,901
मेरी बीवी और बेटियों की कोई खबर?

111
00:10:10,402 --> 00:10:13,238
याज़ीद से कोई खबर नहीं आई।

112
00:10:23,123 --> 00:10:24,249
भाई!

113
00:10:27,169 --> 00:10:28,795
यहाँ आओ।

114
00:10:35,135 --> 00:10:37,596
तुम अल रदवान के आदमियों में से हो।

115
00:10:38,347 --> 00:10:40,098
हुआ करता था, शेख सुलेमान।

116
00:10:40,891 --> 00:10:42,768
पर आपके साथ काम करना मेरी खुशनसीबी है।

117
00:10:43,435 --> 00:10:46,563
तुमने पिछली बार साफ़ कपड़े कब पहने थे?

118
00:10:48,940 --> 00:10:51,193
मेरे पास बस यही कपड़े हैं।

119
00:10:53,820 --> 00:10:58,533
यहाँ पानी है...
कपड़े धोने और नहाने के लिए।

120
00:11:00,118 --> 00:11:01,411
तुम्हारा नाम क्या है?

121
00:11:02,287 --> 00:11:03,288
इस्माइल।

122
00:11:03,872 --> 00:11:05,332
तुम कहाँ से हो?

123
00:11:07,125 --> 00:11:09,086
ट्यूनिस से, मेरे शेख।

124
00:11:09,544 --> 00:11:11,505
मेरे बात सुनो, ट्यूनिस के इस्माइल।

125
00:11:12,798 --> 00:11:15,342
गरीबी तुमसे बहुत कुछ छीन सकती है।

126
00:11:16,051 --> 00:11:21,306
पर उसे कभी अपना आत्मसम्मान मत छीनने देना।

127
00:11:22,015 --> 00:11:25,936
अगर तुम खुद का सम्मान नहीं करोगे,
तो कोई तुम्हें सम्मान नहीं देगा।

128
00:11:26,561 --> 00:11:27,813
जाकर नहा लो।

129
00:11:28,397 --> 00:11:30,399
इस आदमी को मेरे कुछ कपड़े दे दो।

130
00:11:30,482 --> 00:11:31,817
जी, मेरे शेख।

131
00:11:32,275 --> 00:11:34,611
शुक्रिया। आप पर ख़ुदा का करम हो, शेख।

132
00:11:35,153 --> 00:11:36,863
ख़ुदा तुम्हारे साथ रहे।

133
00:11:53,338 --> 00:11:56,174
पेरिस, फ़्रांस - 2001

134
00:12:14,693 --> 00:12:15,944
मिशेल?

135
00:12:17,779 --> 00:12:18,822
मूसा सुलेमान।

136
00:12:20,073 --> 00:12:22,325
क्रेडिट सुइस में हम साथ में प्रशिक्षु थे।

137
00:12:22,409 --> 00:12:23,535
मूसा।

138
00:12:28,290 --> 00:12:30,250
अपनी पूरी कोशिश करनी चाहिए, है न?

139
00:12:46,850 --> 00:12:47,684
शुक्रिया।

140
00:12:48,602 --> 00:12:50,479
नहीं, रख लो।

141
00:12:56,526 --> 00:12:58,195
म्यूज़ा।

142
00:12:59,196 --> 00:13:00,739
क्या मैंने नाम सही बोला?

143
00:13:00,822 --> 00:13:01,865
मूसा।

144
00:13:06,578 --> 00:13:07,579
मूसा।

145
00:13:08,413 --> 00:13:09,706
मेरे साथ आओ, प्लीज़।

146
00:13:12,667 --> 00:13:17,631
तो तुमने डिजिटल बैंकिंग
और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर...

147
00:13:17,714 --> 00:13:20,425
उसके प्रभाव पर शोध पत्र प्रकाशित किया है।

148
00:13:20,509 --> 00:13:21,718
बिल्कुल सही।

149
00:13:21,801 --> 00:13:22,886
उसके बारे में कुछ बताओ।

150
00:13:24,930 --> 00:13:26,598
वैश्विक अर्थव्यवस्था में,

151
00:13:26,681 --> 00:13:28,225
भविष्य के बैंकरों को

152
00:13:28,308 --> 00:13:32,187
कुशल और तेज़ होना होगा।

153
00:13:32,854 --> 00:13:35,774
डिजिटल बैंकिंग

154
00:13:35,857 --> 00:13:38,151
और इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन ही

155
00:13:38,235 --> 00:13:39,945
बैंकिंग का भविष्य हैं।

156
00:13:40,487 --> 00:13:42,697
मेरे शोध पत्र ने उन तरीकों की जाँच की है

157
00:13:42,781 --> 00:13:46,076
जिनसे प्रौद्योगिकी
इस उद्योग में उथल-पुथल मचा सकती है।

158
00:13:46,201 --> 00:13:48,078
आपके जैसा बैंक...

159
00:13:48,453 --> 00:13:50,664
इस उथल-पुथल में सबसे आगे हो सकता है

160
00:13:50,747 --> 00:13:56,127
और बाज़ार पर अपना प्रभुत्व जमा सकता है।

161
00:13:58,129 --> 00:14:00,674
सारे तंत्र को बदलने के बजाय,

162
00:14:00,757 --> 00:14:03,009
मैं चाहूँगा कि तुम दायरों के
भीतर रहकर काम करो।

163
00:14:04,803 --> 00:14:06,721
संबंध और विश्वास...

164
00:14:07,472 --> 00:14:09,516
के बूते पर हम 260 साल से

165
00:14:09,599 --> 00:14:11,434
कारोबार करते आए हैं।

166
00:14:11,518 --> 00:14:12,644
क्या आप...

167
00:14:12,727 --> 00:14:16,314
वैसा विश्वास एक कंप्यूटर से नहीं बना सकते।

168
00:14:30,745 --> 00:14:32,539
सीआईए मुख्यालय
लैंग्ली, वर्जीनिया

169
00:14:32,706 --> 00:14:34,749
घटना स्थल पेरिस स्थित
उरुग्वे वाणिज्य दूतावास के

170
00:14:34,833 --> 00:14:37,127
ठीक सामने वाली गली में है।

171
00:14:37,502 --> 00:14:40,171
उनके सुरक्षा सीसीटीवी में यह मिला।

172
00:14:40,255 --> 00:14:43,258
आप में से पूर्वी यूरोपीय विभाग
संभालने वाले इस आदमी को पहचान गए होंगे,

173
00:14:43,341 --> 00:14:45,510
अन्सार दुदायेव, "द चेचन।"

174
00:14:45,594 --> 00:14:47,304
इसने रूस-चेचनिया युद्ध से शुरुआत की थी।

175
00:14:47,387 --> 00:14:50,098
यह विस्फोटकों और
रासायनिक हथियारों के मामले में दक्ष है।

176
00:14:50,181 --> 00:14:53,435
इराक में लड़ चुके सैनिक
श्री दुदायेव का शुक्रिया अदा कर सकते हैं,

177
00:14:53,518 --> 00:14:57,147
अमरीकी कवचों को भेदने वाले "भेदक विस्फोटक"
का इस्तेमाल शुरू करने के लिए।

178
00:14:57,272 --> 00:15:01,109
दूसरा जाना-पहचाना चेहरा है जाबिर ज़रीफ़,

179
00:15:01,276 --> 00:15:04,321
अफ़गान एनडीएस का पूर्व खुफ़िया अधिकारी।

180
00:15:04,487 --> 00:15:06,823
इस तीसरे आदमी की पहचान की कोशिश जारी है

181
00:15:06,948 --> 00:15:09,409
और हम उसके लिए
डीजीएसआई के साथ काम कर रहे हैं।

182
00:15:10,368 --> 00:15:11,453
जनाब।

183
00:15:13,788 --> 00:15:17,125
इस हमले को अंजाम देने के लिए
तीन रूस-निर्मित बम के खोल इस्तेमाल किए गए।

184
00:15:17,208 --> 00:15:21,004
संभावना है कि वे सीरियाई फ़ौज के पास थे,
और फिर सरकारी गोदाम से चुरा लिए गए।

185
00:15:21,129 --> 00:15:23,173
उन्होंने खोल में छोटे विस्फोटक लगा दिए।

186
00:15:23,256 --> 00:15:26,843
उससे इतना धमाका हुआ
कि खोल टूट जाए और सैरिन गैस रिसने लगे।

187
00:15:27,552 --> 00:15:32,432
नेट, मुझे अमरीका के लिए
कोई सीधा खतरा नज़र नहीं आ रहा।

188
00:15:32,515 --> 00:15:35,935
इसलिए मैं राष्ट्रपति जी को सलाह दूँगा कि
हमें यह फ़्रांसीसियों पर छोड़ देना चाहिए।

189
00:15:36,019 --> 00:15:39,064
-हाँ, पर अगर मुझे कुछ कहने की इजाज़त हो...
-सचिव महोदय, ससम्मान कहना चाहूँगा,

190
00:15:39,147 --> 00:15:41,983
कि इस आदमी ने यह साफ़ बता दिया है
कि वह पूरे पश्चिम का दुश्मन है।

191
00:15:42,067 --> 00:15:44,027
उसने यमन में अमरीकी सैनिकों को मारा है।

192
00:15:44,778 --> 00:15:47,364
उस गिरजाघर में मौजूद 27 लोग अमरीकी थे।

193
00:15:48,990 --> 00:15:51,326
यह केवल फ़्रांस की समस्या नहीं है।
यह पूरी दुनिया की समस्या है।

194
00:15:52,035 --> 00:15:53,453
और तुम कौन हो?

195
00:15:53,953 --> 00:15:54,954
मैं जिम ग्रीयर हूँ।

196
00:15:55,038 --> 00:15:57,499
और अगर आपको परवाह हो,
तो मैं 16 साल से यह काम कर रहा हूँ।

197
00:15:57,582 --> 00:16:01,586
सचिव महोदय, मेरा सहकर्मी
यह कहना चाह रहा है

198
00:16:02,379 --> 00:16:06,549
कि यह अहम है कि हम खुद इसका संचालन करें।

199
00:16:07,300 --> 00:16:09,219
ठीक है, नेट। तो मुझे बताओ,

200
00:16:09,761 --> 00:16:12,013
हमें एक नाज़ुक स्थिति में डाले बगैर,

201
00:16:12,722 --> 00:16:14,808
तुम यह कैसे करोगे?

202
00:16:14,891 --> 00:16:17,686
बेशक हम अपने विदेशी सहयोगियों के
साथ मिलकर काम करेंगे।

203
00:16:17,769 --> 00:16:21,731
बिल्कुल, पर अमरीका की भूमिका बहुत अहम है।

204
00:16:21,815 --> 00:16:22,774
वह वीडियो गेम।

205
00:16:33,326 --> 00:16:35,870
जब हम पेरिस में थे,
तो हमें सुलेमान और उसके भाई अली

206
00:16:35,954 --> 00:16:38,623
के बीच हुई बातचीत का पता चला था।

207
00:16:38,748 --> 00:16:44,003
वे एक वीडियो गेम का मैसेजिंग ऐप
इस्तेमाल करके आपस में बात करते थे।

208
00:16:44,170 --> 00:16:47,173
सुलेमान ने अली से कहा था कि अगर वह
पेरिस से निकल जाए, तो वह मदद भेज देगा।

209
00:16:48,758 --> 00:16:51,636
तो अगर हम उसी वीडियो गेम की
मदद से सुलेमान से संपर्क करें,

210
00:16:51,803 --> 00:16:54,431
तो हम अली होने का नाटक कर सकते हैं।

211
00:16:55,265 --> 00:16:57,851
केवल इस कमरे में बैठे लोग
और वे डीजीएसआई एजेंट

212
00:16:57,934 --> 00:17:00,270
जो आल्प्स में मौजूद थे,
जानते हैं कि वह मर चुका है।

213
00:17:00,395 --> 00:17:01,938
वह यह जोखिम क्यों उठाएगा?

214
00:17:03,565 --> 00:17:07,152
जनाब, उनके माता-पिता
1983 में बेका वैली में मारे गए थे।

215
00:17:07,235 --> 00:17:09,154
उन्हें मजबूरन फ़्रांस आकर रहना पड़ा।

216
00:17:09,237 --> 00:17:10,488
वे पालक घरों में पले बढ़े।

217
00:17:10,572 --> 00:17:13,324
सुलेमान का भाई ही उसका बचा हुआ परिवार है।

218
00:17:13,408 --> 00:17:16,745
और कोबाल्ट में छोटे भाई ने
बड़े भाई की जान भी बचाई थी।

219
00:17:17,495 --> 00:17:20,290
वह कम से कम उसके लिए मदद तो भेजेगा ही।

220
00:17:20,373 --> 00:17:22,959
तो, यह तुम्हारी योजना है?

221
00:17:23,835 --> 00:17:24,878
एक वीडियो गेम?

222
00:17:25,336 --> 00:17:26,546
आपके पास इससे बेहतर योजना है?

223
00:17:30,216 --> 00:17:32,051
निदेशक राष्ट्रपति के आदेश की माँग करेंगे।

224
00:17:32,135 --> 00:17:34,429
पर तुम इस पर ऐसे काम करते रहो
जैसे वह मिल चुका है, ठीक है?

225
00:17:34,512 --> 00:17:36,514
-यह मीटिंग खत्म हुई।
-शुक्रिया, जनाब।

226
00:17:37,849 --> 00:17:40,393
सेन-सेंट-डेनी
पेरिस, फ़्रांस

227
00:17:41,352 --> 00:17:42,228
साथियो।

228
00:17:43,146 --> 00:17:44,063
आओ।

229
00:17:44,564 --> 00:17:45,482
देखो!

230
00:17:54,240 --> 00:17:55,575
ख़ुदा महान है।

231
00:17:56,659 --> 00:17:59,954
आल्प्स में अब भी
 उस आतंकवादी की तलाश जारी है...

232
00:18:03,124 --> 00:18:04,918
जिसने पेरिस के गिरजाघर पर हमला किया था।

233
00:18:05,335 --> 00:18:07,879
पेरिस के नागरिक अब भी सदमे में हैं...

234
00:18:12,175 --> 00:18:13,551
मैं वह देख रहा हूँ।

235
00:18:15,220 --> 00:18:17,931
सड़कों पर पुलिस की भरमार है।

236
00:18:19,265 --> 00:18:21,518
हर दस किलोमीटर पर नाकाबंदी की गई है।

237
00:18:24,020 --> 00:18:26,481
ठीक है। मैं समझता हूँ। मैं कर दूँगा।

238
00:18:27,482 --> 00:18:29,651
तुम दिल से सोच रहे हो, दिमाग से नहीं।

239
00:18:32,320 --> 00:18:35,240
क्रीच वायुसेना छावनी
इंडियन स्प्रिंग्स, नेवाडा

240
00:18:37,951 --> 00:18:38,868
कैसे हो, बैजर?

241
00:18:42,247 --> 00:18:43,790
सुनो, टूम्बस्टोन।

242
00:18:46,501 --> 00:18:48,795
-तुम क्या कर रहे हो?
-कुछ नहीं।

243
00:18:49,879 --> 00:18:52,507
बस एक पुराना बीडीए जाँच रहा हूँ।

244
00:18:58,805 --> 00:18:59,722
नए लक्ष्य की जानकारी।

245
00:19:00,598 --> 00:19:01,474
बहुत अच्छे।

246
00:19:06,980 --> 00:19:08,648
-नहीं, यह गलत है।
-क्या?

247
00:19:08,731 --> 00:19:10,900
यह एक पुराना लक्ष्य है।

248
00:19:13,403 --> 00:19:16,614
यह वह वेस्पा वाला आदमी है, याद है?

249
00:19:17,615 --> 00:19:18,992
अबू-अल-शबाज़।

250
00:19:20,410 --> 00:19:21,953
उन्होंने तुम्हें बताया नहीं?

251
00:19:22,078 --> 00:19:23,079
क्या बताना था?

252
00:19:24,455 --> 00:19:26,457
एक बटालियन एस-टू अफ़सर से गलती हो गई।

253
00:19:27,709 --> 00:19:29,377
लक्ष्य की गलत पहचान हुई थी।

254
00:19:31,337 --> 00:19:33,715
अरे, रुको। "गलत पहचान"?

255
00:19:34,799 --> 00:19:35,925
तुम्हारा मतलब, वह नहीं...

256
00:19:46,936 --> 00:19:48,104
उसका एक बेटा था।

257
00:19:51,107 --> 00:19:53,026
देखो, उसके लक्ष्य न होने का मतलब यह नहीं

258
00:19:53,109 --> 00:19:54,903
कि वह बाद में लक्ष्य नहीं बन सकता था।

259
00:19:55,028 --> 00:19:58,823
उस गाँव का लगभग हर जवान आदमी
डेश से जुड़ा हुआ है।

260
00:20:07,874 --> 00:20:09,334
कोई बात नहीं, बैजर।

261
00:20:14,130 --> 00:20:16,716
सुनो। क्या तुम ठीक हो?

262
00:20:18,217 --> 00:20:19,218
क्या मैं...

263
00:20:22,180 --> 00:20:23,806
मैंने एक निर्दोष आदमी की हत्या कर दी।

264
00:20:25,475 --> 00:20:28,686
तुमने वही किया जिसका आदेश दिया गया था।
यह तुम्हारी गलती नहीं है।

265
00:20:30,521 --> 00:20:31,981
तो किसकी गलती है?

266
00:20:34,484 --> 00:20:37,070
आह! आप माँ की तरह नहीं करते।

267
00:20:37,153 --> 00:20:39,906
हो गया, तुम ठीक हो।

268
00:20:40,031 --> 00:20:41,199
एक मिनट।

269
00:20:44,661 --> 00:20:46,079
यहाँ दबाओ।

270
00:20:48,539 --> 00:20:49,666
हाँ, जान।

271
00:20:51,000 --> 00:20:53,336
क्या आप माँ और मेरी बहनों को ढूँढ़ लेंगे?

272
00:20:54,212 --> 00:20:55,797
बेशक मैं उन्हें ढूँढ़ लूँगा,

273
00:20:55,880 --> 00:20:57,131
चिंता मत करो।

274
00:20:57,924 --> 00:20:59,425
यह आ गया, मेरे शेख।

275
00:21:03,554 --> 00:21:08,267
समीर, तुम जाकर खाना खा लो। पूरा खाना।

276
00:21:13,439 --> 00:21:15,358
तो, तुम अपने दल के नेता हो?

277
00:21:15,942 --> 00:21:17,110
जी हाँ।

278
00:21:17,568 --> 00:21:18,820
डॉ. डैनियल नैडलर।

279
00:21:23,282 --> 00:21:25,326
तुम्हारे लोग कैसे हैं?

280
00:21:27,829 --> 00:21:29,038
वे डरे हुए हैं।

281
00:21:29,706 --> 00:21:31,207
मेरा मतलब, उनका स्वास्थ्य कैसा है?

282
00:21:33,001 --> 00:21:34,460
शरीर में पानी की कमी है।

283
00:21:35,294 --> 00:21:36,254
पोषण।

284
00:21:47,432 --> 00:21:48,641
तुम्हें क्या चाहिए?

285
00:21:49,851 --> 00:21:52,562
ताज़ा पानी। बेहतर खाना। कसरत।

286
00:21:53,813 --> 00:21:57,942
खास तौर पर एंटीबायोटिक,
दर्दनाशक दवाएँ, आयोडीन की गोलियाँ...

287
00:21:58,901 --> 00:22:00,069
विटामिन की गोलियाँ।

288
00:22:01,320 --> 00:22:06,034
सारी चीज़ों की सूची बना लो,
तुम्हें वे मिल जाएँगी।

289
00:22:15,126 --> 00:22:17,045
तुम्हारे बेटे को मधुमेह कब से है?

290
00:22:17,962 --> 00:22:18,963
माफ़ करना?

291
00:22:19,589 --> 00:22:21,507
मैं इसलिए पूछ रहा हूँ

292
00:22:21,591 --> 00:22:24,635
क्योंकि एक दुर्लभ किस्म का मधुमेह
पैदाइशी होता है।

293
00:22:25,303 --> 00:22:28,765
उसका इलाज आसान होता है।
एक पीने वाली दवा से उसका इलाज संभव है।

294
00:22:29,307 --> 00:22:31,976
चाहो तो मैं तुम्हारे बेटे की
जाँच कर सकता हूँ।

295
00:22:34,729 --> 00:22:36,314
यह तुम्हारी दरियादिली है।

296
00:22:37,106 --> 00:22:38,107
शुक्रिया।

297
00:22:39,776 --> 00:22:43,905
रुको। हमारे पास फ़िरौती का बीमा है।

298
00:22:45,198 --> 00:22:48,868
अमरीकियों को लगता है
कि हर चीज़ पैसों के बारे में होती है।

299
00:22:51,120 --> 00:22:53,039
तो तुम हमसे क्या चाहते हो?

300
00:22:53,122 --> 00:22:55,333
तुम्हें तुम्हारा सामान मिल जाएगा, डॉक्टर।

301
00:23:06,636 --> 00:23:09,138
बेलविल
पेरिस, फ़्रांस - 2001

302
00:23:16,270 --> 00:23:17,438
हेलो, बबोन!

303
00:23:29,325 --> 00:23:31,410
पता है कमाल की गोलीबारी थी!

304
00:23:33,454 --> 00:23:34,580
तुझे गिरफ़्तार किया जाता है, साले!

305
00:23:36,874 --> 00:23:39,335
एक दिन तुम मेरे हाथ से पिटोगे।

306
00:23:39,460 --> 00:23:41,170
तुम सबकी खोपड़ी उड़ा दूँगा!

307
00:23:41,462 --> 00:23:43,256
सबकी खोपड़ी किससे उड़ा दोगे?

308
00:23:43,381 --> 00:23:44,549
किससे उड़ाओगे?

309
00:23:45,842 --> 00:23:47,552
ठीक है, हँस लो।

310
00:23:50,763 --> 00:23:51,931
इससे।

311
00:23:54,475 --> 00:23:55,518
दिखाओ।

312
00:23:55,601 --> 00:23:56,561
रुको, यार!

313
00:23:56,686 --> 00:23:57,728
यह तुम्हें किसने दी?

314
00:23:58,521 --> 00:23:59,397
हलीम ने।

315
00:24:00,356 --> 00:24:01,232
कमीना!

316
00:24:01,357 --> 00:24:02,567
उसने तुम्हें यह क्यों दी?

317
00:24:02,692 --> 00:24:03,985
यह कोई खिलौना नहीं है!

318
00:24:04,068 --> 00:24:06,070
तुम कुछ नहीं जानते।

319
00:24:06,195 --> 00:24:08,072
तुम फ़लाफ़ल ही बेचते रहो।

320
00:24:15,413 --> 00:24:17,582
तुम यहाँ चित्रकारी करने आया करते थे न?

321
00:24:20,042 --> 00:24:22,420
कभी वह फिर से शुरू करने के बारे में सोचा?

322
00:24:25,965 --> 00:24:28,301
जैसे पर्यटकों की तस्वीरें बनाना?

323
00:24:29,719 --> 00:24:32,138
मुझे पैसों की क्या ज़रूरत है?

324
00:24:32,763 --> 00:24:37,310
हमें तो यहाँ से तुम निकालोगे।

325
00:24:38,060 --> 00:24:39,687
तुम्हें देखना चाहिए
कि जब मैं साक्षात्कार देने जाता हूँ

326
00:24:39,770 --> 00:24:41,189
तो वे मुझे किस तरह देखते हैं।

327
00:24:42,273 --> 00:24:47,778
जब वे मुझे देखते हैं,
तो मेरा नाम और पता सुनते हैं।

328
00:24:49,030 --> 00:24:53,701
मेरे वहाँ बैठने से पहले ही
फ़ैसला हो जाता है। साले कमीने।

329
00:24:58,456 --> 00:25:01,000
तुम्हें सकारात्मक सोचना होगा।

330
00:25:02,001 --> 00:25:05,379
तुम्हें उस सोच को सच बनाना होगा।

331
00:25:08,549 --> 00:25:10,509
आजकल कितना नशा करने लगे हो?

332
00:25:12,261 --> 00:25:16,349
तुम्हारा भविष्य बहुत अच्छा होगा,
तुम्हें यह बात माननी ही होगी।

333
00:25:16,974 --> 00:25:19,894
और अगर ऐसा नहीं हुआ,
तो मेरा बेड़ा गर्क हो जाएगा।

334
00:25:19,977 --> 00:25:22,647
मैं एप्रन पहनकर फ़लाफ़ल नहीं बेचने वाला।

335
00:25:22,730 --> 00:25:24,357
मेरे पास अब भी मेरा गुरूर है।

336
00:25:32,657 --> 00:25:33,908
खड़े हो जाओ।

337
00:25:34,992 --> 00:25:37,453
खड़े हो जाओ और हाथ ऊपर करो।

338
00:25:38,079 --> 00:25:39,121
चलो!

339
00:25:41,207 --> 00:25:42,583
तुम्हें वह गंध मिली?

340
00:25:42,750 --> 00:25:44,001
यह क्या है?

341
00:25:44,085 --> 00:25:45,336
धूप?

342
00:25:49,215 --> 00:25:51,300
यह तुम्हारी है?

343
00:25:51,467 --> 00:25:53,970
क्या बात है?
तुम्हें मुझसे कुछ कहना है, हीरो?

344
00:25:54,845 --> 00:25:56,639
नहीं, इसे कुछ नहीं कहना।

345
00:25:56,764 --> 00:25:58,933
तुझसे कोई बात नहीं कर रहा, साले।

346
00:25:59,058 --> 00:26:00,351
ठीक है, हाथ ऊपर करो।

347
00:26:00,476 --> 00:26:01,394
हाथ ऊपर करो!

348
00:26:01,477 --> 00:26:02,603
चलो!

349
00:26:03,562 --> 00:26:04,647
यह क्या हो रहा है?

350
00:26:12,238 --> 00:26:13,281
भाड़ में जाओ!

351
00:26:14,240 --> 00:26:15,241
उसे छोड़ दो!

352
00:26:17,660 --> 00:26:18,536
बंदूक!

353
00:26:24,583 --> 00:26:25,668
भाग!

354
00:26:45,021 --> 00:26:47,898
यहाँ करीब 200 लोग हैं
जिन्हें पानी की ज़रूरत है। क्या तुम...

355
00:26:47,982 --> 00:26:48,941
हाँ। शुक्रिया।

356
00:26:54,155 --> 00:26:55,489
मैं अंग्रेज़ी बोल सकती हूँ।

357
00:26:56,907 --> 00:26:58,159
मैं क्या मदद कर सकता हूँ?

358
00:26:59,035 --> 00:27:00,453
हमें तुर्की से निकलना है।

359
00:27:00,578 --> 00:27:03,289
मुझे और मेरी बेटियों को। हमें वीज़ा चाहिए।

360
00:27:04,332 --> 00:27:05,624
आपके नाम से शुरुआत करें?

361
00:27:10,796 --> 00:27:12,673
"हनीन अब्दुल्ला।"

362
00:27:13,507 --> 00:27:15,092
मैं किसी का ध्यान नहीं खींचना चाहती।

363
00:27:15,176 --> 00:27:17,094
मेरे पति को नहीं पता कि मैं कहाँ हूँ।

364
00:27:17,261 --> 00:27:19,305
हमें राजनैतिक शरण चाहिए।

365
00:27:20,723 --> 00:27:23,225
वीज़ा मिलना आसान नहीं है।

366
00:27:23,768 --> 00:27:25,770
वे केवल कुछ खास स्थितियों में
फँसे लोगों को ही दिए जाते हैं,

367
00:27:25,895 --> 00:27:29,482
या उन लोगों को जिनके पास
अमरीकी सरकार के लिए कोई अहम जानकारी हो।

368
00:27:35,279 --> 00:27:36,364
मेरे पति का नाम...

369
00:27:37,948 --> 00:27:39,492
मूसा बिन सुलेमान है।

370
00:27:41,911 --> 00:27:43,287
पेरिस में हुआ हमला?

371
00:27:44,330 --> 00:27:45,456
वह वीडियो?

372
00:27:49,001 --> 00:27:50,628
वह आदमी मेरा पति है।

373
00:27:53,798 --> 00:27:56,967
मूसा बिन सुलेमान तुम्हारा पति है?

374
00:27:57,051 --> 00:27:58,260
हाँ।

375
00:27:59,845 --> 00:28:00,930
क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं?

376
00:28:01,889 --> 00:28:03,349
क्या आपके पास कोई और पहचान पत्र है?

377
00:28:03,432 --> 00:28:05,601
-नहीं।
-नहीं। ठीक है।

378
00:28:06,477 --> 00:28:08,604
इस वक्त आपका पति कहाँ है?

379
00:28:11,649 --> 00:28:12,942
वह मैं नहीं बता सकती।

380
00:28:15,611 --> 00:28:17,279
मेरा बेटा उसके पास है।

381
00:28:20,449 --> 00:28:22,326
मैं अपने बेटे की ज़िंदगी
खतरे में नहीं डाल सकती।

382
00:28:25,871 --> 00:28:27,873
अगर आप मुझे कोई विशेष जानकारी नहीं देंगी,

383
00:28:27,957 --> 00:28:29,959
तो मैं आपका यकीन कैसे करूँ?

384
00:28:32,670 --> 00:28:34,755
माफ़ कीजिएगा। मुझे यहाँ नहीं आना चाहिए था।

385
00:28:38,717 --> 00:28:39,885
शायद एक सुराग मिला है।

386
00:28:40,553 --> 00:28:42,930
एक औरत जो कहती है
कि वह हमारे दोस्त की बीवी है।

387
00:28:43,597 --> 00:28:44,640
क्या उसके पास कोई सबूत है?

388
00:28:45,433 --> 00:28:46,767
वह बता नहीं रही।

389
00:28:46,851 --> 00:28:49,562
वह अपने बेटे को बचाना चाहती है।
वह अब भी अपने पिता के पास है।

390
00:28:51,105 --> 00:28:52,606
और तुम उस आदमी को कैसे जानती हो?

391
00:28:53,315 --> 00:28:55,151
हम द फ़ार्म में साथ थे।

392
00:28:55,234 --> 00:28:57,528
वह विदेश विभाग की आड़ में वहाँ गया है,

393
00:28:57,611 --> 00:28:59,113
पर वह शिविर से जानकारी इकट्ठा करने गया है।

394
00:28:59,655 --> 00:29:02,658
सुनो। उससे कहो
कि उस औरत को ढूँढ़े, ठीक है?

395
00:29:02,741 --> 00:29:03,909
उससे जानकारी निकलवाओ।

396
00:29:04,577 --> 00:29:06,495
तुम कहाँ हो? मॉन्स्टर ट्रक रैली में?

397
00:29:06,787 --> 00:29:08,539
नहीं, एक डेट पर हूँ।

398
00:29:12,460 --> 00:29:14,044
माफ़ करना। मुझे...

399
00:29:14,128 --> 00:29:16,464
मैं अंदाज़ा लगाती हूँ।
दफ़्तर से फ़ोन आया था?

400
00:29:17,840 --> 00:29:19,884
-मैं बिल भर देता हूँ।
-कोई बात नहीं। मैंने भर दिया।

401
00:29:20,634 --> 00:29:21,927
शुक्रिया।

402
00:29:23,762 --> 00:29:25,097
हमें एक बात करनी होगी।

403
00:29:25,181 --> 00:29:28,142
अरे, नहीं। इसका नतीजा कभी अच्छा नहीं होता।

404
00:29:28,225 --> 00:29:29,810
-कुछ बुरा नहीं है।
-न ही इसका नतीजा।

405
00:29:29,894 --> 00:29:31,061
यकीन मानो।

406
00:29:33,147 --> 00:29:36,358
मैं हमारी मुलाकातों के
कुछ नियम तय करना चाहती हूँ।

407
00:29:37,109 --> 00:29:38,277
"नियम।"

408
00:29:38,360 --> 00:29:40,404
मैं ऐसे साथ समय बिताने को
पूरी तरह तैयार हूँ।

409
00:29:40,488 --> 00:29:44,742
पर मैं... पर मुझे मंज़ूर नहीं है सब...

410
00:29:45,451 --> 00:29:46,410
बाकी सबकुछ।

411
00:29:47,286 --> 00:29:48,704
और बाकी सबकुछ क्या है?

412
00:29:49,538 --> 00:29:51,957
मुझे अपना काम बहुत पसंद है और

413
00:29:53,042 --> 00:29:55,503
-मैं अपने रास्ते से भटकना नहीं चाहती।
-भटकना भी नहीं चाहिए।

414
00:29:55,669 --> 00:29:57,796
और ज़ाहिर है, तुम भी
अपने काम में काफ़ी व्यस्त हो।

415
00:29:58,172 --> 00:30:02,092
उस रात के कभी-कभार होने वाले विकर्षणों से
मुझे कोई एतराज़ नहीं। मैं बस...

416
00:30:03,427 --> 00:30:05,513
बस मुझे कोई बड़ा झमेला नहीं चाहिए।

417
00:30:06,555 --> 00:30:08,599
-यह हेलिकॉप्टर वाली बात के कारण कह रही हो।
-नहीं।

418
00:30:09,558 --> 00:30:13,020
मतलब, हेलिकॉप्टर,
चोट के निशान, तुम्हारा चले जाना...

419
00:30:13,103 --> 00:30:15,731
कैथी, देखो, मैं तुमसे
कुछ नहीं छिपा रहा हूँ।

420
00:30:15,814 --> 00:30:18,108
जैक, मैं कुछ माँग नहीं रही हूँ।

421
00:30:19,735 --> 00:30:21,445
मैं बस इस रिश्ते को
ज़्यादा गंभीर नहीं बनाना चाहती।

422
00:30:23,489 --> 00:30:25,032
क्या तुम इसके लिए तैयार हो?

423
00:30:25,866 --> 00:30:26,909
हाँ।

424
00:30:44,343 --> 00:30:45,219
सलाम।

425
00:30:45,302 --> 00:30:46,220
सलाम।

426
00:30:46,303 --> 00:30:47,304
जनाब सादिक यहाँ मौजूद हैं?

427
00:30:47,388 --> 00:30:48,597
अंदर आ जाइए।

428
00:30:48,681 --> 00:30:49,723
शुक्रिया।

429
00:30:54,186 --> 00:30:55,354
जनाब सादिक?

430
00:30:55,771 --> 00:30:57,940
अरे... सलाम।

431
00:30:58,107 --> 00:30:59,275
सलाम।

432
00:31:03,612 --> 00:31:05,739
क्या किसी ने आपको यहाँ भेजा है?

433
00:31:05,948 --> 00:31:08,325
हाँ। मेरे बगल वाले तम्बू में
रहने वाले एक आदमी ने... रिफ़ात।

434
00:31:08,409 --> 00:31:10,202
उसने कहा कि मुझे आपसे बात करनी चाहिए।

435
00:31:11,287 --> 00:31:12,162
बैठिए।

436
00:31:12,246 --> 00:31:13,163
शुक्रिया।

437
00:31:17,793 --> 00:31:19,587
यहाँ बहुत बदबू है न?

438
00:31:25,551 --> 00:31:29,138
सुना है कि एक पाइप फट गया है।

439
00:31:29,972 --> 00:31:31,015
प्लीज़।

440
00:31:31,140 --> 00:31:32,850
हम यूरोप जाना चाहते हैं।

441
00:31:32,975 --> 00:31:34,560
वह सफ़र बहुत मुश्किल है।

442
00:31:35,394 --> 00:31:36,437
बहुत खतरनाक है।

443
00:31:37,313 --> 00:31:38,689
और बहुत पैसे भी लगेंगे।

444
00:31:39,690 --> 00:31:40,983
कितने पैसे चाहिए?

445
00:31:42,067 --> 00:31:43,569
कितने हैं?

446
00:31:51,285 --> 00:31:53,746
माफ़ करना...

447
00:31:54,997 --> 00:31:57,458
मेरे पास बस यही है। कसम से!

448
00:31:57,875 --> 00:31:58,834
यह?

449
00:31:59,376 --> 00:32:01,378
यह तुममें से बस एक के लिए काफ़ी होगा।

450
00:32:05,549 --> 00:32:07,301
नहीं, प्लीज़।

451
00:32:07,426 --> 00:32:08,844
मेरी दो छोटी बेटियाँ हैं।

452
00:32:09,303 --> 00:32:12,806
मैं अभी मदद नहीं कर सकता।

453
00:32:12,890 --> 00:32:15,809
पर जब और पैसे आ जाएँ...

454
00:32:15,934 --> 00:32:17,186
तो वापस आ जाना।

455
00:32:52,513 --> 00:32:54,640
फ़्लेरी मरोजी जेल
फ़्रांस - 2002

456
00:33:04,191 --> 00:33:05,317
तुम्हें अमन नसीब हो।

457
00:33:05,401 --> 00:33:06,485
तुम यहाँ आओ।

458
00:33:12,074 --> 00:33:13,659
कैसे हो?

459
00:33:22,167 --> 00:33:23,919
क्या हुआ?

460
00:33:25,546 --> 00:33:27,339
तुम्हें मेरा नया रूप पसंद नहीं आया?

461
00:33:29,717 --> 00:33:31,468
उन्होंने तुम्हारे साथ क्या किया?

462
00:33:34,888 --> 00:33:37,224
किसी ने मेरे साथ कुछ नहीं किया।

463
00:33:40,728 --> 00:33:44,606
कहानी बस इतनी सी है
कि मैं यहाँ कुछ लोगों से मिला।

464
00:33:44,773 --> 00:33:47,109
और ख़ुदा का शुक्र है।

465
00:33:47,735 --> 00:33:49,653
ख़ुदा ने मेरी मदद की।

466
00:33:51,238 --> 00:33:53,282
आखिर तुम बोल क्या रहे हो?

467
00:33:58,579 --> 00:34:01,415
जब से हमारे माँ-बाप की मौत हुई,

468
00:34:03,417 --> 00:34:06,837
मुझे कोई जगह अपनी नहीं लगती थी।

469
00:34:07,045 --> 00:34:08,547
अब तक।

470
00:34:14,970 --> 00:34:16,930
यह जेल?

471
00:34:20,392 --> 00:34:22,561
हाँ, मेरा जिस्म जेल में है।

472
00:34:26,190 --> 00:34:29,818
पर पहली बार लगा कि मेरा दिमाग और रूह...

473
00:34:29,902 --> 00:34:31,069
आज़ाद हैं।

474
00:34:33,447 --> 00:34:35,407
मैं चाहता हूँ कि हर मुसलमान

475
00:34:35,532 --> 00:34:39,620
अपनेपन का यह एहसास महसूस कर पाए।

476
00:34:41,747 --> 00:34:47,461
ख़ुदा ने मुझे यह सच कर पाने की
राह पर डाला है।

477
00:34:51,006 --> 00:34:53,759
और वही मुझे राह दिखाएगा।

478
00:34:53,842 --> 00:34:54,927
समय खत्म हुआ।

479
00:34:58,847 --> 00:35:00,557
यकीन मानो...

480
00:35:01,225 --> 00:35:04,144
मेरे बाहर आने के बाद, सब बदल जाएगा।

481
00:35:04,853 --> 00:35:06,647
तुम्हें अमन नसीब हो।

482
00:35:08,273 --> 00:35:09,441
नहीं, भाई।

483
00:35:10,234 --> 00:35:13,862
अगर वह पहले से तुम्हारे साथ न हुई तो।

484
00:35:28,794 --> 00:35:30,546
लास वेगस, नेवाडा

485
00:35:35,592 --> 00:35:36,552
हे भगवान।

486
00:35:38,053 --> 00:35:41,181
-क्या हुआ?
-चाशनी के साथ थोड़ा पैनकेक चाहिए?

487
00:35:48,939 --> 00:35:50,148
उस बारे में बात करना चाहोगे?

488
00:35:51,650 --> 00:35:52,693
किस बारे में?

489
00:36:00,742 --> 00:36:02,286
मैंने सी.ओ. से बात की।

490
00:36:03,829 --> 00:36:04,872
और?

491
00:36:04,997 --> 00:36:07,124
उसने कुछ दिन की छुट्टी ले लेने को कहा।

492
00:36:08,166 --> 00:36:10,586
तनाव मुक्त होने के लिए दस दिन।

493
00:36:11,211 --> 00:36:12,921
कौन जाने उसका मतलब क्या है।

494
00:36:13,922 --> 00:36:15,173
उसने आदेश दिया है?

495
00:36:16,258 --> 00:36:17,509
कल से ही।

496
00:36:18,468 --> 00:36:19,887
और उसमें क्या बुराई है?

497
00:36:19,970 --> 00:36:21,972
लेक मीड जाओ, रंगरलियाँ मनाओ,

498
00:36:22,055 --> 00:36:23,724
-और मज़े करो।
-लेक मीड जाए भाड़ में!

499
00:36:29,646 --> 00:36:32,357
छुट्टी लेने से कुछ नहीं होने वाला।

500
00:36:36,361 --> 00:36:37,487
तो किससे होगा?

501
00:36:45,704 --> 00:36:48,957
मैं विमानन स्कूल में अपनी कक्षा के
बेहतरीन तीन प्रतिशत छात्रों में से था।

502
00:36:49,583 --> 00:36:52,002
और स्नातक की
पढ़ाई पूरी होने से एक महीने पहले,

503
00:36:52,085 --> 00:36:54,421
एक कमीना मास्टर सार्जेंट आया

504
00:36:54,504 --> 00:36:59,176
और बोला, "सब अपना सामान बाँध लो।
ड्रोन कार्यक्रम के लिए लोग चाहिए।"

505
00:37:03,263 --> 00:37:04,556
मुझे एक पायलट बनना था।

506
00:37:06,516 --> 00:37:08,101
तो क्या हुआ? तुम नाराज़ हो

507
00:37:08,185 --> 00:37:10,103
क्योंकि तुम जैसा चाहते थे
वैसा काम नहीं मिला?

508
00:37:12,397 --> 00:37:16,109
बात मेरी नहीं है, एवा।
बात यह है, हम जो काम करते हैं।

509
00:37:16,193 --> 00:37:19,029
हम 15,000 किलोमीटर दूर एक गाड़ी में बैठकर

510
00:37:19,112 --> 00:37:20,864
एक बटन दबाते हैं और कोई मारा जाता है।

511
00:37:21,823 --> 00:37:23,992
कोई फ़र्क नहीं पड़ता
कि हम 15,000 किलोमीटर दूर हैं

512
00:37:24,076 --> 00:37:25,619
या 10,000 फ़ीट की ऊँचाई पर हैं।

513
00:37:25,702 --> 00:37:26,703
बात एक ही है।

514
00:37:26,787 --> 00:37:27,913
नहीं, ऐसा नहीं है।

515
00:37:28,038 --> 00:37:30,958
असली पायलट जंग पर जाते हैं।

516
00:37:31,041 --> 00:37:33,752
उन्हें गोली लग सकती है,
वे पकड़े जा सकते हैं,

517
00:37:33,961 --> 00:37:35,170
वे मर सकते हैं।

518
00:37:35,963 --> 00:37:38,507
हम एक गाड़ी में बैठकर
वीडियो गेम खेलते हैं,

519
00:37:38,590 --> 00:37:41,009
और फिर यहाँ आकर नाश्ता करते हैं।

520
00:37:43,095 --> 00:37:45,681
तुम मेरे दोस्त हो, पर पगला रहे हो।

521
00:37:46,098 --> 00:37:47,891
जब मैं किसी बदमाश को मारती हूँ,

522
00:37:48,141 --> 00:37:51,269
तो किसी बाज़ार में एक बम कम फटता है।

523
00:37:51,812 --> 00:37:55,232
मरीनों से भरे एक नाके पर
एक कार धमाका कम होता है।

524
00:37:56,441 --> 00:37:57,734
और जब हम काम पर जाते हैं,

525
00:37:58,276 --> 00:38:01,321
तो मुझे यकीन होना चाहिए
कि मेरा साथी मेरा साथ देगा।

526
00:38:03,991 --> 00:38:07,995
इसलिए अपना दिमाग ठंडा करने के लिए
तुम्हें जो भी करना पड़े...

527
00:38:08,870 --> 00:38:10,038
वह करो।

528
00:38:17,087 --> 00:38:18,547
डॉ. रायन, क्या तुम तैयार हो?

529
00:38:18,630 --> 00:38:20,340
लगता तो है। सब तैयार है?

530
00:38:20,424 --> 00:38:22,300
हाँ। सब तैयार कर दिया है।

531
00:38:23,510 --> 00:38:25,137
उसने पेरिस में जो यूज़रनेम
इस्तेमाल किया था, उससे लॉग इन करो।

532
00:38:25,220 --> 00:38:26,263
हाँ।

533
00:38:31,893 --> 00:38:33,895
ठीक है, यह गेम उसने आखिरी बार खेला था।

534
00:38:34,855 --> 00:38:37,482
अब तुम ऑनलाइन हो,
सीधे उसे संदेश भेज सकते हो।

535
00:38:37,566 --> 00:38:38,483
वहाँ से।

536
00:38:40,152 --> 00:38:41,737
अब जब तुम उससे बात करोगे,

537
00:38:41,820 --> 00:38:45,198
उसका अंग्रेज़ी से फ़्रांसीसी में
अपने आप अनुवाद हो जाएगा।

538
00:38:45,824 --> 00:38:47,743
-समझ गया।
-ठीक है।

539
00:38:48,035 --> 00:38:50,996
डीजीएसआई चामोनी में जगह पर तैनात है,

540
00:38:51,496 --> 00:38:54,166
अगर सुलेमान ने अपने भाई के लिए
किसी को भेजा तो वे तुरंत उसे धर लेंगे।

541
00:38:54,249 --> 00:38:55,417
ठीक है, साथियो, अब शुरू करते हैं।

542
00:38:57,836 --> 00:38:59,629
चामोनी, फ़्रांस

543
00:39:10,432 --> 00:39:11,683
तुम तैयार हो?

544
00:39:12,517 --> 00:39:13,435
जगह पर हूँ।

545
00:39:13,602 --> 00:39:14,728
ठीक है।

546
00:39:29,910 --> 00:39:31,828
यह मैं हूँ

547
00:39:43,173 --> 00:39:44,925
संभलकर।

548
00:39:46,843 --> 00:39:48,303
आराम से।

549
00:39:50,889 --> 00:39:52,724
गेम कन्सोल 002
एक नया संदेश

550
00:39:54,392 --> 00:39:55,352
शेख।

551
00:39:58,980 --> 00:40:00,023
अली?

552
00:40:11,368 --> 00:40:12,285
क्या तुम ठीक हो?

553
00:40:12,369 --> 00:40:13,370
वह आ गया।

554
00:40:13,620 --> 00:40:14,746
ठीक है।

555
00:40:16,164 --> 00:40:17,374
ठीक है।

556
00:40:21,336 --> 00:40:22,879
घायल हूँ मदद चाहिए

557
00:40:31,054 --> 00:40:32,222
तुम कहाँ हो?

558
00:40:32,305 --> 00:40:33,390
-पता।
-दो, नोरीन।

559
00:40:33,473 --> 00:40:34,474
यह रहा।

560
00:40:39,396 --> 00:40:41,606
तय जगह तक न पहुँच सका

561
00:40:48,113 --> 00:40:50,282
लंबी बालकनी वाला चामोनी घर
ले टीन के पास डी1506 से पाँच किलोमीटर दूर

562
00:40:59,332 --> 00:41:01,543
पता मिल गया। तैयार हो जाओ।

563
00:41:08,383 --> 00:41:09,467
वहीं इंतज़ार करो।

564
00:41:09,593 --> 00:41:10,969
ठीक है। पूछो कितना वक्त लगेगा।

565
00:41:15,140 --> 00:41:17,100
कब तक?

566
00:41:19,436 --> 00:41:20,520
एक मिनट।

567
00:41:22,022 --> 00:41:24,191
कैसे पता कि यह वही है?

568
00:41:25,567 --> 00:41:27,944
और किसे पता होगा
कि हमसे ऐसे संपर्क कर सकते हैं?

569
00:41:28,028 --> 00:41:29,571
आपने समाचार देखे थे...

570
00:41:30,822 --> 00:41:33,200
फ़्रांसीसी पुलिस उसके पीछे पड़ी है।

571
00:41:33,283 --> 00:41:34,367
हमें पक्का पता करना होगा।

572
00:41:35,869 --> 00:41:36,953
तुम क्या कर रहे हो?

573
00:41:38,038 --> 00:41:40,540
आईपी पते की जाँच कर रहा हूँ।

574
00:41:42,209 --> 00:41:44,711
-वह जवाब क्यों नहीं दे रहा?
-वह हमारे आईपी पते की जाँच कर रहा है।

575
00:41:44,794 --> 00:41:47,797
-कोई समस्या तो नहीं होगी?
-नहीं, इसकी उम्मीद थी। मैं संभाल लूँगा।

576
00:41:55,055 --> 00:41:56,556
चामोनी, फ़्रांस

577
00:42:07,359 --> 00:42:09,402
बेलविल में हमारी इमारत का रंग क्या था?

578
00:42:09,486 --> 00:42:10,654
धत् तेरे की। इसका जवाब किसे पता है?

579
00:42:10,904 --> 00:42:12,822
चलो, साथियो। जल्दी पता करो।

580
00:42:14,616 --> 00:42:16,952
-मिल गया! पता मिल गया।
-ठीक है। अब।

581
00:42:17,035 --> 00:42:19,037
सैटेलाइट से तस्वीर निकाल रही हूँ।

582
00:42:20,080 --> 00:42:22,958
हे भगवान। यह 15 साल पुरानी बात है।
अगर उन्होंने दोबारा पुताई करवाई हो तो?

583
00:42:25,835 --> 00:42:27,087
अंदाज़ा लगाओ, यार।

584
00:42:27,170 --> 00:42:28,630
मुझे तो रंग पुराना ही लग रहा है।

585
00:42:29,214 --> 00:42:30,340
-सही कहा।
-हरा कह दो।

586
00:42:30,423 --> 00:42:31,633
-हरा?
-हाँ।

587
00:42:33,969 --> 00:42:34,928
हमें पूरा यकीन है न?

588
00:42:35,345 --> 00:42:36,263
हाँ।

589
00:42:38,139 --> 00:42:39,057
हरा

590
00:42:43,228 --> 00:42:44,854
क्या यह सही है?

591
00:43:01,121 --> 00:43:02,122
तुम्हें अमन नसीब हो, भाई।

592
00:43:03,290 --> 00:43:04,416
अरे, वाह! वह मान गया।

593
00:43:10,005 --> 00:43:12,424
एक मिनट रुको।
वह लॉग आउट क्यों नहीं कर रहा?

594
00:43:12,507 --> 00:43:14,217
शायद वह तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है।

595
00:43:19,889 --> 00:43:21,057
वह अब भी ऑनलाइन है, जैक।

596
00:43:21,141 --> 00:43:22,726
यह कोई परीक्षा है।

597
00:43:23,059 --> 00:43:23,977
क्या?

598
00:43:24,102 --> 00:43:25,312
धत् तेरे की।

599
00:43:32,068 --> 00:43:33,570
और तुम्हें भी।

600
00:43:41,202 --> 00:43:42,162
तुम मेरे भाई नहीं हो

601
00:43:42,287 --> 00:43:44,748
-सत्यानाश।
-इसे बंद कर दो।

602
00:43:44,873 --> 00:43:46,458
-यह खत्म नहीं हुआ।
-वह जानता है कोई नहीं आ रहा।

603
00:43:46,541 --> 00:43:47,584
-यह खत्म नहीं हुआ।
-यह झूठ है।

604
00:43:47,667 --> 00:43:49,210
-वह जानता है कोई नहीं आ रहा।
-एक मिनट रुको।

605
00:43:52,088 --> 00:43:52,964
रुक जाओ

606
00:43:53,256 --> 00:43:54,257
सत्यानाश।

607
00:43:57,886 --> 00:43:58,970
-रायन।
-तुम क्या कर रहे हो?

608
00:43:59,054 --> 00:44:00,263
तुम सही कह रहे हो
हम यमन में मिले हैं

609
00:44:00,347 --> 00:44:01,723
मैंने कहा यह बंद करो, रायन।

610
00:44:03,099 --> 00:44:04,017
हमें यह बंद करना होगा।

611
00:44:04,225 --> 00:44:05,352
एक मिनट रुको।

612
00:44:11,566 --> 00:44:12,859
विश्लेषक

613
00:44:12,942 --> 00:44:14,903
हे भगवान, वह तुम्हें जानता है।

614
00:44:25,455 --> 00:44:26,873
क्या मेरा भाई मर गया?

615
00:44:29,209 --> 00:44:30,335
संभलकर।

616
00:44:40,512 --> 00:44:41,513
जैक।

617
00:44:41,846 --> 00:44:43,181
हाँ

618
00:44:55,110 --> 00:44:56,403
मैं तुम्हें ढूँढ़ निकालूँगा

619
00:44:58,363 --> 00:45:00,407
उससे पहले मैं हनीन को ढूँढ़ लूँगा

620
00:45:02,617 --> 00:45:03,952
यह हनीन कौन है?

621
00:45:04,035 --> 00:45:05,703
एक मिनट रुको। इसने कुछ सोच रखा है।

622
00:45:09,666 --> 00:45:10,708
जानता हूँ वह तुम्हें छोड़ गई

623
00:45:15,922 --> 00:45:16,840
-वह चला गया।
-मैं जानता था।

624
00:45:16,923 --> 00:45:18,508
आखिर यह हुआ क्या?

625
00:45:18,591 --> 00:45:20,176
अगर यह सच न होता, तो वह इंकार कर देता।

626
00:45:20,260 --> 00:45:21,636
रायन, वह किस बात से इंकार कर देता?

627
00:45:21,719 --> 00:45:23,596
-क्या तुम्हें इस पर यकीन है?
-मुझे यकीन है।

628
00:45:23,680 --> 00:45:25,640
-किस बात का यकीन है?
-एक औरत है!

629
00:45:26,266 --> 00:45:28,643
तुर्की शरणार्थी शिविर में एक औरत है

630
00:45:29,561 --> 00:45:30,895
जो कहती है कि वह उसकी बीवी है।

631
00:45:32,188 --> 00:45:33,314
वही है।

632
00:45:34,983 --> 00:45:35,942
तो उसे ढूँढ़ो।

633
00:46:09,017 --> 00:46:12,228
जोइग्मा निवास स्थान
निज़िप, तुर्की

634
00:46:13,271 --> 00:46:14,689
अपने बॉस से बात करो।

635
00:46:15,231 --> 00:46:16,774
मैंने सारा इंतज़ाम कर लिया है।

636
00:46:16,900 --> 00:46:17,817
सब ठीक है।

637
00:46:24,574 --> 00:46:25,867
चलो!

638
00:46:43,384 --> 00:46:44,427
यह औरत और दो लड़कियाँ?

639
00:46:44,511 --> 00:46:45,887
वे कहाँ हैं?

